शनि की पीड़ा से शांति का सर्वश्रेष्ठ उपाय
शनिदेव का क्रोध और शनिदेव द्वारा क्रोधित होने पर दिए जाने वाले दंड के बारे में बताने की आवश्यकता नहीं क्योंकि ऐसा कौन है जो इससे परिचित नहीं हैं पर क्या शनिदेव सचमुच क्रूर हैं. बिना वजह किसी को दंड देने और परेशान करने में उन्हें आनंद आता है. आपको शनिदेव को यदि समझना है तो बड़े धैर्य के साथ उनके कार्य को समझना होगा. फिर आप उनसे भयभीत होना बंद कर देंगे और श्रद्धा से उनकी सेवा कर प्रसन्न करेंगे. बहुत धैर्य से समझते हुए पढिएगा इस बात का अर्थ.

शनिदेव को स्वयं शिवजी ने उचित-अनुचित का निर्णय करके दंड निर्धारित करने और उस दंड का पालन पृथ्वीलोक पर ही सुनिश्चित कराने का अधिकार दिया है. यह बात बिलकुल वैसी ही है जैसे हमारे देश की संसद ने अदालतों को यह अधिकार दिया है और संसद स्वयं भी इसमें हस्तक्षेप नहीं करती.
अदालतों में सुनवाई होती है और दोषी को दंड दिया जाता है. कभी निर्दोष को दंड हो जाए तो उसे मुअावजा भी दिया जाता है और जो अपराधी दोष को स्वीकार करके पश्चाचाप करता है और भूल सुधार के लिए तैयार रहता है उसकी सजा भी घटाई जाती है, साथ ही उसे कुछ सहायता भी दी जाती है ताकि वह अपना जीवन नए सिरे से शुरू करे.
आपने यह सब सुना होगा अपने देश की अदालतों में ऐसी व्यवस्था है. बिलकुल यही स्थिति शनिदेव की कचहरी की भी है. वह दंड देते हैं किंतु यदि व्यक्ति ने पश्चाताप करते भूल सुधारने का संकल्प दिखाया तो उसे नया अवसर भी प्रदान करते हैं.आप इस बात को गाठ बांध लें क्योंकि जो बात कही है वह सिर्फ शास्त्रों में नहीं पढ़ी, आजमाई हुई है अनेकों बार.
अपने कर्मों का दंड तो हमें भोगना ही पड़ेगा, हां हमारे पश्चाचाताप से और शनिदेव के शरणागत हो जाने से कष्टों में कुछ रियायत मिल जाती है. पीड़ा कम हो जाती है.
आप ऐसे समझ लें कि अगर अपराध के लिए थर्ड डिग्री का दंड बनता था तो थर्ड डिग्री की पीड़ा को क्षमा करके कोई साधारण सजा देकर छोड़ दिया जाएगा. क्या यह राहत कम है?
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
शनिदेव भी समझते हैं कि उनके कोप की पीड़ा को झेल जाना सामान्य जीव के वश की बात नहीं है. इसलिए स्वयं शनिदेव ने ही एक रास्ता बताया है इस कोप से मुक्ति का.
अगले पेज पर जाने वह उपाय जो शनिदेव ने स्वयं सुझाया है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.शनिदेव ने अपने प्रकोप से राहत का मार्ग स्वयं ही बताया था. आखिर क्यों और कब शनिदेव ने सुझाया था वह मार्ग?
बात तब की है जब राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे. राज्य में भीषण सूखा पड़ा.
नारदजी से जब प्रजा का कष्ट न देखा गया तो वह दशरथ के पास आए और उन्हें बताया कि रोहिणी पर शनि की दृष्टि के कारण सूखा पड़ा है. प्रजा त्रस्त है इसलिए आप आनंद छोड़कर प्रजा के संकट का समाधान करें.दशरथ राज्य भ्रमण को निकले. एक सरोवर के पास पहुंचे. एक पेड़ पर उन्होंने दो तोतों को बात करते सुना.
तोता अपने साथी से कह रहा था- हम सात पुश्तों से यहां रह रहे हैं लेकिन अब अयोध्या छोड़ने में भला है. भीषण सूखा है लेकिन राजा दशरथ अपनी रानियों के साथ ऐशो-आराम में मगन है.
पहले नारद और फिर शुक से ऐसी बात सुनकर दशरथ चिंतित हुए. मेरी प्रजा के साथ इंद्र ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जबकि मैं उन्हें मित्र समझता रहा और हमेशा उनके लिए युद्धभूमि में खड़ा रहा.
यह सोचकर राजा दशरथ का क्रोध सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह इंद्र को सबक सिखाने का विचार करने लगे क्योंकि मेघों पर उनका ही आधिपत्य है.
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
दशरथ सीधे इंद्र के दरबार में पहुंचे और उन्हें युद्ध के लिए ललकारा. देवों ने किसी प्रकार दशरथ को शांत कराया.
दशरथ ने कहा- सारे मेघ इंद्र के अधीन हैं लेकिन वे अयोध्या पर नहीं बरस रहे. सूखे से प्रजा त्रस्त है.
इंद्र बोले- आप हमारे मित्र हैं. मैं आपका अहित क्यों चाहूंगा. यह सब तो शनिदेव के प्रभाव में हो रहा है. आप उनसे रोहिणी पर से अपनी दृष्टि हटा लेने को कहें. उनकी दृष्टि हटते ही बारिश होने लगेगी.तो अयोध्या के विरूद्ध यह षडयंत्र शनिदेव का है. यह जानकर दशरथ के क्रोध की सीमा ही न रही.
देवताओं का राजा मेरी प्रजा पर कृपालु है परंतु एक साधारण सा देव मेरी प्रजा को कष्ट दे रहा है! उसे तो तत्काल दंड देना होगा ताकि भविष्य में कोई अन्य देवता मेरी प्रजा को पीड़ित करने की कल्पना भी न कर सके.
ऐसे विचारों के साथ क्रोध में भरे दशरथ शनिदेव के स्थान की ओर चल पड़े. राजा दशरथ के रथ की गड़गडाहट शनिदेव के कानों तक भी पड़ी.
उन्होंने जान लिया कि यह रथी उनके प्रति बैरभाव रखता है और युद्ध की मंशा से ही आ रहा है. इसे तो अपना प्रभाव दिखाना ही होगा.
[irp]
शनि ने क्रोध भरी दृष्टि से दशरथ को देखा. शनि की कोप दृष्टि पड़ते ही राजा के रथ के पहिए टूट गए. वह घोड़े समेत धरती पर गिरने लगे.
गरुड़पुत्र जटायु यह सब देख रहे थे.
उन्होंने राजा दशरथ से मित्रता का यह सही अवसर समझा. वह तेजी से दशरथ की ओर उड़े.
जटायु ने अपने पंख फैला लिया. इससे दशरथ को सहारा मिल गया और वह भूमि पर गिरने से बच गए. जटायु ने दशरथ की प्राण रक्षा की थी.
कृतज्ञ दशरथ ने जटायु के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और दोनों में गहरी मित्रता हो गई. यह मित्रता दोनों ने हमेशा निभाई. इसकी कथाएं कभी सुनाऊंगा.
गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
जटायु ने सीताजी को रावण द्वारा हरण से बचाने के लिए युद्ध भी किया था और अपने प्राण गंवाए थे इससे तो आप सब परिचित हैं ही. खैर, अभी पुरानी कथा पर ही लौटते हैं.
जटायु ने पूछा कि आप क्रोध से शनिदेव की ओर क्यों गए थे. तब दशरथ ने सारी बात बता दी और परामर्श मांगा.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.जटायु बहुत बुद्धिमान थे.
उन्होंने दशरथ को सुझाव दिया- जो राजा अपने प्रजा की हितों की रक्षा न कर पाए वह तो ऐसे ही राज्यविहीन हो जाता है. उसके राज्य पर किसी अन्य का आधिपत्य हो जाता है.
[irp]
आपने असुरों के विरूद्ध संग्राम में इंद्र की सहायता की है इसी कारण आप सशरीर इंद्रलोक में आते जाते रहते हैं, आतिथ्य मिलता है.
यदि आज आप शनिदेव से पराजित होने के बाद शांत रह गए तो आपका वह गौरव समाप्त हो जाएगा. फिर इंद्र भी आपको सम्मान न देंगे. आपको शनिदेव के पास पुनः पराक्रम का परिचय देना चाहिए. संभवतः यही मार्ग है.
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
राजा दशरथ को बात जम गई. उन्होंने फिर से रथ बनाया और सुसज्जित होकप पुनः शनिदेव को चुनौती देने पहुंचे.
शनि को बड़ा आश्चर्य हुआ कि मेरी क्रोपदृष्टि के आगे तो देवता हार जाते हैं परंतु एक मानव इसे सहकर फिर से उन्हें चुनौती देने आ गया है!शनिदेव तत्काल समझ गए कि यह कोई पुण्यात्मा और तेजस्वी मानव है. इस पर क्रोध नहीं करना चाहिए. इसकी बात सुन लेनी चाहिए, फिर निर्णय करना चाहिए
शनिदेव ने राजा दशरथ से कहा- हे पराक्रमी राजा! मेरी टेढ़ी दृष्टि के कारण गणेशजी को मस्तकविहीन होना पड़ा था, अनेक देवों ने अपना पराक्रम गंवा दिया. तुम भी मृत्यु के मुख में ही समाते-समाते बचे हो परंतु पुनः मुझे चुनौती देने आ पहुंचे. मैं तुम्हारी वीरता से प्रसन्न हूं.
मैंने जान लिया है कि तुम न्यायप्रिय राजा हो. प्रजा के कल्याण के लिए मेरा सामना करना फिर से आए हो. जो दूसरों के कल्याण के निमित्त जो अपने प्राण संकट में डाल दे मैं उन पर प्रसन्न होता हूं. इसलिए अब मैं तुम्हारा कोई अहित नहीं करूंगा. तुम्हारे दुःसाहस के लिए मैं तुम्हें क्षमा करता हूं. बताओ तुम यहां क्यों आए हो?
राजा दशरथ शनिदेव के ये वचन सुनकर कृतार्थ हुए. उन्होंने एक सुंदर स्तोत्र से शनिदेव की भावपूर्ण स्तुति और पूजा की. शनि इससे बड़े प्रसन्न हुए.उसके बाद राजा दशरथ ने अपनी पीड़ा बताई और इंद्रदेव का परामर्श भी बताया. राजा ने कहा आप प्रसन्न हैं तो मेरी प्रजा की कुशलता के लिए रोहिणी पर से दृष्टि हटा लें.
शनिदेव ने कहा- हे राजन! जो विधि का विधान है उसे मैं बदलना नहीं चाहता लेकिन तुमसे प्रसन्न हूं इसलिए पूर्णरूप से तो नहीं परंतु तुम्हारे कष्टों के निवारण का एक आंशिक प्रबंध किए देता हूं.
मैं आंशिक रूप से रोहिणी पर से दृष्टि हटा लूंगा. इसका प्रभाव यह होगा कि गुजारे लायक वर्षा हो जाएगी. उस वर्षा के जल का प्रजा से कहना कि हर बूंद का सदुपयोग करे. जो अन्न आदि उपजें उसका उचित उपभोग करें. यदि ऐसा होता रहा तो प्राणरक्षा सरलता से हो जाएगी.[irp]
हे प्रतापी राजा दशरथ मेरी दशा से पीड़ित जो भी व्यक्ति इस स्तोत्र का पाठ करेगा मैं उसके कष्टों का निवारण करुंगा.
राजा दशरथ इस वरदान को पाकर प्रसन्न होकर लौटे और प्रजा को आदेश दिया कि शनिवार को इस स्तोत्र से शनिदेव का विधिवत पूजन और तेलदान किया जाए.
इस तरह भयंकर सूखे से अयोध्या को मुक्ति मिली.
राजा दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए करना चाहिए. शनिदेव के चरणों की ओर ध्यान करके इसका पाठ करना चाहिए. कभी भी उनके मुख की ओर न देखें.
शनि की ढैय्या या साढ़े साती के प्रभाव में हैं तो शनिदेव दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ और फिर शनि को तेल अर्पण करना और पीपल की जड़ों में संध्याकाल में जल देने से कष्टों से राहत मिलती है.
शऩिस्तोत्र पढ़ें अगले पेज पर. नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
दशरथ कृत शनि स्तोत्र
यदि समय बहुत प्रतिकूल चल रहा हो तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार और मंगलवार को दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें. शनिवार को संध्याकाल में पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर ग्यारह बार इस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
शनिदेव को ततैलाभिषेक करना चाहिए और गरीब-दुखियों के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव रखना चाहिए तो शनि की पीड़ा से निश्चित रूप से शांति मिलती है. यह उपाय आजमाया हुआ है.
जिनकी साढ़े साती या ढैया चल रही हो उनके लिए तो यह उपाय बहुत राहत लेकर आता है.
राजा दशरथ ने अपनी प्रजा की शनि के प्रकोप से रक्षा के लिए यह स्तुति की थी.
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:।।१।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।२।।
नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
नमो दीर्घायशुष्काय कालदष्ट्र नमोऽस्तुते।।३।।
नमस्ते कोटराक्षाय दुर्निरीक्ष्याय वै नम:।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।४।।
नमस्ते सर्वभक्षाय वलीमुखायनमोऽस्तुते।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करे भयदाय च।।५।।
अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तुते।
नमो मन्दगते तुभ्यं निरिाणाय नमोऽस्तुते।।६।।
तपसा दग्धदेहाय नित्यं योगरताय च।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।७।।
ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज सूनवे।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।८।।
देवासुरमनुष्याश्च सिद्घविद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशंयान्ति समूलत:।।९।।
प्रसाद कुरु मे देव वाराहोऽहमुपागत।
एवं स्तुतस्तद सौरिग्र्रहराजो महाबल:।।१०।।
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam
