Advertisement728 × 90

झाड़ू से करें ये प्रयोग, लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी

झाड़ू से करें ये प्रयोग, लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी

सनातन धर्म में स्वच्छता को बेहद जरुरी बताया गया है। शास्त्रों के मुताबिक साफ-सफाई का सीधा संबंध समृद्धि से है। जहां सफाई होती है वहां धन की देवी लक्ष्मी खुद चलकर आती हैं। सुख और समृद्धि स्थायी रुप से जमकर बैठ जाती है। जीवन धन धान्य से संपन्न हो जाता है।घरों में सफाई करने वाली झाड़ू इसी वजह से माता लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। पहली नजर में तो जरुर झाड़ू एक मामूली घरेलू सामान लगता है। लेकिन झाड़ू से संबंधित कुछ बेहद प्राचीन टोटके हैं। जो प्रभु शरणम् की रिसर्च टीम पुरानी किताबों से छांटकर आपके लिए लाई है।

यह टोटके धन की बरसात करवा देते हैं। झाड़ू से संबंधित कुछ ऐसी सावधानियां बरतने से जातक माता लक्ष्मी का प्रियपात्र बन जाता है। उसके घर में मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं।

  • हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

    Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


    लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

झाड़ू से संबंधित टोटके जानने के लिए आगे के पेज पर क्लिक करें।

  • झाड़ू को हमेशा सबकी निगाहों से छुपाकर रखें। उसपर किसी बाहरी की नजर बिल्कुल नहीं पड़नी चाहिए। ध्यान रखिए कि गोपनीयता समृद्धि की कुंजी है। प्राचीन वास्तु ग्रंथों में तो यहां तक कहा गया है, कि जैसे मनुष्य अपना कोष यानी संचित धन छुपाकर रखता है। बिल्कुल वैसे ही झाड़ू भी प्रयोग करने के बाद छुपाकर रखनी चाहिए।
  • झाड़ू से भले ही गंदगी साफ करते हैं। लेकिन इसका हमेशा सम्मान होना चाहिए। झाड़ू में कभी पैर से स्पर्श न हो, इस बात का सदा ध्यान रखना चाहिए। झाड़ू आपके घर में स्वयं माता लक्ष्मी का प्रतीक चिन्ह है। इसलिए झाड़ू को पैर से कभी स्पर्श न करें और गलती से ऐसा हो जाए तो माता लक्ष्मी का ध्यान करके तुरंत उनसे क्षमा प्रार्थना करें।
  • झाड़ू का स्थान न बदलें। आपके घर में झाड़ू रखने की एक निश्चित जगह होनी चाहिए। इस्तेमाल के बाद झाड़ू को अव्यवस्थित तरीके से इधर उधर न फेकें। यह बहुत बड़ा दोष माना जाता है। झाड़ू रखने की जगह निश्चित और गुप्त दोनो होनी चाहिए।
  • सूर्यास्त के बाद झाड़ू का प्रयोग बिल्कुल न करें। ऐसा करने से घर में दरिद्रा का निवास हो जाता है। मां लक्ष्मी नाराज होकर उस घर से अपनी कृपा हटा लेती हैं।
  • झाड़ू को जहां भी रखें लिटाकर रखें। झाड़ू खड़ी करके कभी नहीं रखनी चाहिए। इससे धनलाभ में रुकावटें आती हैं।
  • यदि संभव हो तो झाड़ू को पश्चिम दिशा के किसी कमरे में रखें। इससे घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।
  • नई झाड़ू से काम शुरु करने के लिए शनिवार का दिन सर्वोत्तम होता है। ऐसा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं। रुके हुए काम होने लगते हैं।
  • टूटी-फूटी झाड़ू का उपयोग भूल के भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल वर्जित है।
error: Content is protected !!