Advertisement728 × 90

शरीर पर तिल से जानें किसी का स्वभाव, भूत-भविष्य .

शरीर पर तिल से जानें किसी का स्वभाव, भूत-भविष्य   .

शरीर पर दिखने वाले काले, हरे भूरे या लाल रंग के धब्बे तिल कहलाते हैं. ये शरीर की सुंदरता को बनाने-बिगाड़ने वाले साधारण धब्बे नहीं. शरीर पर तिल में जानें जीवन के कई संकेत.

horoscopeशरीर पर तिल के बारे में जानने की इच्छा हर इंसान में होती है. तिल को लेकर शास्त्रों में बहुत विस्तार से वर्णन है.समुद्रशास्त्र में तिलों के रंग आकार और शरीर के विभिन्न अंगों पर स्थिति का विस्तृत अध्ययन हुआ है. ज्योतिषशास्त्र मानता है, तिल भविष्य में घटित होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत देने में समर्थ हैं.

कई तिल तो शरीर में जन्मजात होते हैं. कई तिल ऐसे भी होते हैं जो कि हमारे जीवनकाल में उत्पन्न होते हैं पिर अदृश्य भी हो जाते हैं. इनका रंग व आकार भी बदलता रहता है. यह भाग्य में बदलाव का संकेत देते हैं. आज हम विस्तार से जानेंगे शरीर के हर अंग पर तिल का क्या है खास मतलब. किसी के शरीर के तिल देखकर उसके स्वभाव के बारे में मोटा-मोटा अंदाजा लगाना सीखेंगे इस पोस्ट से.

किसी भी पुरुष हो स्त्री के शरीर पर बारह से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता. शरीर पर तिलों की संख्या बारह से कम हो तो वह शुभफलदायक होता है.पुरुष के शरीर पर दाहिनी ओर तिल का होना विशेष रूप से शुभ एवं लाभकारी है. महिलाओं के लिए बायीं तरफ वाले तिल ज्यादा शुभ माने जाते हैं.

यदि किसी स्त्री के हृदयस्थल पर तिल हो तो वह सौभाग्यवती होती है.

शहद जैसे भूरे, पन्ना की तरह हरे एवं लाल रंग के तिलों को काले तिलों की अपेक्षा अधिक शुभ माना जाता है. भारतीय और चीनी ज्योतिष में तिलों को जातक के भाग्य के सूचक के रूप में जाना जाता है.

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

अगले पेज पर जानिए तिल क्या कहता है आपके बारे में…हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.जातक के ऊपर ग्रहों का प्रभाव मां के गर्भ में भ्रूण के निर्माण के साथ ही आरम्भ हो जाता है. कुछ ग्रह भ्रूण पर अपना अधिक प्रभाव डालते हैं तथा कुछ ग्रह कम प्रभाव डालते हैं.

ग्रहों का ये प्रभाव तिलों के निर्माण के रूप में सामने आता है जो कि शरीर की सतह पर दिखाई देते हैं. ज्योतिष के अनुसार तिलों का महत्व उनके आकार के साथ बढ़ता जाता है.तिलों में आकार का महत्वः

छोटे तिलः

वह तिल जो कि इतने छोटे होते हैं कि उनको साधारणतया देखा नहीं जा सकताण् ऐसे तिल ज्यादा प्रभाव नहीं डालते हैं

बड़े तिलः तिलों का आकार बड़ा होता है तो ही वे जातक के जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करते हैं

लम्बे तिलः

ये स्पष्ट होते हैं. लम्बे तिल प्रायः अच्छे परिणाम देते हैं

रंग के आधार पर तिलों का महत्वः

हल्के रंग के तिलः

ऐसे तिल प्रायः शुभ होते हैं लाल रंग के तिल या शहद के रंग के या हरे रंग के तिल सामान्यतः भाग्य में शुभता के सूचक होते हैं.

काले तिलः

समुद्रशास्त्र में काले तिल प्रायः अच्छे नहीं माने जाते हैं. ये इच्छित परिणाम के रास्ते में बाधक होते हैं।

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

अगले पेज पर जानिए किस अंग पर उभरे तिल का क्या है महत्वहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.आइए जानते हैं कि शरीर के विभिन्न अंगों पर तिलों क्या होता है प्रभावः-

मस्तक या ललाट पर तिलः

पुरुष के ललाट के बायीं ओर यदि तिल हो तो वह साधारण फल ही देते हैं लेकिन स्त्रियों में बायीं ओर ललाट पर तिल हो तो शुभ फल देता है.

ललाट के मध्य भाग में तिल का होना निर्मल प्रेम की निशानी है. ऐसे व्यक्ति प्रेमी स्वभाव के और विश्वासी होते हैं.

ललाट के दाहिने तरफ यदि तिल है तो जातक किसी खास विषय में बहुत निपुण होगा.

ललाट के दायीं ओर के तिल व्यक्ति को ऐश्वर्यशाली एवं भाग्यशाली बनाते हैं. भाग्य उसका साथ देता है. जीवन में कार्यों में सरलता रहती है.

ललाट के बायीं तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति फिजूलखर्च करने वाला होता है. उसके पास पैसा नहीं टिकेगा.

ललाट या माथे के तिल के संबंध में एक मत यह भी है कि दायीं ओर का तिल धन-संपदा में वृद्धि कराने वाला होता है.

बायीं तरफ का तिल घोर निराशापूर्ण जीवन का सूचक होता है.कनपटी पर तिलः

दायीं कनपटी पर तिल किसी व्यक्ति के शीघ्र विवाह का सूचक होता है.

पुरूष की दायीं कनपटी पर तिल है तो उसे सुन्दर पत्नी मिलती है और अचानक धन लाभ भी होता है.

बायीं कनपटी का तिल अचानक विवाह के योग बनाता है साथ ही धनप्राप्ति भी देता है लेकिन वह धन टिकता नहीं.

भौंहों पर तिलः

यदि दोनों भौहों पर तिल हो तो जातक अक्सर यात्रा में रहता है.

यदि दाहिनी आंख के ऊपर भौहों पर तिल हो तो वह सुखमय होता है.

बायीं भौहों पर तिल हो तो दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है.

आंख की पुतली पर तिलः

किसी व्यक्ति के दायीं पुतली पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं.

बायीं पुतली पर तिल वालों के विचार कुछ बुरे हो सकते हैं यदि पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति भावुक बहुत होता है.

पलकों पर तिलः

आंख की पलकों पर तिल हो तो जातक बड़ा संवेदनशील होता हैण् दायीं पलक पर तिल वाले व्यक्ति बायीं पलक पर तिल वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं

आंख पर तिलः

किसी पुरुष की दायीं आंख पर तिल हो तो उसका स्त्री से बड़ा मेलजोल रहेगा.

बायीं आंख पर तिल हो तो उस व्यक्ति का स्त्री से अनबन होने की बड़ी आशंका होती है.

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कान पर तिलः

कान पर तिल का होना व्यक्ति के अल्पायु यानी कम उम्र होने का संकेत देता है

नाक पर तिलः

नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभा संपन्न और सुखी होता हैण् महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक हैहोंठ पर तिलः

जिस व्यक्ति के होंठ पर तिल हों तो वह व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय के होते हैं.

यदि तिल होंठ के नीचे हो तो व्यक्ति के पास पैसा नहीं टिकता और किल्लत बनी रहती है

मुंह पर तिलः

मुखमंडल के आसपास का तिल स्त्री तथा पुरुष दोनों के सुखी संपन्न एवं सज्जन होने के सूचक होते हैं.

मुंह पर तिल व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता हैं उसका जीवनसाथी सज्जन होता है.

ठुड्डी पर तिलः

जिस स्त्री की ठुड्डी पर तिल होता है तो उस व्यक्ति का स्वभाव रूखा होता है. उसमें लोगों के साथ मेलजोल का भाव बनाए रखने की कला की कमी होती है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.गाल पर तिलः

गाल पर लाल तिल होना शुभ फल देता हैं.

बाएं गाल पर काले रंग का तिल हो तो उस व्यक्ति के जीवन में धन की कमी रहती है.

यदि दाएं गाल पर हो तो व्यक्ति धनी होता है.जबड़े पर तिलः

जबड़े पर तिल हो तो स्वास्थ्य की अनुकूलता और प्रतिकूलता निरंतर बनी रहती है

कंधों पर तिलः

दाएं कंधे पर यदि किसी व्यक्ति के तिल हो तो व्यक्ति बहुत दृढ़ होता है.

बाएं कंधे पर यदि तिल हो तो व्यक्ति तुनकमिजाजी होता है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.बांह पर तिल के संकेतः

दाहिनी बांह पर तिलः

यदि दाहिनी बांह पर तिल हो तो जातक बहुत प्रतिष्ठावान व बुद्धिमान होता हैं लोग उसका आदर करते हैं.

बायीं बांह पर तिलः

बायीं भुजा पर तिल हो तो व्यक्ति झगड़ालू होता है. उसका सर्वत्र निरादर होता है. उसकी बुद्धि खराब होती है.कोहनी पर तिलः

यदि किसी व्यक्ति की कोहनी पर तिल हो तो यह उसके विद्वान होने का सूचक है.

हथेली पर तिलः

जिसकी हथेली पर तिल होते हैं वह व्यक्ति चालाक होता है.

हथेली के गुरु पर्वत या गुरू क्षेत्र में तिल हो तो व्यक्ति सन्मार्गी होता है.

दायीं हथेली पर तिल हो तो व्यक्ति बलवान होता है.

दायीं हथेली के पृष्ठ भाग में तिल हो तो व्यक्ति धनवान होता है.

बायीं हथेली पर तिल हो तो व्यक्ति बहुत खर्चीला हो सकता है.

बायीं हथेली के पृष्ठ भाग पर तिल हो तो ऐसे लोग कंजूस होते हैं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.हाथ की अंगुलियों पर तिल का अर्थः

अंगूठे पर तिलः

किसी व्यक्ति के अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहारकुशल तथा न्यायप्रिय होता है

तर्जनी पर तिलः

जिसकी तर्जनी पर तिल होए वह विद्यावानए गुणवान और धनवान किंतु शत्रुओं से पीड़ित होता है.मध्यमा पर तिलः

मध्यमा उंगली पर तिल उत्तम फलदायी होता है. व्यक्ति सुखी होता है. उसका जीवन शांतिपूर्ण होता है.

अनामिका यानी रिंग फिंगर पर तिलः

जिसकी अनामिका पर तिल हो वह व्यक्ति ज्ञानी यशस्वी धनी और पराक्रमी होता है.

कनिष्ठा यानी छोटी उंगली पर तिलः

कनिष्ठा पर तिल हो तो वह व्यक्ति संपत्तिवान होता है किंतु उसका जीवन दुखमय होता है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.गले पर तिलः

गले पर तिल वाला जातक आरामतलब होता है.

गले पर यदि सामने की ओर तिल हो तो उस जातक के घर मित्रों का जमावड़ा लगा रहता है. उसके मित्र सच्चे होते हैं.

गले के पिछले भाग पर तिल हो तो जातक कर्मठ होता हैं आलस्य से दूर रहता है.

छाती पर तिलः

छाती पर दाहिनी ओर तिल का होना शुभ होता है.

यदि किसी स्त्री के दाहिने वक्षस्थल पर तिल हो तो वह बहुत प्रेमभाव वाली होती है.

यदि किसी पुरुष के दाहिने भाग में भाग्यशाली होते हैं पर उनमें बहुत सुस्ती छाई रहती है.

पुरुष की छाती पर बायीं ओर तिल हो तो उसे पत्नी और ससुराल पक्ष से असहयोग की संभावना बनी रहती हैं.

छाती के मध्य में तिल होना सुखी जीवन का संकेत हैं.

यदि किसी स्त्री के हृदयक्षेत्र पर तिल हो तो वह सौभाग्यवती होती है.कमर पर तिलः

चाहे पुरूष हो या स्त्री, किसी के भी कमर पर तिल का होना शुभ संकेत नहीं माना जाता.

यदि किसी व्यक्ति की कमर पर तिल है तो उस व्यक्ति की जिंदगी सदा परेशानियों से घिरी रहती है. वे सदा संघर्षरत रहते हैं और जीवन की उलझनों से दुखी भी रहते हैं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.पीठ पर तिलः

पीठ पर तिल हो तो जातक भौतिकवादी, महत्वाकांक्षी एवं रोमांटिक हो सकता है. वह भ्रमणशील भी हो सकता है. उसका जीवन मस्ती में बीतता है.

ऐसे लोग धनोपार्जन भी खूब करते हैं और खर्च भी खुलकर करते हैं. वायु तत्व प्रधान होने के कारण इनके पास पैसा टिकता नहीं है परंतु उन्हें किसी चीज की बहुत परवाह कभी नहीं होती.

उनके जीवन के अंदाज से अन्य लोगों में ईर्ष्या हो सकती है. वे उन्मुक्त पक्षियों जैसे होते हैं.पेट पर तिलः

किसी व्यक्ति के पेट पर तिल हो तो वह व्यक्ति खाने-पीने का बड़ा शौकीन होता है. दूसरे शब्दों में कहें तो वह चटोर स्वभाव का होता है.

ऐसा व्यक्ति भोजन का शौकीन व मिष्ठान्न प्रेमी होता है पर उसे दूसरों को खिलाने की इच्छा कम रहती है. स्वभाव में कंजूसी आ जाती है.

घुटनों पर तिलः
यदि किसी जातक के दाहिने घुटने पर तिल हो तो उस जातक का गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है. पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का भाव रहता है.

बायें घुटने पर तिल हो तो उसका दांपत्य जीवन दुखमय होता है. छोटी-छोटी बात पर भी झगड़े हो सकते हैं और मामूली बात विवाद का रूप ले लेती है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.पैरों पर तिलः

पैरों पर तिल हो तो जीवन में भटकाव रहता हैं ऐसा व्यक्ति यात्राओं का शौकीन होता हैं.

दाएं पैर पर तिलः

दाएं पैर पर तिल हो तो व्यक्ति की यात्राएं किसी उद्देश्य के लिए होती हैं. वह बिना वजह भटकने की प्रवृति वाला नहीं होता.

बाएं पर यदि तिल हो तो वह व्यक्ति बेवजह भटकता रहता है. उसके जीवन में स्थायित्व की कमी रहती है.

(यह पोस्ट प्रचलित ज्योतिषीय मान्यताओं और सामुद्रिक विज्ञान पर आधारित है जिसे कई विशेषज्ञों से चर्चा के बाद तैयार किया गया है. आपको यदि ये पोस्ट पसंद आई तो प्रभु शरणम् एप्प डाउनलोड कर लें. ऐसे उपयोगी पोस्ट का पूरा संसार है. लिंक नीचे है.)

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

error: Content is protected !!