विवाह में ये भूल जीवनभर भारी पड़ती है?
कई बार देखा जाता है कि धूमधाम से किया विवाह जल्द ही जीवन में उधम मचा देता है. इस पोस्ट को धैर्य के साथ पढ़ें. पोस्ट ज्योतिष की एक प्रचलित विधि के आधार पर तैयार की गई है. इस विधि से समझा गया है कि किन दो राशियों के बीच के जातकों के बीच विवाह संबंध बहुत अच्छे निभते हैं और किनमें रहती है खटपट. कुछ मामलों में खटपट क्लेश की अति तक पहुंच जाती है.
ज्योतिषशास्त्र में विवाह से पूर्व मेलापक विद्या का प्रयोग किया जाता है दो व्यक्तियों की कुंडली मिलान में। मेलापक वास्तव में एक विशेष ज्ञान है जिसका प्रयोग करके दो इंसानों की प्रवृति का अध्ययन करके यह समझने का प्रयास किया जाता है कि क्या इन दोनों के बीच निभेगी, क्या ये अच्छे जीवनसाथी सिद्ध होंगे?
वैसे तो सबकी अपनी किस्मत लिखी गई है उसके पूर्वजन्म के कर्मों के आधार पर और उसके माता-पिता के कर्मों के आधार पर. फिर भी ज्योतिष में यह विधि प्रचलित है. यदि कुंडली मिलान से विवाह के बावजूद परिणाम एकदम उलटे आ रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं-
वर-वधू दोनों की कुंडली सही नहीं है. सही समय की जानकारी न हो तो इसके कारण कुंडली में फेर हो सकता है। जिस ज्योतिषी ने मिलान किया हो उनकी विशेषज्ञता न हो। तीसरा कारण आपके पूर्वजन्म के कर्मों और आपको जन्मदेने वाले, आपके पालक माता-पिता के कर्मों का परिणाम।
पति-पत्नी में नोंक-झोक और थोड़ी खटपट तो हर जगह होगी। यदि खटपट विवाद का रूप लेने लगे तो चिंता का विषय है। जानेंगे कि किस राशि वाले लोगों का यदि आपस में विवाह करा दिया जाए तो खटपट जरूरत से ज्यादा होती है। दांपत्य सुख से वे वंचित रहते हैं।हर राशि के व्यक्ति की एक प्रवृति उसके राशि के स्वामी ग्रह के स्वभाव से निर्धारित होती है। इसी को आधार बनाकर यह पोस्ट तैयार की गई है। यदि आपके जानने में किसी का विवाह विषम राशि में हो गया हो तो भी घबराने जैसी बात नहीं है। उसे भी आसानी से सहज किया जा सकता है। बहुत से सरल उपाय ज्योतिष में बताए गए हैं जो विद्वान ज्योतिषियों ने प्रभु शरणम् ऐप्प में कई बार बताए हैं, उसका लोगों को लाभ भी हुआ है। आप प्रभु शरणम् ऐप्प तत्काल डाउनलोड कर लें ताकि ऐसे उपयोगी पोस्ट प्राप्त होते रहें.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अब जानते हैं किन राशि के लोगों का आपस में विवाह यदि हो जाए तो रिश्तों के सहज होने में सरलता नहीं होती। अगले पेज पर जाने किस राशि के लोगों की आपस में हुई शादी तो किचकिच को मिला न्योता.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
मेष और कर्क राशिः
मेष राशि के लोग काफी ऊर्जावान और व्यवहारिक होते हैं, जबकि कर्क राशि के व्यक्ति बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। दोनों का मौलिक स्वभाव एक दूसरे से भिन्न है। इसकी वजह से इन दोनों लोगों के बीच विवाद और विरोध की संभावना हमेशा बनी रहेगी। दोनों की ही प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं इसलिए ये मेल कुंठा का कारण बन जाएगा।
इस राशि के लोगों का आपस में विवाह हो जाए तो घर के पर्दे-बेडशीट से लेकर घूमने-फिरने और संपत्ति खरीद आदि जैसे बड़े मुद्दों पर कभी एकराय नहीं होती। वे आपस में एक दूसरे की पसंद का मजाक भी उडा देते हैं। ऐसे लोगों को थोड़ी गंभीरता की आवश्यकता है। विवाह बचाने के लिए आपस में सामंजस्य बनाना चाहिए।
शिव-पार्वतीजी का पूजन करना चाहिए। दोनों को सप्ताह में कम से कम दिन साथ में मंदिर जाना चाहिए।
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानिए कुंभ और कर्क राशि वालों ने की शादी तो क्या होगा?
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
कुंभ और कर्क
कुंभ राशि सक्रियता और उत्साह को दर्शाती है। कुंभ राशि वाले एनर्जेटिक होते हैं। कहीं भी घूमने-फिरने का कार्यक्रम फटाफट बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी सरसता लाने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं जो उन्हें औरों से अलग करता है।
कर्क राशि वाले स्वभाव से शांत होते हैं। उन्हें होम सिकनेस यानी घर से बहुत ज्यादा दूर नहीं रह पाते। शुरुआत में कर्क राशि वालों का स्टाइल उन्हें बहुत भाता है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह कितना उत्साही है पर धीरे-धीरे उसे ये सब बहुत उबाउ लगने लगेगा। वह अपने स्वभाव में जाने लगेगा। उनके लिए ऐसी सक्रियता के कोई मायने नहीं हैं, जो उन्हें घर और परिवार से दूर रखे। इससे समस्याआने लगती है।
ऐसी राशि के लोग आपस में विवाह करें तो ध्यान रखें कि आपका पार्टनर जानबूूझकर ऐसा नहीं कर रहा बल्कि यह स्वभाव तो उसमें जन्मजात है इसलिए एडजस्टमेंट बनाना सीखें और दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले।
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानें सिंह और वृषभ के बीच के वैवाहिक रिश्ते का हाल
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
सिंह और वृषभः
वृषभ राशि के जातक स्थायित्व और सुरक्षित वातावरण की तलाश में रहते हैं. उन्हें जीवन में ठहराव चाहिए, सपोर्ट की जरूरत होती है। गंभीरता उन्हें भाती है। जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें लीन होकर उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। इधर-उधर ज्यादा नहीं भटकेंगे और न ही कोई नए प्रयोग के लिए बहुत बेचैन रहते हैं। समझ लें कि उन्हें जीवन में आनंद शांति में मिलती है।सिंह राशि के लोग उत्साही होते हैं। यदि किसी काम में बात ज्यादा नहीं बन रही तो उससे चिपके नहीं रहेंगे। व्यवहारिक हो जाएंगे। नई-नई चीजों में हाथ आजमाएंगे। एक जगह बात न बने तो दूसरा प्रयास करो कहीं तो बात बनेगी। यह है उनका मूल स्वभाव। उन्हें दुनिया की हर चीज चाहिए, इसलिए सिंह राशि के जातक कभी स्थायी नहीं रह पाते जबकि वृषभ राशि वाले का नेचर इससे एकदम उलट।
अलग-अलग प्राथमिकताएं और स्वभाव इन दोनों को कभी साथ नहीं रहने देता, अनबन होती है और बात बहुत ज्यादा बिगड़ सकती है। सिंह वाले को क्रोध ज्यादा आता है उसका राशि स्वामी सूर्य हैं। ऐसे दंपति के लिए सुझाव यही है कि जब सिंह राशि वाला पार्टनर क्रोधित हो तो उसके साथ बहस एकदम न करें अन्यथा वह हिंसक हो सकता है। हिंसक का अर्थ केवल यही नहीं कि हाथापाई होने लगे बल्कि जिह्वा की हिंसा भी हिंसा होती है। वह आपका अपमान कर सकता है। बहुत ज्यादा व्यंग्य करके या आपके परिजनों का मजाक उडाकर आपको अपमानित कर सकता है। दांपत्य जीवन बचाना है तो धैर्य का परिचय दें।
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें

लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानें वृश्चिक और मेष का हुआ मिलान तो क्या होगा परिणामहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
वृश्चिक और मेष
यह मिलान तो आप ऐसा समझ लें कि चुंबक के दोनों पॉजिटिव ध्रुव को एक पास रख दिया और प्रयास कर रहे हैं कि दोनों आकर्षित हों। वृश्चिक और मेष दोनों ही राशियों के लोग स्वतंत्रता, प्रयोग के पक्षधर होते हैं। उन्हें अपनी स्वतंत्रता बहुत प्यारी होती है। इसमें खलल पड़ी तो उन्हें यह कहने में ज्यादा समय नहीं लगता कि मैं ऐसा ही रहूंगा या रहूंगी, तुम्हें साथ पसंद हो तो ठीक, न हो तो भी ठीक। कई बार ये दोनों जरूरत से ज्यादा स्पष्टवादी हो जाते हैं।आत्मनिर्भरता दोनों में बहुत ज्यादा है इसलिए ये समझते हैं कि उसको किसी की जरूरत नहीं। वृश्चिक राशि का स्वभाव कुछ ज्यादा ही निगेटिव हो जाता है यदि उनको छेड़ दिया जाए तो।
मेष राशि के लोग थोड़े फ्लर्ट नेचर के होते हैं और वृश्चिक राशि वाले थोड़े ईर्ष्यालु। उनका साथी उनको और बस उनको अटेंशन दें इसकी प्रवृति ज्यादा होती है। इस वजह से इन दोनों के बीच विश्वास नहीं बन पाता और परिणामस्वरूप संबंध खराब रहता है और तलाक आदि की आशंका बहुत ज्यादा रहती है।
अगले पेज पर जानें कैसा होता है मिथुन और कर्क का मिलान
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
मिथुन और कर्क
मिथुन राशि के जातक उदासीन होते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल और इस कारण संवेदनाहीन हो जाते हैं। एक बार अगर बात कोई दिल से उतर गया तो फिर उनके लिए भावनाओं का कुछ खास अर्थ नहीं रह जाता। जब ये अपनी बात कहते हैं तो काफी कठोर हो जाते हैं, सामने वाले को चाहे जितना दर्द हो कोई परवाह नहीं।कर्क राशि के लोग बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। कड़वी बात कहने से पीछे हटते नहीं पर किसी की बात मन में बात ज्यादा लंबी रखते नहीं और अपेक्षा रखते हैं कि दूसरे भी ऐसे ही हो जाएं। पर ऐसा हो तो नहीं सकता न। इस वजह से कर्क राशि वाले लोगों के प्रेम संबंध भी बहुत विच्छेद होते हैं। प्रेम संबंध को निभा पाने हैं और विवाह में संतुलन बना पाने में खासतौर से मिथुन वालों से ये ज्यादातर नाकाम ही रहते हैं।
अगले पेज पर जानिए सिंह और कन्या के मिलान के बारे में…हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
सिंह औऱ कन्या
सिंह राशि वाले लोग तेजस्वी और थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं। दूसरों पर हावी होना इनकी प्रवृति होती है। मान-प्रतिष्ठा खूब चाहिए किसी भी कीमत पर। पैसे तो खुलके खर्च कर दें अगर पास में पड़े हों तो। दिखावा भी इनका बहुत रहता है। इससे उलट स्वभाव है कन्या राशि का।कन्या राशि स्वभाव से फिजूलखर्ची नहीं करने वाले होते हैं। ये बचत में विश्वास रखते हैं। पार्टनर की फिजूलखर्ची पर टोकाटाकी करेंगे और ये टोकाटाकी किचकिच का कारण बन जाती है। अगर ये लोग विवाह कर लेते हैं तो बहुत हद तक संभावना है कि इनका संबंध धन संबंधी किसी मसले को लेकर ही टूट जाए।
अगले पेज पर जानिए मकर और तुला के मिलान परहमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
मकर और तुला
तुला राशि के लोग लेने से ज्यादा देने में भरोसा करते हैं। वे लोग दूसरों को खुश देखकर ही खुश हो जाते हैं। उनकी प्रशंसा होती रहे बस यही काफी है पर इस चक्कर में वे अपनों की कई बार अनदेखी कर देती हैं।इसके ठीक उलट मकर राशि के लोग स्वभाव से दबंग होते हैं। हावी होना उनकी फितरत में होता है। दमन करना और अपने साथी को दबाकर रखने में विश्वास करते हैं। मकर राशि के लोग अपने तुला राशि के जातक के स्वभाव का फायदा उठा जाते हैं। जिसे तुला राशि के लोग ज्यादा समय तक बर्दाश्त नहीं कर पाते।
अगले पेज पर जानिए कुंभ और वृषभ के मेल का हालहमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
कुंभ और वृषभ
कुंभ राशि के लोग खुले विचारों वाले होते हैं। वे थोड़े फ्लर्ट भी कर सकते हैं या उनके पार्टनर के साथ भी कोई थोड़ा हंसी-मजाक करता रहे तो उसे लेकर परेशान नहीं होते बल्कि उसे इन्जॉय ही करते हैं। स्वभाव से हंसमुख और हाजिरजबाव होना इनका लक्षण है।
जबकि वृषभ राशि वाले इस मामले में बड़े पॉजेसिव स्वभाव के होते हैं। उनका साथी बस उनका है। वह किसी और को देखे भी नहीं न कोई उसके करीब भी आए। वे शक्की स्वभाव के हो जाते हैं। सोच के बीच का यह फर्क इनके बीच कलह की वजह बनता है जो देखते-देखते भयावह हो जाता है। इसमें पार्टनर आपस में खुश न रहने से विवाहेतर संबंधों की ओर भी चले जाते हैं।अगले पेज जाने, मीन और सिंह, मकर और धनु के मेल का हाल.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
मीन और सिंह
सिंह राशि के लोग हर हाल में अपने साथी की अटेंशन चाहते हैं। उन्हें इस बात से अंतर नहीं पड़ता कि साथी खुश है या दुखी, उन्हें सिर्फ अपनी बात हमेशा मनवाने की आदत होती है। जबकि मीन राशि के लोग सपनों की दुनिया में रहने वाले होते हैं, जहां ऐसा कुछ नहीं होता।मकर और धनु
मकर राशि के लोग काफी उदासीन व्यक्तित्व वाले होते हैं जबकि धनु राशि के लोग अपने आसपास सिर्फ खुशियां ही देखना चाहते हैं। उन्हें मकर राशि के लोगों का बोरिंग और उदासीन स्वभाव सहन नहीं होता।
अगले पेज पर वृश्चिक और कुंभ, मिथुन और कन्या का हालहमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
वृश्चिक और कुंभः
कुंभ राशि के जातक हर समय कुछ नया करने के लिए ललचाए रहते हैं। उन्हें जीवन में रोमांच चाहिए। वे एक स्थान पर बैठकर नहीं रह सकते। जबकि इसके ठीक उलट वृश्चिक राशि के लोग हर समय समर्पण और स्थायित्व की तलाश करते हैं।मिथुन और मीनः
मिथुन राशि के लोग स्वतंत्रता चाहते हैं, उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करना मतलब उनके जुड़ाव और लगाव को खो देना है। वहीं मीन राशि के लोग समर्पण चाहते हैं जो मिथुन राशि वालों के लिए असंभव है।
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानिए मिथुन और कन्या राशि के मेल का असर.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]
मिथुन और कन्याः
ये दोनों ही राशि के जातक जीवन को लेकर अपनी अलग-अलग सोच और दृष्टिकोण रखते हैं। कन्या राशि के लोग काफी गंभीर और व्यवहारिक स्वभाव वाले होते हैं जबकि मिथुन राशि के लोग कभी किसी निर्णय तक पहुंच ही नहीं पाते। इन दोनों का आपस में मेल बैठ पाना मुश्किल है।
हमने ऊपर जो लक्षण बताए उसको लेकर बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं। ऐसे बहुत से सरल उपाय हैं जिनका प्रयोग करके दांपत्य जीवन की परेशानियों को सुलझाया जा सकता है। यदि इन राशियों के बीच रिश्ता हो रहा है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं, किसी ज्योतिषी से परामर्श करें। प्रभु शरणम् में हम विद्वान ज्योतिषियों की राय लेकर आते रहते हैं। आप प्रभु शरणम् ऐप्प तत्काल डाउनलोड कर लें, यह फ्री है। लिंक नीचे दिया जा रहा है।
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
