Advertisement728 × 90

लाल मिर्च के अचूक टोटके, हर लेंगे आपके अनेक संकट

लाल मिर्च के अचूक टोटके, हर लेंगे आपके अनेक संकट

कई बार हमारे जीवन में छोटी छोटी परेशानियां आती हैं। जो कई बार सही उपाय करने के बावजूद दूर नहीं हो पाती हैं। इसके लिए प्राचीन ग्रंथों में कई उपाय बताए गए हैं। इसमें से कुछ उपाय लाल मिर्च के हैं जो पुराने जमाने से घरों में दादियां नानियां करती आ रही हैं।

लाल मिर्च का प्रयोग नजर उतारने से लेकर कई और कामों में करती थीं लेकिन ये मात्र लोक परंपरा का हिस्सा नहीं है। बल्कि कई प्राचीन ग्रंथों में भी लाल मिर्च के टोटकों का जिक्र है। प्रभु शरणम् आपके लिए लेकर आया है लाल मिर्च के कुछ ऐसे ही टोटके। लाल मिर्च के टोटके सबसे ज्यादा प्रचलित टोटकों में से हैं जिनसे लाभ भी होता है.

हर काम में आती है बाधा तो उसे दूर करने के लिए मिर्च का टोटका-

यदि एक काम को कई बार करने पर भी आपका वह काम नहीं हो पा रहा  तो आप एक लाल मिर्च के 21 दाने लेकर उन्हें जल में डाल दें।

अब लाल मिर्च के दाने मिले हुए इस जल से लगातार 21 दिन तक सूर्योदय के समय अर्घ्य दें।

अर्घ्य देते समय आप ‘ऊँ तुष्टा नम:’ मंत्र का जप भी करें।

अर्घ्य देने के बाद भगवान से प्रार्थना करें कि हे प्रभु मेरी बाधाओं को दूर करो।भूत-प्रेत बाधा और शत्रु बाधा से राहत का टोटका अगले पेज पर.

अगले पेज पर . नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.

 

भूत-प्रेत से बचावः

यदि आपको किसी व्यक्ति पर भूत-प्रेत का असर लगता है तो पीली सरसों के कुछ दाने उसके ऊपर से उतारकर, जला दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति पर असर कर रही सभी नकारात्मक शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा।

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

शत्रु बाधा से राहत के लिएः

कोई शत्रु यदि आपको परेशान कर रहा है तो पीली सरसों के तेल में हल्दी मिलाएं। अब इस तेल का दीपक जलाकर ‘ऊं बगलायै नम:’ मंत्र का जप करें। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करने से अमुक व्यक्ति शत्रुता का व्यवहार छोड़कर आपसे मित्रवत व्यवहार करने लगेगा।

नजर दोष से बचाव का टोटका अगले पेज पर…नजर दोष से बचाव –

यदि कोई बच्चा या बड़ा नजर दोष का शिकार है तो लाल मिर्च आपको इससे बचाने के लिए कारगर साबित होगी।

कुछ लाल मिर्च लें, अब नजर से पीड़ित बच्चे या व्यक्ति की इससे नजर उतारे। इसके बाद इसे चूल्हे या गैस पर रखकर जला दें।

लाल मिर्च को जलाते समय तीखा धुआं उठेगा, इसलिए इसे जलाने के बाद कुछ देर तक दूर रहें। यह तीखा धुआं बच्चों को और भी ज्यादा परेशान कर सकता है इसलिए इसे जलाने में विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है।घर की बाधाएं दूर करने का टोटका अगले पेज पर…

गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

घर की परेशानियां दूर करने का प्रयोगः

यदि आपके घर में परिजन बीमार हैं या अन्य किसी प्रकार की समस्या आपका पीछा नहीं छोड़ रही तो सात लाल मिर्च, थोड़े से काले तिल, सात जायफल और फिटकरी के सात टुकड़ें एक जगह लेकर कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को शुक्रवार की रात को घर में रख दें।

अगली सुबह यानी शनिवार की सुबह घर से निकलते समय इस पोटली को अपने साथ लेकर जाएं और घर से निकलते हुए भगवान का ध्यान कर प्रार्थना करें कि हे प्रभु हमारे कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि दें। इसके बाद वो पोटली को किसी पीपल के पेड़ की जड़ में दबा दें।कोई काम होते-होते अटक जाता है? बाधा दूर करने और बिजनेस बढ़ाने का टोटका अगले पेज परव्यापार में वृद्धि के लिएः

मिट्टी के तीन दीपक में पीली सरसों के दाने, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाकर अपने व्यापार स्थल पर रख दें।

इससे व्यापार में वृद्धि होने लगेगी और ग्राहकों पर भी असर दिखाई देगा।

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

अटके हुए काम बनाने के लिएः

यदि किसी सरकारी दफ्तर में आपका कोई काम अटक गया है और आप उसके नहीं होने से परेशान हैं तो इसका एक सरल उपाय है.

पीली सरसों कहीं भी मिल जाती है. आक का पौधा भी सब जगह मिलता है। पीली सरसों को आक के दूध में मिलाकर उससे हवन करें। हवन करने के बाद देखेंगे कि आपको फायदा होने लगा।मानसिक पीड़ा या डिप्रेशन से राहत का कारगर टोटका अगले पेज परडिप्रेशन से राहतः

डिप्रेशन यानी  हताशा या निराशा जैसे मनोरोगों  में भी लाल मिर्च का टोटका अचूक काम करता है। कुछ लोग लंबे समय तक तो कुछ लोग जीवनभर  डिप्रेशन के उपचार के लिए दवा का सेवन करते रहते हैं। यह दवा कई बार उन्हें नुकसान भी दे देती है। डिप्रेशन की समस्या होने पर दवाई का प्रयोग करने के साथ आप टोटके को भी आजमाकर देखें, फायदा मिलेगा।

लाल मिर्च के बीज निकालकर इन्हें जल में मिलाएं। दिन में किसी भी समय इस जल को सूर्य को अर्पित करें। डिप्रेशन की समस्या में आराम मिलेगा।घर में रोज-रोज की किचकिच दूर करने का टोटका अगले पेज परघर का क्लेश दूर करेंः

कहते हैं जिस घर में क्लेश होता है, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। क्लेश दूर करने के लिए पीली सरसों में गुड़, शहद, गाय का घी, चंदन, गूग्गल, शिलाजीत, सलई की धूप तथा नागरमोथा मिलाकर हवन करें। ऐसा करने से घर का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा।वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

error: Content is protected !!