Advertisement728 × 90

जीवन बदलने वाली है यह श्रीरामलीला

जीवन बदलने वाली है यह श्रीरामलीला

यह सिर्फ श्रीराम की लीला कथा भर नहीं है, इस कथा के माध्यम से एक बहुत बड़ा संदेश, एक महत्वपूर्ण संकेत भी दिया है प्रभु श्रीराम ने हम सभी रामभक्तों के लिए. कथा को पूरी पढ़िएगा क्योंकि मूल बात कथा के आखिर में आई है.

भगवान श्रीराम समुद्र पर पुल बांध रहे थे तब उन्होंने सभी विध्नों का नाश करने के लिए गणेशजी की स्थापना कर नल के हाथों से नवग्रहों की नौ प्रतिमाएं स्थापित कराईं.

श्रीराम को रामेश्वरम में (जहां भूमि से सागर का संयोग होता है) अपने नाम पर एक शिवलिंग स्थापित करने की इच्छा हुई.

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

उन्होंने हनुमानजी को बुलाकर कहा- आप काशी चले जाइए और भगवान शंकर से मांगकर एक शिवलिंग ले आइए. लेकिन ध्यान रहे शुभ मुहूर्त बीतने न पाए.

हनुमानजी उड़े और क्षण भर में काशी पहुंच गए.शिवजी बोले- मैं खुद ही दक्षिण की ओर जाने की सोच रहा था क्योंकि विंध्याचल को नीचा करने के लिए अगस्त्यजी यहां से चले गए हैं लेकिन उन्हें मेरे बिना मन नहीं लग रहा. वह मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

शिवजी ने हनुमानजी की परीक्षा लेने के उद्देश्य से कहा- हनुमान आप दो शिवलिंग लेकर जाइए. एक श्रीराम के नाम पर स्थापित करें और दूसरा अपने नाम पर स्थापित करें.

हनुमानजी भक्त शिरोमणि हैं. शिवजी के इस अंशावतार का उद्देश्य था प्रभु भक्ति की मिसाल कायम करना. उनके बराबर की भक्ति न किसी ने की न कोई कर सकता है.शिवजी को आशा थी कि हनुमान एक ही शिवलिंग लेकर जाएंगे. वह श्रीराम की प्रतिष्ठा में अपनी प्रतिष्ठा देखते थे. श्रीराम ने भी उन्हें हमेशा भरपूर सम्मान दिया.

बजरंग बली हड़बड़ी में थे वह निर्णय नहीं कर पाए और दोनों शिवलिंग लेकर चले.

भगवान तो अंतर्दृष्टि से सब देख ही रहे थे. हनुमान जैसे यशस्वी के मन में अपनी महत्ता और तेज उड़ने के घमंड का अंत नहीं हुआ तो उनके तेज का नाश हो जाएगा.

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

भगवान तो हमेशा यही चाहते हैं कि उनका भक्त यशस्वी रहे, तेजस्वी रहे. इसलिए सबसे प्रिय भक्त को किसी अनुचित से रोकने के लिए भगवान कड़वी दवाइयां देते ही हैं.

सो भगवान श्रीराम ने हनुमानजी के आने से पहले सैकत (बालु से बना) लिंग स्थापित कर दिया.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें. [fblike]

हनुमानजी लौटे तो उन्हें पता चला कि प्रभु ने तो पहले ही शिवलिंग स्थापित करा दिया है.

वह सोचने लगे- मुझसे व्यर्थ का श्रम कराकर यह कैसा व्यवहार हो रहा है.

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

वह नाराज होकर प्रभु के सामने पहुंचे और कहा- मेरी भक्ति का यह कैसा ईनाम मिल रहा है. काशी भेजकर शिवलिंग मंगाने और फिर दूसरा शिवलिंग स्थापित कराकर मेरा उपहास क्यों कराया आपने?

प्रभु भांप गए कि हनुमानजी अभी तक शिवजी और स्वयं उनके द्वारा संकेत में कही गई बात को समझ नहीं पा रहे हैं. वह मुस्कराने लगे. हनुमानजी का कष्ट और बढ़ गया.

श्रीराम ने कहा- आप सही कहते हैं. आप उस बालूकामय लिंग को उखाड़ दीजिए. मैं आपके द्वारा लाए शिवलिंगों को स्थापित कर देता हूं.

हनुमानजी खुश होकर शिवलिंग उखाड़ने चले. अपनी पूंछ में बांधकर उन्होंने शिवलिंग को पूरी ताकत से खींचा लेकिन उखड़ना तो दूर वह हिला भी नहीं.हनुमानजी ने फिर जोर लगाया. शिवलिंग तो न हिला उनकी पूंछ जरूर टूट गई.हनुमानजी मूर्च्छित होकर गिर पड़े.

प्रभु ने उनके शरीर पर हाथ फेरकर स्वस्थ कर दिया. अब उनके मन का सारा गर्व चूर हो चुका था. बजरंगबली को सारी बात समझ में आ गई. उन्होंने प्रभु से क्षमा मांगी.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

भगवान श्रीराम ने कहा- आप संसार में मुझे सबसे प्रिय हैं. आपका अगर कोई प्रिय करता है तो वह मेरा ही प्रिय होता है. आपके मन में मुझसे अलग भाव आने ही नहीं चाहिए थे.

फिर श्रीराम ने हनुमानजी द्वारा लाए शिवलिंगों की स्थापना कराई.

श्रीराम ने वरदान दिया- यदि कोई हनुमानजी द्वारा प्रतिष्ठित शिवलिंग की पूजा न करके सिर्फ मेरे द्वारा स्थापित शिवलिंग की पूजा करेगा तो उसकी पूजा व्यर्थ होगी.

हनुमानजी की पूंछ टूटी थी इसलिए प्रभु ने वहां हनुमानजी को छिन्न-पुच्छ(पूंछ), गुप्त पाद (पैर) रूप में गतगर्व (गर्वरहित) निवास करने को कहा.

भगवान श्रीराम ने बजरंगबली की छिन्न-पुच्छ, गुप्तपाद, गतगर्व मुद्रा की प्रतिमा स्थापित करा दी. वह आज भी रामेश्वरम में मौजूद है.

प्रभु ने अपने हिस्से की सारी पूजा भक्त के लिए सुरक्षित कर दी.

हनुमानजी की सारी कथाएं जीवन की प्रैक्टिकैलिटी (व्यवहारिकता) का आदर्श स्थापित करती है. आप स्वयं कष्ट में हैं तो दूसरों पर दया करना शुरू कीजिए. यकीन मानिए आपके कष्ट प्रभु हर लेंगे.

कई बार हड़बड़ी में हनुमानजी जैसे परमज्ञानी भी गलत निर्णय कर लेते हैं.

एक बड़ी मशहूर कहावत है- “To err is human, to forgive divine.”

भूल करना मानवीय स्वभाव है पर उसके सुधार को जो खुले दिल से तैयार रहे वह अद्भुत बात है. अलौकिक बात कह सकते हैं इसे.

हनुमानजी से भूल हुई कि वह दोनों शिवलिंग लेकर गए. फिर उनसे हठ करने की भूल हुई उसे उखाड़ने की. भगवान ने उन्हें संकेत दिया और हनुमानजी ने उसे सहज समझकर स्वीकार किया.

प्रभु की हर लीलाकथा सिर्फ कथा नहीं होती उसमें छुपे होते हैं संदेश. यदि हम हर लीला को बस कथा की तरह देखेंगे तो यह बस रामलीला की कथा होकर रह जाएगी, मनोरंजन करने वाली. हर कथा के पीछे क्या तर्क रहा होगा, क्यों हुआ होगा यह इसे सोचने के लिए इसके चिंतन के लिए संकेत देते हैं प्रभु. इस तरह हमारी चिंतन प्रक्रिया में वृद्धि होती है. हमारी गंभीरता बढ़ती है, हमारा व्यक्तित्व निखरता है.

जिन लोगों के अहंकार या ज्यादा उग्र होने के कारण काम बिगड़ जाते हैं उन्हें अपने घर में मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी की ऐसी प्रतिमा या बड़ा चित्र जरूर लगाना चाहिए.[irp]

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें और SEND लिखकर हमें WhatsApp कर दें। जल्दी ही आपको सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी।

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

error: Content is protected !!