Advertisement728 × 90

हींग के पांच अचूक तांत्रिक प्रयोग

हींग के पांच अचूक तांत्रिक प्रयोग

हींग आम तौर पर सभी घरों में मिल जाता है। रसोई का ये प्रमुख हिस्सा है। आम तौर पर छौंक लगाने के काम आने वाला हींग तंत्रशास्त्र के प्रयोगों में भी बहुत कारगर कहा गया है। तंत्र साधना में हींग के कई अचूक प्रयोग बताए गए हैं। जानेंगे चुटकी भर हींग से कैसे बनाए जा सकते कई बड़े काम।

जो हींग हमारे घरों की रसोई में शामिल है उसके औषधीय गुणों से तो आप भली-भांति परिचित होंगे। यही हींग तंत्र-मंत्र साधना में भी बहुत गुणकारी और प्रभावशाली माना जाता है। इसे तांत्रिक गुणों का उपयोग हमारे घरों में न जाने कब से चला आ रहा है।  नवरात्रि या दीवाली जैसे अवसरों पर जब तंत्र साधना अपने चरम पर होती हैं तब घर की बड़ी बूढ़ी महिलाएं बच्चों के गले में एक पोटली बांध दिया करती थीं। आँखों में काजल के साथ उस पोटली को गले में लटकाकर वे बेफिक्र हो जाया करती थीं कि बच्चे पर बुरी शक्तियोंं का प्रभाव नहीं होगा।

जानते हैं उस पोटली में क्या होता था- हींग। मान्यता ये है कि हींग की गंध से भूत-प्रेत, पिशाच जैसी दुरात्माएं दूर रहती हैं। इससे बच्चों को नजर भी नहीं लगती है।

हींग के प्रयोग से अशुभता मिटाएं, मंगलमय घर बनाएं

धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-एक प्रकार के पौधे का रस है, जिसे सुखाकर हींग बनाया जाता है। हींग की गंध से बुरी आत्माएं घबराती हैं इसका लाभ उठाते हुए तंत्र मार्ग में बहुत से प्रयोग हुए। जैसे फिनाइल बैक्टिरिया को नहीं भाता वैसे ही हींग की गंध भूत-प्रेत, पिशाच, डाकिनी आदि को परेशान करता है।

जानेंगे हींग किस-किस उपरी बाधा से हमें राहत दे सकता है। कौन से  बिगड़े काम बनवा सकता है। हींग के टोटकों को इस्तेमाल करने की सही विधि क्या है?आईए आपको बताते हैं हींग से संबंधित कुछ अचूक टोटके….धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ी यात्रा से पहले करें हींग का टोटका, बन जाएंगे कामः

यदि आप किसी ऐसे कार्य से बाहर जा रहे हों, जिस कार्य पर आपका भविष्य टिका हुआ है, तो यह प्रयोग आजमाएं। सफलता अवश्य मिलेगी। यदि कोई ऐसे कार्य पर जा रहे हैं जिसके लिए पहले भी प्रयास किया है पर बात बनते-बनते रह गई है तो क्यों न इस बार हींग का ये छोटा सा टोटका आजमाकर देखें।

घर से निकलते हुए एक चुटकी हींग हाथ में ले लें। जब मुख्य दरवाजे पर पहुंचें तो वह चुटकी भर हींग अपने सिर पर से तीन बार घुमाकर या वारकर उत्तर दिशा में फेंक दें। इसके बाद बिना पीछे देखे घर से निकल जाएं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। अपनी कोशिश में कमी न रखें, ऊपरी प्रभावों से यदि बाधा उत्पन्न की जा रही होगी तो उससे बेफिक्र हो जाइए। आपको अपने काम में शर्तिया सफलता मिलेगी।तांत्रिक प्रयोग में कवच का काम करता है हींगः

हींग में तांत्रिक प्रयोगों से बचाव की भी अद्भुत क्षमता होती है। इस बात को भारत में बड़े बुजुर्ग सदियों से जानते हैं। यदि किसी व्यक्ति पर जबरदस्त तांत्रिक प्रयोग कर दिया गया हो और उसकी हालत ज्यादा खराब होने लगे तो उसे हींग घुले पानी से कुल्ला कराएं। इससे तांत्रिक प्रयोग का प्रभाव नष्ट हो जाएगा और उस व्यक्ति को राहत मिलेगी।होली के दिन बहुत से ऐसे तांत्रिक प्रयोग किए जाते हैं जिसके लक्षण कई बार बाद में प्रकट होते हैं। इसलिए हींग का यह प्रयोग यदि होली के दिन किया जाए तो इसका पूर्ण लाभ मिलता है। सामान्य दिनों में भी ये प्रयोग कर सकते हैं लेकिन उसे लगातार 11 दिनों तक करना होगा। होली के दिन अगर यह प्रयोग किया जाए तो एक बार में ही तांत्रिक प्रयोग से मुक्ति मिल जाती है। यह सबसे ज्यादा आजमाया हुआ प्रयोग है। इसे तो याद ही कर लें। होली के दिन हींग के पानी के साथ कुल्ला करना ही है। यदि कोई तांत्रिक प्रयोग हुआ होगा तो खत्म हो जाएगा, नहीं भी हुआ तो कोई हर्ज है नहीं। स्वास्थ्यवर्धक है हींग।

 सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् धर्मप्रचार के लिए बना है, एकदम फ्री है. इसका लाभ उठाएं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें

हींग का आसान प्रयोग, कर्जमुक्ति में सहायक होगा.. अगले पेज परधार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-कर्जमुक्ति कराता है हींगः

कर्ज लेना तो आसान है, लेकिन जब चुकाने का समय आता है तो बड़ी मुश्किल होती है। यदि आपके सर से भी कोई पुराना कर्ज प्रयास करने के बावजूद नहीं उतर रहा है तो हींग का एक छोटा सा प्रयोग आजमाएं। इससे कर्जमुक्ति की राह बनेगी।

चुटकी भर हींग लेकर उसे नहाने के पानी में डाल दें। जब हींग पानी में पूरी तरह घुल जाए तो उस पानी से स्नान कर लें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। आपका पूरा कर्ज ब्याज सहित चुक जाता है। यह प्रयोग आपको 21 से 41 दिन तक करना है।हींग से भगाएं भूत-प्रेत, मिटाएं घर की नकारात्मक ऊर्जाः

यदि आपको घर में किसी तरह की नकारात्मक उर्जा यानी भूत प्रेत की उपस्थिति महसूस हो रही हो, तो उसका भी इलाज हींग से किया जा सकता है। नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए 5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण से राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांट दें। यानी अगर दस गोलियां बनती हैं तो पांच अलग और पांच अलग कर लें।इसमें से आधी गोलियों एक-एक करके सुबह और आधी गोलियों को एक एक करके शाम को जलाएं। ध्यान रहे दोनों गोलियां अलग-अलग रखें। उनमें से अलग-अलग निकालना है। ऐसा नहीं करना है कि पहले एक गुच्छे की 5 जला दी फिर दूसरी से पांच। दोनों से ही एक-एक गोली रोज जलनी है। आप दिन में जितनी बार चाहें जला सकते हैं। यह प्रयोग तीन दिनों तक करें तो घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है, घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति है तो वह भी भाग जाती है। तीनों दिन बराबर-बराबर जलाएं। मान लें कि पहले दिन आपने दिन में चार बार जलाया तो दूसरे और तीसरे दिन भी चार बार जलाना होगा।

हिंदू धर्म से जुड़ी शास्त्र आधारित ज्ञान के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. तकनीक के प्रयोग से सनातन धर्म के अनमोल ज्ञान को प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से इसे बनाया गया है. आप इसका लाभ लें. स्वयं भी जुड़े और सभी को जुड़ने के लिए प्रेरित करें. धर्म का प्रचार सबसे बड़ा धर्मकार्य है
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें

 धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-इंटरव्यू आदि महत्वपूर्ण कार्य में जाने से पहले हींग का प्रयोगः

आप यदि नौकरी की तलाश या ऐसे ही किसी खास काम से घर से बाहर निकल रहे हों तो एक ग्राम हींग अपने दाएं हाथ में रखें और “श्रीं” “श्रीं” का उच्चारण करने के बाद इसे निगल लें।

हींग खाने के बाद घर से बाहर कदम रखें। ध्यान रहे कि घर से निकलने के दौरान घर की ओर पलट कर न देखें। आपको वापस भी पलटकर नहीं आना है। इसलिए घर से निकलने से जुड़ी पूरी तैयारी करने के बाद ही खाएं। किसी भी वजह से वापस नहीं लौटना है। ऐसा करने से आप जिस काम से बाहर निकल रहे हैं वह बन जाता है।आपको यह पोस्ट कैसी लगी, अपने विचार लिखिएगा. प्रभु शरणम् ऐप्प में ऐसे उपयोगी पोस्ट बहुत मिल जाएंगे. छोटा सा ऐप्प है. करीब पांच लाख लोग उसका प्रयोग करके प्रसन्न हैं. आप भी ट्राई करके देखिए. अच्छा न लगे तो डिलीट कर दीजिएगा.

हिंदू धर्म से जुड़ी शास्त्र आधारित ज्ञान के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. तकनीक के प्रयोग से सनातन धर्म के अनमोल ज्ञान को प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से इसे बनाया गया है. आप इसका लाभ लें. स्वयं भी जुड़े और सभी को जुड़ने के लिए प्रेरित करें. धर्म का प्रचार सबसे बड़ा धर्मकार्य है
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.

धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः 

सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं, उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!

इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!