इन संकेतों से जानें आसपास भूत प्रेत आत्मा का वास तो नहीं
किसी अनजान जगह पर पहुंचें या नए घर में शिफ्ट करें और आपको अच्छा महसूस न हो. सर भारी होने लगे, बेचैनी हो कुछ अजीब सा लगे तो ये संकेत अच्छे नहीं. वहां किसी अशरीरी साया यानी भूत प्रेत आत्मा की मौजूदगी है.
कोई भी चाहेगा कि उसके रहने का स्थान सुकून भरा और पवित्र हो. घर घरीदते समय, नए घर में शिफ्ट होते समय एक बात मन में कौंधती है- यहां भूतों का वास तो नहीं. भूत प्रेत का साया है या नहीं है इसे परखने के लिए ओझा, सयाने, पुजारी या घोस्ट हंटर्स की मदद लेनी पड़ती है. कुछ संकेत जिनकी मदद से आप खुद अंदाजा लगा लेंगे कि वहां कोई आत्मा या भूत प्रेत का वास तो नहीं है.
भूत प्रेत आदि भगवान शिव के गण हैं. ये स्वेच्छाचारी होते हैं. अपनी मर्जी से कहीं भी आने-जाने में समर्थ. शिवजी के ये गण भले ही मनमौजी हैं लेकिन इन्हें पहचाना जा सकता है. किसी स्थान पर भूत प्रेत या आत्मा का वास होता है तो एक विशिष्ट संकेत छोड़ते हैं. यदि इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो उस स्थान की मुक्ति के उपाय भी किए जा सकते हैं.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
आपको एक बात और स्पष्ट समझा दें कि कई बार लोग बिना वजह वहम के भी शिकार हो जाते हैं. भूत प्रेत या आत्मा की उपस्थिति किसी स्थान पर होती है यह सच है. लेकिन हर जगह नहीं होती है. यदि मन में पहले से ही वहम पाल कर पता करेंगे तो आप पहचान नहीं कर पाएंगे.किसी स्थान पर भूत प्रेत या आत्मा का वास है या नहीं इसे धैर्य और साहस के साथ पहचानना चाहिए. किसी स्थान पर भूत-प्रेत आत्मा की मौजूदगी के कुछ संकेत जानें अगले पेज पर.घर के दरवाजे का तेजी से बंद होना:
घर में अगर कोई ऐसा कमरा है, जिसके दरवाजे को हल्का सा धक्का देने से भी वह आसामान्य रूप से जोर से बंद हो जाता हो तो ये संकेत भी अच्छा नहीं है. इसे उस स्थान पर किसी अदृश्य शक्ति के वास का पहला और सबसे स्पष्ट संकेत मानना चाहिए. आपको वहां कुछ उपाय करने की जरूरत हो सकती है.
अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देना:
घर में आसामान्य आवाजें यदि सुनाई दें तो वह भी किसी अवांछित जीव के वास का संकेत हैं. किसी के चलने, कुछ खुरचने, पायल छनकने, दरवाजा खटकाने या कुछ गिरने की आवाज़ें सुनाई दें, तो ये संकेत किसी प्रेत की उपस्थिति के हैं.अचानक सुगंध या दुर्गंध का आना:
कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको अचानक बहुत तेज सुगंध महसूस हो. हालांकि उस समय न तो घर में कोई इत्र लगा रहा हो न ही इत्र की बोतल आदि खुली हो. फिर भी सुगंध अचानक झटके में आए. यह इस बात का संकेत है कि कोई प्रेत आत्मा आपके पास से गुजरी है. यही स्थिति दुर्गंध के भी साथ हो सकती है. बिना किसी स्रोत के अचानक दुर्गंध का आना भी किसी प्रेतात्मा का संकेत माना जाता है.
आप प्रभु शरणम् से नहीं जुड़ें हैं? आप सच में कुछ मिस कर रहे हैं. एकबार देखिए तो सही, प्रभु शरणम् फ्री है. ट्राई करके देखिए.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
परछाई का दिखना:
आपको घर में कभी अजीब सी परछायीं दिखाई दे, तो पहले इसकी जांच कर लें कि ये कैसे बन रही है. यदि किसी वस्तु की वजह से बन रही स्थायी परछाईं हो तो कोई बात नहीं. परंतु यदि परछाई में हलचल होती हो तो सावधान रहने की जरूरत है.
कई बार झंडा या पेड़ आदि भी होते हैं जिनकी परछाई का हिलना स्वाभाविक है. यदि ऐसी हिलने-डुलने वाली वस्तु के न होने पर भी परछाई हिलती है तो आप तत्काल सावधान हो जाएं. यह किसी प्रेतात्मा की उपस्थिति का सबसे प्रबल संकेत है.दीवारों पर खुरचन या धब्बे:
आपने दीवार साफ की थी. बच्चों ने या किसी और ने उसे खुरचा न हो. फिर भी घर की दीवार पर खुरचने के निशान या धब्बे दिखाई दें तो ये अशीरीरी आत्मा यानी भूत-प्रेत की उपस्थिति के संकेत हैं. कुछ दिनों तक इसकी निगरानी करनी चाहिए. यदि बार-बार ऐसा हो रहा है तो आपको उपाय करने होंगे.
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
यदि घर में रखीं चीजें अपने स्थान पर न मिलें:
यदि आप नियम के पक्के हैं. जो सामान जहां से उठाते हैं वहीं पर रखते हैं. ऐसे पक्के हैं कि आप अंधेरे में ही सामान खोज ले. यदि वे चीजें अपने स्थान पर न होकर इधर-उधर होने लगें तो यह अच्छा नहीं. यदि ऐसा बार-बार होन लगे तो सावधानी से निगरानी करिए हो सकता है आपने भूल की हो. जब आश्वस्त हो जाएं कि आपने भूल नहीं की फिर भी सामान इधर से उधर है. तो ये भूत प्रेत आने के लक्षण हो सकते हैं.कोई बिस्तर पर बैठा हो:
अचानक से आपको कभी लगे कि आपके खाली बेड पर कोई बैठा या लेटा है. बिस्तर धंसा हुआ सा लगे लेकिन कोई दिखे नहीं. जब आप गौर से देखने लगे तो अगले ही पल सब कुछ सामान्य हो जाए. यदि ऐसा बार-बार हो तो सावधान हो जाएं. यह वहां किसी प्रेतात्मा की मौजूदगी के संकेत हैं. लेकिन आप मन में वहम न पालें. कई गद्दे में दबाव या सिलवटें उसके स्पंज या रूई की खराबी से भी बनती हैं. जब तक स्पष्ट न लगे कि बिस्तर उतना धंसा है जितना किसी के बैठने पर होता है, तब तक किसी भूत-प्रेत का वहम न लाएं.कोई पीछा कर रहा हो:
अगर आपको बार- बार महूसस हो रहा हो कि कोई ना कोई आपका पीछा कर रहा है, तो सतर्क हो जाएं. यह कोई प्रेत आत्मा हो सकती है. महिलाओं में ज्यादातर यह भ्रम रहता है कि उनका पीछा हो रहा है. यह बचपन से मन में पल रहे अज्ञात भय या किसी दुर्घटना के असर से भी हो सकता है. इसे भूत प्रेत से न जोड़ें. पीछा करने वाली बात को लेकर महिलाएं अक्सर वहम में आ जाती हैं. हर बात भूत-प्रेत से जुड़ी नहीं होती. इसे परखने के लिए साहस भी चाहिए. साहसी लोग ही इसे परख सकते हैं.किसी चीज का अचानक गायब होना:
कोई चीज अचानक गायब हो जाए, फिर से आंखों के सामने वापस आ जाए. ऐसी चीजें संभाल कर रखें. हो सकता है ये चीजें किसी अदृश्य शक्ति की पसंदीदा हो गई हो. इस बात को लेकर भी विशेष सतर्कता की जरूरत होती है. कई बार हमारे दिमाग में एक साथ कई काम चल रहे होते हैं. या हम एक साथ कई बातें सोचते हुए काम करते हैं तो भी ऐसा हो सकता है. इसे भूत प्रेत आदि से जोड़कर न देखें. भूत प्रेत या आत्मा की उपस्थिति परखने के लिए बहुत धैर्य और साहस चाहिए.रोने या सिसकियों की आवाजें:
आपको अचानक किसी के रोने की या सिसकियां लेने की आवाज आए तो किसी के साथ जाकर देखें. जहां से रोने की आवाज आती है वहां यदि कोई नहीं है, तो सावधान हो जाएं.
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
किसी की छुअन का आभास हो:
अगर अचानक ऐसा लगे जैसे आपको किसी ने छुआ है, तो समझें कोई न कोई गड़बड़ है. ऐसा यदि बार-बार महसूस हो तभी इस निष्कर्ष पर पहुंचें. एकाध बार ऐसा आभास अचानक सांसों के उतार-चढ़ाव के कारण भी होता है. इससे परेशान न हों. हां यदि अक्सर ऐसा लगने लगे कि किसी ने आपको छुआ है तो फिर सतर्क होने की जरूरत है.
घर के कुत्ते-बिल्ली के व्यवहार में अचानक बदलाव:
घर में मौजूद कुत्ते और बिल्ली जैसे पालतू जानवर भी भूत प्रेत आदि के होने का संकेत देते हैं. कुत्ते-बिल्ली अचानक से अजीब व्यवहार करने लगें, अजीब-अजीब आवाज़ें निकालें, तो समझें कि वहां कोई प्रेतात्मा मौजूद है.
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अस्वीकरणः यह पोस्ट किसी पुस्तक से ली गई है. हमारा उद्देश्य कोई अंधविश्वास प्रचार नहीं है. ये उपाय भूत-प्रेत से पक्के तौर पर शांति दिलाते हैं हम ऐसा दावा नहीं करते. चिकित्सीय इलाज सबसे जरूरी है. उनके साथ ही अन्य कोई प्रयोग करें तो एक अतिरिक्त सहायता हो जाती है.
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

