सबसे लोकप्रिय साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त-04 सितंबर)
प्रभु शरणम् को अपना सबसे उपयोगी धार्मिक एप्प मानने के लिए लाखों लोगों का हृदय से आभार- 100 THOUSAND CLUB में शामिल हुआ प्रभु शरणम्
तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इस मोबाइल एप्पस से देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदू ग्रथों की महिमा कथाओं और उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. इस पर कभी आपको कोई डराने वाले, अफवाह फैलाने वाले, भ्रमित करने वाले कोई पोस्ट नहीं मिलेगी. तभी तो यह लाखों लोगों की पसंद है. आप इसे स्वयं परखकर देखें. नीचे लिंक है, क्लिककर डाउनलोड करें- प्रभु शरणम्. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!!
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
इसके साथ-साथ प्रभु शरणम् के फेसबुक पर भी ज्ञानवर्धक धार्मिक पोस्ट का आपको अथाह संसार मिलेगा. जो ज्ञानवर्धक पोस्ट एप्प पर आती है उससे अलग परंतु विशुद्ध रूप से धार्मिक पोस्ट प्रभु शरणम् के फेसबुक पर आती है. प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े. लिंक-कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
कृपया राशिफल अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से तृतीय भाव में चंद्रमा होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. सप्ताह की शुरुआत में आपके कई कार्य बनेंगे. नए लोगों से मुलाकात होगी आपकी पहचान में वृद्धि होगी. जल्दीबाजी में निर्णय लेने की प्रवृति हो सकती है पर इससे बचें, नुकसान हो जाएगा. आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी इसलिए जोश से भरे रहेंगे पर निर्णय करने में जल्दबाजी न करें.
सप्ताह के मध्य में चतुर्थ भाव में चंद्रमा के होने से आपके आर्थिक पक्ष में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. जहां से धन प्राप्ति की पूरी आशा रही हो वहां कुछ विलंब हो सकता है. मन में किसी कारण चिंता भी हो सकती है. कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं पर आप परेशान न हों. लोगों का सहयोग मिलने से आपकी कई परेशानियों का निदान स्वतः हो जाएगा. व्यापार-कारोबार के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. नुकसान की आशंका है इसलिए सतर्क रहें. किसी नए क्षेत्र में निवेश करने की तैयारी हो सकती है पर सावधान यहसमय़ उचित नहीं है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है. पठन-पाठन में कुछ बाधा आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में कुछ सतर्क रहने की आवश्यकता है. अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और आप परेशानी में आ सकते हैं. थोड़ा सतर्क रहें.
सप्ताह के अंत में आपकी स्थितियों में सुधार होगा. नए काम के अवसर भी बनेंगे. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी. शत्रु पक्ष हावी होने का प्रयास कर सकता है अतः थोड़ी सतर्कता रखें. अकारण मन चितिंत हो सकता है पर धैर्य रखें परेशानी कोई बात नहीं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. सर्दी, ज्वर, सरदर्द, जोड़ों में परेशानी, दांत में परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. रक्त चंदन या रोली का तिलक लगाएं. हनुमान चालीसा का पाठ सुबह और शाम दोनों ही नियमपूर्वक करें. श्रीरामनाम भी जपतें रहें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
वृषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में राशि से द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा एवं राशि पर शनि-मंगल एवं बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आपके कार्यों में तेजी आएगी. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा.
सप्ताह के मध्य में तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा आपके पराक्रम में वृद्धि कराएगा. भाई बंधु का सहयोग प्राप्त होगा. लाभ भी संभावना बढ़ेगी. नए-नए कार्यों के अवसर प्राप्त होंगे. मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय सफलतादायक है. पठन-पाठन में मन लगेगा और सफलता का मार्ग भी बनेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. उन्हें धन लाभ होने की भी संभावना है.
सप्ताह के अंत में उतार-चढ़ाव के साथ आर्थिक लाभ होगा. अपने परिश्रम अपने पुरुषार्थ पर भी भरोसा रखें. मन अकारण किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता है. धैर्य रखें. मित्र सहयोग के लिए आगे आएंगे और किसी परेशानी का निदान निकल सकता है. अतः मित्रों को प्रसन्न रखें. उनके साथ मधुरता से बात करें. शत्रुपक्ष से सावधान रहें. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. सरदर्द, बुखार, पेट की परेशानी से स्वास्थ्य पर असर होगा. स्फटिक की माला पहनें. मदार या कोई भी सफेद पुष्प शिवजी पर चढ़ाएं. सफेद चंदन या भस्म का तिलक लगाकर किसी कार्य पर जाएं तो ज्यादा शुभ होगा.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
मिथुनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि में ही चंद्रमा के गोचर होने से एवं राशि स्वामी बुध के उच्च होकर बैठा है. इससे सप्ताह की शुरुआत में लाभ होगा. कोई मनचाहा कार्य बनेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.
सप्ताह के मध्य में भी आपके काम बनेंगे. धनलाभ होगा. कुटुंबजनों का सहयोग मिलेगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आपकी व्यस्तता बढ़ेगी. व्यापार अनुकूल और लाभदायक होगा. विद्यार्थियों के लिए समय पठन-पाठन का और अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों के लिए अऩुकूलता रहेगी. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें.
सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव रहेगा. मन चिंतित रहेगा.मानसिक चिंता रहेगी. घर-परिवार को लेकर कई चिंता हो सकती है. चोट-चपेट लगने की आशंका है इसलिए सतर्क रहें. तनाव से बचें. अविवाहितों के लिए वैवाहिक चर्चा हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी. जोड़ों में दर्द, रक्तचाप से शारीरिक कष्ट हो सकता है. संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
कर्कः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से द्वादश चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत धीमी होगी. खर्च की अधिकता रहेगी. कार्यों में कुछ विघ्न आ सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. कुछ मानसिक चिंता भी रहेगी.
सप्ताह के मध्य से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा. आर्थिक मजबूती आएगी. आय में वृद्धि होगी. आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और समय पर लिए किसी सही निर्णय का लाभ भी मिलेगा. आपकी प्रतिभा का सम्मान भी होगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार के लिए समय अनुकूल है. कोई व्यापारिक यात्रा भी होगी जो अच्छी रहेगी. निवेश के अवसर बनेंगे और उसका लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय सफलतादायक है. नौकरीपेशा लोगों को धनलाभ हो सकता है. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे.
सप्ताह के अंत में स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा. मन प्रसन्न रहेगा. कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता की संभावना बढ़ेगी. भाग्य आपका साथ देगा. तकनीकि क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए विशेष सफलता का योग है. यात्रा का भी योग है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय मधुरता का है. पेट दर्द, घुटने की परेशानी, जोड़ों में दर्द, नस की परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. शिवजी को जल चढ़ावें, भस्म का लेप करें. स्वयं भी मस्तक पर भस्म का लेप करें. मंदिर में बैठकर एक माला ऊं नमःशिवाय की जरूर जपें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए सावधान रहने का है. राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित चंद्रमा एवं राशि पर सूर्य-राहु की युति से सप्ताह की शुरुआत में तो कुछ लाभ होगा. अचानक धनलाभ हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होंगे और उसका भरपूर क्रेडिट भी मिलेगा. भूमि-भवन के कार्य में लाभ भी होगा.
सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सूर्य और राहू की युति तो है ही चंद्रमा भी द्वादश भाव में चला जाएगा. आपको कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक बहुत सोच विचारकर करना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. बदनामी का भी भय है. आर्थिक पक्ष में नुकसान उठाना पड़ेगा. आय में कमी आएगी. यदि आवश्यक न हो तो यात्रा न करें. किसी नए काम की शुरुआत न ही करें तो अच्छा है. शत्रुपक्ष हावी रहेगा. आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आपकी शक्ति आपका धैर्य है और इसी से आप परेशानियों से उबर सकेंगे. ग्रह दशाएं आपको उग्र होने के लिए उकसाएंगी पर आपको संयम रखना है. बस ये समझ लें कि जीवन में कई समस्याओं का निदान मौन व्रत से होता है. आप भी इस सप्ताह मौन धारण कर लें. व्पापार के लिए भी समय अनुकूल नहीं है. विद्यार्थियों के लिए भी संघर्ष की स्थिति रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है अतः फिजूल की बहस न करें.
सप्ताह के अंत में धन का आगमन होगा. धन आगमन के स्रोत भी दिखेंगे पर सोच-विचारकर ही कार्य अपने हाथ में लें. राजनीतिज्ञों को आक्षेप का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा. झगड़े की स्थिति न आने दें. जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं उनको परामर्श है कि इस सप्ताह अपने मित्र से मिलने-जुलने का विचार त्याग ही दें. पेट की परेशानी, रक्तचाप, सीने में परेशानी के कारण कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. हनुमानजी की पूजा करें. लाल चंदन या रोली का तिलक लगावें, सूर्य को नियम से जल दें. हनुमानजी की प्रार्थना करते रहें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए अऩुकूल रहेगा. राशि से दसवें भाव में स्थित चंद्रमा एवं राशि में बुध, गुरु एवं शुक्र का गोचर होने से सप्ताह अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक मजबूती आएगी. धन लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा एवं प्रभाव में वृदधि होगी. नए संबंध स्थापित होंगे. उत्साह बढ़ा रहेगा. कार्यों में आपका मन लगेगा.
सप्ताह के मध्य में व्यस्तता बढ़ेगी. जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं. धन का आगमन होगा. काम में मन लगेगा. अपने दम पर किसी कार्य से सफल होंगे इससे आपका आत्मबल बहुत बढ़ेगा. व्यापार-कारोबार के लिए समय अनुकूल है. व्यापार में धनलाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल और सफलता वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है. अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें.
सप्ताह के अंत में भागदौड़ रहेगी. फिजूलखर्ची भी हो सकती है. अकारण मन विचलित हो सकता है. सावधानीपूर्वक कार्य करें. क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें. छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. पेट की परेशानी, सीने में दर्द, जोड़ों में दर्द, आलस्य के कारण बाधा हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें. ऊं गं गणपत्यै नमः की एक माला रोज जपें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. नवें भाव में स्थित चंद्रमा भाग्य में वृद्धि कराएगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी. आपके कार्यं में तेजी आएगी परंतु राशि का स्वामी राशि से बारहवें भाव में नीच का होकर बैठा है इसलिए निर्णय बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा नुकसान हो सकता है. कोई भी काम धैर्य के साथ करें.
सप्ताह के मध्य में आपके कार्यों में कुछ तेजी आएगी. योजना-परियोजना में भागीदारी रहेगी. सत्ता-शासन पक्ष से सहयोग तो मिलेगा पर आपकी अपेक्षा के मुताबिक सहयोग न मिलने से मन कुछ खिन्न हो सकता है. आपको अपने दम पर ही अपने कार्य पूरे कराने हैं. किसी और की सहायता पर आश्रित न रहें. अकारण किसी के साथ बहस न करें, कोई विवाद मोल न लें आप विपत्ति में फंस सकते हैं. जहां तक संभव हो लोगों की बात अनसुनी करने का प्रयास करें. व्यापार-कारोबार के लिए समय मध्यम है. नए कार्य न शुरू करें. निवेश से बचें. विद्यार्थियों को सफलता के लिए थोड़े अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. परिश्रम और भागदौड़ हो सकती है. जिम्मेदारी भी बढ़ेगी. परिवर्तन की भी संभावना है. आर्थिक पक्ष ठीक-ठाक ही रहेगा.
सप्ताह के अंत में सावधानी के साथ कोई कार्य करें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है. विवाद न करें. आपको ऐसा समझ लें कि इस समय मौन व्रत धारण करना है. राजनीतिज्ञों को भी सचेत रहने की आवश्यकता है. कोई करीबी ही साजिश कर सकता है. आमदनी में कुछ गिरावट हो सकती है. यात्रा का भी योग है. दांपत्य जीवन मध्यम सुखवाला रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय मध्यम ही है. पेट की परेशानी, चोट-चपेट, त्वचा की परेशानी, फोड़े-फुंसी से कुछ कष्ट हो सकता है. शिवमंदिर में जाकर घी के दीपक जलाएं. मंदिर में ही बैठकर ऊं नमः शिवाय की कम से कम एक माला अवश्य जपें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से आठवें भाव में स्थित चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. आय़ में गिरावट होगी. कार्यों के लिए ज्यादा ही परिश्रम करना पड़ेगा. सावधान को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. मन में किसी कारण चिंता भी हो सकती है. खर्च बढ़ने की आशंका है. धैर्य रखें.
सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होगा. आर्थिक पक्ष में सुधार होगा. लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा. आपकी जान-पहचान बढ़ेगी जिसका आगे चलकर लाभ भी मिल सकता है. धन आगमन के कुछ नए रास्ते बनते दिख सकते हैं. व्यापार के लिए समय अनुकूल है. निवेश की योजना बना रहे थे तो कर सकते हैं. लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है. गुरुजनों के प्रभाव से कुछ लाभ भी हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा.
सप्ताह के अंत में आपके कार्यों में तेजी आ जाएगी. योजनाएं सफल होंगी. रुके हुए कार्य बनेंगे. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. विरोधी परास्त होंगे. नए काम शुरू करने के अवसर बनेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मधुरता वाला है. सरदर्द, ज्वर, शरीर दर्द, नस की परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. हनुमानजी की आराधना करें. सुबह और शाम हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें. हनुमान मंदिर जाने का अवसर मिलता है तो हनुमानजी के दाहिने पांव से सिंदूर लेकर तिलक अवश्य करें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
धनुः
यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सातवें भाव में चंद्रमा के स्थित होने और चंद्रमा की राशि पर सातवीं पूर्ण दृष्टि होने से आमदनी में वृद्धि होगी. धन का आगमन होगा, किसी पुराने कार्य में सफलता की संभावना बढ़ेगी परंतु राशि स्वामी बृहस्पति के शत्रु घर में होने से तनाव की बड़ी आशंका है. अपने लोगों के साथ व्यर्थ विवाद हो सकता है. विवाद से बचें, इसमें आपका ही अंततः नुकसान होगा.
सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के आठवें भाव में होने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी. कई कार्यों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. किसी कार्य में नुकसान की भी आशंका है इसलिए सोच-विचारकर कार्य करें. शत्रु पक्ष से सतर्क रहें. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी. लेन-देन से बचें. नए निवेश या नए काम न करें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. मेहनत से कार्य करें. पहले मिली प्रशंसा के कारण कार्यों में कोताही न करें.
सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी. धनलाभ भी होगा. समय सुखमय बीतेगा. कार्य आपके पक्ष में होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तो कई कार्यों में आसानी हो जाएगी. दांपत्य में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें. तनाव की आशंका है. इसे टालें. प्रेम संबंधों के लिए भी समय बहुत सुखद नहीं है. यात्रा काबी योग है. रक्तचाप, कफ, सीने में दर्द के कारण परेशानी हो सकती है. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का नियमित जप करें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
मकरः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. छठे भाव में स्थित चंद्रमा एवं राशि स्वामी शनि की राशि पर तीसरी दृष्टि एवं गुरू की पांचवीं दृष्टि होने से राशि मजबूत हो रही है. सप्ताह की शुरुआत में स्थिति अनुकूल रहेगी. आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आएगी. धन लाभ भी होगा. सामाजिक-आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. नए कार्य के अवसर बनेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
सप्ताह के मध्य में सफलता की संभावना बढ़ेगी. आपकी योजनाओं में सफलता की संभावना बढ़ेगी. विरोधी हार मानकर पीछे हट जाएंगे. स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा. धनलाभ होगा. व्यापार में वृद्धि होगी. व्यापार उत्तम होगा. व्यापारिक यात्रा होगी. निवेश करने के लिए समय उत्तम है. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. सफलता की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उत्तम है. भाग्य का भी साथ मिलेगा तो कार्यों में आसानी होगी.
सप्ताह का अंत आपके पक्ष में होगा. कभी-कभी मन अकारण चिंतित भी रहेगा. धैर्य से काम करें. मन चिंतित रहेगा. धैर्य के कार्य करें. यात्रा का भी योग है. नए कार्य में भागीदारी होगी और उससे लाभ भी होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय सुखद है. अविवाहितों के लिए विवाह चर्चा हो सकती है. सरदर्द, ज्वर, जुकाम, रक्तचाप, पेट में परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. सुबह शाम हनुमान चालीसा का नियम से पाठ करें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से पांचवें भाव में स्थित चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. कुछ पुराने कार्य बन सकते हैं. लाभ भी होगा. आप अपनी मेहनत से अपने काम को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में सफल भी हो जाएंगे लेकिन राशि पर सूर्य-राहु की पूर्ण दृष्टि तो है ही साथ ही केतु का गोचर भी है इसके कारण आपके काम बनते-बनते कई बार फंसने लगेंगे. ऐसा हो सकता है जैसे मुंह तक आए कौर को किसी ने छीन लिया. इसलिए आपको हनुमानजी और सूर्यदेव की विशेष कृपा की आवश्यकता है. हालांकि आपकी आय में कमी नहीं आएगी. धन का आगमन होता रहेगा.
सप्ताह के मध्य में आर्थिक मजबूती आएगी. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है. शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. अपने कार्यों के प्रति गोपनीयता बनाए रखें अन्यथा नुकसान की आशंका है. व्यापार-कारोबार के लिए समय मध्यम है. निवेश सोच-समझकर करें. विद्यार्थियों को पठन-पाठन में बाधा आएगी. विद्यार्थियों को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है.
सप्ताह के अंत में धनलाभ होगा. नए कार्यों में तेजी आएगी. आपकी योजना-परियोजना सफल हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए समय सफलता का है. कोई बड़ा कार्य बन सकता है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. त्वचा की परेशानी, फोड़े-फुंसी की दिक्कत, रक्तचाप, पेट की परेशानी के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है. हनुमानजी की आराधना करें. सूर्य को नियम से जल दें.कृपया अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार राशिफल देखें. साप्ताहिक राशिफल (29 अगस्त से 04 सितंबर)
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से चतुर्थ चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी. कठिनाइय़ों का सामना करना पड़ेगा. मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. बुध-गुरु एवं शुक्र की सातवीं पूर्ण दृष्टि होने से आपके कार्य बनेंगे. काम आपके पक्ष में होंगे. कुछ विघ्न-बाधाएं आएंगी पर चिंता की बात नहीं.
सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होने लगेगा. आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. धनलाभ भी होगा. आर्थिक मजबूती आएगी. आय में वृद्धि होगी. आपका आत्मबल भी बढ़ेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी. व्यापार के लिए समय उत्तम है. लाभ भी होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पठन-पाठन में मन लगेगा, सफलता भी मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय लाभ का है. आर्थिक लाभ भी होगा.
सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल रहेंगी. हर प्रकारसे आपको लाभ होगा. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा का भी योग है. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. उदर विकार, सरदर्द, रक्तचाप, आलस्य के कारण कुछ बाधाएं आएंगी. भगवान श्रीराम-सीता की पूजा करें. रामस्तुति का पाठ करें या रामनाम का जप करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर, ज्योतिष, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिष)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Mail: niraj.trivedibhu@gmail.com
यह राशिफल प्रभु शरणम् एप्प पर विशेष रूप से प्रकाशित होता है. आप राशिफल एवं ज्योतिष के अन्य पोस्ट के लिए प्रभु शरणम् एप्प डाउनलोड कर लें. इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है. एक-एक करके राशिफल फेसबुक पर भी दिया जाता है. आप फेसबुक पर भी जुड़ेंय
प्रभु शरणम् की सारी कहानियां Android व iOS मोबाइल एप्प पे पब्लिश होती है। इनस्टॉल करने के लिए लिंक को क्लिक करें:
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam
ये भी पढ़ें-
किसी को डराने वाले मैसेज भेजे या आपको ऐसा मैसेज मिला है? तो जरूर पढ़ें
आपका आत्मविश्वास किसी कारण हिला है तो इसे पढ़ें, संभव है आत्मविश्वास से भर जाएं आप.
