Advertisement728 × 90

धन का लालच प्रेरक कहानी– खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे

धन का लालच प्रेरक कहानी– खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे

धन का लालच प्रेरक कहानी।
खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे।


यह धन का लालच प्रेरक कहानी एक दुराचारी राजा की कथा है, जिसे भ्रम हो जाता है कि अधिक से अधिक धन जमा करके वह सदा शक्तिशाली बना रहेगा। एक संत की सरल लेकिन गहरी शिक्षा उसे स्मरण कराती है कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है, इसलिए धन का सही उपयोग परोपकार और प्रभु सुमिरन में ही है।

धन का लालच प्रेरक कहानी
धन का लालच बुरा है-राजा को संत की सीख

एक दुराचारी राजा और धन का लालच

एक राजा बड़ा दुराचारी था। उसे किसी ने समझा दिया था कि उसके पास यदि ज्यादा से ज्यादा धन होगा तो उसकी सत्ता को कोई चुनौती नहीं दे सकेगी। वह हमेशा राजा बना रहेगा और सभी उससे डरेंगे।

इसी लालच में उसने सोचा कि उसे आस-पड़ोस के राजाओं से भी ज्यादा अमीर होना चाहिए। उसने अधिक से अधिक धन जमा करने के फेर में प्रजा पर तरह-तरह के कर लगा दिए। समय-समय पर राजा को उपहार देने की परंपरा चला दी।

प्रजा कर चुकाने में कितना कष्ट सहती है, इसका राजा को ख्याल नहीं रहता। प्रजा उसे कर चुकाने और उपहार देने के चक्कर में किन-किन संकटों से गुजरती है, उससे वह पूरी तरह अनजान था। धन का यह लालच प्रेरक कहानी हमें दिखाती है कि जब शासक केवल धन के मोह में अंधा हो जाए, तो प्रजा का जीवन कितना कठिन हो सकता है।

आपकी कुंडली में प्रेम विवाह के योग हैं? प्रेम विवाह की अड़चनेंं दूर करने के उपाय


राज्य में संत का आगमन – दुखी प्रजा की विनती

एक दिन एक संत उस राज्य में आए। लोगों ने उन्हें राजा की सनक के बारे में बताया और उनके दुख को दूर करने का कोई हल निकालने की विनती की।
जब संत राजा से मिलने उसके दरबार में गए तो उन्होंने भी कुछ कंकड़-पत्थर सड़क से उठाए और अपनी दोनों मुठ्ठियों में भरकर रख लिए। उन्होंने उन्हें दबाकर अपनी मुठ्ठी में भींच रखा था।

राजा ने उन्हें आदर से बैठने का आसन दिया। संत अपने आसन पर बैठने लगे, तभी उनकी मुठ्ठी में रखे कुछ कंकड़ छिटककर फर्श पर गिर पड़े। राजा ने उन कंकड़ों को उठाकर देखा।

राजा ने आश्चर्य में भरकर पूछा – “गुरुदेव, आपने ये कंकड़ किसलिए इकठ्ठे करके रखे हैं?”

राजा और महात्मा की प्रेरक कहानी हिंदी में। अहंकार त्याग की कथा


संत की शिक्षा- धन का लालच छोड़ो, साथ नहीं जाता

धन का लालच एक प्रेरक कहानी,
खाली हाथ आए थे खाली हाथ जाएंगे.

संत मुस्कुराकर बोले – “मैंने इसे इसलिए रखा है कि मरने के बाद इन्हें अपने साथ लेकर जाऊंगा और ईश्वर को उपहार स्वरूप दूंगा।”

राजा उनकी बात सुनकर हंसने लगा। उसने कहा – “आप तो संत हैं। संत तो सदा मोह-माया से दूर रहते हैं। आपके जैसा परमज्ञानी भी मरने के बाद कुछ ले जाने की बात सोचता है, यह सुनकर मुझे बड़ा आश्चर्य हो रहा है।

महात्मन! क्या आपने यह नहीं सुना कि इंसान संसार में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है? मरते समय तो उसकी मुठ्ठी खुली रहती है। परलोक जाने वाली आत्मा कंकड़ तो दूर, एक कण भी अपने साथ नहीं लेकर जा सकती।”

राजा की बात सुनकर संत बोले – “यही तो मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप अपनी प्रजा को कष्ट में डालकर जो इतना सारा धन जमा कर रहे हैं, उसे क्या अपने साथ लेकर जाएंगे? आप तो समझदार हैं, आप यह धन अकारण तो जमा नहीं कर रहे होंगे। आप इतना सारा धन अपने साथ लेकर जाने के लिए ही तो जमा कर रहे होंगे। कृपा कर मुझे भी वह विधि बता दें जिससे मैं भी अपने साथ कुछ कंकड़-पत्थर ही सही, उपहार स्वरूप ले जा सकूं।”

धन का लालच प्रेरक कहानी का यह प्रसंग हमें याद दिलाता है कि मृत्यु के समय न राजा की सत्ता साथ जाती है, न उसका खजाना; केवल उसके कर्म ही ईश्वर के सामने उपस्थित होते हैं।

समय से पूर्व पके फल में न तो स्वाद होता है, न स्वास्थ्यः एक प्रेरक कथा


राजा को मिली सच्ची संपत्ति 

संत ने कहा – “जैसे कोई पिता अपने धन से नहीं, अपितु योग्य संतान के कारण समृद्ध और सुखी अनुभव करता है, वही बात राजा और प्रजा के बीच होनी चाहिए। यदि किसी पिता की संतान अयोग्य हो, तो वह उसके द्वारा जमा किए गए अनंत धन को नष्ट कर देती है, और संतान योग्य हो तो सम्मान के साथ पिता के सुख के लिए धन जमा कर सकती है।

प्रजा तो राजा के लिए संतान जैसी होती है। यदि प्रजा प्रसन्न है तो राजा समर्थवान है। तुम जिन पड़ोसी राजाओं से सामर्थ्य में बड़ा होने के लिए अपनी संतान जैसी प्रजा पर जुल्म कर रहे हो, वही प्रजा एक दिन विद्रोह कर देगी। तुम्हारे शत्रुओं को बाहर से आने की आवश्यकता कहां होगी।”

यह धन का लालच प्रेरक कहानी हमें सिखाती है कि राजा की वास्तविक ताकत खजाने में रखे सोने-चांदी से नहीं, बल्कि उसकी प्रजा की प्रसन्नता और विश्वास से आती है। जब प्रजा दुखी हो जाती है, तो धन के ढेर भी राजसत्ता को बचा नहीं पाते।

धन का लालच प्रेरक कहानी
ईश्वर का शरण और परोपकार ही सच्चा धन है

धन का मोह, परलोक और ईश्वर के सामने उत्तरदायित्व

यह कथा समझाती है कि जिस धन को येन-केन-प्रकारेण जमा करने की सनक में हम निरंतर गिरते चले जाते हैं, वह अंततः हमें अंदर से खाली कर देता है। सोचिए, ईश्वर के सामने क्या मुख दिखाएंगे?

आप चाहे जितना भी कमाते हों, उसका एक छोटा सा ही हिस्सा सही, लेकिन रखें जरूर परोपकार के लिए, ईश्वर कार्य के लिए। जिस धन में परोपकार और धर्म का अंश न हो, वह केवल अहंकार और भय का कारण बन जाता है।

खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे – यह भाव इस धन का लालच प्रेरक कहानी के केंद्र में है। जमा ही करना है तो प्रभु सुमिरन का धन जमा करिए। इस लोक और उस लोक, दोनों में बस वही साथ निभाएगा, वही पार लगाएगा।

साधारण मानवों ने दिया देवराज इंद्र को यह उपयोगी ज्ञानः एक प्रेरक कथा


जीवन की सीख – धन के लालच से ऊपर उठें

सोचिए, ईश्वर के सामने हम क्या उत्तर देंगे, जब यह पूछा जाएगा कि आपने अपने धन से किसका दुख दूर किया, किसके जीवन में प्रकाश लाया?

धन का लालच प्रेरक कहानी हमें प्रेरित करती है कि हम चाहे जितना भी कमाएँ, उसका एक हिस्सा निश्चित रूप से परोपकार और धर्मकार्यों में लगाएँ। प्रजा, समाज और जरूरतमंदों के लिए किया गया परोपकार ही वह धन है जो वास्तव में हमारे साथ रहता है।

धन स्वयं लक्ष्य नहीं है, साधन है। जब धन के कारण प्रजा दुखी हो, जब कर के बोझ से लोग टूटने लगें, जब उपहार देने की परंपरा अत्याचार बन जाए, तब राजा हो या सामान्य व्यक्ति – उसे रुककर सोचना आवश्यक है। जमा ही करना है तो प्रभु सुमिरन का धन, अच्छे कर्मों का धन, सेवा और करुणा का धन जमा करिए। यही धन इस लोक में भी सुख देगा और उस लोक में भी पार लगाएगा।


संकलन व संपादनः राजन प्रकाश

धन का लालच एक प्रेरक कहानी आपको कैसी लगी, अपने विचार जरूर लिखिएगा। इससे हमें और नई-नई पोस्ट लाने की प्रेरणा मिलती है।


यह भी पढ़ेंः

अमर होने का मंत्रः एक प्रेरणादायक कथा

सपने में शिव जी को देखनाः स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानें फल

श्री दुर्गा सप्तशती पाठ की विधिः संपूर्ण और शॉर्टकट दोनों

संतों की शक्ति परखने आया इंग्लैंड का राजा नतमस्तक हो गयाः देवरहा बाबा की कथा

प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः 

सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! सब फ्री भी है. एक बार देखें जरूर…
प्ले स्टोर में टाइप करें Prabhu Sharnam और डाउनलोड कर लें.

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें। जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।

पोस्ट पसंद आई हो तो प्रभु शरणं के फेसबुक पेज से जुड़ाएं। वहां हम ऐसे पोस्ट देते रहते हैं।

इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. लिंक-
https://www.facebook.com/share/1CJXhLfxzt/

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइ करें. प्रभु शरणं फेसबुक ग्रुप का लिंक

https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

 

error: Content is protected !!