राजा और महात्मा की प्रेरक कहानी हिंदी में। अहंकार त्याग की कथा
राजा और महात्मा की प्रेरक कहानी हिंदी में | अहंकार त्याग की कथा
राजा और महात्मा की अहंकार त्याग की यह प्रेरक कहानी हिंदी में हमें सिखाती है कि बिना आवश्यकता किसी का उपकार लेना जीवन में भारी बोझ बन जाता है, जबकि परमार्थ के लिए दिया गया सहयोग सच्चा धर्म होता है। इस आध्यात्मिक प्रेरक कथा से हम समझते हैं कि विनम्रता, सद्गुण और धर्म में आस्था ही मनुष्य को महान बनाते हैं।
1. राजा और महात्मा का मिलन – कहानी की शुरुआत

एक बार एक राजा के राज्य में एक पहुंचे हुए महात्माजी का आगमन हुआ। महात्माजी की कीर्ति राजा ने सुन रखी थी, इसलिए पूरे राजसी अंदाज़ में हीरे-जवाहरात और उत्तम भोग से भरे भेंट के कई थाल लिए हुए वह उनके दर्शन को पहुंचा। महात्माजी उस समय कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राजा को संकेत में बैठने का निर्देश दिया और पहले सरल भाव से अपने सामने बैठे लोगों की बात पूरी की।
महात्माजी सबसे विदा लेकर राजा के पास पहुंचे तो राजा ने भेंट के थाल महात्माजी की ओर बढ़ा दिए। महात्माजी थोड़ा मुस्कुराए, लेकिन हीरे-जवाहरातों से भरे थालों को उन्होंने छुआ तक नहीं। हां, बदले में एक सूखी रोटी अपने पास से निकाली और राजा को देकर कहा – “इसे खा लीजिए।”
राजा ने सूखी रोटी देखी तो उसका मन कुछ बिदका, पर लगा कि महात्मा का दिया प्रसाद है, खा ही लेना चाहिए। उसने रोटी खाई, पर रोटी सख्त थी। राजा से चबाई नहीं गई।
अमर होने का मंत्रः एक प्रेरणादायक कथा
2. अहंकार त्याग की प्रेरक कथा – उपकार और परमार्थ की सीख
तब महात्माजी ने कहा – “जैसे आपकी दी हुई वस्तु मेरे काम की नहीं है, उसी तरह मेरी दी हुई वस्तु आपके काम की नहीं। हमें वही लेना चाहिए जो हमारे काम का हो। अपने काम का श्रेय भी नहीं लेना चाहिए।”
महात्माजी आगे बोले – “बिना आवश्यकता किसी से लिया हुआ एक कंकड़-पत्थर भी बहुत भारी चट्टान के बोझ जैसा हो जाता है, जबकि परमार्थ के लिए लिया गया विपुल धन भी फूलों के हार जैसा होता है जिसे धारण करना चाहिए। यदि मुझे किसी धार्मिक प्रयोजन के लिए धन की आवश्यकता होगी तो मैं स्वयं याचक की तरह आपके पास आउंगा। उस समय मैं आवश्यकता अनुसार दान स्वीकार करूंगा, परंतु आज तो यह मेरे लिए बोझ जैसा ही है।”
यह अहंकार त्याग की प्रेरक कथा हमें समझाती है कि जो वस्तु हमारे जीवन और धर्मकार्य में उपयोगी न हो, उसे केवल दिखावे या अहंकार के कारण स्वीकार नहीं करना चाहिए। राजा और महात्मा की इस प्रेरक कहानी हिंदी में से हम सीखते हैं कि परमार्थ से दिया गया दान ही सच्चे धर्म और आस्था का प्रतीक है।
राजा इन बातों को सुनकर काफी प्रभावित हुआ। महात्मा की सहज वाणी ने उसके मन में छिपे अहंकार को धीरे-धीरे हिला दिया।
भक्ति बुद्धि से नहीं भाव से प्राप्त होती है- प्रेरक कथा
3. अहंकार का चोला उतारना – राजा का परिवर्तन

राजा जब जाने को हुआ तो महात्माजी उसे दरवाजे तक छोड़ने आए। राजा ने आश्चर्य से पूछा – “महात्मन, मैं जब आया था तब आपने मेरी ओर देखा तक नहीं था, अब बाहर तक छोड़ने आ रहे हैं। ऐसा परिवर्तन क्यों?”
महात्माजी बोले – “बेटा, जब तुम आए थे तब तुम्हारे साथ अहंकार का बोझ था। अब तो वह चोला तुमने उतार दिया है, तुम इंसान बन गए हो। हम ऐसे सद्गुणों का आदर करते हैं। साधु मान-अपमान से ऊपर होता है, उसे तो सद्गुण प्रिय हैं।”
महात्मा की यह बात सुनकर राजा नतमस्तक हो गया। उसे समझ आया कि केवल राजा होना बड़ा होना नहीं, बल्कि अहंकार छोड़कर विनम्र इंसान बनना ही सच्ची महानता है। यह राजा और महात्मा की अहंकार त्याग की प्रेरक कहानी मन में यह भाव जगाती है कि सम्मान सद्गुणों से आता है, पदवी और शक्ति से नहीं।
समय से पूर्व पके फल में न तो स्वाद होता है, न स्वास्थ्यः एक प्रेरक कथा
4. जीवन की सीख – अनावश्यक उपकार का बोझ और सच्चा धर्म
कितनी बड़ी बात कही महात्माजी ने। हम अनावश्यक जीवन में लोगों के उपकार का बोझ लेते रहते हैं। हम समझते हैं कि यह कोई कार्य थोड़े ही था, पर यकीन मानिए हर उपकार एक बोझ जैसा ही होता है, जिसे कभी न कभी चुकाना ही होता है। इस प्रेरक कथा से सीख मिलती है कि हमें केवल वही स्वीकार करना चाहिए जो हमारे धर्म, परमार्थ और वास्तविक आवश्यकता से जुड़ा हो।
किसी दीन-दुखी या सचमुच किसी जरूरतमंद को देखें तो आगे बढ़कर सहायता का भाव रखें। संभव है आपको कुछ पुराने अनुभव बुरे रहे हों, पर न जाने किस नए अनुभव के लिए ईश्वर ने समय तय कर रखा हो – परीक्षा के लिए। यह आध्यात्मिक प्रेरक कहानी हमें सिखाती है कि धर्म में आस्था रखें, धर्मकार्यों में आस्था रखें, पर किसी अन्य धर्म का अनादर करना या उसकी अवहेलना करना कभी धर्म नहीं होता।
सनातन तो जीवन जीने की आदर्श कला है – “वसुधैव कुटुंबकम्” का भाव, जिसमें संपूर्ण विश्व एक परिवार माना जाता है। राजा और महात्मा की यह कहानी हिंदी में इस सनातन दृष्टि को सहज भाषा में समझाती है।
धर्म, आस्था और सनातन का संदेश
धर्म में आस्था का अर्थ केवल पूजा-पाठ करना नहीं, बल्कि सद्गुणों, विनम्रता, करुणा और परमार्थ को जीवन में उतारना है। यह राजा और महात्मा की अहंकार त्याग की प्रेरक कहानी हमें बताती है कि सच्चे साधु के लिए मान-अपमान का कोई अर्थ नहीं, उसे केवल सद्गुणों और सत्य की खोज प्रिय होती है।
किसी अन्य धर्म का अनादर करना, उसका मज़ाक उड़ाना या अवहेलना करना सनातन धर्म का मार्ग नहीं है। सनातन धर्म तो जीवन को आदर्श ढंग से जीने की कला है, जिसमें हर प्राणी को कुटुंब समझकर सम्मान दिया जाता है। इस प्रेरक कथा से हम समझते हैं कि ईश्वर की परीक्षा कभी भी आ सकती है, इसलिए हमेशा विनम्र, सहायक और धर्मशील बने रहना चाहिए।
संकलन व संपादन:
राजन प्रकाश
क्या आपको यह राजा और महात्मा की प्रेरक कहानी हिंदी में पसंद आई?
ऐसी अनगिनत कथाओं का एक सुंदर संसार है प्रभु शरणम्, जहाँ आप धार्मिक-आध्यात्मिक कथाएं, जीवन को बदलने वाली प्रेरक कथाएं, रामायण-गीता, ज्योतिष और सभी प्रमुख मंत्रों को पढ़ सकते हैं। साथ ही, उन मंत्रों के अचूक लाभों के बारे में भी जान सकते हैं।
एक बार स्वयं आजमाकर देख लें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें और फिर स्वयं निर्णय करें:
पौराणिक कथाएँ, व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र, गीता ज्ञान-अमृत, श्रीराम शलाका प्रश्नावली, व्रत त्योहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ने के हमारा लोकप्रिय ऐप्प “प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प” डाउनलोड करें। प्ले स्टोर में सर्च करें- Prabhu Sharnam
ये भी पढ़ें:
प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः
सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें। जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।
इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. लिंक-
https://www.facebook.com/share/1CJXhLfxzt/
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइ करें. प्रभु शरणं फेसबुक ग्रुप का लिंक
https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam