Advertisement728 × 90

सपने में शिव जी को देखनाः स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानें फल

सपने में शिव जी को देखनाः स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानें फल

सपने में शिव जी को आपने देखा है तो उसका क्या तात्पर्य, क्या संकेत है? सपने में सांप, चंद्रमा, शिव मंदिर, शिव पार्वती के दर्शन होने का क्या फल होता है…

क्या आपने सपने में शिव जी को देखा है? सपने में शिव जी के सांप, चंद्रमा, शिव मंदिर या फिर शिव-पार्वती को देखा है? तो फिर यह पोस्ट आपके बड़े काम की है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, देवी-देवताओं से जुड़े सपनों का हमारे वास्तविक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सपने में शिव जी या शिवलिंग का दिखना कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि एक विशेष संदेश है।

भगवान शिव से संबंधित रोचक जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। इस कड़ी में आज जानेगे सपने में शिव जी या उनसे जुड़ी चीजों को देखने का क्या मतलब निकालना चाहिए?

इस लेख में आपको क्या-क्या जानने को मिलेगा:

  1. सपने में शिव जी के दर्शन का महत्त्व

  2. सपने में शिवलिंग के दर्शन का अर्थ

  3. सपने में शिव जी की जटा में चंद्रमा का स्वप्न फल

  4. शिव-पार्वती को साथ देखने का क्या संकेत है

  5. सपने में शिव जी का तांडव रूप और शिव मंदिर देखने का अर्थ

  6. शिव जी के अन्य प्रतीक जैसे त्रिशूल, डमरू, सांप देखने का फल

सपने में शिव जी, शिवलिंग, शिव-पार्वती या सांप देखने का अर्थ
सपने में शिवलिंग, शिव-पार्वती या सांप देखने का अर्थ

सपने में शिव जी या शिवलिंग के दर्शन का अर्थः

यदि आपको सपने में बार-बार शिवलिंग दिखे तो इसे बहुत शुभ संकेत मानें। सपने में शिव जी का आना आपकी आपदा हरने वाला ही है।

सपने में शिवलिंग दिखे तो समझ लें कि लंबे समय से चल रही परेशानियां अब विदा होने वाली हैं। अच्छा समय शुरू होने वाला है।

सपने में शिवलिंग का आना आपके पुराने आर्थिक संकट के अंत की ओर भी इशारा करता है।

आपको अचानक कहीं से धनप्राप्त होगा या फिर जिस धन का लंबे समय से इंतजार था वो भी मिल सकता है।

सपने में शिव जी या शिवलिंग के दर्शन होने पर उपायः

स्वप्न शास्त्र की राय में यदि सपने में शिव लिंग के दर्शन हो जाएं तो शिव मंदिर में जाकर वहां शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना चाहिए। यानी शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। यदि गाय का कच्चा दूध मिल जाए तो वह सबसे उत्तम है। यदि नहीं उपलब्ध हो पाता तो पैकेट वाला दूध भी चढ़ाया जा सकता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और स्वप्न के फलित होने की आशा बढ़ती है।

 

सपने में शिव जी की जटा में चंद्रमा देखनाः

शिव जी के यदि स्वरूप की बात करें तो उनकी जटाओं में चंद्रमा दिखाई देता है। शास्त्रों के अनुसार यह ज्ञान का प्रतीक माना गया है। यदि सपने में शिव जी का चंद्रमा दिखाई दे तो इसे विद्या के क्षेत्र में उन्नति का संकेत मानना चाहिए।

यदि उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत किसी विद्यार्थी को सपने में शिव जी का चंद्रमा दिखे तो यह उसके लिए अध्ययन से जुड़ी नई ऊंचाइयां प्राप्त करने का संकेत है। पठन-पाठन से जुड़ा कोई पुराना सपना साकार हो सकता है।

सपने में शिव जी के शीश पर सुशोभित चंद्रमा आपको ज्ञानी बनाने का संदेश लेकर आता है। संभव है कि जल्द ही आपको कोई बहुत बड़ा फैसला लेना पड़े।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और सपने में शिव जी का चंद्रमा दिखे तो यह सफलता का संकेत है।

इसके अलावा इसे दांपत्य भाव से भी देखा जाता है। सपने में शिव जी के चंद्रमा का दर्शन शादी-ब्याह से जुड़ा कोई निर्णय शीघ्र कराने वाला माना जाता है। विवाह के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है।

सपने में शिव जी के दर्शन का संकेत | स्वप्न शास्त्र में महादेव के स्वप्न का अर्थ
सपने में शिव जी के दर्शन का संकेत | स्वप्न शास्त्र में महादेव के स्वप्न का अर्थ

सपने में शिव जी संग मां पार्वती को देखनाः 

शिवजी एवं पार्वती जी को आदर्श दंपत्ती माना गया है। यदि आपको सपने में शिव एवं पार्वती दोनों दिखाई दे रहे हैं तो इसका इशारा शादी-ब्याह की ओर है।

यदि कुंवारे व्यक्तियों को सपन में शिव जी और माता पार्वती दिखें तो उनका विवाह जल्द होता है।

शादीशुदा देखें तो उन्हें जीवनसाथी से संबंधित कोई खुशखबरी जल्द ही मिलती है।

यदि सपने में शिव जी और उनके संग बैठी पार्वती जी दिखें तो यह दांपत्य जीवन के लिए शुभकारी है। यदि पति-पत्नी में लंबे समय से मतभेद है और दोनों में से किसी एक को भी शिव-पार्वती का सपना आए, तो यह जल्द ही सब कुछ ठीक होने की ओर संकेत करता है।

उपायः

इस स्वप्न के बाद शिवजी और माता पार्वती का जलाभिषेक और शहद अर्पित करना चाहिए।

सपने में शिव जी का तांडव रूपः

शिवजी का तांडव रूप यूं तो शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह उनका रौद्र रूप है। इस रूप में वे बेहद क्रोधित होते हैं। अगर आपने सपने में शिव जी को तांडव करते या किसी शिवगण को तांडव करते देखा तो यह आपके शत्रुओं के नाश का संकेत है। जल्द ही आपकी कोई पुरानी समस्याएं हल हो जाएंगी। शत्रुओं का विनाश हो जाएगा।

उपायः

शिव मंदिर में जाकर एक लोटा जल चढ़ा दें।

सपने में शिवलिंग के दर्शन का अर्थ

सपने में शिव मंदिर देखनाः

अगर आप सपने में शिव मंदिर देखते हैं या सपने में शिव मंदिर जाते देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यह किसी पुरानी बीमारी या बाधा के अंत का संकेत है। कोई पुरानी समस्या के निदान का रास्ता शीघ्र मिलने वाला है।

उपायः

मंदिर जाकर शिव जी के दर्शन करें। जल, दूध या बेलपत्र चढ़ाएं।

पुराने कर्ज, गृह क्लेश, मानसिक पीड़ा से शांति दिलाएंगे ये 17 शिव मंत्र

सपने में शिव जी का त्रिशूलः

भगवान शिव का विशेष अस्त्र माना जाता है त्रिशूल। त्रिशूल को शास्त्रों के अनुसार शक्ति का प्रतीक माना गया है।

अगर किसी को सपने में शिव त्रिशूल के दर्शन हो जाएं तो यह एक शुभ संकेत है। यह त्रिशूल जीवन के हर संकट का नाश करता है और आपको समस्याओं से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

उपायः

शिवजी की आरती करें। जल, दूध, बेलपत्र जो भी संभव हो चढ़ाएं।

ऐसे करेंगे शिवलिंग की पूजा तो शीघ्र रीझ जाएंगे शिवजी

सपने में शिव जी का डमरूः

यदि सपने में शिव जी का डमरू दिखाई दे या फिर केवल डमरू की आवाज भी आए तो यह एक शुभ संकेत है। यह बताता है कि जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

उपायः

मंदिर जाकर शिवजी के दर्शन-पूजन करें।

सपने में सांपः

शिव जी और सांप का एक खास रिश्ता है। इसलिए शिव जी से जुड़े सपनों में हमने इसे भी शामिल किया है।

सपने में सांप का दिखना शुभकारी माना गया है। सांप का फन काढ़े देखना या रेंगते हुए देखना, दोनों ही शुभ संकेत हैं।

यह सपना तत्काल आर्थिक लाभ की ओर इशारा करता है।

ननद-भाभी के बीच की नोकझोंक के सूत्रधार शिव-पार्वती हैं, पर क्यों?

उपायः

मंदिर में शिव परिवार का जलाभिषेक करें। शिव लिंग के ऊपर विराजमान सर्प का भी जलाभिषेक करें.

  • क्या सपने में बार-बार शिवजी का दिखना शुभ है?

    जी हाँ, स्वप्न शास्त्र के अनुसार बार-बार शिवजी का दिखना आपकी आध्यात्मिक उन्नति और संकटों के अंत का संकेत है।

  • सपने में शिवलिंग देखने का सबसे सटीक फल क्या है?

    यह आर्थिक बाधाओं के दूर होने और शुभ समय के आगमन का संकेत है।

  • सपने में शिव जी को क्रोधित देखने का क्या मतलब है?

    यह अक्सर शत्रुओं पर विजय और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का संकेत होता है।

 

संकलन व संपादनः

राजन प्रकाश

धार्मिक प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः 

सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!

( डिस्कलेमरः यह पोस्ट ज्योतिर्विदों और धर्मशास्त्र के जानकारों के साथ परामर्श के बाद तैयार की गई है। इस पोस्ट का उद्देश्य सिर्फ एक प्रचलित ज्योतिषीय अनुमान देना है। यह स्वप्न शास्त्र की प्राचीन मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य कोई गलत जानकारी देना या अंधविश्वास फैलाना नहीं हैं। पोस्ट में बताएं किसी भी परामर्श पर अमल करने से पहले विषय के विशेषज्ञ से परामर्श लें।)

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! सब फ्री भी है. एक बार देखें जरूर… प्ले स्टोर में टाइप करें Prabhu Sharnam और डाउनलोड कर लें.

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें। जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।

गृह क्लेश, मानसिक पीड़ा और कर्ज मुक्ति के उपाय जो बताए गए हैं, यदि यह पोस्ट पसंद आई हो तो प्रभु शरणं के फेसबुक पेज से जुड़ाएं। वहां हम ऐसे पोस्ट देते रहते हैं।

इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. लिंक-
https://www.facebook.com/share/1CJXhLfxzt/

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइ करें. प्रभु शरणं फेसबुक ग्रुप का लिंक

https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam