Advertisement728 × 90

करियर में आ रही हैं बाधाएं, ऐसे मिटाएं

करियर में आ रही हैं बाधाएं, ऐसे मिटाएं

 

अच्छा करियर सबकी मनोकामना होती है. बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो जी-तोड़ परिश्रम करते हैं, फिर भी उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिलती. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. समझदार लोग उन कारणों का पता लगाकर उसे दूर करने के प्रयास करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में करियर के विषय में बहुत विस्तृत चर्चा मिलती है. हर करियर के साथ किसी न किसी विशेष ग्रह का होता है संबंध. आपको जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है उसके लिए उत्तरदायी ग्रह का अनुकूल रहना बहुत जरूरी है इससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है.


(फोटोः साभार इंटरनेट)

आप करियर के क्षेत्र में अपने प्रयासों के साथ-साथ अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय भी साथ-साथ करते चलें तो इसमें हर्ज क्या है! कहते हैं न कि एक से भले दो. मेहनत के साथ यदि किस्मत का साथ मिल जाए तो सोने में सुगंध आ जाए.

आज जानते हैं कुछ ऐसे सरल ज्योतिषीय उपाय जिन्हें स्वयं आजमाया जा सकता है,  जिनके लिए न तो आपको ज्यादा समय खर्च करना होगा और न ही धन. एक बार इसे आजमा कर देख लें.

यदि आप करियर चुनने की उधेडबुन में हैं. निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा करियर आपके लिए शीघ्र सफलता देने वाला होगा तो इसके लिए आपको किसी गुणी ज्योतिषी का परामर्श लेना चाहिए.

यकीन मानिए इस परामर्श से आपकी कई चिंताएं दूर हो सकती हैं.

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

आज हम जानेंगे कि किस क्षेत्र में  करियर को अच्छा बनाने के लिए किस ग्रह को प्रसन्न रखना है जरूरी. किस ग्रह का किस करियर से नाता है. यदि आपके करियर में उचित सफलता नहीं मिल पा रही तो ऐसे कौन से सरल उपाय हैं जिन्हें करने से लाभ हो सकता है. सबसे पहले जानते हैं किस करियर को कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. किस करियर का किस ग्रह से है रिश्ता, पढ़ें अगले पेज पर. नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
करियर सलाहकार कहते हैं कि बच्चों को वह करियर चुनने दें जिसमें उनकी रुचि है. ज्योतिष विज्ञान इसी सिद्धांत का प्रतिपादन करता है.

ज्योतिष विज्ञान में बताया गया है कि किस ग्रह के प्रभाव से किस क्षेत्र में रुचि बढ़ती है. यानी अगर ग्रहों के हिसाब से करियर चुना जाए तो वही बात होगी जो करियर काउंसिलर कह रहे हैं.

किस ग्रह का किस करियर के साथ ज्यादा गहरा रिश्ता हैः

सूर्यः
सूर्य तेज के प्रतीक हैं. मेडिकल में विशेषतौर पर फिजिशियन, दवाओं के कारोबार से जुड़ा करियर, राजनीति, प्रशासन, मैनेजमेंट जैसी सेवाओं का प्रमुख कारक ग्रह सूर्य को माना गया है.चंद्रमाः
चंद्रमा जल के कारक हैं. नेवी, नौसेना, दूध, डेयरी के क्षेत्र, टूरिज्म एंड ट्रैवल, विदेश सेवा आदि में उन्नत करियर के लिए चंद्रमा को प्रसन्न रखना चाहिए.

मंगलः
इंजीनियरिंग खासतौर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, खनन, भूमि से जुड़े  क्षेत्र, सर्जरी, स्पोर्ट्स में सफल करियर के लिए मंगल ग्रह की कृपा की विशेष आवश्यकता है. मंगल को भौम यानी भूमिपुत्र कहा गया है.

बुधः
जहां पर बुद्धिकौशल या वाणी के प्रयोग की ज्यादा आवश्यकता है वहां बुध ग्रह का सहयोग विशेष लाभकारी होता है. कॉमर्स, चार्टड अकाउंटेंसी, लेखन का क्षेत्र, एंकरिंग, पत्रकारिता, वकालत, इंश्योरेंस के क्षेत्र , सांख्यिकी और बैंकिंग में सफलता के लिए बुध उत्तरदायी माने गए हैं.

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

बृहस्पतिः
बृहस्पति देवगुरू हैं. इसलिए संस्कृत, दर्शनशास्त्र, जुडिसियरी सर्विस, कर्मकांड, कंस्लटेंसी, लकड़ी से जुड़े कार्यों या कला विषयों में सफलता के लिए गुरू की विशेष कृपा बहुत लाभकारी होती है.

शुक्रः
शुक्र सौंदर्य के देवता हैं. पेंटिग, मूर्तिकला हस्तकलाओं, एक्टिंग,फिल्म, फैशन डिजायनिंग, कॉस्मेटिक, ऑटोमोबाइल में सफल करियर के लिए शुक्र का प्रसन्न रहना आवश्यक है. यदि शुक्र प्रसन्न हैं तो इन क्षेत्रों में भारी सफलता मिलती है.शनिः
तकनीकि शिक्षा खासतौर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग, अार्किलॉजी, पेट्रोकेमिकल, रोजगार परक शिक्षा, दंत चिकित्सा आदि में सफलता शनि की कृपा से बहुत शीघ्र मिल जाती है.

राहुः
राहु की प्रकृति ऐसी है कि वह टेढ़े कार्यों की ओर अग्रसर करता है. इसलिए विदेशी भाषा, कंप्यूटर, जासूसी, शराब आदि के कार्य, मांस-मदिरा से जुड़े कार्य आदि के क्षेत्र में सफलता के लिए राहु का साथ मिल जाना बड़ा कारगर सिद्ध होता है. राहु ऐसे क्षेत्र में सफलता बहुत तेजी से दिलाता है.

केतु- समाज सेवा से जुड़े कार्य, धर्म, आध्यात्मिक कार्य आदि.

आप प्रभु शरणम् से नहीं जुड़ें हैं? आप सच में कुछ मिस कर रहे हैं. एकबार देखिए तो सही, प्रभु शरणम् फ्री है. ट्राई करके देखिए.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

अगले पेज पर जानिए इंजीनियरिंग में सफलता के लिए सरल ज्योतिषीय उपायइंजीनियरिंगः
ज्योतिष में शनि को मशीनों, पुर्जों, औजार, उपकरणों का कारक माना गया है तो मंगल ग्रह विद्युत, भूमि का कारक होकर मशीनों को संचालित करने का कारक माना गया है. भूमि और निर्माण कार्यों का कारक भी मंगल ग्रह है.

शनि और मंगल ही तकनीकी कार्यों और टेक्नोलॉजी में अपनी भूमिका निभाते हैं. व्यक्ति की तकनीकी समझ और तकनीकी कार्यों में रुचि बढ़ाने के लिए ये उत्तरदायी माने गए हैं. अतः इंजीनियरिंग में सफलता के लिए शनि और मंगल का अनुकूल होना जरूरी है.

शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को ऊं शं शनैश्चरायै नमः का 108 बार जाप करें. आजमा कर देख लें मुश्किल से दो से तीन मिनट लगते हैं.

शनि पीपल में निवास करते हैं. आते-जाते रास्ते में कहीं पीपल का वृक्ष दिखा हो तो शनिवार को उसे जरूर प्रणाम कर लें. इसमें भी कोई अतिरिक्त समय नहीं लगा.आपके पास काले रंग का कपड़ा तो होगा ही. शनिवार को याद से कोई न कोई काला कपड़ा जरूर पहनें. वह रूमाल भी हो सकता है. इसके लिए भी आपको कोई अतिरिक्त काम नहीं करना पड़ा.

मंगल को प्रसन्न रखने के लिए मजदूरों को प्रसन्न रखें. उन्हें मंगलवार को कुछ मीठा बिस्कुट या टॉफी ही सही खिला दिया करें.

कभी किसी मजदूर को प्रताड़ित न करें. उसका हक न मारें.

हनुमानजी की पूजा करें. मंगलवार मंदिर जाकर हनुमानजी के चरण से सिंदूल लेकर तिलक लगाएं. संभव हो सकें तो बूंदी प्रसाद चढ़ा दें.

अगले पेज पर जानें सफल डॉक्टरी के लिए क्या करें.डॉक्टरः

चिकित्सा में करियर बनाने में सूर्य का बड़ा प्रभाव है. दंत चिकित्सा के लिए शनि को विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है. वहीं सर्जरीके क्षेत्र में मंगल का आधिपत्य सबसे अधिक है. मंगल रक्त का कारक है. सर्जरी में रक्त का बहाव होता है इसलिए सफल सर्जरी के लिए मंगल की कृपा जरूरी समझी जाती है.

किसी को यदि सर्जरी करानी होती है तो ज्योतिषी उस व्यक्ति के मंगल की स्थिति का ही विशेष रूप से विचार करते हैं. इससे सर्जरी के सफलता की संभावना अधिक रहती है.इस  तरह मेडिकल प्रोफेशन के लिए तीन ग्रह उत्तरदायी हुए- सूर्य, मंगल और शनि. फिजिशयन, नेत्र रोग में सफलता के लिए सूर्य, सर्जन के लिए मंगल और डेंटल मेडिसिन में सफलता के लिए शनि का विशेष सहयोग चाहिए.

सूर्य को प्रतिदिन जल दें. जल में संभव हो तो कुमकुम या रक्त चंदन मिला ले. पिता का सम्मान करें. रविवार को यदि नमक का त्याग कर सकें तो करें, नहीं कर पाते तो रात्रि में मीठा भोजन करें. गुरूजनों, सीनियर्स को मीठा खिलाएं.

मंगल को प्रसन्न रखने के लिए मंगलवार को गाय को गुड़ खिला दें. हनुमान जी के मंदिर चले जाएं. हो सके तो बूंदी प्रसाद चढ़ा दें. अधीनस्थ कर्मचारियों, छोटे काम करने वालों का तिस्कार न करें. इससे सरल और सस्ता उपाय क्या हो सकता है.

“ऊं अं अंगारकाय नमः” मंत्र की एक माला मंगलवार को जप लें. दो मिनट भी नहीं लगेगा.

शनि को प्रसन्न करने के उपाय भी हमने बताए. शनिवार को पीपल को प्रणाम करें. संभव हो तो पीपल के नीचे सरसो तेल का दीपक जला दें. हनुमानजी की पूजा करें.

गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

अगले पेज पर जानिए सरकारी नौकरी और बैंकिग में सफलता के लिए क्या करें.सरकारी नौकरियों के लिएः

शनि सरकार की सेवा का कारक है. इसलिए रेलवे, एसएससी एवं अन्य सरकारी नौकरियों में सफलता के लिए शनि की आराधना लाभदायक होती है.
शनिवार को हनुमान मंदिर जाएं.
पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाएं.
शनिवार को तेल, लोहा आदि खरीदें नहीं, दान करें.
शनिवार को काला वस्त्र पहनने से बचें.

सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

बैंकिग क्षेत्रः

बैंकिंग का कारक ग्रह बुध है.

-बुधवार को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू चढ़ाएं.

गणपत्यअथर्वशीर्षम् का पाठ करें. (प्रभु शरणम् ऐप्प में यह मिल जाएगा.)-चाहें तो किसी ज्योतिषी के परामर्श से पन्ना धारण कर सकते हैं.

 

अगले पेज पर जानें सिविल सर्विसेज, प्रशासनिक सेवा और नेवी में सफलता के उपाय.
प्रशासनिक क्षेत्रः

-प्रशासनिक सेवाओं का कारक सूर्य और बुध होता है. जो आईएएस एवं दूसरे प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं उन्हें सूर्य को जल देना चाहिए.

-एक माला(108 बार) सूर्य मंत्र- “ऊं घृणि सूर्याय नमः” का जाप प्रतिदिन करें. इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा दो मिनट लगेंगे.

-बुधवार को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और गणपत्यअथर्वशीर्षम् का पाठ करें. यह मंत्र प्रभु शरणम् ऐप्प में मिल जाएगा.

-परीक्षा के फॉर्म बुधवार को भरें.नेवी/नौसेना

जल का कारक चंद्रमा है. इसलिए अगर आपको नेवी या नौसेना में करियर बनाना हो तो आवेदन पत्र सोमवार को ही भरें.

-एक माला “ऊं सोम सोमाय नमः” का रोज जप करें.

-सोमवार को शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं.

-चाहें तो ज्योतिषीय परामर्श से मोती धारण कर सकते हैं.

अगले पेज पर जानें टीचिंग में करियर और न्यायिक सेवा में सफलता के उपायअध्यापन और न्यायिक सेवा के क्षेत्र में करियरः

प्रोफेसर, शिक्षक, मजिस्ट्रेट, जज आदि बनने की कामना रखते हों तो बृहस्पति का अच्छा होना बहुत आवश्यक है. बृहस्पति देवों के गुरू हैं और शिक्षा के कारक ग्रह.

-गुरुवार को भूले से भी मांसाहार, मदिरापान न करें.

-गुरुवार को कोई न कोई पीला कपड़ा जरूर पहनें या साथ रखें. वह रूमाल भी हो सकता है.

एक माला “ऊं बृं बृहस्पत्ये नमः” मंत्र का जाप करें.

पीले चंदन का टीका लगाएं. सस्ता और सुंदर उपाय है.

अगले पेज पर जानें फिल्म, पत्रकारिता, टीवी, म्यूजिक, डांस, मॉडलिंग, सॉफ्टवेयर में सुनहरे करियर के उपायकला, म्यूजिक में करियरः

कला के क्षेत्र में सफलता के लिए शुक्र की विशेष भूमिका होती है.

-अगर शुक्र कमजोर है तो शुक्रवार को सफेद कपड़ा पहनें.

-स्फटिक की माला पहन सकते हैं, बहुत सस्ती होती है.

-शुक्रवार को “ऊं शुं शुक्राय नमः” मंत्र की एक माला जपें.

सॉफ्टवेयर, विदेशी भाषा में करियरः
इस क्षेत्र में करियर बनाने वालों को राहु प्रभावित करता है. इसलिए राहु के अनुकूल होने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

-राहु के लिए “ऊं रां राहवे नमः” मंत्र की एक माला का जप करें.

-गोमेद भी धारण कर सकते हैं.

प्रस्तुतिः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
स. प्रोफेसर, ज्योतिष (राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान)
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिष शास्त्र) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय.

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें। जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

error: Content is protected !!