जन्मदिन या वार से चुटकियों में जानें किसी की जन्मकुंडली
आप किसी से मिलने जा रहे हैं, या किसी के साथ जीवन का बड़ा निर्णय जैसे प्रेम संबंध, व्यापारिक संबंध या मित्रता करने वाले हों. यदि उस व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद, मिजाज के बारे में मोटा-मोटा अंदाजा पहले ही हो जाए तो सोचिए आप उसे कितनी आसानी से इम्प्रेस कर पाएंगे. इसके लिए बस आपको सिर्फ एक बात पता होनी चाहिए- उसका जन्मदिन या जन्म का वार.
आपके जन्म का वार क्या था? आप सप्ताह के सप्तवारों यानी सात दिनों में से किस दिन पैदा हुए थे इतनी जानकारी भी कई बार आपके स्वभाव और व्यवहार को जांचने के लिए पर्याप्त रहती है.
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
किसी के जन्म के दिन या वार की जानकारी के आधार पर उस व्यक्ति की मोटे तौर पर एक कुंडली खींची जा सकती है. जैसा कि आप जानते हैं कि हर वार या सप्ताह का हर दिन विशेष देवता और विशेष ग्रह के प्रभाव में रहता है. जाहिर सी बात है कि उस दिन या वार को जन्मा व्यक्ति उस ग्रह विशेष के प्रभाव से मुक्त हो ही नहीं सकता.
ज्योतिष में इसका गूढ़ अध्ययन हुआ है. हम आपको बताएंगे कि किस दिन जन्मे व्यक्ति का कैसा होता है स्वभाव, क्या होती है पसंद नापसंद, उसके गुण-दोष क्या हैं.आइए जानें जन्म के दिन के आधार पर अपना और दूसरों का स्वभाव, क्या कहता है ज्योतिष इस बारे में…
अगले पेज पर जानें रविवार को जन्मे व्यक्ति का स्वभाव…रविवार को जन्मे व्यक्ति का स्वभावः
1. रविवार को जन्मे व्यक्ति सकारात्मक सोच के मालिक होते हैं और काफी विश्वसनीय होते हैं.
2. ये थोड़े इंट्रोवर्ट यानी अंतर्मुखी होते हैं. जल्दी घुलते-मिलते नहीं. इसलिए इनके दोस्त बहुत कम होते हैं. इनसे दोस्ती की पहल आपको करनी होगी.
3. ये काफी संवेदनशील होते हैं इसलिए किसी की भी बातें इनपर काफी दिनों तक असर करती हैं. यदि कोई बात बुरी लग गई या मन में बैठ गई तो आसानी से उसे दिल से निकाल नहीं पाएंगे.
4. ये लोग अच्छे थिंकर या विचारक होते हैं इसलिए इस दिन जन्मे लोग अक्सर लेखन या वकालत के क्षेत्र में ज्यादा सफल होते हैं.
5. रविवार को जन्मे लोग वैसे तो बड़े मददगार स्वभाव के होते हैं लेकिन शॉर्ट टेंपर्ड यानी जल्दी क्रोधित होने वाले हैं जिसकी वजह से इनके करीबी लोग अक्सर इनसे नाराज हो जाते हैं.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
6. ये पैसे वाले होते हैं और अपने दम पर पैसा कमाने की कोशिश भी करते हैं.
7. किसी भी चीज के साथ समझौता करने को जल्दी तैयार नहीं होंगे.
8. ये सुंदरता को विशेष रूप से पसंद करते हैं इसलिए रविवार को जन्मे लोगों में प्रेम विवाह की संभावना ज्यादा रहती हैं.
9. लुक के मामले में भी काफी लकी होते हैं.
10. आप वैसे रिश्तों की काफी कद्र करते हैं इसलिए लोग आपको गुस्से के बावजूद छोड़ना नहीं चाहते हैं.
11. सूर्य जैसे ग्रहों के राजा हैं वैसे ही रविवार को जन्मे लोग थोड़े डॉमिनेंट मिजाज के होते हैं. अनुसरण करने वाले नहीं बल्कि ये चाहेंगे कि आप उनका अनुसरण करें.अगले पेज पर जानिए सोमवार को जन्मे व्यक्ति का कैसा होता है मिजाजसोमवार को जन्मे व्यक्तियों का स्वभाव
1.सोमवार को जन्मे व्यक्ति की याददाश्त बहुत अच्छी होती है.
2. मृदभाषी यानी मीठा बोलने वाले तो होते हैं लेकिन बहुत मूडी भी होते हैं.
3. काफी इमोशनल या संवेदनशील होते हैं इसलिए बहुत जल्दी नर्वस भी हो जाते हैं.
4. अपने परिवार के संग वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है.
आप प्रभु शरणम् से नहीं जुड़ें हैं? आप सच में कुछ मिस कर रहे हैं. एकबार देखिए तो सही, प्रभु शरणम् फ्री है. ट्राई करके देखिए.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
5. इनके लिए रिश्ते काफी महत्व रखते हैं.
6. इनकी पढाई में काफी रूचि रहती है और करियर में काफी तरक्की करते हैं.
7. सोमवार को जन्मी लड़कियां भविष्य में बहुत लविंग और केयरिंग पत्नी साबित होती हैं.
8. सोमवार को जन्मे लड़के काफी लविंग होते हैं लेकिन कंजूसी की वजह से इन्हें अपनी पत्नियों की डांट सुननी पड़ती है.
9. लुक पर काफी ध्यान देते हैं और सुंदरता बहुत ज्यादा आकर्षित करती हैं. कह सकते हैं सीरत से ज्यादा सूरत भा सकती है.
10. आप वैसे तो सबके साथ समान व्यवहार करते हैं लेकिन आपका मूडी होना कभी-कभी आप पर भारी पड़ जाता है.अगले पेज पर जानें मंगलवार को जन्मे व्यक्ति का स्वभावमंगलवार को जन्मे व्यक्तियों का स्वभाव
1. ये काफी बहादुर, स्मार्ट और एक्टिव होते हैं.
2. ये लोगों की मदद करने के लिए अक्सर तैयार होते हैं. इनका स्वभाव थोड़ा परोपकारी किस्म का होता है.
3. ये अपने हर काम को लेकर बहुत ही गंभीरता से करते हैं.
4. ये जुझारू प्रवृत्ति के होते हैं क्योंकि परेशानियां इनका पीछा नहीं छोड़ती हैं.
गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
5. इन्हें गलत बात बर्दाश्त नहीं होता इसलिए इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है. कई बार इन्हें स्वभाव से गुस्सैल समझ लिया जाता है.
6. इन्हें लग्जरी लाइफ यानी ऐशो-आराम की जिंदगी जीना बहुत अच्छा लगता है इसलिए इनके पास खूब सारे कपड़े, गाड़ी, घर और वह सब कुछ होता है जो कि एक लग्जरी लाइफ के लिए जरूरी है. उसे पाने की धुन में रहते हैं.
7. ये ईमानदार होते हैं. सच बोलते हैं और इसलिए अपने दम पर सफलता अर्जित करते हैं.
8. ये सोशल यानी सामाजिक नहीं होते हैं. सामाजिक आयोजनों में खुद से नहीं जाएंगे.
9. आसानी से किसी को माफ नहीं करते हैं. जो एक बार इनकी नजर से उतर गया तो वो फिर से इनके दिल में जगह नहीं बना सकता है.
10. ये खर्चीले स्वभाव के होते हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं.
11. इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखी होता है अक्सर इन्हें काफी सुंदर जीवनसाथी मिलता है.
12. ये अपने फैसले खुद लेते हैं.13. इनमें एक सबसे बड़ी खराबी यह होती है कि इनका मन बहुत जल्दी किसी चीज से ऊब जाता है.
14. यह स्ट्रेट फारवर्ड यानी मुंह पर साफ-साफ बोल देने वाले होते हैं. इसलिए अक्सर लोग इनके बारे में गलत धारणा बना लेते हैं लेकिन ये दिल से बहुत कोमल होते हैं.
15. ये भगवान पर भरोसा रखते हैं. स्वभाव से धार्मिक रहेंगे.
अगले पेज पर जानिए बुधवार को जन्मे लोगों का हालबुधवार को जन्मे व्यक्तियों का स्वभावः
1. बुधवार को जन्में व्यक्ति शांत, विद्वान और बिजनेस माइंड के होते हैं.
2. इनकी लाइफ में प्लानिंग के कोई मायने नहीं लेकिन फिर भी काफी सुव्यवस्थित तरीके से काम करने की कोशिश करते हैं.
3. ये साफ और स्वच्छ विचारधारा के मालिक होते हैं.
4. आप नई नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं.
5. आपके बात करने का तरीका बहुत प्रभावशाली होता है. वाणी से तो किसी को भी प्रभावित कर लें.6. आमतौर पर आप चीजों के लिए बहुत परेशान नहीं होते हैं इसलिए आप लोग जीवन से काफी संतुष्ट होते हैं.
7. आप सकारात्मक सोच के साथ ही जीवन में आगे बढते हैं इसलिए तरक्की भी करते हैं.
8. आम तौर पर आपको गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन जब आता है तो सामने वाले की खैर नहीं.
9. आप आसानी से किसी को माफ नहीं करते हैं, जो एक बार इनकी नजर से उतर गया तो वो फिर से इनके दिल में जगह नहीं बना सकता है.
10. आप खर्चीले होते हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं.
11. वैवाहिक जीवन काफी सुखी होता है क्योंकि अपने पार्टनर की बहुत केयर करते हैं.
12. अक्सर बुधवार को जन्मे लोग शिक्षा के क्षेत्र में देखे जाते हैं क्योंकि ये तीव्र बुद्धि के होते हैं.
करीब पांच लाख लोग रोज सुबह प्रभु शरणम् की सहायता से अपनी दैनिक पूजा करते हैं. ऐसा कई साल से लगातार हो रहा है. आप भी देखें.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानिए गुरूवार को जन्मे लोगों का हाल..गुरुवार को जन्मे व्यक्तियों का स्वभावः
1. गुरूवार को जन्में व्यक्ति काफी मेधावी, शांति और काफी समझदार होते हैं.
2. लोगों की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं इसलिए लोगों के लिए आदर्श भी होते है.
3. साफ और स्वच्छ विचारधारा के मालिक होते हैं.
4. इनमें लीडरशीप वाली क्वालिटी होती है इसलिए जिस क्षेत्र में काम करते हैं वहां ऊंची पदवी जरूर हासिल करते हैं.
5. आप काफी मेहनती होते हैं और अपनी चीजें अपने दम पर पाने का माद्दा रखते हैं.
6. आप बंधन में नहीं रहना चाहते हैं क्योंकि आपको आजादी पसंद होती है.7. ये जल्दी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ता है.
8. इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं लेकिन सच्चे मित्र कम.
9. ये स्ट्रेट फारवर्ड यानी साफ-साफ बोलने वाले होते हैं और सुंदरता प्रिय होते हैं.
10. गुरूवार को जन्में व्यक्ति आकर्षण प्रिय होते हैं. लोग उन्हें नोटिस करें यह बात उन्हें भाती है.
11. ये अक्सर प्रेम विवाह करते हैं और इनका वैवाहिक जीवन सुखमय भी होता है.
12. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से गुरूवार को जन्में व्यक्ति अक्सर छोटी-मोटी बीमारियों से ग्रसित रहते हैं जैसे जुकाम, पेट दर्द या सिर दर्द.
13. गुरूवार को जन्मे लोग पैसा खूब कमाते हैं दिल खोलकर खर्चा करते हैं.
लाखों लोगों की पसंद सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.बिल्कुल फ्री है. नीचे क्लिक करके डाउनलोड कर लें..
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानें शुक्रवार को जन्मे व्यक्ति का हालशुक्रवार को जन्मे व्यक्तियों का स्वभावः
1. शुक्रवार को जन्में व्यक्ति दिल,दिमाग और शरीर से काफी खूबसूरत होते हैं.
2. ये लोग अक्सर क्रियेटिव फील्ड यानी रचनात्मक क्षेत्रों में कार्य करते देखे जाते हैं.
3. आपको संगीत, फिल्म, मीडिया, खेल वाली चीजें आकर्षित करती हैं.
4. ये मधुर बोलते हैं और मोहक मुस्कान के मालिक होते हैं.
5. आप काफी भावुक होते हैं जिसके कारण आपको कभी-कभी दुखी भी होना पड़ता है.6. आप अगर पुरूष हैं तो आप महिलाओं में और अगर आप महिला हैं तो आप पुरूषों में काफी लोकप्रिय होते हैं.
7. ये अपने रिलेशन को लेकर काफी सजग रहते हैं लेकिन कभी-कभी यह अधिक सजगता ही रिश्तों पर भारी पड़ जाती है.
8. इनके बहुत सारे दोस्त होते हैं लेकिन सच्चे मित्र कम.
9. इन्हें गुस्सा कम ही आता है लेकिन जब आता है तो फिर आपे से बाहर हो जाते हैं. किसी की नहीं सुनते और किसी का किसी हद तक जाकर आपमान कर देते हैं.
10. इनकी अच्छाईयां ही इनके लिए बुराईयां बन जाती हैं क्योंकि इन्हें ठग लिया जाता है.
11. इनके पास धन की कमी नहीं होती हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते हैं.
12. हर चीज में सफलता में कुछ देर हो सकती है लेकिन जब भी मिलती है वह स्थायी रूप से मिलती है. लंबे समय तक साथ देती है. दूसरे शब्दों में कहे कि ये मेहनती होते हैं और संघर्ष करना जानते हैं.
अब तक आपके मोबाइल में प्रभु शरणम् ऐप्प नहीं है तो यकीन मानिए आप कुछ काम की चीज मिस कर रहे हैं. 4mbसाइज का यह भक्ति ऐप्प आपके जीवन का हिस्सा न बना जाए तो कहिएगा और ये बिल्कुल फ्री है. नीचे क्लिक करके डाउनलोड कर लें..
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
अगले पेज पर जानें शनिवार को जन्मे जातकों का हाल…शनिवार को जन्मे व्यक्ति का स्वभावः
1. शनिवार को जन्में व्यक्ति काफी गंभीर और जिम्मेदार होते हैं.
2. ये काफी मेधावी, बुद्दिमान और बिजनेस माइंड के होते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो आप हर चीज में परफेक्ट होते हैं.
3. इन्हें हर चीज अच्छी क्वालिटी की चाहिए. कपड़े से लेकर जूतों तक में इन्हें सबसे अच्छी चीज ही चाहिए.
4. ये वैसे तो दिल के साफ होते हैं लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा स्पष्टवादी होने से आलोचना भी हो जाती है.
5. ये रिश्तों को लेकर काफी संजिदा होते हैं और दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.
6. पैसे वाले तो होते हैं लेकिन स्वभाव में कंजूसी होती है. जल्दी पैसे खर्च नहीं करते.
7. इन्हें गीत-संगीत और खेल में रूचि होती है.
8. इन्हें गुस्सा भी तेज आता है. गलत चीज बर्दाश्त नहीं होती है.
9. ये जिद्दी भी होते हैं और अपनी जिद को पूरा करने का माददा भी रखते हैं.
10. आमतौर पर किसी को दुख पहुंचाने की नीयत नहीं रखते हैं.
11.वैवाहिक जीवन सुखमय होता है क्योंकि आप अपने पार्टनर की काफी केयर करते हैं.
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें। जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

