Advertisement728 × 90

महादेव ने दे दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी, काम आई गणपति की समझदारी

महादेव ने दे दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी, काम आई गणपति की समझदारी

www.Whoa.in
www.Whoa.in

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

एक बार भगवान शिव को इच्छा हुई कि एक बड़ा यज्ञ किया जाए. विचार आते ही वह शीघ्र ही यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ करने की तैयारियों में जुट गए.

सारे गणों को यज्ञ अनुष्ठान से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां और कार्य सौंपे गए. सबसे बड़ा काम था यज्ञ में सारे देवताओं को आमंत्रित करना.

महादेव का यज्ञ हो, तो समस्त देवतागण सम्मिलित होंगे ही. यज्ञ का नियम कहता है कि अनुष्ठान करने वाला सभी यजमानों को निमंत्रण दे.

महादेव को ऐसे पात्र की तलाश थी जो समय रहते सभी लोकों में जाकर वहां के देवताओं को ससम्मान निमंत्रण दे आए.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.इसके लिए बुद्धिमान, विवेकशील और बड़े काम को फुर्ती के साथ करने वाले व्यक्ति की आवश्यकता थी.

शिवगण फुर्तीले तो थे लेकिन उनकी बुद्धिमानी पर सदाशिव सशंकित थे. उन्हें लगा कि कहीं आमंत्रण देने की हड़बड़ी में गणों से देवताओं का अपमान ना हो जाए.

इसलिए महादेव ने इस काम के लिए गणेशजी का चयन किया. गणेश बुद्धि और विवेक के देवता हैं. वह जल्दबाजी में भी कोई गलती नहीं करेंगे.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.यह सोचकर गणपति को समस्त देवी-देवताओं को आमंत्रित करने का काम सौंपा गया. गणेशजी ने इस काम को सहर्ष स्वीकार लिया.

लेकिन गजानन के साथ समस्या यह थी कि उनका वाहन चूहा है जो बहुत तेजी से चल नहीं सकता. जिम्मेदारी जितनी बड़ी, समस्या उससे कम न थी.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.लंबोदर ने काफी विचारकर एक जुगाड़ निकाल ही लिया. उन्होंने सारे निमंत्रण पत्र उठाए और पूजन सामग्री के साथ ध्यान में बैठे शिवजी के सामने जा पहुंचे.

गणेशजी को विचार आया कि जब सारे देवताओं का वास भगवान शिव में हैं, तो यदि शिवजी को प्रसन्न कर लिया जाए तो सारे देवता स्वतः प्रसन्न हो जाएंगे.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.श्रीगणेश ने शिवजी का पूजन करके सारे देवताओं का आह्वान किया. आह्वान करने के बाद उन्होंने सभी देवों का निमंत्रण पत्र शिवजी के चरणों में समर्पित कर दिया.

इस तरह सारे निमंत्रण पत्र देवताओं तक स्वत: पहुंच गए. सभी यज्ञ में नियत समय पर पहुंचे. श्रीगणेशजी ने बुद्धि के बल पर एक मुश्किल काम को सरलता से पूरा कर दिया.
संकलन व संपादनः प्रभु शरणम्

आप सभी Maa Durga Laxmi Sharnam एप्पस जरूर डाउनलोड कर लें. माँ लक्ष्मी व माँ दुर्गा को समर्पित इस एप्प में दुर्लभ मन्त्र, चालीसा-स्तुति व कथाओं का संग्रह है. प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें या यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें. विनती है कि कृपया एप्प की रेटिंग जरूर कर दें.

ये भी पढ़ें-
सुहागिनों के पर्व करवा चौथ की सरलतम शास्त्रीय विधि, व्रत कथा और पूजन-पारण का महूर्त
माता सीता ने क्या युद्ध में रावण के वंश के एक असुर का संहार भी किया था
जानिए विवाह का आठवां वचन क्या है?
पति को वश में रखने का द्रौपदी ने सत्यभामा को सिखाया तंत्र-मंत्र से ज़्यादा कारगर ये यंत्र-करवा चौथ स्पेशल

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!