Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त)

लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें। आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.

Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

मेषः
यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह के शुरुवात में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. आय में कुछ कमी आ सकती है परंतु इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है. आत्मविश्वास बनाए रखें. धैर्य के साथ काम करें. शनि की ढैया कार्यो में रुकावट पैदा कर सकती हैं. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होगा. लाभ में वृद्धि होगी. व्यापार-कारोबार के लिए सप्ताह के मध्य से सुधार स्पष्ट नजर आएगा. जहां तक संभव हो निवेश को टालने का प्रयास करें. नौकरीपेशा लोगों को भी नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य और दायित्वों को पूरा करने का सुझाव है. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. सफलता आसानी से नहीं मिलेगी लेकिन मेहनत से मिलकर रहेगी. सप्ताह के अंत में भाग्य साथ तो देगा परन्तु कार्यो में उतार-चढाव होने से मन चिंतित रहेगा. घर परिवार का सहयोग लें. यात्रा का योग है. वाहन चलाते समय सावधान रहें क्योंकि चोट-चपेट की आशंका है. प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है. दाम्पत्य जीवन का माध्यम सुख रहेगा. उदर विकार की आशंका है. खाने-पीने का ध्यान रखें. खासतौर से जल का. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.

वृषः
यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा. राशि पर शनि की दृष्टि से मन विचलित होगा. धैर्य के साथ कार्य करें. अपने से बड़े लोगों एवं अपने शुभचिंतक से सलाह लेकर ही कोई भी निर्णय लें. लाभ की स्थिति मध्यमफल वाली रहेगी. धन आगमन में कुछ बाधा हो सकती है जिसको लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा परन्तु सप्ताह के मध्य से कुछ सुधार होता दिखेगा. अपने निकटवर्ती लोगों से तनाव हो सकता है. इससे बचने का प्रयास करें. फिजूल का एक शब्द भी न बोलें. संभव हो तो मौन धारण कर लें. व्यापार आदि में सावधानी से निवेश करें. जहां तक संभव है लेन-देन से बचें. भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी. नौकरीपेशा वालों की लिए मध्यम समय है. अपने कार्य के प्रति गंभीरता बरतें. विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है. मेहनत करें. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. तनाव की स्थिति न आने दें. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से मन खुश होगा. सरदर्द, ज्वर, पेट में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को रोज जल चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]

मिथुनः
सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. राशि के मंगल गोचर एवं छठे भाव में चंद्रमा के होने से सप्ताह की शुरूआत में कार्यों में विघ्न पैदा होंगे. कुछ परेशानियां आएंगी. इसलिए धैर्य रखें. स्वजनों या निकट के लोगों से कोई कष्ट मिल सकता है. लोगों पर विश्वास करने से पहले थोड़ा सचेत रहें. सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. रूके हुए कार्य पूरे होंगे. कार्यों में तेजी आएगी. सप्ताह के मध्य से व्यापार में लाभ की स्थिति बनने लगेगी. नौकरीपेशा लोगों को सुझाव है कि कार्य पूरी सतर्कता से करें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. सफलता के लिए संघर्ष होगा. पर सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में आय में गिरावट से कुछ चिंता हो सकती है. कोई विशेष कार्य बनेगा या भविष्य के लिए व्यापारिक लाभ की कोई खबर मिलेगी. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. वाणी पर नियंत्रण करें. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. पैरों में परेशानी, मानसिक कष्ट, रक्तचाप से कुछ पीड़ा हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.

कर्कः
यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा. राशि में सूर्य बुध की युति है इस कारण कुछ तनाव पैदा कर सकता है इसलिए कोई भी कार्य सोच-विचार कर करें. अपने से बड़े का सहयोग लें. कई कार्यो में उतार-चढाव हो सकता है. सप्ताह के मध्य में स्थितियां अनुकूल होंगी. लाभ की स्थिति भी बनेगी. जमीन-जायदाद के कार्य में वृद्धि होगी पर जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में सावधानी बरतें. व्यापार में उतार चढाव के साथ लाभ भी होगा. निवेश काफी सोच-विचारकर करें. विद्यार्थीयो के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में अध्यापन कार्यो में शिक्षकों को लाभ होगा. घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. यात्रा का योग है. प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए व्यवहार मधुर रखें. विवाहितों को जीवनसाथी से सहयोग के कारण मन खुश रहेगा. उदर विकार, रक्तचाप शरीर में दर्द आदि की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]

सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी रहेगी. गुरु का गोचर एवं तीसरे भाव का चंद्रमा कोई बड़ा काम बना सकता है. कई कामो में सफलता मिलेगी, राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है. सप्ताह के मध्य में अपने से बड़े का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लाभ की स्थिति अच्छी होगी. व्यापार में लाभ होगा. आपके कारोबार में वृद्धि का योग है. नौकरी में लाभ होगा. विद्यार्थियो के लिए अच्छा समय है. सफलता का योग है. सप्ताह के अंत में कार्यो में तेजी आएगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. घर में सुख-समृद्धि रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है. संबंध मधुर रहेंगे. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. बदन दर्द, पैर दर्द और पेट में पारेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए सूर्य को जल दें.

कन्याः
यह सप्ताह मिला-जुला फलवाला रहेगा. सप्ताह की शुरुवाती धीमी गति से होगी. कार्यों में मन नहीं लगेगा. राशि से बारहवें भाव में गुरु के होने से कार्यो से मन उचटेगा. कुछ चिंतित हो सकती है. धैर्य के साथ कार्य करें. सप्ताह के मध्य से सुधार होने लगेगा. लाभ की प्राप्ति भी होने लगेगी. व्यापार में उतार-चढाव के साथ लाभ का योग है. कोई भी निवेश करने से पहले दोबार विचार लें. अपने से बड़ों व शुभचिंतकों से सलाह लेकर कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना ज्यादा है. नौकरी में भी सतर्क होकर कार्य करें. विद्यार्थयो के लिए मेहनत से सफलता का योग है. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. कोई नया काम बन सकता है. घर-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी. यात्रा का भी योग है. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा. हड्डी में दर्द, पेट की परेशानी हो सकती है. बाहरी खान-पीन से बचें. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ॐ गं गणपतये नमः का जप करते हुए गणेश जी को दूर्वा चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]

तुलाः
इस सप्ताह कोई भी कार्य बड़ी सावधानी के साथ करें. राशि के आगे शनि और पीछे राहु दोनों पापग्रह स्थिति हैं इसलिए कोई भी कार्य सोच-विचारकर ही करें. मन में खिन्नता आएगी. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में कुछ सुधार होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा. व्यापार में लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी परंतु आपको सावधान किया जाता है कि किसी पर विश्वास ठोक बजाकर ही करें. विधार्थयों के लिए मेहनत का समय है. सफलता के लिए परिश्रम करना पड़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की सलाह है. अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें. व्यवहार में कुशलता रखें. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. अंजान लोगों पर विश्वास न करें और परिचितों की भी किसी बात पर विश्वास से पहले विवेक का प्रयोग करें. कोई भी निर्णय अपने नजदीकी लोगो से लेकर ही करें. सर दर्द, ज्वर. दांतो में दर्द, पेट लीवर में समस्या और रक्त चाप की परेशानी हो सकती है. प्रेम संबंधों में मनमुटाव आ सकता है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव के साथ समय छीक-ठाक रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या से कुछ बाधा हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को रोज जल चढ़ावें.

वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. शनि आपकी राशि में हैं और साढ़ेसाती भी चल रही है. इसलिए आप संभलके रहें. कोई भी कार्य उतावलेपन में रहें. सावधानी से कार्य करें. शनि व चंद्र की युति के कारण मानसिक तनाव, विवाद, मन की अशांति, मन की खिन्नता आदि का सामना करना पड़ सकता है. आप विचारों का आदान-प्रदान करें. बातचीत में कोई बाधा न आने दें. नकारात्मकता के भाव से आपको जूझना पड़ेगा. इसके लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहें. सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. किसी करीबीजन के व्यवहार से कारण मन बहुत दखी होगा. आप उससे ऐसे व्यवहार की अपेक्षा नहीं रखते थे. विचारों का आदान-प्रदान करते रहें. बड़ों का सहयोग लें, परामर्श लें. धन आगमन को लेकर कुछ चिंता रहेगी पर धन आगमन होता रहेगा. परिवार के किसी कार्य को लेकर बहुत व्यस्तता रहेगी. प्रोफेशन व्यापार आदि के लिए भी सावधानी का समय है. निवेश में बहुत सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोगों आपको सावधान कर दें कि काम में कोताही न करें, बहानेबाजी न करें, संकट में आ सकते हैं. सप्ताह के अंत में कोई यात्रा हो सकती है. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा और लाभदायक है. राजनीतिज्ञों के लिए समय सफलता का है. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव समाप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन भी आनंददायक रहेगा. पेट की परेशानी, शरीर दर्द और मानसिक चिंता के कारण परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें एवं शिवजी को जल चढ़ावें.

धनुः
यह सप्ताह आपके लिए अच्छे प्रभाव वाला रहेगा. राशि पर बृहस्पति और मंगल की पूर्ण दृष्टि रहेगी जो सफलता का योग बनाती है. किंतु 12वें भाव में चंद्र के होने से खर्च की अधिकता होगी जिससे कुछ चिंता हो सकती है. कोई मानसिक परेशानी भी दे सकता है. सप्ताह के मध्य में चंद्र के धनु में ही आ जाने से आय में तेजी से वृद्धि होगी. घर के कई कार्य होंगे. संतानपक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी और खुशी का माहौल हो सकता है. कई कार्यों में तेजी आएगी. आपका कोई रूका हुआ कार्य बनेगा. व्यापार के लिए समय अच्छा है. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है. नौकरी में उन्नति का समय है. सप्ताह के अंत में प्रतिष्ठित लोगों का संपर्क होगा, सहयोग मिलेगा तो काम बनेंगे. धनागमन होगा. कोई विशेष कार्य पूर्ण हो सकता है. यात्रा हो सकती है. प्रेम संबंघों के लिए समय अच्छा है. विवाह के इच्छुक लोगों के विवाह की गंभीरता से चर्चा हो सकती है. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. रक्तचाप और मानसिक तनाव के कारण कुछ स्वास्थ्य प्रभावित होगा. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जपें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]

मकरः
यह सप्ताह आपके लिए अऩुकूल रहेगा. राशि पर सूर्य व बुध की दृष्टि होने से कामों में तेजी आ जाएगी. परंतु इसके कारण आपको क्रोध भी बहुत होगा. नकारात्मकता का भाव आएगा. वाद-विवाद से प्रयत्नपूर्वक बचें. सप्ताह के मध्य में लाभ की स्थिति बनेगी. किसी निकतवर्ती से भेंट होगी. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल होगा. प्रोफेशन व्यापार के लिए खुशी का माहौल रहेगा. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को थोडी सावधानी रखने की जरूरत है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें परिश्रम करने पर सफलता जरूरी मिलेगी. सप्ताह के अंत में रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. खासतौर से महिलाओं के लिए सप्ताह मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. सरदर्द, बुखार, घुटने की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.

कुंभः
सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. मान-सम्मान में चारों तरफ से वृद्धि होगी. बृहस्पति की दृष्टि के कारण आपकी राशि बलवान है. शुभ प्रभाव आएंगे. कोई शुभ कार्य होगा. आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. सप्ताह के मध्य में व्यस्तता बढ़ेगी. प्रोफेशन व्यापार आदि के लिए विस्तार का अवसर बनेगा. व्यापार प्रोफेशन में कोई बदलाव भी आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. कोर्ट-कचहरी के काम में लाभ होगा. सप्ताह के अंत में आय में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. कुछ बड़े काम बनेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. चोट चपेट से बचें. वाहन चलाने में सावधानी रखें. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. दांपत्य जीवन में उतार-चढाव आ सकता है. पेट की परेशानी, रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.

मीनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत मन चिंतित करने वाला रहेगा. घर-परिवार के कार्यों के कारण कुछ चिंता रहेगी. सफलता के मध्य में कुछ सफलता मिलेगी तो किसी कार्य को लेकर बड़ी निराशा भी हो सकती है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. आमदनी में सुधार होगा. व्यापार के लिए समय मध्यम फलवाला है. निवेश करने से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करने का परामर्श है. विद्यार्थियों के लिए समय भागदौड़ और मेहनत का हो सकता है. सप्ताह के अंत में कोई पुराना लंबित काम पूरा होने या काम में तेजी आने से मन प्रसन्न होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. यात्रा हो सकती है. आप किसी अज्ञात भय के कारण चिंतित रह सकते हैं. पेट की परेशानी और मानसिक कष्ट की आशंका है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ऊं नमः शिवाय की एक माला प्रतिदिन जपें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email:drntrivediji@gmail.com

error: Content is protected !!