Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित(साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित(साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून)

free-weekly-rashifal
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करेंप्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

मेषः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. चंद्रमा के गोचर राशि में स्थित होने के कारण पूरे सप्ताह आपके बहुत सारे कार्य सफल होंगे. आप इस सप्ताह बहुत व्यस्त रहेंगे. कई नए कार्य आरंभ करने के लिए हाथ डालेंगे और शुरू कर भी लेंगे. सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद की खरीद-ब्रिकी की दिशा में लाभ होगा. स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. घर परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. कोर्ट यदि कार्यों में इस सप्ताह आपको लाभ हो सकता है. आपको कई नए मित्र मिलेंगे जिनके साथ आपको लाभ होगा. बुधवार शाम से लेकर पूरे गुरूवार तक विशेष लाभदायक है. कोई अच्छी सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा. व्यापारियों के लिए सुझाव है कि अगर कुछ विशेष करने की तैयारी है तो इस अवधि में करें तो ज्यादा लाभ होगा. शनिवार को किसी कारण से कोई चिंता रहेगी लेकिन यह चिंता रविवार दोपहर तक समाप्त भी हो जाएगी. विद्यार्थियों के लिए भी कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. सप्ताह के मध्य के बाद परिवार के प्रति आपकी उदासीनता ज्यादा बढ़ सकती है. मन चंचल रहेगा. व्यसन की ओर झुकाव न करें बड़ा कलह हो सकता है. क्रोध के कारण आपके दांपत्य जीवन में संकट आ सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा नहीं है. साथी से बिछोह हो सकता है. पेट की परेशानी, सरदर्द त्वचा और आंख की परेशानी हो सकती है. खान-पान पर ज्यादा ध्यान रखना है. हनुमत आराधना करें.

वृषः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल वाला रहेगा. सूर्य और मंगल दोनों राशि परिवर्तन कर रहे हैं. इस कारण आपके कई कार्य बहुत तेजी से आगे बढेंगे तो कुछ कार्यों में अचानक व्यवधान पड़ने लगेगा. धैर्य के साथ कार्य जारी रखें क्योंकि यह बाधा क्षणिक है. सप्ताह के मध्य धन का आगमन और मान- प्रतिष्ठा लेकर आएगा. सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में सुखद बदलाव हो सकता है. राजनीतिज्ञों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन अतिमहत्वाकांक्षा के कारण उन्हें किसी प्रकार का भय भी सताएगा. व्यापार के लिए भी समय ठीक-ठाक है. सप्ताह के अंत में व्यापारिक यात्रा हो सकती है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर से घर में उत्सव का माहौल बन सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फलवाला है. पढ़ाई से मन उचटेगा. सप्ताह के अंत में वाहन सुख का भी योग है. वाहन की खरीद हो सकती है. पत्नी का सहयोग घरेलू व व्यापारिक कार्यों में भी मिलने से विशेष लाभ होगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे और बात बन भी सकती है. डायबिटीज और माइग्रेन के मरीजों के लिए समय थोड़ा कष्टकारक है. सरदर्द और किडनी या मूत्ररोग से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मिथुनः
आपके लिए यह सप्ताह हर कार्य में शुभ फलदायक साबित हो सकता है. राशि में सूर्य का प्रवेश होने से मान-प्रतिष्ठा, आत्मबल में वृद्धि होगी. आपके कार्यों में गति आएगी. किसी भी क्षेत्र में आप कार्य करते हों उस क्षेत्र में कुछ नए प्रस्ताव या प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा. सप्ताह का मध्य भी उत्तम फलदायक रहेगा. धन का आगमन व सम्मान कारक होगा. व्यापार के लिए समय अच्छा है लेकिन लेन-देन में पहले से ज्यादा सतर्क और लिखत-पढत में रखने की जरूरत है. सप्ताह के मध्य में आप फिजूलखर्ची के लिए प्रेरित हो सकते हैं इस कारण आपको थोड़ी मानसिक चिंता होगी लेकिन शुक्रवार दोपहर से इसमें सुधार होने लगेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी में परिवर्तन का योग है. छात्रों की पढ़ाई में अचानक कोई बाधा आ जाएगी जिससे उनका मन उचटेगा लेकिन आप आत्मविश्वास बनाए रखें. परिवार में कुछ तनाव और संवादहीनता की स्थिति आ सकती है. घरेलू कार्यों के प्रति उदासीनता न दिखाएं और किसी को ऐसा कोई वादा न करें जिसको आप निभाने के लिए गंभीर नहीं हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है. किसी उलझन में पड़ सकते हैं, सतर्क रहें. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. आपमें गोपनीयता भंग करने की प्रवृति बढ़ेगी. सावधान रहें इससे परेशानी हो सकती है. चोट-चपेट की आशंका भी है. पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना हो तो पूरा कर लें. हड्डी में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें और दूर्वा चढ़ाएं.

कर्कः

यह सप्ताह आपके लिए सभी प्रकार से अनुकूल है. राशि की स्थिति गोचर में अच्छी है. बृहस्पति और शुक्र की युति बन रही है जो सफलता दिलाने वाली मानी जाती है. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आप उसको सफलतापूर्वक निभाने में सफल होंगे. लेकिन यह युति शत्रुता भी बढ़ाती है इसलिए अपने काम में गोपनीयता बनाए रखें. गोपनीयता भंग करने से सारे काम उलटे पड़ने लगेंगे. सप्ताह के मध्य में कोई नया काम शुरू होने के आसार बन रहे हैं इससे आत्मबल बढ़ेगा और परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा इससे आपका आत्मबल बढ़ेगा. आपकी सराहना भी होगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ बाधा तो आएगी लेकिन वह क्षणिक है, घबराएं नहीं. सप्ताह के अंत में कोई भी निर्णय आवेश में नहीं बल्कि विशेष रूप से सावधानी के साथ करें. बड़े लोगों से निर्णय करने में यदि परामर्श लें तो लाभ में रहेंगे. आपके शत्रुभाव भी प्रबल हो रहे हैं इसलिए आप किसी निर्णय में उसी व्यक्ति से परामर्श लें जो आपके बहुत भरोसेमंद हों. सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव हो सकता है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल ही है. विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. लीवर, दांत और थायरॉयड से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए शिवजी को ऊँ नमः शिवाय का जप करते हुए जल एवं बेलपत्र चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.सिंहः

आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, न बहुत उत्साह और न बहुत निराशा. भाग्य में चंद्रमा के स्थिति होने से सप्ताह की शुरूआत में भाग्य आपका साथ देगा. आपका सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी. परिवार के बड़े लोगों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने से आत्मबल बढ़ेगा. शनि की ढैय्या के कारण आपको थोड़ी मानसिक चिंता भी रहेगी. फिजूलखर्ची से बचें. आप बिना कारण एक शब्द भी न बोलें तो आपको अप्रत्याशित लाभ होगा. दिखावे के प्रति रूझान बढ़ेगा उससे बचें अन्यथा बाद में वह मानसिक चिंता का कारण हो सकता है. व्यापारियों के लिए समय ठीक-ठाक है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. अधिकारियों के साथ भ्रमण हो सकता है. सप्ताह के अंत मे कुछ तनाव होगा. परिश्रम के साथ अपना काम करते रहें सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. उच्च शिक्षा के लिए प्रयासों में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है. यात्रा का योग है. पेट की परेशानी, अपच, मानसिक तनाव से थोड़ा कष्ट हो सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमत आराधना करें.

कन्याः

आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि के अष्टम में चंद्रमा के होने से सप्ताह की शुरुआत में परिवार में कोई क्लेश हो सकता है जिससे आपका मन व्यथित रहेगा. लेकिन धैर्य रखें और प्रयास करें कि आप इस विवाद के भागी न बनें. आपकी मेहनत के हिसाब से सफलता नहीं मिलने से थोड़ा मन खिन्न रहेगा. लेकिन मंगलवार की शाम से सुधार होगा. आपको गोपनीयता भंग करने से बचना है. बेवजह एक शब्द भी मुंह से न निकले इसके लिए आपको विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. व्यापार के लिए समय मध्यम फलवाला है. विद्यार्थियों को परीक्षा का परिणाम अच्छा नहीं होने का डर सताएगा लेकिन मेहनत से लगे रहें, चिंता दूर होगी. सप्ताह का अंत अच्छे फलवाला साबित होगा. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा. इस सप्ताह आप दूसरों से अपेक्षा न रखें तो ही बेहतर. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय मधुर है. पैर-हाथ में दर्द, पेट की परेशानी और बवासीर से कष्ट होगा. यह सप्ताह यात्रामय हो सकता है यानी यात्रा के खूब कार्यक्रम बन सकते हैं और छोटी-छोटी यात्राएं हो भी सकती हैं. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमत आराधना करें. मंगलवार को मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करें तो विशेष लाभ होगा.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम फलवाला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में कई कार्य बनेंगे. चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि होने से कुछ पुरानी परेशानी खत्म होगी. संपत्ति की खरीद-बिक्री हो सकती है. सप्ताह के मध्य में अचानक लाभ हो सकता है. खर्च की अधिकता होगी इससे मन में चिंता बढ़ेगी. जमीन जायदाद के कारोबार में विशेष लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रमोशन का भी योग है. व्यापार में निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए सम मध्यम है, पढ़ाई से रुचि घटेगी. सफलता के लिए विशेष परिश्रम की आवश्यकता होगी. सप्ताह के अंत में राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. कोर्ट के कार्यों में आपको विशेष सफलता मिल सकती है. यात्रा का भी योग है. दांपत्य जीवन के लिए समय मध्यम है. जीवनसाथी पर क्रोध आएगा और संबंधों में बहुत उतार-चढ़ाव दिखेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है. त्वचा की परेशानी, सर्दी-जुकाम, सरदर्द और रक्तचाप की परेशानी तकलीफ दे सकती है. अशुभ प्रभावों को खत्म करने के लिए ऊँ नमः शिवाय की एक माला का प्रतिदिन जप करें.

वृश्चिकः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. सप्ताह के शुरूआत में कुछ कार्य बनेंगे तो कुछ में विघ्न भी आएगा. कोई पुरानी चिंता जो आपको सता रही थी उससे राहत मिलेगी. जमीन-जायदाद के कार्यों में समय शुभ फलवाला रहेगा. चंद्र की स्थिति अच्छी होने से धन का आगमन होगा. आप कुछ नए कार्य करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी. व्यापार के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा. धन का निवेश करने के लिए भी समय उचित है. सप्ताह के मध्य में भी स्थिति लाभदायक रहेगी. अफने लक्ष्य पर फोकस रखें. विद्यार्थियों को व्यवधान का सामना करना पड़ेगा. सप्ताह के अंत में पारिवारिक कारणों से कुछ मानसिक चिंता हो सकती है. किसी करीबीजन के साथ मनमुटाव हो सकता है. आत्मनियंत्रण रखें. प्रेम के लिए समय अच्छा नहीं है. विवाह के लिए यदि कहीं बात चल रही है तो उसमें बाधा आएगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से सुख का योग है. कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है. पेट, आंख और सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए हनुमत आराधना करें.

धनुः

आपका यह सप्ताह पहले से अच्छा बीतने वाला है. नए कार्य होंगे और मन प्रसन्न रहेगा. धन का आगमन होगा. सहयोगी से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिलने से मन कुछ खिन्न होगा. सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कुछ खुशी की खबर मिल सकती है. व्यापार के लिए समय विशेष लाभदायक है. नौकरीपेशा लोगों की भी उन्नति का योग बनेगा. उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय विशेष अच्छा है. सप्ताह के अंत में घर-परिवार में तनाव हो सकता है. दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा. सप्ताह के अंत में घर में तनाव होगा. दांपत्य जीवन अच्छा गुजरेगा. जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य से चिंता होगी. प्रेम संबंधों के लिए समय तनावभरा है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे. रक्तचाप, डायबिटीज के मरीजों के लिए सतर्क रहने का सुझाव है. पैर में सूजन और पेट की बीमारी के कारण कुछ परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मकरः

आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में लाभ की स्थिति होगी. धन का लाभ होगा. कुए नए कार्य मिलेंगे जो सुखद है. सप्ताह के मध्य में राशि पर मंगल की दृष्टि होने से जमीन-जायदाद के कार्य में विशेष लाभ हो सकता है. शेयर के कारोबार के लिए समय बहुत अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उन्नति का है. सप्ताह के अंत में विदेश यात्रा का भी योग है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. सबका सहयोग मिलेगा. मित्रों का भी विशेष सहयोग मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. उससे लाभ होगा. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मध्यम बीतेगा. कड़वी बात कहने से बचें तो अच्छा. अन्यथा तनाव हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. अशुभ प्रभावों के अंत के लिए श्रीराम स्तुति और हनुमत आराधना करें.

कुंभः

आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. चंद्रमा की स्थिति होने से करीबीजनों का सहोग प्राप्त होगा और लाभ की स्थिति बनेगी. यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा. भविष्य की कुछ योजना बनेगी जो लाभदायक रहेगी. सप्ताह के मध्य में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. इससे बचें और धैर्य बनाए रखें. प्रोफेशन कार्य करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए समय अच्छा है लेकिन निर्णय स्वविवेक करें तो सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़े संघर्ष का है. सप्ताह के अंत में तेजी से सुधार होगा. पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के रिश्ते भी आएंगे. हाथ-पैर में दर्द और मानसिक तनाव के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ऊँ नमो नारायणाय या ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला प्रतिदिन जप करें.

मीनः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से द्वितीय भाव में चंद्रमा और राहु की दृष्टि के होने से विवाद होने की आशंका है. सचेत रहें. मन भी व्याकुल हो सकता है. धन का आगमन हो सकता है. लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार हो जाएगा. आपकी किसी योजना में सफलता मिलेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होने से कई उलझनों से मुक्ति मिलेगी और आत्मबल बढ़ेगा. इससे नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ हो सकता है और उन्नति के रास्ते खुलेंगे. ट्रांसफर का भी योग है. विद्यार्थियों को विशेष परिश्रम करना पड़ेगा क्योंकि उनकी पढ़ाई में बाधाएं आएंगी. सप्ताह के अंत में मन बहुत चंचल होगा. मन को नियंत्रण में रखने के लिए विशेष प्रयास करें. गोपनीयता बरकरार रखने के लिए विशेष सजग रहें. आपके विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके आत्मबल के आगे वे परास्त होंगे. आपका दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. किसी कारण मन चिंतित होगा. प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है. हाथ-पैर में चोट लगने की आशंका है. पेट और चर्म रोग की तकलीफ हो सकती है. धूप से बचें. अशुभ प्रभावों को खत्म करने के लिए श्रीराम-सीताजी की पूजा करें. श्रीराम स्तुति करें और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!