कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः साप्ताहिक राशिफल (26 मई से 31 मई)
लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें।
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा गुजरेगा. राशि से चंद्रमा पंचम स्थान पर है इसलिए इस सप्ताह में आपको कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा. जो परेशानियां आती भी हैं, उनके हल की राह आसानी से निकलती चलेगी. आपको थोड़ा स्पष्ट रवैया रखना होगा. आप थोड़े भ्रम के शिकार भी रहेंगे. सप्ताह के प्रारंभ और मध्य में आपकी संपत्ति और विद्या में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन भी बहुत मधुर रहेगा. सप्ताह के मध्य में आपके विचारों और आत्मबल में मजबूती आएगी. आपको मित्रों और परिवार के लोगों की सन्निकटता मिलेगी जिसका लाभ होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिसके कारण आपको लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार और प्रोफेशनल कार्यों में जुड़े लोगों को लाभ प्राप्ति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन इस संघर्ष का आपको लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सप्ताह के अंत में शिक्षण कार्यों के सिलसिले में विद्यार्थियों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है. संतान पक्ष से कोई प्रसन्नताभरी सूचना मिलेगी. परिजनों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ी समस्या का निदान हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं. इसमें थोड़ी दूरी बनाए रखें. त्वचा एवं आंख की परेशानी हो सकती है इसलिए धूप से संभल कर रहें. अनिष्ट प्रभावों को कम करने के लिए हनुमत आराधना करें.
वृषः
आपके लिए समय अच्छा रहेगा. सूर्य, बुध और मंगल की युति शुभ फलों में वृद्धि कराती है. इस युति के कारण काम बनेंगे. यह योग थोड़ा तनाव भी लेकर आ सकता है इसलिए तनाव से बचें. परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी. अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है या कहीं रूका हुए धन के अचानक प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी. यात्रा का योग है. व्यापारियों की व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो बहुत लाभदायक रहेगी. सप्ताह के मध्य खासतौर से बुधवार औऱ गुरूवार को गोपनीयता भंग करने से बचने की सलाह दी जाती है. लेन-देन में सावधानी रखें क्योंकि इश अवधि में किए गए पैसे के फंसने या गबन का अंदेशा है. लेन-देन करें भी तो पक्के तरीके से. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और ट्रांसफर की बात चल सकती है. नौकरी में यदि बदलाव आ रहा हो या जिम्मेदारियों में बदलाव आ रहा हो तो तनाव न लें, आशंका करने की कोई जरूरत नहीं. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह तनावभरा रहेगा. उन्हें निर्णय करने में बड़ी दुविधा रहेगी. चंद्रमा के चतुर्थ के होने के कारण मातृपक्ष से सुख मिलेगा. प्रोपर्टी के कारोबार में लाभ होगा या कुछ संपत्ति की खरीद हो सकती है. सूर्य लग्न में है इसलिए त्वचा और मानसिक चिंता के साथ-साथ पेट की परेशानी हो सकती है. दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा. प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है. अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए ऊँ नमः शिवाय का जप करते हुए शिवजी को जल चढ़ावें.
मिथुनः
शुक्र के राशि में स्थित होने और चंद्रमा के तृतीय भाव में होने से समय आपके लिए अनुकूल है. किसी पूर्व विवाद का निपटारा होगा. नए लोगों के साथ मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाली है. वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव है. आपको दांपत्य जीवन को व्यवस्थित करने के लिए धैर्य रखने की जरूरत है. अधीरता के कारण आप इसे संकट में न डालें. सप्ताह के मध्य में किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होने से आपका मन बहुत प्रसन्न होगा. व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत मधुर है और आशा के अनुरूप सफलता प्रदान करने वाला है. परिवार मे कोई मंगल कार्य की तैयारी होगी. पति-पत्नी में सप्ताह के अंत में असहज रिश्तों के सहज होने की दिशा में बात बढ़ेगी. प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रेम संबंधों के विवाह में परिवर्तित होने की दिशा में भी सूचना मिल सकती है. संतान के स्वास्थ्य से चिंता रहेगी. आंख और पैरों में कष्ट हो सकता है. अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
कर्कः
बृहस्पति और चंद्रमा की युति बन रही है. यह एक अच्छा योग माना जाता है. मन प्रसन्न रहेगा, मानसिक रूप से शांति की अनुभूति रहेगी. नौकरीपेशा लोगों से उनके अधिकारी प्रसन्न होंगे. माता पक्ष से सुख प्राप्त होगा. घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका उत्साह और मनोबल बढ़ेगा. यह योग गोपनीयता भंग करने को उसकाकर आपकी परीक्षा लेता है इसलिए गोपनीयता भंग न होने दें. घर में बड़े-बुजुर्गों या गुरुओ से विचार-विमर्श करके कोई निर्णय करें तो लाभ होगा. व्यापार के लिए समय अनुकूल है. व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है. व्यापारियों को अपने शत्रुओं से पहले से भी ज्यादा सतर्क रहने की सलाह है. सप्ताह के अंत में सावधान रहें, किसी विवाद में न पड़ें. विवाद की स्थिति बनती देख आप स्वयं पीछे हट जाएं लाभ में रहेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. दांपत्य जीवन के लिए संयोग अच्छा है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय सुखद है. रक्तचाप और शुगर की परेशानी बढ़ सकती है. खाने-पीने का ध्यान रखें. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल एवं बेलपत्र चढ़ावें तो लाभ होगा.
सिंहः
द्वादश भाव के चंद्रमा से सप्ताह के आरंभ में आपको कुछ परेशानी हुई हो. अप्रिय भाषा के प्रयोग से बचें तो इसका कुप्रभाव आसानी से खत्म हो सकता है. गंभीरता बनाए रखें, जिनता कम बोलेंगे उतने ही लाभ में रहेंगे. बुधवार से सुधार दिखने लगेगा. किसी बड़े कार्य को आरंभ करने की योजना बनेगी या कुछ नया और बड़ा काम आरंभ करने की दिशा में गंभीरता से विचार आरंभ करेंगे. जमीन-जायदाद आदि की खरीद के लिए प्रयासरत थे तो उसमें बहुत तेजी आएगी. संभव है इस सप्ताह आप खरीद-बिक्री कर ही लें. मंगल की पूर्ण दृष्टि होने के कारण कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है लेकिन उन्हें गुप्त शत्रु से सावधान रहना होगा. ऐसे लोगों के लिए आचरण भी गुप्त शत्रु होता है. प्रोफेशनल कार्य करने वालों के लिए और व्यापारियों के लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह प्रसन्नता भरा रहेगा. संतानपक्ष से अच्छी खबर मिलेगी. पत्नी का भरपूर सहयोग प्राप्त होने से घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है. पेट और कमर में दर्द की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए सूर्य को जल दें एवं आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें.
कन्याः
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में आपको सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है. जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने की अपनी आदत से बचें. इस सप्ताह आपको अफनी सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए. पुरानी गलतियों को सुधारने में संकोच न करें, अहंकार से निकलें. सप्ताह के मध्य में पूर्व में किया आपका कोई गलत कार्य सार्वजनिक हो सकता है. इस कारण आप तनाव में आ सकते हैं. आपको गुरूवार तक विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. खर्च की अधिकता होगी. यात्रा का भी योग है लेकिन जरूरत न हो या टालना संभव हो तो यात्रा टाल लें. यात्रा अतिआवश्यक है तो सुरक्षा का ध्यान रखें. अकेले कहीं न जाएं. कोर्ट-कचहरी के मामले न खड़े होने दें तो अच्छा. सप्ताह का मध्य व्यापारियों के लिए अच्छा है. विद्य़ार्थियों खासतौर से शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ है. उस दिन कोई नया कार्य आरंभ करें. पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए यह सप्ताह अच्छा है क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति और सहयोगी मिलेंगे जो आगे चलकर लाभदायक होंगे. आप लोगों से दूरियां बना रहें हैं यह अच्छा नहीं है. अप्रिय भाषा से बचिए. वाहन आदि चलाने में सावधान रहें क्योंकि चोट-चपेट की आशंका है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन प्रेम संबंधों में आपके उग्रता के कारण तनाव आएगा. उदर विकार और मोटापा की शिकायत भी हो सकती है. ऊं गं गणपत्यै नमः का जप करते हुए गणपति को दूर्वा चढ़ाएं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
तुलाः
आपके लिए समय उपयुक्त है. राशि से दसवें भाव में चंद्रमा का होना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कई रूके हुए कार्य बनेंगे. भ्रमण का योग बन रहा है. आप अचानक किसी सफर पर निकल सकते हैं. सप्ताह के मध्य में मन प्रसन्न करने वाले कुछ कार्य होंगे. इस सप्ताह आपको कुछ व्यर्थ की भागदौड़ या व्यस्तता रह सकती है. शत्रु भी आपको कुछ परेशान करेंगे. राजनीतिज्ञों के लिए उत्कर्ष का समय है. व्यापार के लिए समय अच्छा है लेकिन लेन-देन पक्का न हुआ तो पैसा गबन भी हो सकता है. व्यापार में कुछ नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है. सप्ताह के अंत में आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है. मन को नियंत्रण में रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा. प्रेम संबंधों में क्रोध, उत्तेजना और आशंका से बचें अन्यथा विच्छेद हो सकता है. यह सप्ताह काट लें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आंख, पेट और रक्तचाप के मरीजों के लिए सावधान रहने की जरूरत है. ऊँ नमः शिवाय का जप करते हुए शिवजी को मिश्री चढ़ाएं.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला फलवला रहेगा. इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी. सप्ताह के आरंभ में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर है. मंगल की दृष्टि से अचानक धन लाभ होगा. सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ होगा. यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. व्यापारिक यात्रा होगी. व्यापार के कार्य में भागदौड़ होगी. खर्च में नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. क्रोध के कारण प्रेम संबंधों में तनाव होगा. पति-पत्नी के बीच तनाव और गहरा विवाद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखके इसे टालें. सप्ताह के अंत में कुछ पुराने सोचे हुए काम बन सकते हैं. बंधु-बांधवों के सहयोग से कुछ प्रसन्नता का कारण बनेगा. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा. पैर, घुटने और सिर में दर्द हो सकता है जिसके कारण आपको परेशानी होगी. खाने-पीने में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. अशुभ प्रभावों को कम करना चाहते हैं तो हनुमानजी की आराधना करें. मंगलवार औऱ शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें.
धनुः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. मंगल और शुक्र की दृष्टि से मन भ्रमित रह सकता है. लाभ की स्थिति बनेगी. आपकी प्रशंसा हो सकती है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. सप्ताह के मध्य में कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे. प्रोफेशनल और व्यापारिक कार्यों और फैसलों के लिए समय अच्छा है. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है, मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. सप्ताह के अंत में भी लाभ की स्थिति बनेगी. कुछ प्रोजेक्ट आदि कार्यों में सफलता मिल सकती है. आपका रूझान कुछ नया कार्य करने के लिए बनेगा. माता-पिता के साथ संबंध अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय बहुच अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कई कार्य बनेंगे. आपको पेट और त्वचा की कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धूप से बचें और पीने के पानी का विशेष ध्यान रखें. अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
मकरः
यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. शनि-राहु, गुरू-चंद्र की युति के कारण कई कार्यों में अचानक बहुत तेजी आ जाएगी और वे आशा से ज्यादा तेज गति से बढेंगे तो कई कार्यों में अचानक बाधा आएगी जिससे आपको झुंझलाहट हो सकती है. आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं अन्यथा शनि के प्रभाव से अधीरता के कारण बनते कार्य भी बिगड़ने लगेंगे. आप वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें और किसी भी वाद-विवाद से बचें. आपको किसी विवाद का कारण नहीं बनना है, सतर्क रहें. आपकी कई योजनाओं में अचानक बदलाव आ सकता है. इससे जो परेशानी आएगी उससे घबराने की आवश्यकता नहीं. आप इन्हें निपटा लेंगे. पत्नी के साथ मनमुटाव होगा. क्रोध से बचें. यदि आप जमीन-जायदाद खरीदने बेचने की योजना बना रहे हैं तो समय उचित है, लाभ भी होगा. परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है. उससे समझदारी से निपटें. धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. किसी तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. प्रोफेशनल कार्यों और व्यापार के लिए समय मध्यम है. शैक्षणिक कार्यों के लिए भी समय मध्यम है. विद्यार्थियों के लिए विषयों के चयन में सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. लीवर, शुगर औप डायबिटीज के मरीजों के लिए समय कठिन है. सावधान रहें. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए हनुमत आराधना करें.
कुंभः
आपके लिए यह सप्ताह उत्तम है. अनुकूलता भरा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन या आय में वृद्धि हो सकती है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है. भाग्य आपका साथ देगा. सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिलेगा. सप्ताह का मध्य भी लाभदायक रहेगा. घर में कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है. सावधानी की जरूरत है. जमीन, अनाज आदि के कारोबारियों को लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. अध्ययन में उनकी रुचि बढ़ेगी. सप्ताह के अंत में प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रेम संबंधों में तनाव आएगा. दांपत्य जीवन सुख मध्यम रहेगा. संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. स्थान परिवर्तन की संभावना है. मोटापा, एलर्जी आदि की समस्या हो सकती है हनुमत आराधना करें. मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीनः
आपके लिए समय अच्छा है. रशि पर बृहस्पति एवं राहू की दृष्टि, केतु का गोचर एवं चंद्रमा की दृष्टि से संयोग अच्छा है. कई काम आरंभ होंगे, उनमें तेजी आएगी तो कई काम बनते-बनते रूक सकते हैं. राहत की बात यह रहेगी कि आपकी समस्याओं का समाधान भी होता रहेगा. सप्ताह के मध्य में किसी विवाद में पड़ने से बचें. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आपको लाभ हो सकता है. घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. प्रोफेशनल कार्यों और व्यापार में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. आपके शत्रु भी आपर घात लगाए हैं. इसलिए सावधान रखें. अध्ययन-अध्यापन के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. तनाव और क्रोध के कारण आपको मानसिक कष्ट हो सकता है. विवाहित लोगों के लिए पारिवारिक संबंध अच्छा गुजरेगा. सप्ताह के अंत में धर्म में आस्था बढ़ेगी. सप्ताह के अंत में भाई-बंधुओं के सहयोग से मन में प्रसन्नता होगी. सरदर्द, उदर विकार और त्वचा की एलर्जी के कारण आपको परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/PrabhuSharanam जरूर लाइक करें. पेज लाइक करने से ये आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी. [fblike]
प्रभु शरणम्
