लोकप्रिय राशिफलः 31 जुलाई से 06 अगस्त,2017
डॉ. नीरज त्रिवेदी जी द्वारा तैयार यह राशिफल चंद्रराशि आधारित है. अतः अपनी जन्मकुंडली की राशि के अनुसार ही राशिफल देखें. अपने नाम या जन्म के डेट के अनुसार नहीं. इस राशिफल को पांच लाख से अधिक लोग पढ़ते हैं. राशिफल के विषय में लोगों का उत्साह कितना है यह आप प्रभु शरणम् ऐप्प की रेटिंग करते समय लोगों के द्वारा दिए गए कमेंट से समझ सकते हैं. गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है.
डॉ नीरज त्रिवेदी जी का संक्षिप्त परिचयः
डॉ. नीरज त्रिवेदीजी ने ज्योतिषशास्त्र में आचार्य और फिर ज्योतिष में पीएचडी की शिक्षा प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रहण की है. ज्योतिषशास्त्र के अध्ययन के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर की है. वर्तमान में डॉ. त्रिवेदीजी राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में स. प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
(चित्रः साभार इंटरनेट से लिया गया है)
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp पर चाहिए तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam नाम से SAVE करें फिर SEND लिखकर हमें WhatsApp कर दें. जल्द ही आपको पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.
अब जानिए साप्ताहिक राशिफल(31 जुलाई से 06 अगस्त, 2017)
मेष राशिः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से सप्तम चंद्रमा एवं राशि पर चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आपकी आय में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन आगमन के स्रोत खुल सकते हैं. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. सभी कार्य समय से पूरे होंगे तो आत्मबल बना रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूती होने से मन प्रसन्न रहेगा. लोगों का सहयोग, स्वजनों का सहयोग मिलेगा. काम को लेकर कुछ व्यस्तता-भागदौड़ रहेगी. आपकी योजनाएं सफल होंगी इसलिए योजना बनाकर सप्ताह के आरंभ में कार्य करें तो विशेष अच्छा रहेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी अच्छी रहेगी. मनोनुकूल कार्य होंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
सप्ताह के मध्य में कुछ बाधा आ सकती है. कहीं से पैसा आते-आते रूक सकता है. अचानक कोई नया खर्च भी सकता है. इससे मन खिन्न रहेगा. अकारण वाद विवाद तनाव की आशंका है. सतर्क रहें अन्यथा लड़ाई-झगड़े की नौबत आ सकती है. इससे बचना होगा. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित हो सकता है. लोगों से सहयोग की अपेक्षा न करें स्वयं मेहनत करें. परिश्रम से कार्य सफलता मिलेगी. कोई भी कार्य अपने नजदीकी लोगों से विचारकर करें. व्यापार कारोबार के लिए मध्यम समय रहेगा परंतु परिश्रम से लाभ अच्छा होगा. कारोबार में निवेश सावधानीपूर्वक करें, बहुत जरूरी न हो तो लेन-देन से बचें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा. अतिरिक्त परिश्रम करें तो सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल समय है, आर्थिक उन्नति होगी. प्रमोशन की बात भी चल सकती है.सप्ताह के अंत में पुनः भाग्य साथ देगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. धर्मकार्य में शामिल होंगे, धार्मिक यात्राएं होंगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर-परिवार के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा. प्रेम में मधुरता आएगी. यात्रा का भी योग है. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट की परेशानी और चोट-चपेट से बचना होगा. हनुमद् आराधना के साथ-साथ शिव पार्वतीजी का पूजन करें. ओम नमः शिवाय की एक माला रोज जप करें. शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ आपको करना चाहिए इससे लाभ होगा. बजरंग बाण का भी नियम से पाठ करें. प्रभु शरणम् ऐप्प का शिवमंत्र सेक्शन और हनुमान मंत्र सेक्शन देखें. वहां से पाठ कर सकते हैं. लिंक नीचे है.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
वृष राशिः
यह सप्ताह आपके लिए मिलेजुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से छठे चंद्रमा एवं राशि पर शनि की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. शत्रु परास्त तो होंगे लेकिन उनकी नजर आप पर लगातार बनी हुई है. प्रतिघात के मौके की तलाश में हैं. इसलिए गोपनीयता बरतते हुए कोई कार्य करें नहीं तो शत्रु नुकसान भी कर सकते हैं. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी पर सतर्कता सावधानी जरुरी है. अपनी बातें अपने मन तक ही रखनी हैं नहीं तो नुकसान हो सकता है. आपका कोई भेद कोई राज खुल सकता है इसलिए सतर्क रहें. किसी अपरिचित के सामने उस विषय पर कुछ नहीं बोलना है जो गुप्त है.
सप्ताह के मध्य में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आय में वृद्धि का योग है. आय के नए अवसर बनते भी दिख सकते हैं. गुरुजनों और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा. काम को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी. छोटी-मोटी यात्रा होंगी. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में लाभ अच्छा समय रहेगा परंतु लेनदेन से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम करें. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए सावधानी से काम की जरूरत है. जल्दीबाजी में कोई कार्य न करें. संकट में आ सकते हैं. दफ्तर के काम को लेकर कोताही आपको महंगी साबित हो सकती है. रोजी-रोजगार के साथ खिलवाड़ करने की स्थिति अभी नहीं है, जरा सतर्क रहें.सप्ताह के अंत में आय में कमी आएगी इससे मन खिन्न रहेगा. आता हुआ पैसा भी रूक सकता है. सावधानीपूर्वक कोई कार्य करें. मन चिंतित रहेगा. अचानक कोई भी कार्य करने से नुकसान हो सकता है, सावधानीपूर्वक निर्णय़ लें. अपनों का सहयोग न के बराबर मिलेगा, किसी से अपेक्षा ज्यादा न करें स्वयं मेहनत करें. झगड़े-फसाद की पूरी आशंका है वाद-विवाद तनाव से बचें. स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होगा. यात्रा से बचने की कोशिश करें या कम से कम यात्रा करें. बहुत जरूरी हो तो किसी को साथ रखें यात्रा में. दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव हो सकता है, थोड़ा सावधानीपूर्वक बर्ताव रखें. पेट से संबंधित परेशानी, रक्तचाप, शुगर, हड्डी से संबंधित परेशानी हो सकती है. शिवजी को रोज जल चढ़ाएं. सोमवार को कच्चा दूध चढ़ाएं. रूद्राष्टकं का पाठ करें. रूद्राष्टकं अथवा द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र या पंचाक्षरी स्तोत्र का पाठ करें. ये मंत्र प्रभु शरणम् ऐप्प के शिवमंत्र सेक्शन में मिल जाएंगे. लिंक नीचे है-
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् धर्मप्रचार के लिए बना है, एकदम फ्री है.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
मिथुन राशिः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से पंचम चंद्रमा एवं शुक्र का गोचर होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. नए कार्य में भागीदारी होगी. आय में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की सूरत बन सकती है. थोड़ा प्रयास करें इसे पाने का. आपके कार्यों में गति आएगी. सभी का सहयोग प्राप्त होगा. नए-नए संपर्क बनेंगे. संपर्क क्षेत्र से लाभ होगा. आप लोगों से अपना काम निकाल पाने में सक्षम रहेंगे. आपकी कुशलता की प्रशंसा भी होगी.
सप्ताह का मध्य भी अनुकूल रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन आगमन के स्रोत खुलेंगे. शत्रु परास्त होंगे. कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. यात्रा का भी योग दिख रहा है. कोई छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. किसी न किसी प्रकार से स्थान परिवर्तन तो होगा. व्यापार-कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी, निवेश कर सकते हैं. सफलता के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता है. भाग्य का भरोसा छोड़ें परिश्रम करें तो सफलता भी मिलेगी. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए अनुकूल समय है. प्रमोशन हो सकता है. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी.सप्ताह का अंत अनुकूल बितेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा, राजनीतिज्ञों से संपर्क बढ़ेगा जिसका लाभ भी मिलेगा. यात्रा का योग बन रहा है. आपको सुझाव के लिए लोगों के प्रति अच्छी भावना रखें, किसी को हीन न मानें. मन चिंतित न करें. आनंद में रहने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ाने की आपको कोशिश करनी होगी. बातचीत का ध्यान रखें, मधुर बोलें. पेट में परेशानी, सर दर्द, जोड़ों में, घुटनों में दर्द, पूरे शरीर में दर्द से भी परेशानी रहेगी. गणपति स्तोत्र या गणपत्य अथर्वशीर्षम् का जप आपके लिए बहुत लाभकारी होगा. इसके साथ-साथ ओम नमः शिवाय की एक माला का जप भी रोज करें. गणपति मंत्र प्रभु शरणम् ऐप्प के गणपति सेक्शन में देखें. लिंक नीचे है.
करीब पांच लाख लोग अपनी नित्यपूजा प्रभु शरणम् ऐप्प की सहायता से करते हैं. आप भी जुड़कर लाभ लें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है तो फिर क्यों चूक रहे हैं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-कर्क राशिः
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फलवाला रहेगा. राशि से चतुर्थ चंद्रमा एवं राशि में सूर्य मंगल का गोचर होने से सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है. कामों में बेवजह की अचानक अड़चनें आ खड़ी हो सकती हैं. मन खिन्न होगा. अनावश्यक की भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. मन अकारण चिंतित रहेगा. विवादित मामलों से बचना होगा. लड़ाई झगड़े की आशंका है इससे बचें. आय में कमी आएगी. कई सारी समस्याएं एक साथ खड़ी हो सकती हैं अतः सोच विचारकर काम करें, जल्दी बाजी में नहीं करें. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा. लड़ाई झगड़े तनाव से बचना होगा.पुनः सप्ताह के मध्य से स्थितियां अनुकूल होगी. आय में वृद्धि होगी. सबका सहयोग प्राप्त होगा. आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी जिनका निर्वहन आप बखूबी कर भी लेंगे. व्यापार कारोबार के लिए समय मध्यम है. कारोबार में परिश्रम करना होगा लेकिन सतकर्ता सावधानी बरतते हुए लेन-देन करें अन्यथा परेशानी हो सकती है, नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए मेहनत की आवश्यकता है. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए भी अधिकारी वर्ग से तालमेल बैठाने का समय है. अधिकारियों से तालमेल बैठा कर काम करें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं. नौकरी के क्षेत्र में अभी आपको कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए. एकाग्रचित होकर काम पर ध्यान देना चाहिए. संभल कर रहें दफ्तर में, अपयश का भी भय है.सप्ताह का अंत भी ठीक-ठाक रहेगा. जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव होगा परंतु लाभ ही होगा. शत्रु परास्त होंगे. सावधानीपूर्वक कोई कार्य करें. मेहनत करते रहें. अपने घर के नजदीकी लोगों से विचार करें एवं सहयोग प्राप्त करें. मित्रों से ज्यादा अपेक्षा न करें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, प्रेम में तनाव होगा. तनाव से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट में परेशानी, रक्तचाप, शुगर कंधों में दर्द से कष्ट रह सकताहै. शिवजी को रोज जल चढ़ाएं. सोमवार को कच्चा दूध चढ़ाएं. ओम नमः शिवाय एक माला रोज जप करें. सावनभर द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र का पाठ करें. प्रभु शरणम् ऐप्प के शिव शंभु शरणम् सेक्शन में शिवजी के सारे मंत्र हैं. वहां से पाठ कर सकते हैं. लिंक ठीक नीचे है.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
सिंह राशिः
सिंह राशि वाले के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से तीसरे चंद्रमा और बुध, राहु का गोचर है. इससे सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. समय अनुकूल रहेगा. प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी, पराक्रम में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. सहयोग प्राप्त होगा. लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कार्यों में तेजी आएगी. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. मन प्रसन्न रहेगा.पुनः सप्ताह के मध्य में स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है. आय में कमी आ सकती है. कई कार्य परिश्रम से, मेहनत से बनेंगे. भागदौड़ रहेगी. खर्च भी बढ़ सकता है. अकारण मानसिक तनाव भी हो सकता है, धैर्य से कार्य करें. स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी दूसरे से अपेक्षा न करें. वाद विवाद तनाव से बचने के लिए कम से कम वार्तालाप करें. व्यापार कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी, लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम की आवश्यकता है, मेहनत करें. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है. धनलाभ होगा, जिम्मेदारियां बढ़ेगी, प्रमोशन होगा.सप्ताह का अंत अनुकूल रहेगा. दैनिक दिनचर्या सही रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. आय में वृद्धि होगी एवम् संतान से उत्तम सुख प्राप्ति होगी. संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. यात्राएं होंगी. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. धार्मिक कार्य होंगे एवं दैनिक दिनचर्या सही रहेगी. पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में मधुरता आएगी. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, कमरदर्द, पूरे शरीर में दर्द रहेगा, पेट में परेशानी रहेगी. रक्तचाप से परेशानी रहेगी. शिवलिंग पर रोज जल चढ़ावें. बेलपत्र अर्पित करें. बेलपत्र चढ़ावें. ऊँ नमः शिवाय की एक माला जप करें. रूद्राष्कं का पाठ करें. यदि संभव हो तो आप आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करना शुरू कर दें. संस्कृत में न कर पाते हों तो हिंदी में सही पर आप सालोंभर इसका पाठ करें आपको लाभ होगा. मंत्र प्रभु शरणम् ऐप्प के सूर्य एवं नवग्रह मंत्र सेक्शन में है.
मंत्र आपको प्रभु शरणम् में आसानी से ऑफलाइन बिना इंटरनेट के मिल जाएंगे. लिंक नीचे है. इसे क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
कन्या राशिः
कन्या राशि वाले के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से दूसरे चंद्रमा एवं बृहस्पति का गोचर होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. कुछ कार्यों के लिए समय अच्छा रहेगा. कुछ कार्यों में उतार-चढ़ाव रहेगा. परिश्रम करें एवं अपने लोगों से तालमेल बैठाकर कार्य करें. मित्रों से ज्यादा अपेक्षा ना करें. अपने सामर्थ्य पर भरोसा रखें. संकटनाशन गणपति स्तोत्र का नियम से पाठ करें, आपका मनोबल बढ़ेगा और छोटी-मोटी अड़चनें स्वतः दूर हो जाएंगी. धनलाभ होगा का योग है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. किसी से ज्यादा अपेक्षा ना करें, खुद मेहनत करें.सप्ताह के मध्य में आपके पराक्रम-प्रभाव में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यो में भागीदारी होगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. सबका सहयोग प्राप्त होगा. धनलाभ होगा. पैसा आने का योग दिख रहा है. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. व्यापार-कारोबार के लिए मध्यम समय है. परिश्रम करने से व्यापार में लाभ होगा. लेन-देन से बचना होगा. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए सावधानी की जरूरत है. मेहनत करें. सावधानीपूर्वक कार्य करें, लाभ होगा. प्रमोशन भी हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है. परिश्रम करें, सफलता मिलेगी.सप्ताह का अंत थोड़ा संभलकर चलने का संकेत कर रहा है. कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करें जल्दी बाजी में न करें. किसी भी प्रकार के वाद-विवाद तनाव से बचें. लड़ाई-झगड़े के आसार दिख रहे हैं. ये आपका कीमती समय और ऊर्जा दोनों नष्ट करेंगे. आपको शुक्रवार शाम से लेकर रविवार शआम तक जैसे चुप्पी साध लेनी है. जरूरत से ज्यादा एक शब्द भी नहीं बोलना है किसी से. अकारण मन चिंतित रहेगा. मन भयाक्रांत रहेगा. आय में कमी आ सकती है. शत्रु से सावधानी बरतें. गोपनीयता बरतें. मित्रों से ज्यादा अपेक्षा ना करें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम में तनाव हो सकता है. बाहरी खान-पीन से बचें. पेट की परेशानी, सिरदर्द, रक्तचाप, लीवर की परेशानी से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. संकटनाशन गणपति स्तोत्र का नियमित पाठ करना है. संभव है तो गणेशजी को दूर्वा चढ़ाइए. रोज न हो तो कम से कम बुधवार को मंदिर में जाकर चढ़ाइए. शिव-पार्वतीजी की पूजा करिए. गणपति स्तोत्र तो आपको हमेशा पढ़ना चाहिए. मंत्र सरलता से प्रभु शरणम् ऐप्प के गणेश मंत्र सेक्शन में देख सकते हैं.
लिंक यहां है-
करीब पांच लाख लोग अपनी नित्यपूजा प्रभु शरणम् ऐप्प की सहायता से करते हैं. आप भी जुड़कर लाभ लें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है तो फिर क्यों चूक रहे हैं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
तुला राशिः
आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि में ही गोचर से चंद्रमा एवं राशि पर मंगल की चौथी दृष्टि है. राशि के आगे शनि जैसे पापग्रहों की उपस्थिति से कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे. व्यवधान ज्यादा बड़े नहीं होंगे इसलिए परेशान होने की बात नहीं बस मानसिक रूप से थोड़ा सा तनाव दे सकते हैं. मानसिक तनाव यदि आप नहीं लेते तो फिर हर प्रकार से अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. नए कार्य के अवसर मिलेंगे. संपत्ति कोई खरीदने-बेचने के प्रयास में थे तो उसमें बात बन सकती है. वाहन आपको बहुत सावधानी से चलाना है. सड़क पर सतर्क रहें.सप्ताह का मध्य भी अनुकूल रहेगा. परिजनों, कुटुंबों का सहयोग मिलेगा. धनलाभ होगा. घर-परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. यात्रा का योग बन रहा है. कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कोई बड़ा काम बन सकता है या कोई पुराना लटका काम आगे बढ़ सकता है. आनंद में रहेंगे. आसपास के लोगों से थोड़ा सचेत रहें. गोपनीयता भी बनाए रखनी है. जब तक बात बन न जाए किसी से बताने की जरूरत नहीं है. व्यापार-कारोबार के लिए समय अच्छा है. कारोबारी यात्रा भी हो सकती है जो अच्छी रहेगी. निवेश के लिए उचित समय है. विद्यार्थियों की रूचि पढ़ाई में कुछ कम रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना है. नौकरी में बाधा की आशंका है. निष्ठा से काम करें, कोताही भारी पड़ सकती है.सप्ताह का अंत भी सुखद रहेगा. आपके प्रभाव पराक्रम में वृद्धि होगी. बंधु-बांधवों का सहयोग मिलेगा. कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं. आर्थिक क्षेत्र में तरक्की रहेगी. मित्रों से ज्यादा सहयोग की अपेक्षा न रखें, वे काम नहीं आ पाएंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय संभलने का है. तनाव की आशंका है, इसलिए धैर्य के साथ बर्ताव करें. वाद-विवाद की भी आशंका है इसलिए संतुलन बनाए रखें. सरदर्द, पेट दर्द, दांत में कष्ट,जोड़ों में दर्द और रक्तचाप से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. शिव-पार्वतीजी का पूजन करें. शिवजी को सोमवार को ऊँ नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए कच्चा दूध चढ़ावें. शिवमंदिर में यदि संभव हो तो रुद्राष्टकम् का पाठ अवश्य करें. इससे आपके भाग्य का सहयोग और प्रबल होगा.
प्रभु शरणम् का लिंक यहां नीचे है.
करीब पांच लाख लोग अपनी नित्यपूजा प्रभु शरणम् ऐप्प की सहायता से करते हैं. आप भी जुड़कर लाभ लें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है तो फिर क्यों चूक रहे हैं.
Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
वृश्चिक राशिः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से बारहवें चंद्रमा एवं राशि में शनि के गोचर होने से सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक नहीं होगी. कार्यों में छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी इससे मन खिन्न होगा. आसपास के लोगों से सतर्क रहें. उनसे बिना वजह बात भी न करें, तनाव की आशंका है. सहायता कोई नहीं करेगा बस तनाव बढ़ाएंगे लोग, इसलिए लोगों से कुछ कहने बताने का क्या लाभ. घर-परिवार को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव रहेगा. काम को लेकर कोई जल्दबाजी न करें. किसी से आशा न रखें, सब काम आपकी खुद की मेहनत से ही होने हैं इसलिए अपना श्रम करते रहें. किसी से लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.सप्ताह के मध्य में स्थितियों में तेजी से सुधार होने लगेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैय आय के स्रोत बनेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नए-नए कार्य के कुछ प्रस्ताव आपके सामने आ सकते है. व्यापार-कारोबार मध्यम रहेगा. परिश्रम से लाभ होगा अतः अतिरिक्त परिश्रम करें. निवेश को जरूरी न हो तो कुछ समय के लिए टाल दें. लेन-देन से बचें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पढ़ाई-लिखाई मन लगेगा. नौकरीपेशा लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है. काम में ढिलाई न करें, अधिकारी नाराज हो सकते हैं. आप पर कार्रवाई के लिए बहाने खोजे जा रहे हैं, इसलिए मन लगाकर कार्य करें.सप्ताह का अंत अनुकूल रहेगा. धनलाभ होगा. लोग जो आपसे कट रहे थे वे स्वतः ही आपके पास सहयोग का हाथ बढ़ा सकते हैं. आशा के अनुरूप लोगों का सहयोग मिलेगा. नाते-रिश्तेदारों की भी सहायता मिलेगी. आपकी व्यस्तता बहुत बढ़ जाएगी इसलिए भागदौड़ भी हो सकती है. यात्रा भी होगी. संपर्कों में वृद्धि होगी. संपर्कों से लाभ भी होगा. निर्णय में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में कोई पुराना तनाव चल रहा था तो वह दूर होगा और संबंध मधुर होंगे. पूरे शरीर में दर्द, पेट में परेशानी, शुगर से कुछ कष्ट हो सकता है. शिव-पार्वतीजी की पूजा करें. पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें. शिवमंदिर में घी के दीपक जलाएं. यदि हनुमद् शत्रुंज्य स्तोत्र का पाठ कर सके तो अवश्य करें. यह पाठ वैसे तो पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर करना चाहिए पर न उपलब्ध हो तो घर में करें. शत्रुंज्य स्तोत्र का पाठ थोड़ा कठिन है तो आप हनुमानाष्ट का पाठ करें वह भी प्रभावी रहेगा.
प्रभु शरणम् ऐप्प डाउनलोड कर लें. इसके हनुमान शरणम् सेक्शन में हनुमान जी के सारे मंत्र मिल जाएंगे. नीच लिंक से डाउनलोड कर लें. आपको सुविधा रहेगी पूजा-पाठ में.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धनु राशिः
यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. राशि से एकादश भाव में स्थित चंद्रमा एवं राशि पर सूर्य की नौंवी दृष्टि होने से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे. कार्यों में लाभ होगा पर कुछ कार्यों में बहुत सावधानी की जरूरत होगी. जिन कार्यों में रिस्क आपको नजर आता हो उसको लेकर सतर्क रहें. कोई भी काम गोपनीयता के साथ करें. किसी से बताने की जरूरत नहीं है. किसी पर आश्रित न हों, पूरे मनोयोग से स्वयं प्रयास करें. किसी वरिष्ठ जन या प्रभावशाली व्यक्ति के कारण कुछ लाभ हो सकता है.सप्ताह का मध्य थोड़ा कष्टदायक हो सकता है. आय में कमी आएगी, अचानक कोई खर्च सर पर खड़ा हो जाएगा. पैसे को लेकर किसी से तनाव या वाद-विवाद की आशंका है इसलिए थोड़ा संतुलित रहें. ज्यादा किसी से वार्तालाप न करें. काम भर ही बातचीत हो. यात्रा कर रहे हैं तो बहुत सावधान रहें. किसी अपरिचित पर विश्वास न करें आपके साथ धोखा होने के पूरे आसार हैं. किसी नए काम की शुरुआत से बचें. कम से शुक्रवार तक तो प्रतीक्षा कर ही लें. बिजनेस-व्यापार के लिए समय ठीक-ठाक है. लाभ होगा. निवेश भी कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है. पठन-पाठन में उनका मन लगेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. जिम्मेदारियां मिलेंगी, मनोबल ऊंचा रहेगा.सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा. आय के स्रोत बनेंगे. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी.मित्रों-परिजनों का सहयोग मिलेगा. कुछ पुरानी दुविधाएं दूर होती दिख सकती हैं. जिससे मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधो में मधुरता रहेगी. अविवाहितों के लिए शादी-ब्याह की बात चल सकती है. सर्दी जुकाम ज्वर,गले में परेशानी, पेट में इंफेक्शन से कुछ शारीरिक कष्ट की आशंका है. शिव-पार्वतीजी का पूजन करें. शिवजी को जलाभिषेक करें. मंदिर में या घर में ही विष्णु पंजर स्तोत्र का पाठ करें. समय लगे तो ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला भी जप लें तो अतिउत्तम.
यह आपको प्रभु शरणम् के श्रीविष्णु शरणम् सेक्शन में मिल जाएगा. प्रभु शरणम् से इसे आप बिना इंटरनेट के भी पढ़ सकते हैं. इस लिंक से डाउनलोड कर लें. आपके पास यह ऐप्प होना चाहिए. मोबाइल में धर्म-कर्म की चीजें भी रखा करें. नीचे लिंक से डाउनलोड कर लें और मंत्र पाठ करते रहें.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
मकर राशिः
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा. राशि से दसम चंद्रमा एवं सूर्य-मंगल की सातवीं और बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि राशि पर है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन प्राप्ति हो सकती है. मनोबल मजबूत रहेगा तो कार्यों की कई बाधाएं दूर होंगी. कार्यों को लेकर कुछ अतिव्यस्तता हो सकती है पर इससे काम में लाभ होगा. संपत्ति खऱीद-बिक्री की कोई योजना चल रही थी तो उसमें सफलता मिल सकती है. स्वजनों-मित्रों का सहयोग मिलेगा. काम में पहले से चली आ रही कुछ अडचनें दूर होंगी.सप्ताह का मध्य भी अऩुकूल रहेगा. काम को लेकर व्यस्तता रहेगी. आमदनी अच्छी रहेगी. नए-नए संपर्क बनेंगे. संपर्कों से लाभ होगा. ऑफिस या कार्यस्थल पर अगर कोई परेशानी चली आ रही थी तो वह सुलझ सकती है. आपके स्वभाव से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है इससे मन प्रसन्न रहेगा. मान-सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार-कारोबार के लिए समय अनुकूल है पर लेन-देन में सावधानी रखें. पैसे के लेन-देन में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सफलता का समय है. घर-परिवार को लेकर नौकरीपेशा लोगों को कुछ चिंता हो सकती है. अनुभवी लोगों के परामर्श से दुविधा का निवारण होगा.सप्ताह का अंत थोड़ा सावधान रहने का है. आय़ में कमी आएगी. खर्च में अधिकता होगी. किसी निकटजन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. दफ्तर में या परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की आशंका है. थोड़ा सा धैर्य रखें. बातों को अनसुना करना सीखें. मिल-बैठकर रास्ता निकालें. जल्दीबाजी और आक्रोश में निर्णय़ न करें. यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय मध्यम है. तालमेल बनाने का प्रयास करें. सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट में संक्रमण, रक्तचाप से कुछ कष्ट हो सकता है. शिव-पार्वतीजी की पूजा करें. रूद्राष्टकं का शिव-मंदिर में संभव हो तो वहां नहीं तो घर में पाठ कर लें.
यह हिंदी और संस्कृत दोनों में प्रभु शरणम् ऐप्प में उपलब्ध है. बिना इंटरनेट के भी पढ़ सकते हैं. इस लिंक से आप डाउनलोड कर लें-
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
कुंभ राशिः
यह सप्ताह आपके लिए अऩुकूल रहेगा. राशि से नवम चंद्रमा, केतु का गोचर, बुध-राहु-मंगल की सातवीं दृष्टि राशि पर पड़ रही है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. समय अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. धनलाभ होगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. किसी तीर्थ पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. भाग्य आपका साथ देगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.
[irp]
सप्ताह का मध्य भी अऩुकूल रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आय में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता मिलेगी तो मन प्रसन्न रहेगा. नए संपर्क बनेंगे, संपर्कों का लाभ भी मिलेगा. व्यापार-कारोबार के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. शत्रु परास्त होंगे. आपके सम्मान में वृद्धि होगी. जो बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश में थे उनकी तलाश पूरी होगी. विद्यार्थियों के लिए भी समय सफलता का है. पढ़ाई को लेकर आलस्य़ या टालमटोल का रवैया छोड़े और समय का लाभ उठा लें.सप्ताह का अंत भी सुखद रहेगा. कार्यों में तेजी आएगी. आप स्वयं को उत्साहित महसूस करेंगे. कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी. निवेश करने का यदि कहीं मन बना रहे हैं तो जरा सोच विचारकर करें. घर-परिवार के पक्ष से कुछ मन में चिंता हो सकती है पर घबराएं नहीं. यात्रा का भी योग है. परिवार में कुछ गतिरोध बन सकता है पर आप अपनी चतुराई से उसका समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे. घर-परिवार के हित में कोई कठोर निर्णय भी आपको लेना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में मनमुटाव की आशंका है. तालमेल बिठाएं. प्रेम संबंधों को लेकर तनाव होगा. व्यवहार में नरमी लाएं. चोट-चपेट की आशंका है. इसलिए सड़क पर सावधान रहें. पेट की परेशानी, शुगर, रक्तचाप से कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. शिवमंदिर में जाकर घी के दीपक जलाएं. रूद्राष्टकं या पंचाक्षरी स्तोत्र का पाठ करें. हनुमानजी के समक्ष बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें.
प्रभु शरणम् ऐप्प से इसे आसानी से बिना इंटरनेट कर सकते हैं. हनुमान मंत्र सेक्शन देखें उसमें हनुमानजी के सारे मंत्र हैं. ऐप्प का लिंक नीचे देखें.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है. Android मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
मीन राशिः
मीन राशि वाले के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से अष्टम में चंद्रमा होने से सप्ताह की शुरुआत धीमी गति से होगी. तनाव, वाद-विवाद से बचना होगा. आय में कमी आएगी. आर्थिक पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा. वाद-विवाद से बचें. कई कार्यो में उतार चढ़ाव हो सकता है, धैर्य रखें. जल्दीबाजी में कोई कार्य न करें. यात्रा कम करें, जहां परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कोई भी काम संघर्ष से बनेगा. गुरु की दृष्टि से कुछ कार्य शैक्षिक कार्यों में बनेगा, सफलता मिलेगी.
[irp]
सप्ताह के मध्य से आर्थिक पक्ष में सुधार होगा. मध्य में कई कार्य होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा, सफलताएं मिलेगी. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आय में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. घर-परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. सबका सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. वाणी में मधुरता लाएं. आक्रोश-आवेश पर नियंत्रण रखें. सावधानी बरतें. किसी को कटु ना बोलें. व्यापार-कारोबार के लिए मध्यम समय है. कारोबार में सावधानी बरतें. लेन-देन से बचें, विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. परिश्रम करें, सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए भी अच्छा समय रहेगा. सावधानी बरतते हुए कार्य करें, सतर्कता रखें. अधिकारियों से तालमेल बिठाएं. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी.सप्ताह के अंत में कार्य क्षेत्र में अधिक तरह की व्यस्तता बढेगी, जिम्मेदारियां बढ़ेगी. नए कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. लोगों से आपसे अपेक्षाएं लोगों की आपसे अपेक्षाएं रहेंगी. घर-परिवार को लेकर कुछ चिंता रहेगी. कुछ कार्यों में सावधानी बरतें. जल्दीबाजी में निर्णय नहीं लें, वह अपनी ताकत रखते हुए कोई कार्य करें. अपने से बड़ों से विचार-विमर्श कर कार्य करें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में मधुरता आएगी. सरदर्द, जोड़ों में दर्द, पेट में परेशानी रहेगी. उदर विकार और चोट-चपेट, मानसिक तनाव से कुछ कष्ट रहेगा. शिव पार्वती का पूजन करें. ओम नमः शिवाय की एक माला रोज जप करें. बेलपत्र अर्पित करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी
(डॉ. नीरज त्रिवेदीजी ने ज्योतिषशास्त्र में आचार्य और फिर ज्योतिष में पीएचडी की शिक्षा प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रहण की है. वर्तमान में डॉ. त्रिवेदीजी राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के जयपुर परिसर में स. प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. ज्योतिषकार्य डॉ. नीरज त्रिवेदी के लिए एक सेवाभाव है. प्रभु शरणम् ऐप्प के पाठकों के लिए आप विशेष तौर पर ज्योतिष से जुड़े ज्ञानवर्धक पोस्ट और साप्ताहिक राशिफल देते हैं. प्रभु शरणम् डॉ. त्रिवेदी का विशेष रूप से आभारी है.)
डॉ. नीरज त्रिवेदीजी से संपर्क के लिए- Prabhu Sharnam App देखें. वहां उनसे संपर्क का तरीका बताया गया है.
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.
धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः
सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group
