तंत्र मंत्र जादू टोना से आपको बचाते हैं ये उपाय
तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव, तांत्रिक क्रिया, भूत-प्रेत बाधा, व्यापार का बांधा आदि पर क्या बचाव है?
परिचय
किसी ने तंत्र मंत्र जादू टोना करा दिया है तो उसका बचाव कैसे हो? तांत्रिक क्रिया कर दी गई हो तो फिर कैसे बचे इस संकट से? यह प्रश्न अनेक भक्तों के मन में आता है। व्यापार में लगातार घाटा, अस्वस्थता, मानसिक विकार, अकारण क्रोध, हिंसक प्रवृत्ति, घर का सामान बर्बाद होना — ये सब लक्षण कभी-कभी तांत्रिक बाधा के संकेत हो सकते हैं।
ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति अक्सर ओझा, गुनी, झाड़-फूंक करने वालों की शरण लेता है, किंतु अधिकतर बार उसे मूर्ख बनाया जाता है, उसका पैसे से, मानसिक रूप से और कई बार शारीरिक शोषण भी होता है। तंत्र मंत्र जादू टोना की पीड़ा वही जान सकता है, जिसके ऊपर यह प्रयोग किया गया है।
यह पोस्ट बस जागरूक करने के लिए है क्योंकि इस तरह की परेशानियों से घिरे लोग बार-बार ठगी के शिकार हो जाते हैं। चिकित्सीय हस्तक्षेप की जरूरत अधिक होती है। बहुत से लोग चिकित्सीय हस्तक्षेप के साथ ही साथ अन्य तरीकों को भी आजमाना चाहते हैं।
हम आपको जो घरेलू तरीके बताने जो रहे हैं वे विभिन्न तंत्र शास्त्रों में हैं या फिर प्रचलित परंपराओं से आई हैं।

ऊपरी बाधा, तंत्र मंत्र जादू टोना से बचावः
किसी भी तरह की ऊपरी बाधा तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव का सबसे सरल और कारगर रास्ता है- ईश्वर की आराधना। यही सबसे उत्तम बचाव है। श्रद्धा, सात्विक जीवन और नियमित पूजा-पाठ से अनेक बाधाएं स्वयं ही समाप्त हो जाती हैं।
फिर भी तंत्र शास्त्रों में कुछ और तरीके भी बताए गए हैं उन्हें भी आजमाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे इनका प्रयोग सिर्फ अपने ऊपर आई विपत्ति को दूर करने के लिए किया जाना चाहिए। किसी और को परेशान करने के लिए किया जाए तो यह उलटा भी पड़ सकता है।
ऊपरी बाधा, तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव के इस पोस्ट में आपको क्या-क्या जानकारी मिलेगीः
- बच्चों पर यदि कोई भूत प्रेत या टोना किया गया हो तो उसका उपाय.
- व्यापार का बांधा छुड़ाना. अर्थात व्यापार को बढ़ने से रोकने के लिए किए गए तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव का उपाय
- घर-परिवार की सुख-शांति मिटाने के लिए किए गए तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव कैसे करें या ऊपरी बाधा कैसे छुड़ाएं.
- वशीकरण यानी किसी को वश में करने के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना से बचने का उपाय
- शत्रु बाधा यानी शत्रु द्वारा पीड़ित करने के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना के उपाय.
- मारण यानी किसी की अकाल मृत्यु के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना प्रयोग से बचाव.
- भूत- प्रेत बाधा से मुक्ति के उपाय.
यदि आप या आपकी जानकारी में कोई भी इन कष्टों का मारा है तो पोस्ट को पूरा पढ़िए. यदि न भी तो भी इसे जानना चाहिए. कभी ये संकेत दिखने लगें तो समझें कि आप पर यह प्रयोग हो रहा है. इस तरह आप समय रहते सतर्क हो सकते हैं. उचित लगे तो फेसबुक पर इसे शेयर भी कर दें ताकि किसी परेशान व्यक्ति के काम आ जाए.
तंत्र मंत्र जादू टोना के प्रयोग से बचाव के उपाय
1. नारियल प्रवाह उपाय (शनिवार)
एक नारियल लें। शनिवार के दिन किसी नदी या बहते हुए पानी में उसे प्रवाहित कर दें। जल में प्रवाहित करते समय हनुमानजी का ध्यान करें और “ॐ रामदूताय नमः” मंत्र का जाप करें। यह प्रयोग सात शनिवार तक करें। ऐसा करने से आप पर हुई तांत्रिक क्रिया धीरे-धीरे अपने आप समाप्त हो जाती है।
2. हनुमानजी की शरण
पीड़ित व्यक्ति के साथ नियमित हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग बाण का पाठ या हनुमानजी की आरती करें। पीड़ित को हनुमानजी की शरण में रखें तो लाभ शीघ्र होता है। हनुमान मंदिर ले जाएं। हनुमानजी के दाहिने पांव के नीचे से सिंदूर लेकर उसका तिलक करें। इससे तांत्रिक बाधा में राहत मिलती है।
हनुमानजी की पूजा कैसे करें, क्या स्त्रियां कर सकती हैं पूजा?
बुरी नजर की बाधा मिटाने का उपाय
यदि किसी की बुरी नजर के शिकार बन गए हैं, तो इससे बचने के लिए पीड़ित व्यक्ति के सिर के चारों ओर लोटे में भरकर कच्चा दूध सात बार घुमाएं। इसके बाद एक काले कुत्ते को ढूंढ़कर उसे वह दूध पिला दें। यह सब शनिवार के दिन करें। इससे प्रभावित व्यक्ति पर किया गया टोटका या तांत्रिक प्रयोग खत्म हो जाता है।
घर-दुकान-व्यापार पर किए तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव

1. पीपल-पान पत्ते का उपाय
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से पांच पत्ते तोड़ लें। डंडी सहित आठ पान के पत्ते भी ले आएं। इन दोनों प्रकार के पत्तों को लाल धागे में पिरोकर माला बना लें। इसके बाद इन्हें दुकान की पूर्व दिशा में बांध दें। ऐसा करने से आपके व्यापार या घर-मकान पर जो तांत्रिक क्रिया की गई है, वह समाप्त हो जाती है और आपका व्यवसाय नुकसान से बच जाता है।
2. श्री धनदा यंत्र स्थापना
यदि कारोबार में लगातार हानि हो रही हो, दुकान पर ग्राहकों का आना अचानक घट गया हो, तो समझें किसी ने कारोबार बांध दिया है। इससे मुक्ति के लिए दुकान में शुक्लपक्ष के शुक्रवार को अमृतसिद्ध या सिद्धयोग में श्री धनदा यंत्र स्थापित करें। नियमित रूप से दुकान खोलने के बाद धूप देकर उनके दर्शन करें। कारोबार में लाभ होने लगेगा।
3. हवन सामग्री से धूप करना
पीली सरसों, गुग्गल, लोबान और गाय का घी- इन सबको मिलाकर हवन सामग्री बना लें। सूर्यास्त होने के एक घंटे भीतर गोबर के उपले जलाकर उसमें सारी सामग्री डाल दें और इसका धुआं पूरे घर में फैला दें।
यह प्रयोग लगातार 21 दिन तक करें। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं और घर पर किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना नष्ट हो जाता है।
परिवार और व्यापार बाधा से बचाव के टोटका
गऊलोचन (गोरोचन) और तगर थोड़ी सी मात्रा में लेकर आएं। यह सामग्री पूजा-पाठ का सामान बेचने वाले के पास या पंसारी के पास मिल जाती है। इस सामग्री को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर में पूजा स्थान में रख दें।
भोलेनाथ से प्रार्थना करें — हे प्रभु, हमने कभी किसी का कोई अनिष्ट नहीं किया। हम पर कोई तंत्र मंत्र जादू टोना प्रयोग करके हमारा नुकसान करना चाह रहा है। हम उसके कर्म आपके हवाले सौंपते हैं। हम आपकी शरण में हैं। हमारे परिवार, व्यापार, जन-धन सबकी रक्षा करें।
श्रद्धाभाव से यह प्रयोग किया जाए तो महादेव की कृपा से तमाम तंत्र मंत्र जादू टोना टोटके का असर समाप्त हो जाता है।
व्यापार का बांधा छुड़ाने के उपाय
कई बार शत्रु आपकी सफलता से चिढ़कर अभिचार कर्म करवा देता है। इससे व्यवसायिक बाधा एवं गृह क्लेश होने लगता है। इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए सवा किलो काली उड़द और सवा किलो कोयला को सवा मीटर काले कपड़े में बांधकर अपने ऊपर से 21 बार घुमाएं।
इसे शनिवार के दिन बहते जल में विसर्जित करें और मन में हनुमानजी का ध्यान करें। ऐसा लगातार सात शनिवार करें, तांत्रिक प्रयोग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
बच्चे पर भूत-बाधा मिटाने के उपाय
यदि किसी बच्चे को भूत बाधा हो गई है या फिर किसी ने बच्चे पर टोना कर दिया है, तो मोर पंख को एक ताबीज में भर दें। यह ताबीज काले या लाल धागे में बांधकर बच्चे के गले में डाल दें। इससे भूत-प्रेत, तंत्र मंत्र जादू टोना की पीड़ा नष्ट हो जाती है।
सपने में शिव जी को देखनाः स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानें फल
प्रेत बाधा से रक्षा
प्रेत गंदगी का आसरा लेते हैं और आपको परेशान करते हैं। जिस घर में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रहता, वहां साधारण प्रेत क्रिया भी बहुत कष्टदायक हो जाती है। इसलिए प्रेत बाधा से राहत के लिए सबसे पहले जरूरी है घर की साफ-सफाई रखना।
साफ-सफाई के बाद पीपल के पत्ते से सात दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें। उसके बाद शुद्ध गुग्गल का धूप जला दें। इससे घर में यदि किसी प्रकार की प्रेत बाधा हो तो वो नष्ट हो जाती है। घर में हनुमानजी की बड़ी सी तस्वीर भी टांग लें।
भूत प्रेत सताएं तो 15 जबरदस्त उपाय जिनसे उन्हें भगाएं
मारण यानी मृत्यु के प्रयोग से बचाव
किसी की अकाल मृत्यु के लिए एक प्रकार की विशेष अभिचार या तांत्रिक क्रिया की जाती है जिसे मारण कहते हैं। मारण के विषय में सभी तंत्रशास्त्रों में वर्णन आता है। दुर्गासप्तशती के कवच में भी मारण से बचाव का मार्ग बताया गया है।
यदि आपको ऐसा लग रहा हो कि किसी ने आपकी मृत्यु के लिए आपके ऊपर मारण प्रयोग या अभिचार करवाया है, तो पपीते और कच्चे दूध का टोटका आजमा सकते हैं।
पपीते के 21 बीज लेकर शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर कच्चा दूध (थैली वाला नहीं) चढ़ाकर धूप-बत्ती दिखाएं। फिर शिवलिंग के निकट बैठकर पपीते के बीज अपने सामने रखें। अपना नाम, पिता या पति का नाम और गोत्र बताते हुए भगवान् शिव से अपनी रक्षा की गुहार करें। फिर एक माला महामृत्युंजय मंत्र की ध्यान से जपें।
इसके बाद पपीते के इन बीजों को तांबे के ताबीज में भरकर गले में धारण कर लें। इससे मारण प्रयोग से मुक्ति मिलती है। जिसने आप पर मारण का प्रयोग किया होगा, वह परेशान होने लगेगा।
शत्रु द्वारा की गई तांत्रिक बाधा से राहत
यदि शत्रु तांत्रिक क्रियाओं के द्वारा आपको परेशान करने का प्रयास कर रहा हो, आपने उसका कुछ नहीं बिगाड़ा है लेकिन वह आपके पीछे हाथ धोकर पड़ गया हो, तो नींबू का टोटका आजमाना फायदेमंद साबित होगा।
नींबू को चार भागों में काटकर चौराहे पर खड़े होकर अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए चारों दिशाओं में एक-एक भाग को फेंक दें और घर आकर अपने हाथ-पांव धो लें। ध्यान रहे, ऐसा करते हुए आपको कोई देख न रहा है। इस टोटके से शत्रु द्वारा खड़ी की जा रही तांत्रिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
वशीकरण प्रयोग से बचाव
वशीकरण एक ऐसी तांत्रिक क्रिया या अभिचारण प्रयोग है जिसके मदद से किसी की बुद्धि हर ली जाती है और उसे अपने इशारों पर नचाने का प्रयास होता है। वशीकरण से मुक्ति के लिए माता महाकाली की शरण लेनी चाहिए।
यदि किसी को वश में करने के लिए उसपर वशीकरण का प्रयोग किया गया है, तो माता महाकाली को सात गुलाब के लाल फूल चढ़ाकर 21 बार ‘ॐ क्रीं’ बीजमंत्र का जाप करें। इसके बाद इनमें से एक गुलाब के फूल की सात पंखुड़ियां लेकर पीड़ित व्यक्ति को खिला दें। इससे वशीकरण प्रयोग का असर दूर हो जाएगा।

भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति के उपाय
1. दिवाली का काजल
दिवाली के दिन सरसों का तेल या शुद्ध घी का दिया जलाएं और इसका काजल बना लें। इस काजल को लगाने से भी भूत, प्रेत और काले जादू से बचाव होता है। जहां भूत-प्रेत बाधा की आशंका ज्यादा होती है, वहां दिवाली के दिन काजल बनाकर रख लेना चाहिए और सालों भर प्रयोग करना चाहिए।
2. अशोक वृक्ष के पत्ते
अशोक वृक्ष के सात पत्ते घर के मंदिर में रखकर पूजा करें। उनके सूखने पर नए पत्ते रखें और पुराने पत्ते पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इसी प्रकार आप इस क्रिया को हर रोज़ नियमित रूप से करें, आपका घर भूत-प्रेत बाधा और काले जादू से मुक्त हो जायेगा।
3. पुष्य नक्षत्र में धतूरा या चिड़चिड़ा पौधा
काले जादू को दूर करने के लिए पुष्य नक्षत्र में चिड़चिड़े अथवा धतूरे का पौधा जड़सहित उखाड़ कर लाएं। उसे अपने घर में मिट्टी खोदकर ऐसा दबाएं कि जड़ वाला भाग ऊपर रहे और फल-फूल-पत्ते सहित पूरा पौधा धरती में समा जाए। इस उपाय से घर में काले जादू का असर खत्म हो जायगा।
ऊपरी बाधा, तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव के कुछ अन्य सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय

1. गोमूत्र का छिड़काव
जिन घरों में नियम से गोमूत्र का छिड़काव होता रहता है, उस घर पर काला जादू जल्दी असर ही नहीं करता। गोमूत्र को पवित्र माना जाता है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए गोमूत्र का छींटा सभी तरह के तंत्र मंत्र, प्रेतबाधा, अभिचार कर्म और टोने-टोटके का नाश कर देता है।
2. हनुमान चालीसा पाठ
हनुमानजी के नाम से भूत-पिशाच भागते हैं। हर रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हो सके तो हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा के पाठ से बजरंग बली प्रसन्न होते हैं, जिससे समस्त प्रकार की दुष्ट शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।
3. काली पूजन
माँ काली की आराधना करना भी काले जादू से बचने का एक अच्छा उपाय है। माँ काली के नाम से आप प्रतिदिन दो अगरबत्ती सुबह और शाम को लगाएं और उनसे अपने घर को बुरे प्रभाव और अपने मन की शांति के लिए प्रार्थना करें। इससे काले जादू का प्रभाव नष्ट हो जाता है।
4. गणेशजी की सेवा
गणेश भगवान को एक पूरी सुपारी रोज चढ़ाएं और एक कटोरी चावल किसी भिखारी को दान दें। इससे भी आपकी भूत बाधा या आपके ऊपर काले जादू का असर खत्म जायेगा।
FAQ
तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव के सबसे सरल उपाय क्या हैं?
हनुमान चालीसा पाठ, गोमूत्र छिड़काव, शनिवार को नारियल प्रवाह, और नियमित पूजा-पाठ सबसे सरल और प्रभावशाली उपाय हैं।
क्या हनुमानजी की पूजा से तांत्रिक बाधा दूर होती है?
हाँ, हनुमानजी की शरण, हनुमान चालीसा पाठ और हनुमान मंदिर दर्शन से तांत्रिक बाधा में शीघ्र राहत मिलती है।
व्यापार बाधा छुड़ाने के क्या उपाय हैं?
श्री धनदा यंत्र स्थापना, पीपल-पान पत्ते की माला, और हवन सामग्री से धूप करना व्यापार बाधा छुड़ाने में सहायक हैं।
भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति कैसे पाएं?
गोमूत्र छिड़काव, गुग्गल धूप, हनुमानजी की तस्वीर, और अशोक वृक्ष के पत्तों की पूजा से भूत-प्रेत बाधा दूर होती है।
मारण प्रयोग से बचाव का उपाय क्या है?
पपीते के बीज, शिवलिंग पर कच्चा दूध, महामृत्युंजय मंत्र जाप और तांबे के ताबीज में बीज धारण करने से मारण प्रयोग से मुक्ति मिलती है।
वशीकरण प्रयोग से कैसे बचें?
माता महाकाली को लाल गुलाब चढ़ाकर ‘ॐ क्रीं’ बीजमंत्र का जाप और गुलाब की पंखुड़ियां खिलाने से वशीकरण प्रयोग का असर दूर होता है।
पुराने कर्ज, गृह क्लेश, मानसिक पीड़ा से शांति दिलाएंगे ये 17 शिव मंत्र
निष्कर्षः
जो उपाय आपको अब तक बताए गए वे तंत्र मंत्र, तांत्रिक क्रियाओं, अभिचार प्रयोग आदि से बचाव के विशेष उपाय थे। इन उपायों के करते समय एक परेशानी यह रहती है कि पड़ोसी या किसी व्यक्ति को इसका पता लगता है तो वह आपसे दूरी बनाने लगता है। बेशक आप किसी पर कोई तांत्रिक क्रिया नहीं करते, बस अपने बचाव के प्रयास करते हैं, पर देखने वाला तो यही मानने लगता है कि आप भी जादू-टोना करते हैं।
इस तरह बात बनने की जगह उलटे बिगड़ जाती है। इसलिए आपको कुछ अन्य सरल उपाय भी जानने चाहिए जिससे तंत्र मंत्र की बाधा दूर होती है। भले ही ये उपाय देखने में सरल लगें, लेकिन इनका प्रभाव किसी बड़े तांत्रिक प्रयोग से कम नहीं होता।
ईश्वर की शरण, सात्विक जीवन, नियमित पूजा-पाठ और इन सरल उपायों का पालन करने से आप तंत्र मंत्र जादू टोना, तांत्रिक बाधा, भूत-प्रेत बाधा और काले जादू से सुरक्षित रह सकते हैं।
ऊपरी बाधा, तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव की यह पोस्ट कैसी लगी, अपने विचार लिखिएगा। प्रभु शरणम् ऐप्प में ऐसे उपयोगी पोस्ट बहुत मिल जाएंगे। छोटा सा ऐप्प है।
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार। क्या नहीं है यहां! सब फ्री भी है। एक बार देखें जरूर…
प्लेस्टोर में सर्च करें — PRABHU SHARNAM
धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्द:
सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदू ग्रंथों की महिमा कथाओं, उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है। देव डराते नहीं। धर्म डरने की चीज नहीं, हृदय से ग्रहण करने के लिए है। तकनीक के सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी। इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं। आप स्वयं परखकर देखें। आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
अस्वीकरणः
यह पोस्ट केवल सामान्य धार्मिक जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। इसमें बताए गए उपाय चिकित्सीय या मानसिक उपचार का विकल्प नहीं हैं। गंभीर समस्याओं में योग्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। उपायों का प्रयोग अपनी जिम्मेदारी और श्रद्धा से करें।
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें. फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी.
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam