Advertisement728 × 90

भोलेनाथ की भक्ति से पाएं धन-लाभ

भोलेनाथ की भक्ति से पाएं धन-लाभ

महादेव भगवान शिव शंकर में संपूर्ण सृष्टि समाहित है। उनकी आराधना से भक्तों के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। महादेव का एक प्रसिद्ध नाम भोलेनाथ भी है, जिसका अर्थ है कि वह बहुत थोड़े ही प्रयास से बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी आराधना के कई नियम विधान हैं। लेकिन सबसे जरुरी है पवित्र हृदय से पूर्ण समर्पण।

 

भगवान भोलेनाथ भक्तों के हृदय की पुकार सुनते हैं। भोलेनाथ की उपासना से आत्मिक शांति तो प्राप्त होती ही है। उनकी अभ्यर्थना से से सांसारिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। यहां तक कि शिवाराधना से धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर की जा सकती हैं। मान्यता है कि शिवपुराण के चमत्कारिक उपायों को अपनाकर मनुष्य के पापों का नाश होता है और भाग्य भी चमक जाता है।

भक्ति कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-यदि आप भी धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो शास्त्रों में बताए गए इस उपाय को रोज़ रात को अवश्य करें -:

शिव पुराण में बताया गया है कि रोज रात को शिवलिंग के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते है। फिर उनके आदेश के माता लक्ष्मी जातक के घर में स्थायी रुप से निवास करती हैं।

 भोलेनाथ के आगे दीपक जलाने की परंपरा बेहद प्राचीन है। इस विधान का पुराने  समय से ही काफी महत्व है एवं ये काफी प्रचलित उपाय है। शिवलिंग के आगे दीपक जलाने से संबंधित एक प्राचीन कथा भी है।

 

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

कथा पढ़ने के लिए अगले पेज पर जाएं…

 भक्तिमय/प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-प्राचीन काल में गुणनिधि नामक एक बहुत ही गरीब व्यक्ति था। उसकी हालत इतनी खराब थी, कि उसे दो वक्त का भोजन भी नसीब नहीं हो पाता था। वह हमेशा भोजन की खोज में रहता था। एक बार इस खोज में उसको रात हो गई और वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया। गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात्रि विश्राम इसी मंदिर में कर लेना चाहिए। रात के समय वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपने कपड़े जलाकर प्रकाश किया। रात्रि के समय भगवान शिव के समक्ष प्रकाश करने के फलस्वरूप उस व्यक्ति को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।

भक्ति कथाओं के लिए प्रभु शरणम् फेसबुक पेज लाइक करें-जब लोगों को भगवान शिव के इस अनुग्रह का पता चला, तब इसके बाद से ही रात्रि के समय  भगवान शिव के आगे दीपक जलाने की प्रथा आरंभ हो गई। मान्यता है कि इस उपाय को करने से अपार धन-संपत्ति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 शिवलिंग के आगे दीपक जलाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।इसके अलावा नियमित रूप से प्रात: काल शिवलिंग पर जल, दूध, चावल अर्पित करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं।

भगवान भोलेनाथ को प्रिय सावन का महीना शुरु होने ही वाला है। इस विशेष मौके पर प्रभु शरणम् आपके लिए भगवान शिव की कुछ अनसुनी कथाएं लेकर आएगा। आप लगातार हमारी बेवसाइट पर विजिट करते रहिए।

 

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें. फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी.

तकनीकि कारणों से नंबर का आपके मोबाइल में सेव होना जरूरी है। व्हॉट्सऐप्प यह सुविधा तभी उपलब्ध कराता है। इसलिए नंबर सेव करने के बाद ही मैसेज करें।

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

 

error: Content is protected !!