Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त)

VISHNU_RADIUS_b
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मेषः
यह सप्ताह आपके लिए सब प्रकार से अनुकूल होगा. पांचवें भाव चंद्रमा के होने से सप्ताह की शुरूआत अच्छी हुई होगी. मन प्रसन्न होगा. आत्मविश्वास भी होगा. परंतु सूर्य चौथे भाव में है इससे आपको काम में सावधानी रखनी होगी. कोई लापरवाही या आलस्य न करें. सप्ताह के मध्य में सूर्य राशि परिवर्तन करके अपनी राशि सिंह में प्रवेश कर रहा है. पांचवें भाव में सूर्य के होने से आपकी बल-बुद्धि-पराक्रम में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए को नया शिक्षण प्रस्ताव मिल सकता है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. धन का लाभ होगा. विरोधी तक सहयोग की मुद्रा में आ जाएंगे. व्यापारिक यात्रा होगी जो सुखद रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का समय है. सप्ताह के अंत में राशि से छठे भाव में चंद्रमा की स्थिति होने से भाग-दौड़ हो सकती है. यात्रा भी होगी लेकिन आपकी योजनाएं भी पूरी होंगी. प्रेम संबंधों के लिए समय सुखद है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. हाथ-पैर में दर्द, पेट की परेशानी रहेगी. गठिया के मरीजों को तकलीफ हो सकती है. रोज शिवजी को ऊँ नमः शिवाय का जप करते हुए जल चढ़ावें.

वृषः
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंद रहेगी. धार्मिक कार्यों में व्यस्तता होगी. धार्मिक यात्रा पर खर्च हो सकता है. किसी पुराने कार्य के अचानक सफळ होने की आशा जग सकती है. आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं. सप्ताह के मध्य में राशि से चतुर्थ सूर्य उतार-चढ़ाव करेगा. कुछ मानसिक चिंता हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में सावधान रहने की जरूरत है. अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है. व्यापारिक सौदे में लाभ तो होगा पर लेन-देन में सावधानी की जरूरत है अन्यथा पैसे डूब भी सकते हैं. सप्ताह के अंत से स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा. स्वजनों का सहयोग ब़ढ़ेगा लेकिन किसी से ज्यादा अपेक्षा रख रहे हैं इसलिए मानसिक कष्ट होगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता होगी. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने का सुझाव है. काम में लापरवाही न करें. खर्च में अधिकता से कुछ चिड़चिड़ान आ सकता है. प्रोपर्टी से जुड़े काम में लाभ होगा. शत्रुओं से सावधान रहें. क्रोध न करें, परिवार में कलह हो सकता है. वाहन चलाने में सावधानी रखें, चोट चपेट की आशंका है. त्वचा औप पेट की कुछ दिक्कत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए प्रतिदिन शिवजी को जल एवं बेलपत्र चढ़ाएं व एकमाला ऊँ नमः शिवाय की जपें.

मिथुनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. तृतीय भाव में चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरूआत अच्छी हुई होगी. कार्यों में तेजी से बदलाव होगा जिससे लाभ होगा. परिवार में सुख-समृद्धि होगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी. सप्ताह के मध्य में सूर्य के स्वगृही होने से पराक्रम में वृद्धि होगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. लोकप्रियता बढ़ेगी. बंधु-बांधवों का सहयोग मिलेगा. क्रोध से बचने की जरूरत है. आपके रूखे व्यवहार के कारण करीबी लोग भी नाराज हो सकते हैं. इसका ध्यान रखें. कानूनी मामले हल होंगे. व्यापार के लिए समय उत्तम. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है. कोई आर्थिक लाभ होगा विद्यार्थियों को. सप्ताह के अंत में सफलता के लिए जोखिम लेना पड़ सकता है इसलिए निर्णय़ सोच विचार करें. राशि से छठे शनि के होने से चतुराई से आपकों शत्रुओं पर जीत मिलेगी. दांपत्य जीवन सुखमय है. प्रेम संबंध मध्यम. हाथ-पैर, सिर और जोड़ों में पीड़ा, पेट की परेशानी हो सकती है. रोज 11 बेलपत्र पर हल्दी या चंदन से ऊँ नमः शिवाय लिखकर शिवजी को चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
कर्कः

सप्ताह मिला-जुला रहेगा. सप्ताह के शुरूआत में सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं लेकिन स्वभाव की उग्रता व क्रोध से आप अपना कोई नुकसान कर सकते हैं, सावधान रहें. आरंभ में त्वचा की परेशानी या जीवनसाथी के साथ किसी बात पर खटपट से मन खिन्न हो सकता है. मध्य से सूर्य के द्वितीय भाव में होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कुटुंबजन प्रसन्न रहेंगे. सबका सहयोग मिलने से खुशी रहेगी. अचानक धन लाभ होगा. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शासनपक्ष में सहयोग मिलेगा. यात्रा होगी. गोपनीयता बनाए रखें. जब तक काम पूरा न हो उसके बारे में ज्यादा चर्चा न करें. सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. चोट-चपेट की आशंका है. अग्निभय, रक्तचाप, हृद्य और पेट की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए प्रतिदिन ऊँ नमः शिवाय के साथ लघु महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. इस मंत्र के जप की पूरी विधि, महादेव शिव शंभु एप्पस में है.

सिंहः
सप्ताह के आरंभ में कुछ चिंता रहेगी. खर्च की चिंता रहेगी. आंख में परेशानी होगी. धर्म में कुछ आस्था रहेगी. परिवार में सुख शांति रहेगी. राशि में ही चंद्रमा के होने से कार्यों में तेजी आएगी पर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होगा. सप्ताह के मध्य में सूर्य के राशि में प्रवेश से सब ओर से उत्तम प्रभाव दिखने लगेगा. सभी से यश-मान-सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के परिणाम की चिंता तो होगी लेकिन सफलता मिलेगी. राशि में गुरू, चंद्र, बुध और सूर्य के होने से कई कार्य बनेंगे. जहां भी हाथ डालेंगे वहीं लाभ होगा. योजनाएं बनेंगी. प्रॉपर्टी के कार्य में लाभ रहेगा. व्यापार के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में यशमान में वृद्धि होगी. सूर्य के प्रभाव से आपमें आक्रामकता बढ़ेगी इससे कुछ कार्यों में नुकसान होगा. शत्रुओं से सावधान रहें. गोपनीयता रखें. क्रोध के कारण जीवनसाथी से मनमुटाव बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होगा. यात्रा का योग है. यात्रा सुखमय और लाभदायक है. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. त्वचा, हृदय, रक्तचाप और पेट की परेशानी होगी. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए जल एवं बेलपत्र रोज चढ़ावें.

कन्याः
सप्ताह के आरंभ में राशि से बारहवें चंद्रमा के कारण आपके खर्च में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होगा. मन की चिंता बढ़ेगी. जल्दीबाजी से बचें. नुकसान हो सकता है. अपनी योजना किसी को न बताएं. सप्ताह के मध्य में राशि से 12वें भाव में होने से कुछ लाभ होगा तो कुछ चीजों में दिक्कत भी आ सकती है. यात्रा लाभप्रद होगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ हो सकती है लेकिन वह लाभप्रद होगी. सहयोगियों से निराशा मिलेगी. व्यर्थ का मानसिक तनाव न लें. धैर्य रखें. व्यापार के लिए समय मध्यम है. नौकरीपेशा लोगों की अफसरों से नाराजगी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत का है. सप्ताह के अंत में आर्थिक लाभ होगा. यात्रा होगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा. राशि में चंद्रमा होने से मन प्रसन्न रहेगा. शत्रु से सावधानी रखें. गोपनीयता बरतें. कानूनी मामलों में सोच-विचारकर निर्णय लें. दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. तनाव से बचें. प्रेम के लिए भी समय मध्यम है. पेट, शुगर, सिरदर्द, की समस्या हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जलाभिषेक करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]

तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से 11वें चंद्रमा लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. योजनाएं सफल रहेंगी. काम में मन लगेगा. सप्ताह के मध्य में राशि से बारहवें चंद्रमा के होने से खर्च में वृद्धि होगी तो थोड़ी चिंता होगी. स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. माता के स्वास्थ्य से चिंता होगी. सूर्य के स्वगृही होने से अचानक आर्थिक लाभ होगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बड़ों की राय से ही कोई निर्णय़ लें. सप्ताह के अंत में कोई सुखद संदेश मिल सकता है. कोई यात्रा होगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. अपनी चतुराई से पारिवारिक कष्टों का निदान कर लेंगे. किसी बुजुर्ग के कारण कोई लाभ होगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. पेट, शुगर, हाथ-पैर, घुटने में दर्द, दांत की परेशानी हो सकती है. रोज ऊं नमः शिवाय की एक माला जप करें. प्रतिदिन जलाभिषेक व सफेद फूल चढ़ावें.

वृश्चिकः
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही होगी. दसवें भाव चंद्रमा सोचे हुए कार्य पूरे कराएगा. किसी काम को लेकर चिंता होगी लेकिन उसके पूरे होने की संभावना है. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. सप्ताह के मध्य में राशि से दशम भाव में सूर्य के होने से शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. राजनीतिज्ञों के साथ संबंध बढ़ेगा. यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अदालत के काम में सफलता मिलेगा. व्यापार के लिए समय अच्छा है. व्यापार संबंधी निर्णय़ सोच-समझकर लें. जोखिम की आशंका है. दशम का सूर्य तेजी से सत्ता के साथ संबंध बनने में सहायक होगा. कुछ नए सहयोगी बनेंगे. विद्यार्थियों के लिए इस सप्ताह करियर चुनाव में अनिर्णय की स्थिति हो सकती है इसलिए करियर चुनाव में जोखिम न लें. सोच-विचारकर औऱ समझदार लोगों के परामर्श से ही काम करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. वाहन खरीदने के आसार हैं. पितृ सुख उत्तम है. सप्ताह के अंत में कर्ज लेने से बचें. विवाद से बचें. आपको सप्ताह के अंत में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. राशि से एकादश चंद्रमा अचानक लाभ कराएगा. कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखी रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है. शरीर दर्द, पेट की परेशानी, डायबिटीज की परेशानी हो सकती है. शिवजी को जल व बेलपत्र चढ़ावें. लाल चंदन का लेप करें.

धनुः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. शुरुआत अच्छी हुई होगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. यात्रा होगी, धर्म में खर्च होगा. भाग्य आपका साथ देगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता होगी. राशि से आठवें मंगल रक्त की परेशानी देगा. सप्ताह के मध्य से सुधार होने लगेगा. आर्थिक मजबूती आएगी. सप्ताह के मध्य में सूर्य के स्वगृही होने से भाग्य में वृद्धि होगी. लोगों का सहयोग औऱ सम्मान मिलेगा. राजनीतिज्ञों की छवि में बहुत सुधार होगा. यश मिलेगा. व्यापार में तेजी से लाभ का योग बन सकता है. जटिल काम भी आसानी से पूरे होंगे. लेकिन भावकुता आपका शत्रु बनेगी. भावुक होकर लिए निर्णय़ से परेशानी होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह का अंत भी अच्छा रहेगा. दशम भाव का चंद्रमा कार्य और कारोबार में वृद्धि कराएगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. धार्मिक यात्राएं होंगी. खर्च में वृद्धि होगी. शत्रुओँ से सावधान रहें. पत्नी के साथ सहयोग बनाए रखें. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. पेट दर्द और जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है. शिवजी को जल एवं पीला फूल चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]

मकरः

सप्ताह की शुरुआत मध्यम रही है. कार्य को लेकर चिंता होगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है. अपने स्वास्थ्य के कारण भी आपको कुछ परेशानी हो सकती है. आर्थिक पक्ष से भी कुछ परेशानी आ रही होगी. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के नौंवे भाव में होने से भाग्य साथ देगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. आठवें भाव के सूर्य होने से काम में उतार-चढ़ाव होगा. कुछ काम सहजता से बनेंगे तो कुछ में व्यर्थ का विघ्न होगा. लेकिन धैर्य रखें. जल्द ही सुधार के संकेत भी हैं. इस सप्ताह आपको कुछ जरूरी निर्णय भी करेने पड़ेगे लेकिन जल्दीबाजी में न करें. परामर्श लें औऱ आत्ममंथन करें. व्यापार में निवेश को थोड़ा ध्यान से, हानि के संकेत हैं. जोड़ औऱ हडड़ी की परेशानी भी हो सकती है. सप्ताह के अंत में यात्रा होगी. साझेदारी के कार्य में लाभ होगा. धन वृद्धि की चिंता रहेगी. जीवनसाथी के साथ सहयोग का भाव बनाए रखें. गोपनीयता भंग न करें. जितना संभव हो कम बोलें. अदालती मामलों में कुछ लाभ हो सकता है. बंधु-बांधवों के कारण कुछ चिंता हो सकती है. अविवाहितों के लिए विवाह की चर्चा हो सकती है. गठिया के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है. हाथ-पैर में दर्द रहेगा. शिवजी को रोज जल-बेलपत्र चढ़ावें एवं महामृत्युंजय के लघु मंत्र की एक माला रोज जपें. हमारे महादेव शिव शंभु एप्प में इसकी पूरी विधि है.

कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. शुरुआत अच्छी हुई होगी. सप्तम का चंद्रमा कारोबार में लाभ देगा. आर्थिक पक्ष मजबूत है. राशि से सप्तम बुध, बृहस्पति और चंद्रमा के होने से काम औऱ नाम दोनों बढ़ेगा. काम बनेंगे तो मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के मध्य में अष्टम का चंद्रमा स्वास्थ्य और घर-परिवार के पक्ष में कुछ चिंता दे सकता है. सूर्य के अष्टम होने से व्यापार बढ़ेगा. व्यापारिक यात्रा होगी जो लाभप्रद होगी. ससुराल पक्ष से धन या उपहार लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर विवाद शुरु होकर बढ़ सकता है. इसलिए नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह मध्यम फलवाला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में माता के स्वास्थ्य से कुछ चिंता हो सकती है. यात्रा भी होगी. काम जब तक पूरा न हो जाए तब तक उसका ढींढोरा न पीटें. वाहन चलाने में सावधानी रखें. चोट लग सकती है. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. लीवर, हाथ पैर में परेशानी, सिरदर्द हो सकता है. शुगर के मरीजों के लिए तकलीफ रहेगी. शिवजी को जल एवं कच्चा दूध चढ़ावें.

मीनः

सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. शुरुआत काम की चिंता से हुई होगी. सोच-विचारकर निर्णय लें. चिंतित न हों. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. गोपनीयता बरकरार रखें. बड़ों के सहयोग और राय से ही फैसले करें. सप्ताह के मध्य में राशि से छठे सूर्य के आने से शत्रु परास्त होंगे. अचानक कोई अच्छी सूचना मिलेगी. धनलाभ की सूचना मिल सकती है. व्यापार मजबूत होगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में सावधान रहना है. लापरवाही न करें, परेशानी हो सकती है. राशि से सांतवां चंद्रमा वैवाहिक चर्चा भी कराएगा. विवाह में सफलता भी मिल सकती है. विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन उचटेगा. व्यापार में परिवार के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हो सकता है. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो फायदे की बात साबित होगी. यात्रा हो सकती है. परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. अदालती मामलों से बचें. किसी बहुत करीबी व्यक्ति के अलावा किसी से भी कोई भेद न बताएं. पेट, पैर दर्द, सिरदर्द और बुखार की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल व पीला फूल चढ़ाएं. भस्म का लेप करें.

यह भी पढ़ें-
कलियुग करेगा बुद्धिभ्रष्ट, सत्कर्म से मिटेंगे कष्टः सनकादि ऋषियों ने दिया नारद को ज्ञान- जरूर पढ़ें
महालक्ष्मी के समक्ष हुआ श्रीहरि का अपमान, ग्लानि में भरी देवी ने किया बैकुंठ का त्यागः तिरूपति बालाजी कथा, भाग-1
भक्त को काल से बचाने दौड़ पड़े महाकाल, महादेव ने की महामृत्युंजय मंत्र के रचयिता मार्कण्डेय की प्राण रक्षा
यदि आपके काम से किसी का अहित होता हो तो एक दिन रूक जाएं, हित होता हो तो तत्काल करें

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें.https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

error: Content is protected !!