कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त)

आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
[sc:mbo]
मेषः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. 11वें भाव में स्थित चंद्रमा लाभ प्रदान करायेगा. व्यापार में लाभ और कारोबार में वृद्धि के अच्छे योग हैं. सप्ताह के मध्य में भी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. धन आगमन के लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है. दफ्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई उन्नति हो सकती है. विद्यार्थियो के लिए भी सफलता का समय है. कोई नया कार्य आरंभ कर रहे हैं तो उसमें भाग्य साथ देगा. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में उल्लास का माहौल हो सकता है. आपको अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है या उसकी संभावना बनती दिख सकती है जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा. राजनीतिज्ञों के लिए भी यह समय अच्छा है. प्रेम संबंधों में मनमुटाव आने की आशंका है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. त्वचा सम्बन्धी रोग या एलर्जी, पेट की दिक्कत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का आंत करने के लिए शिवजी को प्रतिदिन जल चढ़ावें.
वृषः
यह सप्ताह सफलतादायक और आर्थिक लाभ पहुंचाने वाला रहेगा. व्यापारिक कार्यों के लिए समय शुभ है. सप्ताह की शुरूआत में ही आपके कई कार्यो में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न होगा. व्यापारिक कार्यों में कोई बड़ा लाभ हो सकता है, या बड़े लाभ के समझौते हो सकते हैं. सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में सुख समृद्धि और उमंग का वातावरण रहेगा. सप्ताह के मध्य में कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए में समय उत्तम और उन्नति का है. यदि आपने अच्छी मंशा से कोई योजना बनाई थी तो वह सफलता की ओर बढ़ती दिखेगी. विद्यार्थियों के लिए समय है. सफलता मिलने के योग हैं. सप्ताह का अंत भी आपके लिए उत्साहवर्धक ही रहेगा. आपके सोचे हुए कार्य होंगे. यात्रा भी हो सकती है. आपका आत्मविश्वास इश सप्ताह बहुत मजबूत रहेगा. इससे आपके विरोधी थोड़े परेशान रहेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. मानसिक तनाव, ज्वर, सर दर्द, घुटने में दर्द और रक्तचाप से कुछ परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय की एक माला जपें.
मिथुनः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से नवम भाव में चंद्रमा है जो भाग्य में वृद्धि करायेगा. आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. घर में सुख शांति रहेगी. आपको किसी अपरिचित पर विश्वास न करने का सुझाव है. कोई भी कार्य करने से पहले थोड़ा सोच विचार लें, जल्दबाजी दिखाने से बचें. सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. योजनाएं सफल होंगी. सत्तापक्ष के साथ आपके संबंध बनेंगे या संबंध हैं तो मधुर होंगे. व्यापार के लिए अच्छा समय है. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. विद्यार्थयो के लिए मेहनत की जरूरत. सफलता में कुछ अड़चनें आएंगी. सप्ताह के अंत में कोई यात्रा हो सकती है. पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से मन खुश रहेगा. सन्तान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. पेट की परेशानी हो सकती है. बाहरी खान-पीन से बचें. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
कर्कः
कर्क राशि वाले के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से आठवें भाव में चंद्रमा और राशि में नीच का मंगल अच्छा फल देने वाला नहीं माना जाता है. सप्ताह की शुरुवात धीमी गति से होगी. किसी बात को लेकर मन चिंतित हो सकता है. वाहन आदि चलाने में बहुत सावधानी बरतें. चोट-चपेट की आशंका है. सप्ताह के मध्य में लाभ में कुछ कमी आ सकती है. कुछ कार्यों में विलंब होने से असुविधा होगी. छोटी-मोटी ही दिक्कतें आएंगी, ज्यादा परेशान न हों धैर्य से कार्य करते रहें. सप्ताह के अंत तक धीरे-धीरे स्थिति सुधरने लगेगी. लाभ भी प्राप्त होगा. व्यापार के लिए उतार-चढ़ाव रहेगा. कोई भी निवेश सावधानी से करें. विद्यार्थयो के लिए मेहनत का समय है. सप्ताह के अंत में सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में जो चिंताएं थीं सब समाप्त हो जाएंगी. कोई बड़ा कार्य बनने की सम्भावना है. आपकी योजनाएं सफल होंगी. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आएगा. विवाहित लोगों का जीवन अच्छा रहेगा. शरीर दर्द, रक्त चाप, शुगर व त्वचा की कोई परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को रोज जल अर्पित करें.
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. बुध और शुक्र का गोचर और राशि पर चंद्रमा की दृष्टि से समय अऩुकूल और लाभदायक है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आपकी योजनाएं सफल होंगी. सप्ताह के मध्य से आपके यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्यों में तेजी आ जाएगी. व्यापार के लिए समय अच्छा और सुखद है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. आपके विरोधी परास्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. सप्ताह के अंत में कुछ नए कार्य आरंभ होंगे. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. कोई यात्रा भी हो सकती है जो सुखद रहेगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है. तनाव की आशंका है. विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ समय बड़ा उल्लासपूर्ण बीतेगा. पेट की दिक्कत और ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें एवं हल्दी का लेप करें.
कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए शुभफलदायक रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में काफी सफलता मिलेगी. आपके कार्यों में तेजी आएगी. रूके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार के लिए सप्ताह बहुत अच्छा है. बस व्यापारिक निर्णय करने में समझदारी दिखाएं. उतावलेपन से आपको कुछ दिक्कत हो सकती है. सप्ताह के मध्य में किसी परिजन या मित्र के कारण लाभ होगा. मध्य में भी सुख-समृद्धि में कोई कमी नहीं रहेगी. मन बहुत प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मन विचलित रहेगा. अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. सप्ताह के अंत में राशि से आठवें चंद्रमा खर्च की अधिकता कराएगा. खर्च पर नियंत्रण रखें. क्रोध और तनाव से बचें. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. संबंधों के प्रति लापरवाह न हों, मानसिक कष्ट हो सकता है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. हाथ-पैर में दर्द, पेट की कोई तकलीफ हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. चंद्रमा उत्तम है किंतु नीच के मंगल की दृष्टि के कारण चोट-चपेट की आशंका है. सड़क पर बहुत सावधानी रखें. आय के स्रोत अच्छे रहेंगे. सप्ताह के मध्य में कहीं से कोई धन का आगमन हो सकता है. कोई योजना सफल होगी. कारोबार में लाभ के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है लेकिन सफलता वाला भी है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. राजनीतिज्ञों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे जिसका लाभ आपको मिलेगा. राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. कोई यात्रा हो सकती है. सप्ताह का अंत चारों तरफ से सफलता दिलाने वाला रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी आपकी लापरवाही के कारण कुछ खटपट हो सकती है. शुगर के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है. ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव हो सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल एवं भस्म चढ़ावें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. चंद्रमा राशि से चतुर्थ भाव में है इसलिए कोई भी कार्य सोच-विचारकर करें. जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है. शनि का गोचर होने से कार्यों में बहुत सावधानी की जरूरत है. इस सप्ताह कोई निवेश न करें. सप्ताह के मध्य में आप किसी कार्य के लिए दूसरों पर बिलकुल विश्वास न करें. अपना काम यदि किसी अऩ्य को सौंपा है तो उसके पूरा होने में आशंका है. आय में कमी होने से मन विचलित रहेगा. अपना कार्य स्वयं पूरा करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है. आय को लेकर ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं. इसमें शीघ्र सुधार होगा. परिवार के कारण कुछ तनाव मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. कार्य के प्रति गंभीरता दिखाएं. विद्यार्थियों का मन थोड़ा भटकेगा. विद्यार्थी सफलता के लिए गणपति आराधना करें और गणपति स्तोत्र का पाठ करें. प्रोफेशन व्यापार आदि के लिए मध्यम समय है. आपकी सेहत इस सप्ताह कुछ बिगड़ सकती है. पेट की परेशानी, ज्वर और शरीर दर्द से कुछ दिक्कत हो सकती है. माता के स्वास्थ्य को लेकर या घर-परिवार को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है. कोई अज्ञात भय भी आपको पीड़ित कर सकता है. इस सप्ताह आपको संभलकर चलना है. किसी के साथ कोई गोपनीय बात शेयर न करें. प्रेम संबंधों में मनमुटाव आ सकता है, विवाहित संबंधों में भी तनाव हो सकता है. कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को दूध से अभिष्क करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
धनुः
यह सप्ताह आपके लिए अऩुकूल रहेगा. सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा. राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा और राशि पर बृहस्पति की दृष्टि सफलता दिलाने वाली है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य में आय में तेजी से वृद्धि होगी. य तो बढ़ेगी लेकिन आप आप फिजूलखर्ची को प्रेरित हो सकते हैं. इससे मन चिंतित हो सकता है, सचेत रहे. कुछ कार्यो में उतार-चढ़ाव आने या आशा के अनुसार सफळता न मिलने से मन थोड़ा विचलित रहेगा. व्यापार कार्यों में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में कुछ रूके कार्यों में तेजी आ जाएगी. अधिकारी वर्ग के साथ संपर्क बढ़ेगा और वह प्रसन्न भी रहेंगे. यात्रा का योग है. प्रेम संबंधों के लिए समय सुखदायक है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. शरीर दर्द, बुखार और पेट की कुछ परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को ऊं नमः शिवाय का जप करते हुए जल एवं बेलपत्र चढ़ावें.
मकरः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि पर मंगल की नीच दृष्टि से मन विचलित रहेगा. कुछ मानसिक तनाव हो सकता है किंतु राशि पर सूर्य और बुध की दृष्टि से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. कार्य बनेंगे परंतु आपको क्रोध से बचना होगा. सप्ताह के मध्य में शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें. गोपनीयता भंग न करें. आपका काम में मन नहीं लगेगा. आलस्य भी होगा. परंतु घबराएं नहीं. दूसरों से इस सप्ताह कोई अपेक्षा न रखें. व्यापार मध्यम लाभ वाला रहेगा. नौकरीपेशों लोगों को नौकरी में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. कार्यों को लेकर बरती गई लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है. अधिकारी वर्ग नाराज हो सकते हैं. विद्यार्थियों को सफलता के लिए और परिश्रम की आवश्यकता है. राशि पर शनि की दृष्टि से स्वजनों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. सप्ताह का अंत बहुत सुखकारी हो सकता है. मातृसुख प्राप्त होगा. क्रोध से आपको बचना है. प्रेम संबंधों में थोडा सावधान रहने की जरूरत है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. दांत, आंख, सिरदर्द या नस की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों के नाश के लिए ऊं नमः शिवाय का जप करते हुए शिवजी को जल एवं हल्दी अर्पण करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
कुंभः
यह सप्ताह हर तरफ से सुख-संपदा प्रदान करने वाला रहेगा. सप्ताह का आरंभ बहुत सुंदर होगा. आपके कार्य बनते रहेंगे. योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में बाहर जाने का भी योग है. गृह-भूमि, वाहन सुख आदि की प्राप्ति हो सकती है. व्यापार में लाभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. दफ्तर में प्रशंसा मिल सकती है. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. राजनीतिज्ञो के साथ संपर्क बढ़ेगा. कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी इससे परिवार में उल्लास का माहौल होगा. किसी धार्मिक यात्रा की तैयारी हो सकती है. राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायक है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. वैवाहिक जीवन भी उत्तम रहेगा. आंख में परेशानी, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जलाभिषेक करें व धतूरा एवं मदार चढ़ावें .
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कुछ बाधा हो सकती है. किसी कारण से तनाव हो सकता है. आपके लिए समय थोड़ा संभलकर चलने वाला है. धैर्य से काम लें, संयम रखें. लेन-देन में आपको बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है. सब पर विश्वास करने वाली प्रवृति को इस सप्ताह त्याग दें. किसी के साथ अपनी कोई योजना शेयर न करें, गोपनीयता बरतें. अपने करीबी सहयोगियों पर भी बहुत अंधा विश्वास न करें. व्यापार के लिए सप्ताह मध्यम फल वाला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सुझाव है कि अपने काम में मन लगाएं. इस सप्ताह आपकी व्यस्तता रहेगी. विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा. सोचा हुआ कोई काम पूरा होने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है. बातचीत में थोड़े धैर्य का परिचय दें. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. हाथ-पैर में दर्द और कुछ मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए जलाभिषेक करें एवं शिवजी को बेलपत्र चढ़ावें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com
संकलन व प्रबंधन: प्रभु शरणम् मंडली