Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून)

free-weekly-rashifal
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करेंप्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

मेषः

यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला असर वाला रहेगा. न बहुत ज्यादा उत्साह उन्नति और न ही कोई बड़ी परेशानी. सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा की स्थिति होने से धन आगमन में कुछ बाधा आ सकती है. जैसे यदि किसी को कोई धन दिया था और उसके वापस मिलने की संभावना थी तो उसमें ना-नुकूर झेलना पड़ सकता है इससे आपको चिड़चिड़ापन और क्रोध आएगा लेकिन आपको परामर्श है कि इससे बचें क्योंकि यह स्थिति क्षणिक है. पुनः सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार हो जायेगा. बुधवार से रुके हुए कार्यों में तेजी आने की संभावना है. परिवार में खुशी का महौल होगा. किसी मांगलिक कार्य या मांगलिक प्रयोजन की योजना बन सकती. आपको यश मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. गृह, भूमि और वाहन प्राप्ति का भी योग है यानी यदि आप घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें तेजी आएगी और लाभ भी हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. व्यापार के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर समय है. पढाई के प्रति झुकाव बढेगा. सप्ताह के अंत में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी उससे घबराए नहीं. पूरे मनोयोग से अपने काम में जुटे रहें, सफलता मिलेगी. यात्रा का भी योग है. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है. सुझाव है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है. इस सप्ताह आपको पेट में और आंख में कुछ परेशानी हो सकती है. धूप से बचना है और पीने के पानी का विशेष ख्याल रखना है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए हनुमत आराधना करें. हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का नियमित पाठ करें.

वृषः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह के शुरुआत में कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है इससे मन प्रसन्न होगा. विशेषकर इस राशि की महिलाओं के लिए समय ज्यादा अच्छा है. कोई पुरानी इच्छा जो किसी न किसी कारण से बार-बार पूरी होते-होते रूक जाती थी, उसके पूर्ण होने की प्रबल संभावना बन रही है. मानसिक रूप से बहुत सुकून वाला समय बीतेगा लेकिन आपको अपनी शांति कायम रखने के लिए बोलने से पहले विचार करना होगा. आप हंसी मजाक में ही किसी को कष्ट देने वाली बात कह जाएंगे जिसके कारण संबंध प्रभावित होंगे. उमंग में इस बात का ध्यान रखने के लिए विशेष तौर पर सचेत किया जा रहा है. स्वजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. यात्रा की योजना बन सकती है. शनि की पूर्ण दृष्टि होने से कई काम बनेंगे. सप्ताह के मध्य में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. लाभ के योग बनेगें. संतान के स्वस्थ्य के प्रति थोड़ी चिंता हो सकती है, उसके लिए विशेष रूप से सजग रहें. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर जैसे परीक्षा में सफलता या किसी और कारण से मन भी प्रसन्न रहेगा. व्यापार वर्ग के लिए यह समय अच्छा है. व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जो लाभप्रद होगी. विद्यार्थयों के लिए अच्छा समय है. सफलता मिलेगी. सप्ताह के अन्त में कई काम बनेंगे. राजनीतिज्ञों के लिए भी अच्छा समय है. आपको कोई चोट-चपेट लग सकती है इसको लेकर सतर्क रहें. सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय सावधान रहें. उदर विकार और दांत दर्द हो सकता है. खान-पीन का ध्यान रखें. विवाहित लोगों का दाम्पत्य सुख उत्तम है. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला रोज जपें और शिवजी को जल चढ़ावें.

मिथुनः

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा. कई विशेष कार्य पूर्ण होंगे. आपकी राशि में इस सप्ताह सूर्य और मंगल की युति है जिसके शासन और सत्ता का सहयोग मिलेने से कई कार्य बनेंगे और कई नई योजनाएं बनाने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे. आपकी कई योजना भी सफल होंगी. सप्ताह के मध्य में आपकी जिम्मेदारियां बढेगीं. राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है. आय के साधन मजबूत होंगे. अर्थात आपकी रोजी-रोजगार के साधन में सुधार होगा. व्यापारियों को लाभ का योग बन रहा है. व्यापारिक यात्रा का भी योग है. शिक्षा के लिए भी अच्छा समय है. सप्ताह के अंत में न्यायालय संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी. आपको अपने कार्य में धैर्य रखना होगा. घबराएं नहीं. इस सप्ताह धन प्राप्ति का भी योग है अर्थात अगर कहीं कोई पैसा फंसा हो तो उसकी प्राप्ति की संभावना बनेगी. विवाहित लोगों को आगाह किया जाता है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव हो सकता है. आपने यदि सावधानी न बरती तो अलगाव तक की आशंका है. आपसी मनमुटाव के बीच भी किसी भी हालत में एक दूसरे से अलग न हों. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है. आपको उदर विकार हो सकता है. हाथ-पैर या शरीर में दर्द हो सकता है. पीने के पानी का ध्यान रखें. अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्कः
कर्क राशि वालोँ के लिए यह सप्ताह चारों तरफ से सफलता दिलाने वाला है. राशि में गुरु और शुक्र की युति बन रही है जो शुभ है. सप्ताह के मध्य से चंद्र की भी युति हो जायेगी. इस तरह गुरु, शुक्र और चंद्र की अत्यंत शुभ युति होने से आपको सभी कार्यो में सफलता मिलेगी. रुकी हुई योजनाएं पूर्ण होंगी. बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा. सप्ताह के मध्य भी स्थिति बहुत सुखद रहेगी. आपकी आय की वृद्धि के स्रोत बढ़ेंगे या कुछ नए स्रोत भी खुलेंगे. इस सप्ताह अपने अधिकारियों से जरूरत से ज्यादा निकट न जाएं. बेजरूरत निकटता के प्रयास में आपका नुकसान हो सकता है. व्यापारी वर्ग के लिए लाभ के योग बने हैं. विधार्थियो के लिए भी सफलता का समय हैं. लक्ष्य पर फोकस होकर मेहनत करें काम बनेंगे. सप्ताह के अन्त में संपत्ति संबंधी कार्य पूर्ण होंगे. स्थान परिवर्तन का योग है. सरदर्द, बुखार और आंखों में परेशानी हो सकती है. विवाहित लोगों का दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय है. अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए शिवजी को रोज जल चढ़ाएं.

सिंहः

सिंह राशि वालो के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा. आपके कई कार्य बनेंगे लेकिन आपको आलस्य और बहानेबाजी की प्रवृति त्यागनी पड़ेगी. कोई निर्णय लेने में आपको उलझन हो सकता है, मन भी थोड़ा चिंतित होगा पर धैर्य से काम करें. सप्ताह के मध्य में अपनी मेहनत के दम पर आप कई काम बनाने में सफल रहेगें. आर्थिक पक्ष मजबूत है यानी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. पैसा आएगा. किसी धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है. व्यापार में लेन-देन या किसी व्यापार में निवेश के लिए समय उतना अच्छा नही हैं इसलिए अगर लेन-देन और निवेश को टालना संभव है तो चाल लें. वैसे व्यापार के लिए अच्छा समय चल रहा है. विद्यार्थयों को पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. मन पढ़ाई से भटक सकता है, घूमने-फिरने मौज-मस्ती की प्रवृति बढ़ेगी लेकिन मेहनत में कमी न होने दें. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय सुखद ही है. पेट के रोग से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. खाने-पीने का ध्यान रखना है. किसी यात्रा का योग है. यानी कहीं घूमने का कार्यक्रम अचानक बन सकता है. सप्ताह के अन्त में नौकरीपेशा लोगों को कुछ चिंता हो सकती है. ऑफिस में सबके साथ मेल-मिलाप औऱ मधुर व्यवहार रखें. स्वरोजगार में भी धन का आगमन होगा. लाभ की अच्छी स्थिति है लेकिन आपमें खर्च की भी प्रवृति होगी. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए सूर्य को रोज जल दें.

कन्याः

कन्या राशि वालो के लिए यह समय मिला जुला रहेगा. राशि पर चतुर्थ दृष्टि एवं राहु की युति है इसलिए जो भी बोलें उससे पहले काफी सोच विचार कर के ही बोलें नहीं तो विवाद उत्पन्न हो सकता है. समय सावधान रहने का है. राहु उलटे कार्यों के लिए उशका सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. घर परिवार में प्रसन्नता रहेग. सप्ताह के मध्य में धन का आगमन हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय चल रहा है. उनके कार्य से अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे. उन्नति भी होने की संभावना है. व्यापार के लिए अच्छा समय है. लाभ की अधिकता रहेगी. विद्यार्थियो को अध्ययन में मेहनत की आवश्कता है. सप्ताह के अंत में भूमि जमीन की प्राप्ति संभव है. प्रोपर्टी से जुड़े कुछ नए कार्य भी बनेंगे. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. विवाद से बचें. वाणी पर नियंत्रण. इस सप्ताह आपको हड्डी में दर्द और पेट में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें एवं दूर्वा चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह चारों तरफ से सफलता दिलाएगा. धन आगमन के अच्छे होने के योग बन रहे हैं. राशि से दसवें भाव में चंद्रमा के होने से कोई सुखद समाचार मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा और उत्साह से भरे होंगे. यह योग अचानक धन का लाभ भी कई बार कराता है. स्वजनों का विशेष सहयोग प्राप्ति होगा. सप्ताह के मध्य में नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नत्ति का समय है. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे आपके कार्यो से. व्यापार वर्ग के लिए उत्तम समय के साथ लाभ का भी योग.
विद्यार्थियों के लिए सफलतादायक समय है. सप्ताह के अंत में कुछ नए कार्य बनेंगे. मित्रो का सहयोग मिलेगा. यात्रा का योग है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मध्यम होगा. छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें और वाणी पर संतुलन रखें. ससुराल पक्ष के बारे में कोई अपमानजनक बात कहने से बचें. प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल है. प्रेम संबंधों में किसी बात पर तनाव हो सकता है. पीठ, कमर और पैर में दर्द की शिकायत होगी. शुगर के मरीजों के लिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, उनके लिए समस्या बढ़ सकती है. अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर रोज जल और बेलपत्र भी चढ़ावें.

वृश्चिकः

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि में शनि की उपस्थिति और गुरु की पूर्ण दृस्टि से कई योजनाएं सफल हो सकती हैं. नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आय की स्थिति में भी सुधार होता दिख रहा है. स्वजनों या साथियों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य आसान होंगे और मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के मध्य में धर्म के प्रति आस्था और बढ़ेगी. किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. व्यापार के लिए भी उत्तम समय है. आमदनी अच्छी रहेगी बस कोशिश करें कि उधार न लेना पड़े. इस सप्ताह जितना संभव हो उधार से बचें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से थोड़ा विचलित हो रहा है. घूमने फिरने की प्रवृति बढ़ रही है. आप एकाग्र हों और मेहनत करें क्योंकि समय ऐसा हो कि मेहनत का फल मिलेगा. इसलिए मेहनत से जी न चुराएं. सप्ताह के अंत में वाहन सुखय यदि गाड़ी खरीदने की योजना बन रही थी तो उसे गति मिलेगा. किसी यात्रा का भी योग है. प्रोफेशनल कार्यों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को लाभ होगा. दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है. बिना बात तनाव लेने से बचें. व्यवहार में मधुरता लाएं और मीठा बोलने का प्रयास करें. प्रेम संबंधों के लिए मध्यम समय. माता के स्वास्थय को लेकर मन कुछ चिंतित हो सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमानजी की नियमित आराधना करें.

धनुः

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. सप्ताह की शुरूआत अच्छी होगी. राशि पर सूर्य और मंगल की दृष्टि से आपके प्रभाव में वृद्धि के साथ मान- प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. राशि से आठवें भाव में चन्द्रमा की स्थिति आय के क्षेत्र में कुछ रुकावट खड़ा कर सकता है परन्तु सप्ताह के मध्य आते-आते सुधार होने लगेगा. सप्ताह के मध्य में धार्मिक यात्रा हो सकती है. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और किसी मांगलिक प्रयोजन में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. नई नौकरी मिल सकती है या फिर नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है. व्यापार के लिए यह सप्ताह मध्यम है. आप जितना संभव हो इस सप्ताह लेन-देन से बचें. विद्यार्थियो के लिए उत्तम समय. सप्ताह के अंत में परिवार के प्रति विशेष झुकाव रहेगा. परिजनों के साथ समय बिताने की इच्छा होगी और परिवार के साथ यात्रा भी हो सकती है. सुविधा में कुछ कमी आएगी. सप्ताह के अंत में किसी बात पर पत्नी से तनाव हो सकता है. आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी होगी. बेवजह और बिना तोले एक शब्द भी न बोलें वरना स्थिति बिगड़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय मध्यम है. इस सप्ताह आपको पेट में विकार, सर दर्द हो सकता है. शुगर के मरीजों को कष्ट होगा. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जपें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मकरः

मकर राशि वालो के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला एवं सुखद रहेगा. कई नए कार्य बनेंगे. राशि पर गुरु, शुक्र, शनि एवं मंगल इन चार ग्रहों की दृष्टि है जो उत्तम संयोग है. इसके प्रभाव से चारों तरफ से काम बनेगा. आय के क्षेत्र भी मजबूत होगा। विवाहित लोगों का दांपत्य सुख उत्तम है. मातृ सुख प्राप्त होगा यानी माता पक्ष से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में भी घर परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और काम बनेंगे. आपका धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा. कई नए कार्य की योजनाएं बन सकती हैं जिसमें सफलता भी मिलेगी. राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है. व्यापरियो के लिए लाभ का समय है. शिक्षा के लिए भी उत्तम समय चल रहा है. मेहनत करें लाभ में रहेंगे. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी जिससे उत्साह बढ़ेगा. घर-परिवार में कोई शुभ कार्य होगा या मांगलिक कार्य की तैयारी जोर-शोर से हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. सप्काह के अंत में दांपत्य सुख उत्तम रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय मधुर है. शुगर, एलर्जी, पेट के विकार, हड्डी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कुम्भः

कुम्भ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला और सुखद रहेगा. कोई बड़ा काम बन सकता है. रोजगार के क्षेत्र में विशेष सफलता का योग है. आय के क्षेत्र मजबूत होते दिख रहे है यानी आय के नए स्रोत बनते दिखेंगे. आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं जिसमें सफल होंगे और वह लाभप्रद रहेगी. आत्मविश्वास के साथ लगनपूर्वक कार्य करें. सफलता राह देख रही है. आपको स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कई कार्यों में सहूलियत रहेगी. सप्ताह के मध्य में आपकी व्यस्तता बढ सकती है. इसलिए धैर्य और गंभीरता के साथ कार्य करें. कुछ भागदौड़ हो सकती है जिसके कारन मन चिंतित होगा पर घबराए नहीं. व्यापारियों के लिए समय लाभप्रद है. विधार्थियो के लिए अच्छा समय है. शिक्षकों का सहयोग मिलने से कुछ लभ होने वाला है. सप्ताह के अंत में कार्यो में तेजी आएगी. यात्रा भी हो सकती है जो लाभप्रद और सुखद होगी. क्रोध से बचें. पत्नी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है. सर दर्द, नस में समस्या और पेट में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला रोज जपें.

मीनः
यह सप्ताह आपको चारों तरफ से सफलता दिलाएगा. किसी सुखद सामाचार की प्राप्ति होगी जिससे आपका उत्साह बढेगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि कराएगा. राशि पर गुरु की दृष्टि होने से शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपको विशेष सफलता दिलाएगा. आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है. आपके आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे. स्वजनों का विशेष सहयोग भी प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य में परिवर्तन का योग है. घर-मकान बदलने, नौकरी में ट्रांसफऱ या कोई छोटी यात्रा ही हो सकती है. आप कई योजनाएं बना रहें हैं जिसमें सफल भी होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पसंद का ट्रांसफर हो सकता है या इसकी चर्चा सुनने को मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम समय है. सप्ताह के अंत में खर्च की अधिकता होगी. आपके शत्रु भी प्रबल हो रहे हैं इसलिए उनसे सावधान रखें. गोपनीयता बनाए रखें. प्रभावशाली लोगों से नजदीकी बढेगी जिसका लाभ मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं उनके लिए भी समय अच्छा है. विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. त्वचा सम्बन्धी परेशानी, पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है. कोई चोट-चपेट लगने की आशंका भी है, सावधान रहें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए श्रीराम स्तुति का पाठ करें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

प्रभु शरणम्
Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!