Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 07 सितंबर से 13 सितंबर)

bhole bhandari

कृष्ण भक्तों के लिए भगवान श्री कृष्ण को समर्पित एप्प है “कृष्ण लीला”. Play store से डाउनलोड करें android एप्प KRISHNA LEELA यहाँ क्लिक कर भी डाउनलोड कर सकते हैं.Icon देख कर डाउनलोड करें.icon72

पौराणिक कथाएँ, व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र, गीता ज्ञान-अमृत, श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ने के हमारा लोकप्रिय ऐप्प “प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प” डाउनलोड करें.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करेंमेषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से तृतीय चंद्रमा पराक्रम, प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति तो दिलाएगा परंतु कभी-कभी कार्यों से मन भी उचटेगा. उतार-चढ़ाव होगा तो कुछ चिंता हो सकती है. बृहस्पति के नौंवे भाव में दृष्टि के कारण आपके लिए सुख-समृद्धि और किसी खुशखबरी के प्राप्त होने का योग है. आपके कार्यों में तेजी आएगी. घर में किसी मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है. शुभ यात्राएं हो सकती हैं. सप्ताह के मध्य में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. कोई तीर्थयात्रा भी हो सकती है. व्यापार के लिए समय अच्छा है. लेन-देन में निवेश सोच समझकर करें. हडबड़ी से बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलतादायक है. सप्ताह के अत में अचानक धन लाभ हो सकता है. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. आप जिस क्षेत्र में भी कार्य करते हों, सप्ताह के अंत में बहुत व्यस्तता रहेगी. कोई अच्छी खबर मिलने से आनंद का माहौल होगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. ज्वर, सरदर्द और आंख में कुछ परेशानी हो सकती है. आलस्य भी होगा. इससे बचें. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमद आराधना करें

वृषः

राशि से तृतीय चंद्रमा धन और आय में वृद्धि कराएगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा. बड़ों का विशेष सहयोग मिलेगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं. सप्ताह के मध्य में नए कार्य बनेंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रोफेशनल और व्यापार कार्यों में जुड़े लोगों के लिए समय पूर्ण लाभप्रदायक है. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन में उतार-चढ़ाव रहेगा. आपको परिश्रम की आवश्यकता है. सप्ताह का अंत सुखद रहेगा. कोई बड़ी योजना अगर शुरू हो रही थी तो उसमें सफलता की संभावना बढ़ेगी. भाग्य आपका साथ देगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. परंतु आप बहुत ज्यादा उत्साह में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. सोच-विचार कर फैसले लें अन्यथा बात उलटी भी पड़ सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ हर क्षेत्र में सहयोग रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. अनिद्रा, ज्वर, गले में परेशानी आदि की शिकायत हो सकती है. प्रतिदिन ऊं नमः शिवाय की एक माला का जप करें.मिथुनः

उतार-चढ़ाव के साथ यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा. सप्ताह की शुरुआत में कुछ कार्यों में विलंब होगा जिससे आपको कुछ चिंता हो सकती है परंतु मंगलवार से स्थिति सुधरने लगेगी. घर-परिवार में सुख समृद्धि रहेगी. सप्ताह का मध्य आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है. राशि का स्वामी बुध उच्च होकर बैठा है जिससे आपके कई नए काम बनेंगे. कला-संस्कृति आदि से जुड़े कार्यों के लिए विशेष लाभ रहेगा. आपके कई कार्यों में तेजी आएगी. कुछ मित्र अचानक ही सहयोग को आगे आ सकते हैं. प्रोफेशन-व्यापार आदि के लिए समय बहुत सुंदर है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मेहनत करें, सफलता मिलेगी. यह भाग्योदय का समय है अर्थात भाग्य साथ देगा. इसलिए मन से कोई कार्य करें तो सफल अवश्य होंगे. विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं. सावधान रहें लेकिन वे हानि नहीं पहुंचा पाएंगे. आप अपना कार्य धैर्य के साथ करते रहें. सप्ताह का अंत कई आनंददायक रहेगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय सुखमय है. यदि किसी संपत्ति के खरीदने की तैयारी चल रही है तो उसमें बात आगे बढ़ेगी. आपके संपर्क बढ़ेंगे. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. हाथ-पैर में दर्द, गठिया की परेशानी, रक्तचाप, शुगर के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है. गणपति स्तोत्र का पाठ करें.

कर्कः

समय उतार-चढ़ाव का है. सप्ताह की शुरुआत कुछ चिंतादायक हो सकती है. किसी कार्य को लेकर आप परेशान रहेंगे. भागदौड़ होगी. काम में विलंब होगा. इससे मानसिक तनाव हो सकता है. आपके कार्य होंगे जरूर पर कुछ विलंब आएगा. शुक्र और मंगल की युति के कारण आपमें बहुत ज्यादा आक्रामकता रहेगी. विवाद के लिए मन भटकेगा लेकिन इससे बचें. कुछ कार्यों में काफी तेजी भी आएगी. आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे इसलिए धैर्य के साथ कार्य करें. मानसिक तनाव से बचें. कोई फिजूल के कार्य हाथ में न लें. अपनी बात किसी और के सामने जाहिर न करें. इस सप्ताह आपको कम से कम बोलना है. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से काम करने का सुझाव है. अपने काम से काम रखें. ज्यादा न बोलें. विद्यार्थियों का समय आलस्य के कारण बर्बाद हो सकता है. इसका ध्यान रखें. सप्ताह के मध्य में व्यापार में लाभ तो होगा लेकिन निवेश को टालें. सप्ताह के अंत में कुछ कार्य बनेंगे लेकिन उतार-चढ़ाव के साथ. धर-परिवार को लेकर कोई चिंता रहेगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है. किसी के साथ कोई झूठा वादा न करें जो आप पूरा नहीं करने वाले हैं. इसके कारण आप परेशानी में आ सकते हैं. हो सकता है कि आपके काम आपकी अपेक्षा के मुताबिक न हो पा रहे हों लेकिन इसके लिए व्यर्थ के फरेब से बचें. व्यावसायिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आएगा. जीवनसाथी के साथ तनाव भी हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी कटुता आ सकती है. चोट-चपेट से बचें. रक्तचाप, हाथ-पैर में दर्द, की शिकायत रहेगी. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी की आराधना करें. शिवजी को रोज जल चढ़ावें.सिंहः

यह सप्ताह चारों तरफ से सफलता दिलाने वाला है. सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. आप जिस किसी भी काम में हाथ लगाएंगे, सफलता मिलेगी. राशि में सूर्य और बृहस्पति का संयोग सफलता दिलाने वाला है. मन प्रसन्न रहेगा. आपके प्रभाव औऱ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपको क्रोध बहुत आएगा इससे बचना होगा अन्यथा सभी शुभफल नष्ट हो जाएंगे. व्यापार में लाभ का समय है. निवेश के लिए भी समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है. मेहनत करें और इसका लाभ उठाएं. धार्मिक यात्राएं हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सुंदर है. सप्ताह के अंत में आपकी शासन-प्रशासन से निकटता बढ़ेगी. कई नए कार्य बनेंगे. अचानक धन लाभ हो सकता है. घर में सुख-समृद्धि आएगी. यात्राएं हो सकती हैं जो लाभप्रद रहेंगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. पति-पत्नी के बीच सहयोग का भाव बढ़ेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. क्रोध से बचें. रक्तचाप और सिरदर्द के कारण कुछ परेशानी रहेगी. सूर्य को नियमित जल दें.

कन्याः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. सोचे काम बनेंगे. पूर्व के रूके हुए कार्य पूर्ण होने शुरू हो सकते हैं. आपकी जिम्मेदारियां बढेंगी और कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. बड़ों का सहयोग मिलेगा. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. बुध और राहू की युति अच्छी और सफलता दिलाने वाली है. शत्रुओं पर आप हावी होंगे. आर्थिक मजबूती आएगी. तरक्की का रास्ता बनेगा. आप अपनी मेहनत से किसी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रुओं से सावधान रहें. गोपनीयता भंग न करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का समय है. सप्ताह के अंत में अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी. संपत्ति की खरीद-बिक्री हो सकती है. राहू की सप्तम दृष्टि के कारण दांपत्य जीवन में कुछ बाधा हो सकती है. प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा. सरदर्द, ज्वर, पेट की परेशानी से कुछ बाधा होगी. गणपति स्तोत्र का पाठ करें.तुलाः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह के आरंभ में कार्य बनेंगे जिनसे धन लाभ भी होगा. आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी परंतु ध्यानपूर्वक विवादों से बचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है. सप्ताह के मध्य में व्यापारिक यात्रा हो सकती है. कुछ बड़े कार्य बनेंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सुखद है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. अध्ययन-अध्यापन के कार्यों में सफलता का योग है. सप्ताह के अंत में खर्च में अधिकता होगी. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. धर-परिवार में सुख शांति रहेगी. यात्रा भी हो सकती है. आप जुगाड़ से काम बनाने में सफल रहेंगे. कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है. इससे बचें. प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है. हाथ-पैर में दर्द, मानसिक तनाव, चोट-चपेट की आशंका, पेट की परेशानी और ज्वर हो सकता है. शिवजी को जल चढ़ाएं.

वृश्चिकः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. धन लाभ होगा. रुके हुए कार्य बनेंगे. पुरानी समस्याओं का समाधान होगा. सप्ताह के मध्य में सावधानी से कार्य करें. कुछ नुकसान हो सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव आएगा. व्यवसाय से जुड़े निर्णय सोच-विचारकर लें. निवेश बहुत सोच-समझकर करें. लाभ की संभावनाएं दिख रही हैं. कुछ छोटी यात्राएं हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में बहुत से कार्य बनेंगे. सप्ताह का अंत शानदार बीतने वाला है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी. स्वजनों का सहयोग मिलेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. राजनीतिज्ञों के संपर्क बढ़ेंगे. सभी ओर से लाभ होगा. विवाह के इच्छुक लोगों की विवाह की चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. त्वचा, नस, पेट की परेशानी हो सकती है. मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द भी हो सकता है. हनुमद आराधना करें.

धनुः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्काह की शुरुआत अच्छी रहेगी. किसी खुशखबरी से ही सप्ताह की शुरुआत हो सकती है. अपनी मेहनत के दम पर आप अपनी आमदनी बढ़ाने में सफल रहेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर में सुख-शांति समृद्धि रहेगी. सप्ताह के मध्य में बड़ों का सहयोग मिलेगा. इससे मन प्रसन्न रहेगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है. व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी. सप्काह के अंत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आपके काम अटकेंगे. इससे थोड़ा मानसिक तनाव होगा पर आप अपनी चतुराई से इसका रास्ता निकालने में भी सफल रहेंगे. अपनी योजनाएं गोपनीय रखें. केवल विश्वस्तजनों से ही साझा करें. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने से घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में कुछ तनाव आने की आशंका है. रक्तचाप, पेट की परेशानी, सरदर्द, खांसी आदि से स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है. ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें.मकरः
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. उतार-चढ़ाव के साथ सफलता मिलेगी. बुध और मंगल की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत कुछ तनावभरी हो सकती है. आय में परेशानियां आएंगी. अपने लोगों से ही तनाव या विवाद हो सकता है. स्वयं पर नियंत्रण रखें. तनाव से बचें. सप्ताह के मध्य में तेजी से सुधार होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर में सुख-शांति और समृद्धि रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है. नौकरी में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. वेतन बढ़ने की संभावना हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. यदि किसी संपत्ति की खरीद की योजना बना रहे थे तो इसमें तेजी आएगी. सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ हो सकता है. मानसिक तनाव दूर होगा. विवादित मामलों का निपटारा होगा. स्वजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे काम बनेंगे. यात्राएं हो सकती हैं. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें. हाथ-पैर में दर्द, उदर विकार, रक्तचाप की परेशानी बढ़ सकती है. हनुमद आराधना करें.

कुंभ

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. बृहस्पति की दृष्टि मजबूत होने से आपके कार्य सरलता से बनेंगे. अपनी चतुराई से आप अपने कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे. परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हुई हैं या पहले से कोई विवाद चल रहा है तो वह आप इस सप्ताह अपने कौशल से दूर करने में सफल रहेंगे. सप्ताह का मध्य उत्तम रहेगा. व्यापार कार्य में लाभ में वृद्धि होगी. कोई तनाव या विवाद चल रहा था तो उसका निपटारा हो सकता है. शत्रु परास्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सुंदर है. सप्ताह का अंत भी सुखद रहेगा. आपके कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी. स्वजनों के सहयोग से कुछ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं. जीवनसाथी का भऱपूर सहयोग रहेगा. यात्रा का योग है विद्यार्थियों के लिए भी समय सफलता दायक है. संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा. परिवार में उमंग का माहौल हो सकता है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. रक्तचाप, मानसिक तनाव, सरदर्द, अनिद्रा की परेशानी हो सकती है. हनुमद आराधना करें.

मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. पूर्व की चिंताएं दूर होंगी. किसी मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आमदनी में अचानक वृद्धि हो सकती है. स्वजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. मन-प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा. धन का आगमन अचानक हो सकता है. व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का समय है. आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत भी है क्योंकि वे भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन के कार्य में आलस्य के कारण नुकसान हो सकता है. सप्ताह का अंत भी सुंदर रहेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. कार्यों में तेजी आएगी. आप अपने सोचे कार्य पूरे करने में सफल हो सकते हैं. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों में यदि तनाव चल रहा था तो वह दूर होगा. पेट की परेशानी, त्वचा की परेशानी, हाथ पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है. श्रीराम स्तुति का पाठ करें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com

ये भी पढ़ें-
एक छोटा सा अपराध, शुक ने सीताजी को दिया गर्भावस्था में बनवास का शाप
हनुमानजी के श्वांस से सुन रामधुन, महादेव-पार्वती संग देवलोक उठा झूम
जब शिवजी ने धरा कामदेव सा रूप, दारूवन में उपस्थित मुनियों की स्त्रियाँ भी हो गयी मोहित

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

error: Content is protected !!