अपने शरीर के लक्षण से जानें अपनी ग्रह दशा का हाल
शरीर के कुछ लक्षण आपको बहुत से संकेत देते हैं. कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानें जो यदि आपमें प्रकट हो रहे हैं तो समझें आपकी ग्रह दशा बिगड़ रही है और आपको तत्काल उन्हें अनुकूल करने की जरूरत है. ग्रह दशा यदि प्रतिकूल हो रही है तो समस्याओं का जीवन में अंबार लग जाता है.
सबसे पहले जानेंगे कि किस लक्षण से ये पता चलता है कि कौन से ग्रह की दशा खराब हो रही है फिर जानेंगे उस खराब ग्रह को ठीक करने का घरेलु उपाय. ग्रह दशा यदि बिगडने लगे तो जीवन में उथल-पुथल मच जाता है.
शरीर में प्रकट होने वाले लक्षणों से जानें बिगड़ती ग्रह दशा का हाल-
पैर हिलानाः
यदि अचानक पैर हिलाने की आदत बढ़ रही है या पैर स्वतः ही हिलने लगते हैं तो समझें कि बुध और शनि दोनों ही खराब यानी अशुभ हो रहे हैं है. यदि अक्सर बैचेनी रहती हो तो सावधान हो जाएं. 36 साल की आयु के बाद शनि दोष के कारण आर्थराइटिस की बीमारी की आशंका रहेगी.
आप शनि के उपाय तत्काल आरंभ कर दें तो लाभ होगा.
बालों या शरीर को खुजाने की बहुत इच्छाः
यदि बालों को या शरीर को खुजाने की सामान्य से अधिक प्रवृति दिखाई दे रही है तो आपको समझना चाहिए कि केतु ने प्रतिकूल प्रभाव दिखाना शुरू किया है. केतु का प्रतिकूल प्रभाव आगे चलकर कष्टकारी हो जाता है.
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
कमजोर स्मरण शक्ति, तोतलाना, अशुद्ध उच्चारणः
अगर आप बातों को बहुत भूल जाते हैं, ऐन मौके पर आपको लोगों के नाम या प्रश्नों के उत्तर नहीं याद आते. ऐसा लगता है कि कंठ तक आ गया है बस जीभ तक नहीं आ रहा. शब्दों के उच्चारण में कुछ अक्षर चबा जाते हैं जिससे अस्पष्ट उच्चारण होता है. तो ये लक्षण आपके बुध ग्रह के कमजोर होने के लक्षण हैं. समय रहते उपाय आरंभ कर दें.
दूसरों के मामलों में टाँग अडाने की आदतः
कुछ लोगों की आदत होती है बिना मांगे सलाह देना, दूसरों की समस्या में बिना वजह टांग अड़ा देना. ऐसे लोग अपने लिए सामाजिक तौर पर अपमान का कारण पैदा कर लेते हैं.
ऐसे लोगों का गुरु ग्रह खराब होगा. आपको गुरू ग्रह को अनुकूल करने का प्रयास करना चाहिए.
एसिडिटी और गैस की बढ़ती तकलीफः
यदि पेट की समस्या, एसिडिटी, गैस और लीवर की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होने लगी, साधारण भोजन से भी अपच हो जाता है तो इसका अर्थ है कि आपका गुरू ग्रह खराब हो रहा है. उसे मजबूत करने का प्रयास करना होगा.
जल्दी खाना खानाः
यदि बहुत ज्यादा भूख लगती है तो समझिए शनि और बुध खराब हो रहे हैं और दोनों ही साथ नहीं दे रहे हैं.
दांपत्य जीवन में बाधाः
विवाहित जीवन का सुख नहीं ले पा रहे, जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बात पर भी क्लेश हो जाता है तो समझिए कि आपके गुरू ग्रह खराब हैं. उनकी प्रसन्नता के उपाय करने चाहिए.कंधे झुका के रहना या हिलने-डुलने की आदतः
कंधे झुका कर चलने वाले लोग खुले विचार वाले नहीं होते. शंकालु होते हैं और किसी से भी कोई बात चाहे खुशी की हो गम की, शेयर नहीं करते.
यदि हिलते डुलते रहने की प्रवृति ज्यादा है, एक स्थान पर स्थिर नहीं रहते, स्मरण शक्ति की कमी के साथ-साथ पेट की समस्या और पसीना भी बहुत आता है तो समझिए कि गुरु और बुध दोनों खराब हैं.
अगले पेज पर जानिए ग्रहों को अनुकूल करने के सरलतम उपाय जिन्हें आप घर में कर सकते हैं. ग्रह दशा सुधारेंहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.सूर्य ग्रह के उपायः
- सूर्य को बली बनाने के लिए व्यक्ति को प्रातःकाल सूर्योदय के समय उठकर लाल पुष्प वाले पौधों एवं वृक्षों को जल से सींचना चाहिए.
- रात्रि में ताँबे के पात्र में जल भरकर सिरहाने रख दें तथा दूसरे दिन प्रातःकाल उसे पीना चाहिए.
- ताँबे का कड़ा दाहिने हाथ में धारण किया जा सकता है.
- लाल गाय को रविवार के दिन दोपहर के समय दोनों हाथों में गेहूँ भरकर खिलाने चाहिए. गेहूं को जमीन पर नहीं डालना चाहिए.
- किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य पर जाते समय घर से मीठी वस्तु खाकर निकलना चाहिए.
- हाथ में मोली (कलावा) छः बार लपेटकर बाँधना चाहिए.
- लाल चन्दन को घिसकर स्नान के जल में डालना चाहिए. सूर्य के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे कार्य के लिए रविवार का दिन, सूर्य के नक्षत्र (कृत्तिका, उत्तरा-फाल्गुनी तथा उत्तराषाढ़ा) तथा सूर्य की होरा में अधिक शुभ होते हैं.
सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
चन्द्रमा के उपाय
- व्यक्ति को देर रात्रि तक नहीं जागना चाहिए.
- रात्रि के समय घूमने-फिरने तथा यात्रा से बचना चाहिए.
- रात्रि में ऐसे स्थान पर सोना चाहिए जहाँ पर चन्द्रमा की रोशनी आती हो.
- ऐसे व्यक्ति के घर में दूषित जल का संग्रह नहीं होना चाहिए.
- वर्षा का पानी कांच की बोतल में भरकर घर में रखना चाहिए.
- वर्ष में एक बार किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान अवश्य करना चाहिए.
- सोमवार के दिन मीठा दूध नहीं पीना चाहिए.
- सफेद सुगंधित पुष्प वाले पौधे जैसे रजनीगंधा या बेला घर में लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए.
- चन्द्रमा के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों हेतु सोमवार का दिन, चन्द्रमा के नक्षत्र (रोहिणी, हस्त तथा श्रवण) तथा चन्द्रमा का होरा अधिक शुभ होते हैं.
अगले पेज पर जानिए मंगल और बुध ग्रह को मजबूत करने के घरेलु उपायहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मंगल ग्रह के उपायः
- लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने शयनकक्ष में रखना चाहिए.
- ऐसा व्यक्ति जब भी अपना घर बनवाये तो उसे घर में लाल पत्थर अवश्य लगवाना चाहिए.
- बन्धुजनों को मिठाई खिलाने से भी मंगल शुभ बनता है.
- लाल वस्त्र लेकर उसमें दो मुठ्ठी मसूर की दाल बाँधकर मंगलवार के दिन किसी भिखारी को दान कर देना चाहिए.
- मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिन्दूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए.
- बंदरों को गुड़ और चने खिलाने चाहिए.
- अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए.
- मंगल के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों हेतु मंगलवार का दिन, मंगल के नक्षत्र (मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा) तथा मंगल का होरा अधिक शुभ होते हैं.
गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
बुध ग्रह के उपायः
- अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा निरन्तर उसकी देखभाल करनी चाहिए.
- बुधवार के दिन तुलसी पत्र का सेवन करना चाहिए.
- बुधवार के दिन हरे रंग की चूड़ियां किन्नरों को दान करनी चाहिए.
- हरी सब्जियां एवं हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए.
- बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूंग के लड्डुओं का भोग लगाएं तथा बच्चों को बांटें.
- घर में खंडित एवं फटी हुई धार्मिक पुस्तकें एवं ग्रंथ नहीं रखने चाहिए.
- अपने घर में कंटीले पौधे, झाड़ियां एवं वृक्ष नहीं लगाने चाहिए. फलदार पौधे लगाने से बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है.
- तोता पालने से भी बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है. बुध के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु बुधवार का दिन, बुध के नक्षत्र (आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती) तथा बुध की होरा में अधिक शुभ होते हैं.
अगले पेज पर जानें गुरू और शुक्र के उपाय
नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.गुरू ग्रह के उपायः
- ऐसे व्यक्ति को अपने माता-पिता, गुरुजन एवं अन्य पूजनीय व्यक्तियों के प्रति आदर भाव रखना चाहिए तथा महत्त्वपूर्ण समयों पर इनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए.
- सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए.
- ऐसे व्यक्ति को मन्दिर में या किसी धर्मस्थल पर निःशुल्क सेवा करनी चाहिए.
- किसी भी मन्दिर के सम्मुख से निकलने पर अपना सिर श्रद्धा से झुकाना चाहिए.
- ऐसे व्यक्ति को परस्त्री/ परपुरुष से संबंध नहीं रखने चाहिए.
- गुरुवार के दिन मन्दिर में केले के पेड़ के सम्मुख गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए.
- गुरुवार के दिन आटे के लोयी में चने की दाल, गुड़ एवं पीसी हल्दी डालकर गाय को खिलानी चाहिए.
- गुरु के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु गुरुवार का दिन, गुरु के नक्षत्र (पुनर्वसु, विशाखा, पूर्व-भाद्रपद) तथा गुरु का होरा अधिक शुभ होते हैं.
आप प्रभु शरणम् से नहीं जुड़ें हैं? आप सच में कुछ मिस कर रहे हैं. एकबार देखिए तो सही, प्रभु शरणम् फ्री है. ट्राई करके देखिए.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
शुक्र ग्रह के उपायः
- काली चींटियों को चीनी खिलाना चाहिए.
- शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए.
- किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए.
- किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय दस वर्ष से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए.
- अपने घर में सफेद पत्थर लगवाना चाहिए.
- किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए.
- शुक्रवार के दिन गोदुग्ध से स्नान करना चाहिए. स्नान के जल में कुछ बूंदे कम से कम गाय के दूध के डाल लें.
- शुक्र के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु शुक्रवार का दिन, शुक्र के नक्षत्र (भरणी, पूर्वा-फाल्गुनी, पुर्वाषाढ़ा) तथा शुक्र का होरा अधिक शुभ होते हैं.
अगले पेज पर शनि और राहु के उपायहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.शनि ग्रह के उपायः
- शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की जड़ पर तिल्ली के तेल का दीपक जलाएं.
- शनिवार के दिन लोहे, चमड़े, लकड़ी की वस्तुएं एवं किसी भी प्रकार का तेल नहीं खरीदना चाहिए.
- शनिवार के दिन बाल एवं दाढ़ी-मूंछ नहीं कटवाने चाहिए.
- कड़वे तेल का दान करना चाहिए.
- भिखारी को उड़द की दाल दान करनी चाहिए.
- किसी दुःखी व्यक्ति के आंसू अपने हाथों से पोंछने चाहिए.
- घर में काला पत्थर लगवाना चाहिए. शनि के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु शनिवार का दिन, शनि के नक्षत्र (पुष्य, अनुराधा, उत्तरा-भाद्रपद) तथा शनि की होरा में अधिक शुभ होते हैं.
राहु के उपायः
- ऐसे व्यक्ति को अष्टधातु का कड़ा दाहिने हाथ में धारण करना चाहिए.
- हाथी दांत का लाकेट गले में धारण करना चाहिए.
- अपने पास सफेद चन्दन अवश्य रखना चाहिए. सफेद चन्दन की माला भी धारण की जा सकती है.
- जमादार को तम्बाकू का दान करना चाहिए.
- दिन के संधिकाल में अर्थात् सूर्योदय या सूर्यास्त के समय कोई महत्त्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए.
- यदि किसी अन्य व्यक्ति के पास रुपया अटक गया हो, तो प्रातःकाल पक्षियों को दाना चुगाना चाहिए.
- झुठी कसम नहीं खानी चाहिए. राहु के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों हेतु शनिवार का दिन, राहु के नक्षत्र (आर्द्रा, स्वाती, शतभिषा) तथा शनि की होरा में अधिक शुभ होते हैं.
अगले पेज पर केतु के उपायहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.केतु के उपायः
- भिखारी को दो रंग का कम्बल दान देना चाहिए.
- नारियल में मेवा भरकर भूमि में दबाना चाहिए.
- बकरी को हरा चारा खिलाना चाहिए.
- ऊंचाई से गिरते हुए जल में स्नान करना चाहिए.
- घर में दो रंग का पत्थर लगवाना चाहिए.
- चारपाई के नीचे कोई भारी पत्थर रखना चाहिए.
- किसी पवित्र नदी या सरोवर का जल अपने घर में लाकर रखना चाहिए. केतु के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु मंगलवार का दिन केतु के नक्षत्र (अश्विनी, मघा) एवं शनि के होरा में अत्यंत फलीभूत होते हैं.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ नलिन निश्चल
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिषशास्त्र)
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें। जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
