Advertisement728 × 90

बिगड़े काम बनाएंगे, धन बरसाएंगे ये पैसे के टोटके

बिगड़े काम बनाएंगे, धन बरसाएंगे ये पैसे के टोटके

कई बार बनते बनते काम बिगड़ जाते हैं. समझ में ही नहीं आता कि आखिर ये क्या हो रहा है. आमदनी तो है पर पैसे टिकते ही नहीं. अचानक कोई खर्च आकर परिवार का बजट खराब कर देता है.  ऐसी परेशानियां मिटाने वाले हैं ये छोटे-छोटे पर असरदार पैसे के टोटके.

टोटका यदि लग जाए तो बिगड़ी बात बन जाए. इसलिए लोग टोटके आजमाते हैं और उसका लाभ भी पाते हैं. आज बात करेंगे पैसे के टोटके की. बिगड़े काम बनाने वाले टोटके की. पैसे के टोटके की जिसके प्रयोग से जाती लक्ष्मी रूक जाती हैं और जीवन में धन की कमी नहीं रहती. इन टोटकों के साथ कुछ सावधानियां अपनानी भी जरुरी है. आईए देखते हैं क्या हैं ये टोटके और कैसे इन्हें आजमाएं-

खोलें बंद किस्मत का तालाः

बंद किस्मत का ताला खोलने के लिए ताले का ही एक टोटका बताया गया है. प्राचीन आगम संहिताओं में बताया गया ये एक जाना माना प्रयोग है. इससे हजारो लोग लाभ उठा चुके हैं.

शुक्रवार को ताले की दुकान पर जाएं. एक स्टील या लोहे का ताला खरीद लें लेकिन ध्यान रखें ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न ही आप उसे खोलें. ताला सही है या नहीं, यह जांचने के लिए भी उसे न खोलें. बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं.

इस बंद ताले को शुक्रवार की पूरी रात को अपने बेडरुम में बिस्तर के पास रखें. अगले दिन यानी शनिवार सुबह उठकर स्नान ध्यान करने के बाद बंद ताले को चाभी लगाकर बिना खोले किसी मंदिर में रख दें या देवस्थान पर रख दें या चौराहे के पास कोई पीपल हो तो उसके जड़ में रख दें. इसके बाद बिना कुछ बोले,  बिना पलटकर देखे वापस अपने घर आ जाएं.

जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा. यह प्रयोग काम करता है.

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

पैसा पास में टिकता नहीं तो ये टोटका आजमाए. जानें अगले पेज पर.पैसा नहीं टिकता तो आजमाएं ये टोटकाः

बहुत से लोगों के साथ होता है कि उनके लिए आमदनी की कोई खास कमी नहीं रहती. ठीक-ठाक आमदनी होती है पर दिक्कत ये है कि पैसा टिकता ही नहीं. पैसे को जैसे पंख लग जाते हैं. आने के साथ ही जाने लगता है पैसा. ये स्थिति बड़ी विचित्र होती है. नाते-रिश्तेदार पड़ोसी समझते हैं कि पैसे तो इनके पास खूब हैं पर सच्चाई है कि आप हैं ठन-ठन गोपाल. ऐसे लोगों के लिए एक टोटका बताया गया है जो काम करता है.

शुक्रवार को पीले कपड़े में पांच कौड़ियां और थोड़ा सा केसर चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसे रखते हैं. उसके साथ ही थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें. कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा.आमदनी के स्रोत हैं पर आमदनी हो नहीं रही तो करें ये कामः

बहुत से लोगों के साथ बड़ी विचित्र स्थिति हो जाती है. उनका कोई कारोबार या बिजनेस नहीं चलता. जबकि उनके पड़ोस में वैसा ही काम खूब चलता है. समझ में भी नहीं आता कि उनका काम क्यों रूक रहा है जबकि किसी मामले में उनकी क्वालिटी खराब नहीं है. ऐसे लोगों को एक टोटका आजमाना चाहिए जो काम करता है.

सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें. दोनों का मिलाकर रोटियां बना लें.

गुरुवार के दिन सायंकाल ये रोटियां गायों को खिलाएं. तीन गुरुवार तक यह कार्य करने से ही असर दिखने लगता है. आमदनी के स्रोत से पैसे की आवक बढ़ जाएगी और पैसे की किल्लत समाप्त होने लगेगी.काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं. धनलाभ में आ रही बाधा दूर होगी. इससे शनि और भैरवजी भी प्रसन्न होते हैं.

घर की प्रमुख महिला सुबह सूर्योदय से पहले उठकर प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल भरकर घर और दुकान के मुख्य द्वार पर छिड़के तो लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और उस घर में कभी दरिद्रता नहीं आती.

 

आप प्रभु शरणम् से नहीं जुड़ें हैं? आप सच में कुछ मिस कर रहे हैं. एकबार देखिए तो सही, प्रभु शरणम् फ्री है. ट्राई करके देखिए.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

पैसे की तंगी मिटाती है मोर के पांव की मिट्टी जाने अगले पेज परपैसे की तंगी मिटाए मोर के पांव की मिट्टीः

आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपैया हो तो इंसान चिड़चिड़ा रहता है. जरूरतें ही पूरी नहीं होती, फिर बचत करना तो सपने देखने जैसी बात हो जाती है. कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास आमदनी बहुत कम नहीं होती. वे आमदनी के हिसाब से अपने परिवार का बजट भी बनाते हैं पर अचानक सर पर आ जाता है कोई नया खर्च. यह नया खर्च सारा बजट बिगाड़ देता है और पैसे की किल्लत करा देता है. यहां तक की उधार मांगने की नौबत आ जाती है.

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एक टोटका मोर के पैर की मिट्टी का बताया गया है. बहुत से लोगों को इससे लाभ हुआ है. आप भी आजमाकर देखें क्या पता ये काम कर जाए और आपकी परेशानी का हल निकल आए.जहां पर मोर नाचतें हों, वहां किसी शुक्रवार को जाएं. शुद्ध भाव से उस स्थान की थोड़ी सी मिट्टी उठाकर लाएं. इस मिट्टी को लाल कपड़े में बांधकर पूजाघर में रख दें और उसे रोज धूप-दीप दिखाएं. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन धान्य तथा समृद्धि आती है. अचानक आ जाने वाले खर्चों से राहत मिलती है.

यदि बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो काम तो क्या करें उपाय. जानिए अगले पेज परअगर काम बनते-बनते बिगड़ जाते हों तो क्या करेंः

अगर आपके काम बनते बनते बिगड़ जाते हों, तो बाहर निकलते समय घर के मुख्यद्वार पर कुछ दाने कालीमिर्च के रखें. फिर उस पर पैर रखकर बाहर निकल जाएं लेकिन ध्यान रहे इस टोटके के बाद तुरंत घर के अंदर न लौटें अन्यथा टोटका पलट जाएगा. कुछ देर के बाद ही घर लौटें.

इस टोटके को लगातार कई दिनों तक करें, इससे बिगड़े काम बन जाएंगे.

 

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

 

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा:

Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

error: Content is protected !!