जन्म की तारीख से जानिए अपना स्वभाव
जन्म की तारीख से जानिए अपना स्वभाव: 1 से 31 तारीख तक का अंक ज्योतिष विश्लेषण
यदि आपको किसी के जन्म की तारीख पता हो, तो आप उसके स्वभाव, उसकी पसंद-नापसंद, उसके गुण-दोष और मिजाज का पता चुटकियों में लगा सकते हैं। अंक ज्योतिष (Numerology) की मदद से जन्म की तारीख से जानिए किसी की पूरी जन्मकुंडली।
जन्म की तारीख किसी के जीवन में बहुत मायने रखती है। यदि बात अंक ज्योतिष की करें तो किसी के जन्म की तारीख के आधार पर उस व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष की मदद से किसी के जन्म की तारीख के हिसाब से आज हम जानेंगे किसी भी व्यक्ति की खासियत, उसका स्वभाव और उसकी किस्मत।
किसी महीने की एक तारीख से लेकर 31 तारीख तक जन्मे व्यक्ति के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष? आइए जानें जन्म की तारीख के आधार पर किसी व्यक्ति का पूरा हाल।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष एक पारंपरिक और प्राचीन विश्वास प्रणाली है। यह व्यक्ति के स्वभाव की एक सामान्य प्रवृत्ति या संभावना को दर्शाता है। वास्तविक जीवन में व्यक्ति का व्यक्तित्व उसकी शिक्षा, संस्कारों, कर्म और परिवेश से भी निर्धारित होता है।
जिनकी जन्म की तारीख 1 से 9 के बीच है, ऐसे लोगों का स्वभाव (मूलांक 1 से 9)
जिनकी जन्म की तारीख 1 है यानी पहली तारीख को जन्मे लोगों के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष:
जिनका जन्म किसी भी माह की पहली तारीख को हुआ है उनका लकी नंबर एक होता है। अंक ज्योतिष के हिसाब से एक नंबर का कारक ग्रह सूर्य है। अतः एक अंक वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव विशेष रूप से रहता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार एक अंक वाले व्यक्ति क्रिएटिव, पॉजिटिव सोच वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता (Leadership) होती है। ये जो कार्य शुरू करते हैं उसे पूर्ण करने लिए पूरा जोर लगा देते हैं। ये किसी भी काम को योजना बनाकर करना पसंद करते हैं और अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहते हैं।
एक अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार विशेष लाभदायक दिन हैं। पीला, सुनहरा और भूरा रंग विशेष लकी है। तांबा और सोना जो कि सूर्य के धातु हैं, वे इनके लिए विशेष शुभ हैं।
जिनकी जन्म की तारीख दो है यानी महीने की दूसरी तारीख को जन्मे लोगों का हाल:
जिनका जन्म किसी भी माह की दो तारीख को हुआ हो, अंक ज्योतिष के मुताबिक वे अंक दो वाले लोग माने जाते हैं। यह चंद्रमा का अंक है। चंद्रमा क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन का विशेष रूप से प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा की प्रबलता के कारण दो तारीख को जन्मे लोग स्वभाव से चंचल होते हैं। ये प्रेम-प्रसंग में भी होते हैं और प्रेम विवाह में सफल भी रहते हैं।
रविवार, सोमवार और शुक्रवार इनके लिए विशेष रूप से लकी होता है। रंगों में सफेद, क्रीम कलर, हरा या हल्का हरा रंग विशेष शुभ है। लाल, बैंगनी या गहरे रंग से इन्हें बचना चाहिए।
जिनकी जन्म की तारीख तीन है, ऐसे लोगों के लिए क्या कहता है अंक ज्योतिष:
किसी भी माह की तीन तारीख को जन्मे लोग अंक तीन के व्यक्ति माने जाते हैं। इस अंक वाले लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। अंक तीन का ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति हैं। ये लोग लंबे समय तक किसी के अधीन कार्य करना पसंद नहीं करते। अपना रास्ता, अपना तरीका स्वयं चुनना पसंद होता है।
इनमें सफलता प्राप्त करने की धुन होती है और लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। अधिक समय एक जगह रुककर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें चुनौतियों का सामना करना आता है। अंक ज्योतिष के हिसाब से मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार इनके लिए विशेष शुभ होते हैं।
हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारीख इनके लिए ज्यादा लकी साबित होती हैं। 6 और 9 वाले व्यक्तियों से इनकी ज्यादा बनती है। पीला, बैंगनी, लाल, गुलाबी और नीला शुभ रंग हैं।
जिनकी जन्म की तारीख चार है यानी किसी महीने की चौथी तारीख को जन्मे लोगों का हाल:
इनका मूलांक चार होता है। इस अंक का स्वामी यूरेनस (राहु) है। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे व्यक्ति काफी मूडी होते हैं। जल्दी किसी बात का बुरा मान जाते हैं। इस स्वभाव की वजह से इनके ज्यादा मित्र नहीं होते। इन्हें एकांत पसंद है। ये किसी को दुखी नहीं देख सकते।
अंक चार वाले लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शनिवार विशेष लकी दिन होते हैं। 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष शुभ होती हैं। नीला और भूरा रंग इनके लिए अच्छा है।
जिनकी जन्म की तारीख पांच है, उनका हाल:
किसी भी महीने की पांच तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 है। अंक ज्योतिष के अनुसार पांच का स्वामी ग्रह बुध है। बुध बुद्धि और विवेक का प्रतीक है। मूलांक पांच वाले बुद्धिमान और तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं।
ये सुंदरता के प्रेमी होते हैं। बन-ठन के रहना इन्हें पसंद है। स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करते हैं। किसी से बड़ी जल्दी घुलमिल जाते हैं। जल्द दोस्ती करते हैं और दोस्ती निभा भी सकते हैं। ये यारों के यार होते हैं लेकिन अगर दुश्मनी ठानी तो किसी भी हद तक जाकर नुकसान पहुंचाएंगे।
बुधवार और शुक्रवार विशेष शुभ हैं। हल्का ब्राउन, हरा, सफेद और चमकदार रंग लाभदायक है। इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनने चाहिए। 5, 14, 23 तारीखें विशेष लकी हैं।
जिनकी जन्म की तारीख छह है ऐसे लोगों का हाल:
ये अंक छह वाले माने जाते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक छह का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति काफी ग्लैमरस और शानदार लाइफस्टाइल के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐशो-आराम बहुत प्रिय होता है। इनकी स्टाइल से कोई भी बहुत ही जल्द आकर्षित हो जाता है।
इनके बहुत मित्र होते हैं और ये बहुत जल्दी अफेयर करते हैं। इनके एक से ज्यादा लोगों के साथ प्रेम संबंध हो सकते हैं। अंक छह वाले व्यवस्थित होते हैं। कोई भी कार्य को जल्दबाजी नहीं करके योजना बनाकर करते हैं, जिससे सफलता की संभावना बहुत रहती है। कई बार ये स्वभाव से थोड़े जिद्दी oars धुन के पक्के होते हैं। जो कार्य शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही आराम से बैठते हैं।
मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शुभ दिन हैं। किसी भी माह की 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27, 30 तारीख शुभ है। इन्हें बैंगनी और काला रंग से बचना चाहिए। इन्हें लाल या गुलाबी शेड्स के कपड़े पहनने चाहिए। 3, 6, 9 अंक वालों से इनकी दोस्ती गहरी होती है। अंक 5 के साथ इनकी बड़ी प्रतिद्वंद्विता रहती है।
जिनकी जन्म की तारीख सात है ऐसे लोगों का हाल, अंक ज्योतिष के हिसाब से:
जिनका जन्म किसी भी माह की सात तारीख को हुआ हो, वे अंक सात वाले होते हैं। इस अंक के स्वामी जल के देवता वरुण हैं। जल मूल रूप से चंद्रमा से संबंधित है। इस कारण इस अंक के लोगों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है।
अंक 7 वाले स्वतंत्र विचारों वाले और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। किसी को भी बड़ी आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। चंद्रमा से संबंधित होने के कारण ये मन से बड़े ही चंचल होते हैं। इन्हें मस्ती-मजाक बहुत पसंद होता है। अपने आसपास हंसी मजाक का माहौल बनाए रखते हैं। ये महफिलों की जान साबित होते हैं। ये सभी को खुश रखते हैं। रविवार और सोमवार विशेष शुभ दिन हैं।
इनके लिए माह की 1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारीखें लकी होती हैं। हरा, पीला, सफेद, क्रीम और हल्के रंग लाभदायक हैं। गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए। इन्हें शिवजी को जल चढ़ाना चाहिए।
जिनकी जन्म की तारीख आठ है, ऐसे लोगों का हाल:
किसी भी माह की आठ तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति अंक आठ वाले होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ये काफी रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझ पाना काफी मुश्किल होता है। अंक आठ वालों का व्यवहार अन्य अंक वालों से बिल्कुल अलग होता है। ये हर बात को बहुत गहराई से सोचते हैं तथा मुंहफट होते हैं। बात को खरी-खरी और मुंह पर कह देने वाले होते हैं, इसलिए जीवन में इन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस अंक के लोगों में मनोबल एवं आध्यात्मिक शक्ति अधिक होती है। भक्तिभाव से भरे होते हैं। रविवार, सोमवार oars शनिवार का दिन विशेष शुभ होता है। 8, 17 और 26 तारीखें लकी हैं। गहरा भूरा, नीला, काला और बैंगनी शुभ रंग हैं।
जिनकी जन्म की तारीक नौ है उनके लिए क्या कहता है अंक ज्योंतिष:
वे अंक नौ के होते हैं। 9 का कारक मंगल है। मंगल तेजस्वी oars उग्र ग्रह है। मंगल के प्रभाव से इन्हें गुस्सा बहुत आता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति रहती है, फिर बाद में पछताते हैं। सामान्यतः अंक नौ वाले सेल्फ मोटिवेटेड यानी खुद की प्रेरणा से कार्य करने वाले होते हैं। अपने गुस्से के कारण इनके बहुत से शत्रु बन जाते हैं।
स्वभाव से डोमिनेटिंग होते हैं oars दूसरों पर नियंत्रण काफी पसंद होता है। ये फॉलोवर से ज्यादा लीडर स्वभाव वाले होते हैं। जहां इन्हें लीड करने का मौका नहीं मिलता उससे वे किनारा कर लेते हैं।
अंक 9 वाले लोगों के लिए 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 oars 30 तारीखें विशेष शुभ रहती हैं। गुस्से पर यदि नियंत्रण कर लें तो इन्हें उपलब्धियों की कमी नहीं रहती। इनके लिए मंगलवार, गुरुवार oars शुक्रवार शुभ दिन हैं।
विवाह में विलंब का ज्योतिषीय निदान- कन्या के शीघ्र विवाह के आजमाए हुए कारगर उपाय
ज़रूरी नोट (सभी पाठकों के लिए):
यदि आपका जन्म 10 तारीख से 31 तारीख के बीच हुआ है: अंक ज्योतिष के नियम के अनुसार आपकी जन्म तिथि को जोड़कर आपका मुख्य मूलांक (1 से 9) निकाला जाता है। नीचे 10 से 31 तारीख तक के सेक्शन में आपकी जन्म तिथि का सटीक और सीधा स्वभाव आपके मूल लेख के अनुसार ही दिया गया है। लेकिन अपने व्यक्तित्व, लकी रंग, शुभ दिन और स्वामी ग्रह के बारे में अधिक विस्तार से गहराई से जानने के लिए आप अपनी तारीख के मूलांक के अनुसार ऊपर दिए गए 1 से 9 तारीख तक के विस्तृत विश्लेषण को भी अवश्य देखें।
(उदाहरण के लिए: यदि आपकी जन्म तारीख 15 है, तो आपका मूलांक 1 + 5 = 6 होगा, अतः आप नीचे 15 तारीख का संक्षिप्त विवरण पढ़ने के साथ ही ऊपर ‘6 तारीख’ वाला विस्तृत सेक्शन भी ज़रूर देखें।)
10 से 19 तारीख तक जन्मे लोगों का हाल, अंक ज्योतिष के मुताबिक
-
10 तारीख: जिनका जन्म महीने की 10 तारीख को हुआ है वे क्रिएटिव और एक्सप्लोर यानी कुछ न कुछ नया करने या नया तलाशने के स्वभाव वाले लोग होते हैं। इस अंक का कारक ग्रह सूर्य है। सूर्य के कारण इस अंक के लोगों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। अपने प्रयास से सफलता के मार्ग में आने वाली रुकावटें दूर करते हैं। ये बहुत अधिक महत्वाकांक्षी भी होते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में ऊंची सफलता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। सम्मान के भूखे होते हैं। मान-सम्मान देकर इन्हें सरलता से खुश किया जा सकता है। रविवार और सोमवार लकी दिन हैं। पीला, सुनहरा, भूरा लकी कलर हैं।
-
11 तारीख: अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक के लोग क्रिएटिव और अच्छे इमेजिनेशन वाले लोग होते हैं। अभिनय, नृत्य कला में विशेष रूप से सफल होते हैं। इस अंक का कारक ग्रह चंद्रमा है। अपने कार्य को सलीके से और बहुत ही आकर्षक तरीके से करते हैं। इनकी रचनाशीलता इन्हें कुछ न कुछ नया सोचने, नया करने को प्रेरित करती है। स्वभाव से ये काफी रोमांटिक और फ्लर्ट होते हैं। इनसे लोग आकर्षित भी जल्दी हो जाते हैं। ये आकर्षक तो होते हैं पर कद-काठी से कमजोर होते हैं। इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं। सफेद, क्रीम या हल्का हरा रंग शुभ है। लाल, बैंगनी या गहरे रंग से बचना चाहिए।
-
12 तारीख: ये बड़े इमोशनल या भावुक होते हैं। इन्हें अनुशासन बहुत पसंद है। लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर समय प्रयास करेंगे। आशावादी और मनमौजी स्वभाव के लोग होते हैं जिन्हें खुश रहना और दूसरों को खुश रखना दोनों ही आता है। बड़े-बुजुर्गों के प्रति श्रद्धाभाव रखते हैं। अपने से छोटे से यही आशा रखते हैं कि इनके आदेशों का भी वैसे पालन हो और इसी स्वभाव के कारण इनका मनमुटाव भी जल्दी होता है। मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार लकी दिन हैं। हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारीखें इनके लिए विशेष रूप से लकी हैं। अंक 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है। पीला, लाल, गुलाबी, सफेद विशेष शुभ हैं।
-
13 तारीख: इस अंक के लोग किसी एक विषय को भी अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ देखते हैं। इन्हें बेकार का तर्क-वितर्क बिल्कुल पसंद नहीं होता। काम से काम रखने वाले होते हैं। व्यर्थ के चक्करों में नहीं पड़ते। इस अंक के छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं। जल्दी घुलते-मिलते नहीं इसलिए इनके ज्यादा मित्र नहीं होते। इनके साथ मित्रता निभाना भी मुश्किल है, लेकिन अगर दोस्ती हुई तो ये बहुत अच्छे दोस्त साबित होते हैं। जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। इस अंक के लोग सामान्यतः विरोधी दृष्टिकोण वाले होते हैं। किसी की बात से बहुत कम संतुष्ट होते हैं। स्वभाव में कुछ रूखापन तो होता है परंतु दिल से साफ होते हैं। किसी के प्रति मन में कोई बैर भाव नहीं रखते। फिर भी इनके कई शत्रु बन जाते हैं। रविवार, सोमवार और शनिवार लकी दिन हैं। 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष लकी होती हैं। नीला और ब्राउन शुभ रंग है।
-
14 तारीख: अंक ज्योतिष के अनुसार इनका स्वामी ग्रह है बुध। बुध को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहमंडल में राजकुमार जैसा पद प्राप्त है। इसलिए इस अंक वाले स्टाइलिश, मौज-मस्ती वाले होते हैं। कपड़े और गहने का विशेष शौक होता है और दिखावा करने से पीछे नहीं रहते। फ्रेंडली स्वभाव के होते हैं। जल्दी ही किसी को दोस्त बना लेंगे, दोस्ती निभा भी लेंगे। इनकी तरफ से दोस्ती जल्दी नहीं टूटती। घूमने-फिरने का शौक होता है। अपने लाइफस्टाइल से दोस्तों को इंप्रेस करते हैं। इनसे दुश्मनी भी ठीक नहीं, बदला लेने के लिए भी ये कुछ भी कर सकते हैं। बुधवार और शुक्रवार लकी दिन हैं। हरा, हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार रंग शुभ हैं। इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनने चाहिए। 5, 14 और 23 तारीखें विशेष शुभ हैं।
-
15 तारीख: जिनका जन्म 15 तारीख को हुआ है, वे सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा पाते हैं। घर-परिवार और बाहर सभी जगह लोकप्रिय रहते हैं। स्वभाव से विनम्र होंगे। ये अच्छे बॉस होते हैं। सबका ध्यान रखते हैं इसलिए इनके अधीन काम करने वाले लोग भी इनसे स्नेह रखते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव में रहते हैं। इनका केयरिंग नेचर लोगों को आकर्षित करता है और इन्हें प्रेम के बड़े प्रस्ताव मिलते हैं। स्वभाव से ये फ्लर्ट होते हैं और प्रेम-प्रसंग को लंबे समय तक और आनंद से चलाते हैं। परिवार का ध्यान रखने में भी इनका कोई मुकाबला नहीं। मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शुभ दिन हैं। इस दिन शुरू किए कार्यों में इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। किसी भी माह की 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27, 30 तारीख लकी है। सफेद, हल्के लाल, गुलाबी रंग इनके लिए शुभ हैं। बैंगनी और काला रंग अशुभ है। 3, 6, 9 अंक वालों से अच्छी दोस्ती रहती है।
-
16 तारीख: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 16 तारीख को हुआ है, वे लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। चंद्रमा की चाल अन्य ग्रहों में सबसे तेज है। इसलिए इस अंक वाले लोगों में चंचलता रहेगी। कला के प्रति विशेष रूप से झुकाव होता है। लेखक, चित्रकार या कवि होते हैं या ऐसे लोगों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। नयापन की तलाश रहती है। कुछ नए प्रयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रविवार और सोमवार शुभ दिन हैं। माह की 1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारीखें इनके लिए शुभफल देने वाली हैं। हरा, पीला, सफेद, cream और हल्के रंग लाभदायक हैं। गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए।
-
17 तारीख: किसी भी माह की 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के अंक का स्वामी ग्रह शनि है। ये लोग काफी रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझना मुश्किल है। इनके मन की थाह लेना भी मुश्किल। कई बार बहुत नकचढ़े और हर बात में मीन-मेख निकालने वाले हो जाते हैं। ये दूसरों के लिए लकी साबित होते हैं इसलिए लोग इनकी कई चीजों की अनदेखी करते हुए भी इनके साथ रहना पसंद करते हैं। हावी होने की आदत के कारण कई बार ये अपने शुभचिंतकों को खो देते हैं और अकेलापन महसूस करते हुए भी स्वयं आगे आकर रिश्तों को जिंदा करने का प्रयास नहीं करेंगे। मुंहफट स्वभाव के कारण इन्हें गलत समझ लिया जाता है पर मन से सरल होते हैं। शनिवार का दिन विशेष शुभ होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी ठीक रहता है। किसी भी माह के लिए 8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं। गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ है।
-
18 तारीख: उनके अंक का कारक मंगल है। इस अंक वालों का अधिकांश जीवन संघर्ष में बीतता है। इन्हें आसानी से कुछ प्राप्त नहीं होता। छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी कड़ी मेहनत करनी होती है। इनमें संगठन बनाने का गुण होता है। लोगों को लीड करने में कुशल होते हैं और दूसरों पर नियंत्रण रखना इनका शौक होता है। स्वभाव से क्रोधी होंगे। किसी बात पर गुस्सा बहुत जल्दी आ जाएगा। जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं और फिर अफसोस करते हैं। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण करके ये सफलता भी औरों के मुकाबले ज्यादा तेजी से प्राप्त कर सकते हैं। 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 और 30 तारीखें विशेष लकी हैं। मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन हैं।
-
19 तारीख: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 19 तारीख को हुआ है, वे लोग रचनात्मक तरीके से किसी कार्य को पूर्ण कर लेते हैं। इनका लकी नंबर एक है। एक अंक का कारक ग्रह सूर्य है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक वाले व्यक्ति रचनात्मक, सकारात्मक सोच वाले और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। अपने धुन के पक्के होते हैं। काम पूरा जब तक न हो जाए चैन से नहीं बैठेंगे। काम के प्रति पूरे ईमानदार रहते हैं इसलिए करियर में सफल रहते हैं। रविवार और सोमवार विशेष लकी दिन हैं। पीला, सुनहरा, भूरा लकी कलर है।
20 से 31 तारीख को जन्मे लोगों का हाल
-
20 तारीख: जिनका जन्म 20 तारीख को हुआ है वे एक्सपेरिमेंट यानी नए-नए प्रयोग में विश्वास रखते हैं। पुरानी चीजों से जल्दी बोर हो जाते हैं। परिवर्तन काफी पसंद होता है। मित्रों से घिरे रहेंगे। धमा-चौकड़ी मचाने वाले, फन लविंग होते हैं। इनकी एक बहुत बड़ी कमी यह है कि जरा सी भी परिस्थितियां विपरीत हुईं ये उसका सामना नहीं कर पाएंगे। तुरंत दुखी और निराश हो जाएंगे। विपरीत स्थितियों में निराशावादी हो जाते हैं। इन्हें ऐसे दोस्तों की बड़ी जरूरत होती है जो अंदर से स्ट्रॉन्ग हों और इनका आत्मविश्वास दिलाएं। ऐसे लोगों के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग या अफेयर बहुत होते हैं। प्रेम करना और प्रेम निभाना दोनों आता है। इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार शुभ दिन है। सफेद, cream, हरा या हल्का हरा रंग लकी कलर है। इन्हें गहरे रंगों से बचना चाहिए।
-
21 तारीख: वे काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। सफलता बहुत आसानी से तो नहीं मिलती लेकिन अगर जिद पर आ जाएं तो अपनी मेहनत से खूब तरक्की भी करते हैं और ऊंचे पद तक जाते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। अपना काम तो बहुत परिश्रम से करेंगे लेकिन दूसरों के काम को बहुत टालने वाले होते हैं। काम के लिए दबाव बनाया जाता है तो ये खीजने लगते हैं। मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार लकी दिन हैं। 6, 9, 15, 18, 27 तारीखें इनके लिए विशेष रूप से शुभ होती हैं। 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है। बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला शुभ रंग हैं।
-
22 तारीख: जिनका जन्म किसी भी माह की 22 तारीख को हुआ है वे अपने आसपास के लोगों से एकदम अलग स्वभाव के होते हैं। ये बहुत तर्क-वितर्क करते रहते हैं, इसी वजह से इनके गुप्त शत्रु होते हैं। परंपरावादी नहीं हो सकते। ये स्वभाव से विद्रोही होते हैं। इस अंक के लोग काफी इमोशनल भी होते हैं। पल में गुस्सा पल में खुश। इन्हें समझना बड़ा मुश्किल है। छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाएंगे। लॉजिक की कसौटी पर हर चीज को कसेंगे और लोगों को नाराज कर लेंगे। इनके मित्र कम होते हैं। मन से कोमल होते हैं और किसी को दुखी नहीं देख सकते। जरूरत पड़ने पर किसी के आंसू पोंछने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। रविवार, सोमवार लकी दिन हैं। 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष लाभदायक होती हैं। नीला और ब्राउन कलर शुभ रंग है।
-
23 तारीख: जिनकी जन्म तारीख 23 है वे एक्साइटमेंट से भरे होते हैं। रोमांचक कारनामों के प्रति झुकाव रहता है, पैसा इनकी प्राथमिकता में बहुत ऊपर होता है। पैसे उड़ाने का भी बड़ा शौक होता है। शानो-शौकत की जिंदगी पसंद करते हैं। पैसे कमाने के नए-नए रास्ते खोज लेते हैं। मीठा बोलना इनकी खासियत है। अपने रंग-बिरंगे लाइफस्टाइल से किसी को भी इंप्रेस कर लेंगे। जल्दबाजी में फैसले लेते हैं इसके कारण बहुत बार नुकसान में रहते हैं। बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन हैं। हरा, हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार रंग लाभदायक है। इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनने चाहिए, 5, 14 और 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं।
-
24 तारीख: उनके लिए परिवार बहुत मायने रखता है। अपने परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों के लिए बहुत संवेदनशील होते हैं। उनके सुख-दुख का बहुत ख्याल रखते हैं इस कारण थोड़े पजेसिव भी हो जाते हैं। ये जैसा व्यवहार सबके प्रति रखते हैं वैसे ही की अपेक्षा रखते हैं इस कारण इनके करीबी लोग कई बार घुटन महसूस करने लगते हैं। हालांकि ये खुद इतने केयरिंग हैं कि कोई इन्हें छोड़ना नहीं चाहता। अपने साथी की किसी भी इच्छा को पूरी करने के लिए ये सदैव तत्पर रहते हैं। इरादों के पक्के होते हैं और जो काम एक बार सोच लेते हैं, उसे पूरा करके ही चैन लेंगे। सौंदर्य प्रेमी होते हैं। सुंदरता लुभाती है। माता-पिता के आज्ञाकारी बच्चे सिद्ध होते हैं। इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं चाहिए। बहुत कम्प्रोमाइज पसंद नहीं करते। ग्लैमरस जीवन जीते हैं। मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शुभ दिन हैं। इस दिन शुरू किए कार्यों में सफलता की संभावना ज्यादा रहती है। माह की 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27, 30 तारीख शुभ है। बैंगनी और काला रंग अशुभ है। इन्हें लाल या गुलाबी शेड्स, हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
-
25 तारीख: किसी भी माह की 25 तारीख को जन्मे लोग स्वभाव से घुमक्कड़ होंगे। यात्रा पसंद है। पढ़ना भी बहुत पसंद है। नई-नई चीजें जानने की ललक होगी। चंचल स्वभाव के और मित्रवत रहते हैं। अपने आसपास क्या हो रहा है इसमें बड़ी रुचि होगी। इन्हें हर चीज जानना है, जो इनसे बातें शेयर नहीं करता उस पर विश्वास कम करते हैं। केयरिंग होते हैं और परिवार में इनकी चलती है। स्वभाव से धार्मिक तो होंगे पर बहुत पूजा-पाठ या व्रत नहीं करेंगे पर इन्हें तंत्र-मंत्र में रुचि हो सकती है। रविवार और सोमवार शुभ दिन हैं। 1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारीख शुभ रहती है। हरा, पीला, सफेद, cream और हल्के रंग लाभदायक हैं। गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए।
-
26 तारीख: इस अंक का कारक ग्रह शनि है। ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश माना जाता है। शनि किसी भी व्यक्ति के द्वारा किए गए अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करता है। मुंहफट होंगे और हमेशा सही के साथ खड़े होंगे। जब ये किसी कार्य का उत्तरदायित्व अपने कंधों पर लेते हैं तो उसे पूरा अवश्य करते हैं। इस अंक के लोगों में मनोबल एवं आध्यात्मिक शक्ति अधिक होती है। भक्ति भाव से भरे होंगे। पूजा-पाठ व्रत आदि करने वाले होते हैं। शनिवार का दिन विशेष होता है। सोमवार और रविवार भी शुभ हैं। 8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं। रंगों में इनके लिए गहरा भूरा, नीला, काला और बैंगनी शुभ रंग हैं।
-
27 तारीख: इस अंक के लोग अति परिश्रमी और साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं और इसी वजह से इन्हें ऑफिस में प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि इनके जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां भी लगातार आती रहती हैं फिर भी अंततः इन्हें सफलता मिलती है। इस अंक का स्वामी मंगल है जिसके कारण ये जल्दी क्रोधित होने वाले होते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में निर्णय भी ले लेते हैं। परिश्रम से पीछे नहीं हटते। अपने उत्साह और साहस के बल पर बड़ी-बड़ी परेशानियों को आसानी से दूर कर लेते हैं। 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 और 30 तारीखें विशेष शुभ हैं। सफलता के लिए इन लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार शुभ दिन हैं।
-
28 तारीख: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 28 तारीख को हुआ है वे लोग सूर्य से सीधे प्रभावित होते हैं। इन लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है, क्योंकि इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य ही है। ये जोशीले होते हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय होंगे और प्रतिष्ठित भी होंगे। सामान्यतः ये अतिमहत्वाकांक्षी होते हैं इस कारण इन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ती है लेकिन अंततः जो चाहिए वह पा ही लेते हैं। इनका काम करने का तरीका ऐसा होता है किसी को भी अपने ऊपर आश्रित बना लेंगे। नेतृत्व करने की प्रवृत्ति और क्षमता दोनों ही इनमें होती है। रविवार और सोमवार विशेष लाभ के दिन हैं। पीला, सुनहरा, भूरा शुभ रंग है।
-
29 तारीख: इस अंक का स्वामी चंद्रमा है। ये लोग अपनी कल्पना शक्ति के बल पर किसी भी कार्य को नए ढंग से करने में सफल रहते हैं। अपनी इसी योग्यता के कारण इन्हें हर जगह विशेष सम्मान मिलता है। नए-नए प्रयोग के लिए हमेशा उत्साही रहते हैं। शरीर से भले ही कमजोर दिख सकते हैं पर मानसिक रूप से बड़े ही मजबूत होते हैं। किसी को सहारा देना इन्हें आता है। चंचल स्वभाव के और मित्रवत दृष्टिकोण वाले होते हैं। चंद्र के प्रभाव से इनके कई प्रेम-प्रसंगों में होने की संभावना रहती है। रविवार, सोमवार और शुक्रवार शुभ दिन हैं। इन्हें हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। गहरे रंग, लाल-काले रंग से बचना चाहिए।
-
30 तारीख: जिन लोगों की जन्म तारीख 30 है, उन लोगों में हावी होने की प्रवृत्ति बहुत होती है। अपनी बात मनवाने के लिए ये कुछ भी करेंगे। कभी-कभी तानाशाही भी दिखाते हैं जिसके कारण सबके साथ सामंजस्य बनाना इनके लिए संभव नहीं है। संयुक्त परिवार में इनके लिए परेशानी रहती है। बहुत ज्यादा स्वाभिमानी बनने के प्रयास में ये दूसरों का अनादर भी कर देते हैं, किसी का लेना या किसी के प्रति आभारी रहने की कला इन्हें नहीं आती इस कारण इनके निकटजन भी इनसे कटते हैं। भाग्य का साथ मिलता है। अधिक समय एक जगह रुककर यह कार्य नहीं कर सकते। इन्हें कठिन परिस्थितियों से लड़ना आता है। मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार विशेष शुभ दिन हैं। 6, 9, 15, 18, 27 तारीखें इनके लिए विशेष रूप से शुभ हैं। बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला, पीला शुभ है।
-
31 तारीख: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 31 तारीख को हुआ है वे लोग गुप्त विरोधियों से परेशान रहते हैं। सामान्यतः इनके स्वभाव में तर्क-वितर्क करना शामिल होता है और इसी वजह से ये लोग शत्रुओं की संख्या बढ़ा लेते हैं। इन लोगों पर सूर्य का सीधा असर होता है। स्वभाव से उग्र होते हैं। स्वभाव को देखते हुए ऐसा लगता है कि ये लोग झगड़ालू स्वभाव के हैं, पर वास्तव में ऐसा होता नहीं। अपने तर्क-वितर्क के स्वभाव के कारण इन्हें वाद-विवाद और कानूनी कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होती है। विपरीत परिस्थितियों को आसानी से अपने पक्ष में कर लेते हैं। घर-परिवार में अलग-अलग नियम बनाते रहते हैं जिससे पारिवारिक जीवन तनाव वाला रहता है। रविवार, सोमवार और शनिवार लकी दिन हैं। 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष शुभ हैं। नीला और ब्राउन कलर शुभ है।
पति पत्नी में होती है हर बात पर किचकिच: सरल ज्योतिषीय उपाय
अंक ज्योतिष में मूलांक क्या होता है और इसे कैसे निकालते हैं?
उत्तर: आपके जन्म की तारीख के अंकों को आपस में जोड़कर जो एकल संख्या (Single Digit) प्राप्त होती है, उसे मूलांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म किसी महीने की 28 तारीख को हुआ है, तो आप मूलांक निकालने ऐसे निकालें. 28 के अंकों को जोड़ें— 2 + 8 = 10. अब 10 के अंकों को जोड़ें यानी– 1 + 0 = 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा।
क्या जन्म तारीख से जाना गया स्वभाव शत-प्रतिशत सच होता है?
उत्तर: अंक ज्योतिष आपके जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के आधार पर आपकी मूल प्रवृत्तियों, खूबियों और कमजोरियों का एक खाका प्रस्तुत करता है। जीवन में आगे चलकर आपकी शिक्षा, परवरिश, माहौल और आपके खुद के कर्म भी आपके स्वभाव और किस्मत को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पौराणिक कथाएँ, व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र, गीता ज्ञान-अमृत, श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ने के लिए हमारा लोकप्रिय ऐप्प “प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प” डाउनलोड करें। ऐप में यह सब आप बिना इंटरनेट के भी पढ़ सकते हैं। यह एक शुद्ध धार्मिक प्रयास है, एक बार इसे अवश्य देखना चाहिए।