किस राशि के लड़कों की जोड़ी किस राशि की लड़की से जमती है.
आपने कई बार ज्योतिषियों को कहते सुना होगा कि विवाह के बाद आपका आपकी किस्मत चमकेगी. ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि जीवनसाथी अपने साथ भाग्य लेकर आता है.
विवाह के बाद का जीवन कैसा रहेगा, यह बताना मुश्किल है. फिर भी अगर कन्या की कुंडली के मित्रता और भाग्य का विचार करके शादी की जाए तो जीवनसाथी भाग्योदय और सुखद दांपत्य जीवन में सहायक हो सकता है.
इसकी गणना या विचार राशि के हिसाब से भी संभव है. आइए समझते हैं किस राशि के पुरुष के लिए सबसे अच्छा मेल किस राशि की कन्या से बैठता है जो उनके लिए भाग्योदय लेकर आए और वैवाहिक जीवन आनंददायक साबित हो.
मेष-
मेष राशि के पुरुष कड़े स्वभाव के क्रोधी और जिद्दी होते हैं. इसलिए बेहतर मेल बिठाने के लिए इस राशि के लड़कों के विवाह के लिए तुला राशि की लड़कियां सबसे अच्छी हो सकती हैं.
वृष-
वृष राशि वाले पुरुषों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होती है. इसलिए ये शांत स्वभाव के होते हैं. इन लड़कों के लिए वृश्चिक राशि की महिलाएं ज्यादा लकी होती हैं.
मिथुन-
मिथुन राशि वाले पुरुषों का स्वभाव चंचल होता है. मिथुन राशि वाले यदि वृष राशि, तुला राशि और सिंह राशि की कन्या से शादी करें तो, वह उनके मन को शांत रखकर गलत रास्ते पर जाने से रोकती हैं और भाग्यशाली साबित होती हैं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्क-
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है. इसलिए इस राशि के लड़के मीठा बोलने वाले होते हैं. उनके लिए सिंह राशि, मेष राशि और धनु राशि की कन्याएं अच्छा साथ निभाती हैं और सौभाग्य लेकर आती हैं.
सिंह-
इस राशि के पुरुष आत्मविश्वास से भरे लेकिन बड़े गुस्सैल होते हैं. कर्क राशि, मेष राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशि की लड़कियां इनके जीवन को व्यवस्थित कर सुख-शांति लाने में मददगार होती हैं इसलिए वे इऩके लिए ज्यादा लकी साबित हो सकती हैं.
कन्या-
कन्या राशि वालों के लिए वृष राशि की लड़कियां शुभ होती हैं. कन्या राशि वालों को वृष राशि की लड़कियों से अच्छा सहयोग तो मिलता ही है और भावनात्मक रूप से जुड़ाव ज्यादा गहरा होता है.
तुला-
तुला राशि वाले लड़के मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि और मकर राशि की लड़कियों से प्रभावित होते हैं. इस राशि के लड़के स्थिर मिजाज वाले होते हैं. मेष राशि की लड़कियां इनके साथ विशेष सहयोग करती हैं और भाग्योदय कराती हैं.
वृश्चिक-
वृश्चिक राशि वालों में आत्मविश्वास कुछ कम होता है क्योंकि उनकी कुंडली में चंद्रमा अशुभ होता है. वहीं वृष राशि वालों के लिए चंद्रमा शुभ फल देने वाला होता है इसलिए वृष राशि की कन्या वृश्चिक राशि, वालों का विश्वास बढ़ाकर लकी साबित होती हैं. इसके अलावा धनु राशि और मीन राशि भी उनके लिए शुभ होगा.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.धनु-
धनु राशि वालों का मिजाज भी मिथुन राशि वालों की तरह चंचल होता है. इसलिए धनु राशि वाले लड़कों के लिए सिंह राशि और मेष राशि की लड़कियां सबसे अच्छी साबित हो सकती हैं.
मकर-
मकर राशि वाले पुरुष स्वभाव से कठोर होते हैं. उन्हें अगर भावनात्मक सहयोग की बड़ी जरूरत होती है. कर्क राशि, तुला राशि और वृष राशि की कन्या इस कमी को पूरा कर उनका भाग्योदय करा सकती है.
कुंभ-
कुंभ राशि वालों को हर मोड़ पर अच्छे और सच्चे साथी की जरूरत होती है. उनके लिए सिंह राशि और वृष राशि की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की दिलाने वाली साबित होती हैं. कुंभ राशि के लड़कों को यदि सिंह और वृष राशि वाली जीवनसंगिनी मिले तो भाग्योदय जल्दी होता है.
मीन-
मीन राशि वालों के जीवन में मेष और वृश्चिक राशि की महिलाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं. इसलिए मीन राशि के लड़कों की मेष और वृश्चिक राशि की लड़की के साथ मेल ज्यादा बेहतर और लकी साबित हो सकता है.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य व पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page