नवरात्रि व्रत के एक दिन का पुण्यफल भी इतना बड़ा होता हैः नवरात्र व्रत महात्म्य कथा
नवरात्रि व्रत कथा महात्म्यः एक दिन का व्रत भी है इतना फलदायी
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि व्रत कथा (Navratri Vrat Katha) का श्रवण और पठन करने मात्र से साधक के जीवन के समस्त कष्ट, दरिद्रता और असाध्य रोग दूर हो जाते हैं। देवी भागवत और लोककथाओं में वर्णित एक दिन के नवरात्र व्रत के माहात्म्य की यह कथा बताती है कि सच्ची श्रद्धा से किया गया मां जगदंबा का पूजन किस प्रकार असंभव को भी संभव बना देता है।
नवरात्रि व्रत कथा की बात शुरू करने से पहले व्रत के बारे में बात कर लेते हैं। प्रभु शरणं का एक उद्देश्य है सनातन की सारी मान्यताओं के पीछे के विज्ञान को समझने की कोशिश। आपमें से बहुत सारे लोग नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत करते होंगे। कुछ लोग दो दिन व्रत करते हैं- या तो प्रथमा या अष्टमी को. या फिर कुछ लोग लगातार दो दिन व्रत करते हैं।
इस व्रत में वे नमक नहीं खाते। फलाहार लेते हैं जिसमें मुख्य रूप से फल या कुछ विशेष अनाज। इस तरह वे एक वैज्ञानिक तरीके के पालन करते हैं। अब आप सोचेंगे कि इसमें क्या विज्ञान? और हम तो यहां नवरात्रि व्रत कथा और उसके व्रत का महात्म्य पढ़ने आए थे। यह सब तो आप कभी भी पढ़ लेंगे। और कोई कहानी सुनाना हमारे ऋषियों का मकसद थोड़े ही रहा होगा। वे तो आपको कुछ गूढ़ ज्ञान देना चाहते रहे होंगे जो हमें नहीं मिल रहा।
चलिए संक्षेप में कहता हूँ। यदि हम 24 घंटे तक शरीर में अन्न नहीं लेते तो हमारे शरीर में बहुत सी ऐसी प्रक्रियाएं शुरू होती हैं जिससे हमारे शरीर के अनेक विकार दूर हो जाते हैं। कई बार यदि कैंसर वाली कोशिकाएं अभी शुरुआती दौर में हैं तो 24 घंटे का अन्न त्यागने से उन्हें शरीर की स्वस्थ कोशिकाएं अपना आहार बना लेती हैं। इस तरह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पैदा होने से पहले ही खत्म हो जाती है।
ये कोई कोरी गप्पबाजी नहीं है। जापान के वैज्ञानिक डॉ. योशिनोरी ओसुमी ने प्रयोगशाला में इसे प्रमाणित करके दिखाया। और यह इतना सटीक था कि उन्हें इसके लिए 2026 में नोबेल प्राइज मिला था। दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार।
अब नवरात्रि के व्रत की बात करते हैं। साल में वैसे तो चार नवरात्रि होती है और यह भी एक वैज्ञानिक घटना है। यदि आपको भारतीय ऋषियों के ज्ञान पर गर्व अनुभव करना है तो चार नवरात्रि के पीछे के विज्ञान की पोस्ट जरूर पढ़ें। आपको बहुत गर्व होगा। उसका लिंक यहां दे रहा हूँ-
नवरात्रि पूजा जरूर करनी चाहिए, जानें साल में 4 नवरात्रि का वैज्ञानिक आधार
दो प्रमुख नवरात्रि चैत्र और शारदीय नवरात्रि की ही बात कर लेते हैं। ये दोनों नवरात्रि तब होती हैं जब मौसम बदल रहा होता है। यानी शरीर को उस परिवर्तन के लिए तैयार करना होता है। इस दौरान हम अपने आहार को संतुलित करके शरीर को यदि उस तैयारी का अवसर दे देते हैं तो शरीर अधिक मजबूत हो जाता है। आपने देखा होगा व्रत आदि करने वाले लोगों की एनर्जी ऐसे लोगों से अधिक होती है जो सालों भर बिना गैप पेट में कुछ न कुछ ठूंसते रहते हैं।
दूसरी चीज व्रत में पानी का सेवन भी कम हो जाता है क्योंकि हम अन्न खा नहीं रहे। फल आदि में स्वयं पानी होता है तो उससे आपूर्ति हो जाती है। इससे शरीर में एक और अच्छी प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यदि 15 घंटे के लिए भी हम बिल्कुल निराहार रह जाते हैं जिसमें जल भी नहीं लेते तो ऑटोफैगी की दर सामान्य से अधिक होती है। यह भी डॉ. योशिनोरी के शोध में दिखा है।
सोचिए कितना व्यापक था हमारे ऋषियों का ज्ञान। अब यदि वे हर प्रवचन में यह कहते कि व्रत करो, व्रत में ये नियम पालन करो तो कितने लोग इसे मानते? उन्होंने इसे हमारे जीवन में अनिवार्य रूप से जोड़ने के लिए इसे परंपराओं में बांध दिया। एक और महत्त्वपूर्ण बात- उन्होंने ये सारे नियम उनके लिए अनिवार्य बना दिए जिन्हें सात्विक या संन्यासी जीवन जीना है। उन्हें इससे छूट ही नहीं मिली।
कारण संन्यासी जीवन वाले लोग शारीरिक श्रम गृहस्थों या मेहनतकशों की तुलना में कम करते हैं। इसलिए उनमें सेल्युवर एक्टिविटिज या कोशिकीय गतिविधियों की दर भी कम होती हैं। उन्हें तो अपने शरीर की आंतरिक सफाई की आवश्यकता किसी मेहनत मजदूरी करने वाले व्यक्ति से अधिक है।
आज के दौर में जहां हमारा जीवन सुविधाओं के विकास के कारण शिथिल हो गया है हमें व्रतों की पहले से अधिक आवश्यकता है शरीर को स्वाभाविक रूप से स्वस्थ रखने के लिए।
इसे एक बार और पढ़िए और गर्व करिए हमारे पुराने ज्ञान विज्ञान पर। गूढ़ ज्ञान को कहानियों में पिरोया गया है क्योंकि हम कहानियां आसानी से समझ जाते हैं। वाल्मीकि ने रामायण संस्कृत में लिखी लेकिन उसे कम लोग पढ़ पाए। संस्कृत के विद्वान तुलसीदास ने रामायण लोकभाषा अवधि में लिखी और वह बनी रामचरितमानस। फिर रामायण हर ओर फैल गई।
आपने देखा होगा रामचरितमानस पाठ का आयोजन होते, रामायण पाठ के कितने आयोजन आपने देखे हैं।
बस यही कारण है कि कई बार आपको व्रतों की कहानियां बड़ी अटपटी लगेंगी। पढ़े-लिखे होने के कारण आपको उस पर हंसी भी आएगी और अविश्वास भी होगा। यह अच्छा है। लेकिन अवविश्वास पर न रुकिए। दिमाग दौड़ाइए कि इस कहानी के माध्यम से क्या कुछ ऐसा कहने की कोशिश की जा रही है जिसे हमारा दिमाग अभी पकड़ नहीं पा रहा है। बस यहीं से शुरू होगी चेतना के जागरूक होने की वह प्रक्रिया जो सनातन का मूल उद्देश्य है।
चलिए अब नवरात्रि व्रत कथा की तरफ लौटते हैं। लेकिन जो बातें ऊपर बताईं उसे हमेशा दिमाग में रखिएगा और धर्मग्रंथों को एक अलग नजरिए से परखिएगा। आपको गर्व होने लगेगा।
नवरात्रि व्रत कथा आरंभः अनाथ ब्राह्मण और उनकी पुत्री सुमति
पीठत नामक एक पावन गांव में भगवती दुर्गा का अनन्य भक्त एक ब्राह्मण रहता था, जिसका नाम अनाथ था। वह नित्य प्रति पूरी निष्ठा और वैदिक विधि-विधान से मां जगदंबा की आराधना करता था। अनाथ की सुमति नाम की एक रूपवती और विदुषी कन्या थी। सुमति बाल्यकाल से ही पिता के पूजन की तैयारी में हाथ बंटाती और नित्य देवी पूजा में शामिल होती थी।
एक दिन बालिका सुमति अपनी सहेलियों के संग खेलने में इतनी मग्न हो गई कि उसे समय का भान ही न रहा। खेल-खेल में वह संध्या पूजन के समय मंदिर नहीं पहुंच सकी। पिता को जब पूजन बेला में कन्या नहीं दिखी, तो वे घोर क्रोध में आ गए।
पिता का क्रोध और सुमति का कठोर विवाह
क्रोधित होकर अनाथ ने कहा— “सुमति! आज तूने भगवती के पूजन का तिरस्कार किया है। यदि तेरी यही मति रही, तो मैं तेरा विवाह किसी दरिद्र और कुष्ठ रोगी से कर दूंगा।”
पिता के ऐसे शापित वचन सुनकर सुमति अत्यंत दुखी हुई। उसने क्षमा मांगते हुए कहा— “पिताजी! बालपन की नादानी से मुझे समय का ध्यान नहीं रहा, इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मां जगदंबा तो दयामयी हैं, वे मेरी इस भूल को अवश्य क्षमा करेंगी।”
किंतु अनाथ का क्रोध शांत न हुआ। उसने हठपूर्वक कहा कि वह अपने वचन से पीछे नहीं हटेगा। इस पर सुमति ने धर्मपूर्वक उत्तर दिया— “पिताजी! आपकी पुत्री होने के नाते मैं आपके अधीन हूं। आप जिससे चाहें मेरा विवाह कर दें, किंतु मेरे भाग्य में जो विधाता ने लिखा है, वही होगा।”
क्रोधवश ब्राह्मण अनाथ ने आगे चलकर सुमति का विवाह वास्तव में एक अत्यंत निर्धन और असाध्य कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति से कर दिया। सुमति ने इसे प्रभु की इच्छा और अपने पूर्वजन्मों का प्रारब्ध मानकर सहर्ष स्वीकार कर लिया।
जंगल में मां भगवती का दिव्य प्राकट्य

विवाह के पश्चात जब पति-पत्नी के पास कोई आश्रय न था, तो उन्होंने अपनी पहली रात एक घने जंगल में अत्यंत कष्ट और पीड़ा के बीच बिताई। अपने कुष्ठरोगी पति की दयनीय दशा और शारीरिक पीड़ा देखकर सुमति का हृदय कराह उठा। उसने अश्रुपूरित नेत्रों से मां अंबे का स्मरण किया।
सुमति की अनन्य निष्ठा और पूर्व के भक्तिभाव से प्रसन्न होकर स्वयं आदिशक्ति मां जगदंबा दिव्य रूप में वहां प्रकट हो गईं। मां ने मधुर वाणी में कहा— “हे धर्मनिष्ठ सुमति! मैं तेरी सच्ची निष्ठा से अति प्रसन्न हूं। जो वरदान मांगना चाहती हो, मांग लो।”
माता के अलौकिक दर्शन पाकर सुमति भावविभोर हो गई। उसने हाथ जोड़कर पूछा— “हे करुणामयी मां! मुझ दीन-हीन पर आपकी यह अहैतुकी कृपा कैसे हुई? मेरे कौन से पुण्यकर्म हैं जिससे मुझे आपके साक्षात दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ?”
पूर्वजन्म का रहस्य और एक दिन के व्रत का पुण्य
भगवती मुस्कुराकर बोलीं— “पुत्री! मैं ही सृष्टि का मूल आदिशक्ति, ब्रह्मा, विद्या और सरस्वती हूं। इस जन्म की भक्ति के साथ-साथ तेरे पूर्वजन्म के कर्म भी अत्यंत पावन थे। पूर्वजन्म में तू एक केवट की धर्मपरायण और पतिव्रता पत्नी थी। एक बार तेरे पति पर चोरी का आरोप लगा और राजा के सैनिकों ने तुम दोनों को कारागार में डाल दिया।”
देवी मां ने आगे बताया— “कारागार में सैनिकों ने तुम्हें नौ दिनों तक केवल जल के अतिरिक्त कोई भोजन नहीं दिया। संयोग से वे दिन चैत्र/शारदीय नवरात्र के थे। भूखे-प्यासे रहकर तुम दोनों अनजाने में ही नौ दिनों तक मेरा ध्यान और स्तुति करते रहे। इस प्रकार तुम्हारा निष्काम नवरात्र व्रत पूर्ण हो गया था। उसी व्रत के प्रभाव से मैं आज तुझे मनवांछित फल देने आई हूं।”
पति का कुष्ठ रोग निवारण और सुखद जीवन

सुमति ने करबद्ध होकर प्रार्थना की— “हे मां दुर्गा! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं, तो मेरे निर्दोष पति को इस भयंकर कुष्ठ रोग से मुक्त कर पूर्ण स्वस्थ कर दीजिए।”
मां भगवती ने कहा— “पुत्री! तू अपने पूर्वजन्म के उस नौ दिनों के नवरात्र व्रत में से मात्र एक दिन के व्रत का पुण्यफल अपने पति को संकल्प करके दे दे।”
सुमति ने तत्काल मां की आज्ञा मानकर अपने एक दिन के व्रत का प्रभाव पति को समर्पित कर दिया। उस एक दिन के व्रतपुण्य का स्पर्श होते ही उसका पति क्षणभर में कुष्ठ रोग से मुक्त होकर अत्यंत सुंदर और कांतिवान हो गया।
भगवती ने दोनों को आशीर्वाद दिया, नवरात्र पूजन की संपूर्ण शास्त्रीय विधि समझाई और शीघ्र ही गुणवान पुत्र प्राप्त होने का वरदान देकर अंतर्धान हो गईं। इसके पश्चात सुमति के पति ने उद्यम से विपुल धन कमाया और समय आने पर उन्हें ‘उदालय’ नामक तेजस्वी पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।
बोलो सांचे दरबार की जय! जयकारा शेरावाली का!
(स्रोत: पौराणिक लोकश्रुति एवं देवी भागवत महात्म्य)
संकलन व संपादनः राजन प्रकाश
नवरात्रि व्रत कथा की इस पोस्ट के माध्यम से आपको विचार मंथन के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। आप इससे सहमत हैं या नहीं हमें बताइएगा। पोस्ट में कोई त्रुटि हुई है तो सूचित करें। हम तुरंत सुधार करेंगे।
नवरात्रि व्रत कथा की यदि यह पोस्ट आपको पसंद आई है तो कुछ और पोस्ट भी पढें-
नवरात्रि पूजा जरूर करनी चाहिए, जानें साल में 4 नवरात्रि का वैज्ञानिक आधार
एकादशी व्रत वैज्ञानिक मान्यता आधारित है, जानकर गर्व होगा
प्रभु शरणम् ऐप्प में ऐसे उपयोगी पोस्ट बहुत मिल जाएंगे. छोटा सा ऐप्प है. करीब पांच लाख लोग उसका प्रयोग करके प्रसन्न हैं. आप भी ट्राई करके देखिए. अच्छा न लगे तो डिलिट कर दीजिएगा.
प्ले स्टोर में सर्च करें Prabhu Sharnam और ऐप डाउनलोड कर लें.
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी.
धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः
तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
हम ऐसी जानकारियां फेसबुक पर भी देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी:
Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए:
Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group