कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 20 जुलाई से 26 जुलाई)

आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
मेषः
यह सप्ताह अनुकूलता भरा रहेगा. चंद्रमा के बृहस्पति के साथ राशि के पंचम भाव में होने से अनुकूलता रहेगी. सप्ताह का आरंभ आनंददायक रहेगा. कोई बड़ा कार्य हो सकता है या किसी महत्वपूर्ण कार्य में आप हाथ डाल सकते हैं. संपत्ति से जुड़े काम में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति और समृद्धि रहेगी. सप्ताह के मध्य में धन आगमन का योग है. व्यापार या प्रोफेशनल कार्यों में जुड़े लोगों के लिए आमदनी सुधरेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सुखद. मान-सम्मान और तरक्की का समय है. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाग्य साथ देगा. यात्रा को योग है. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. उदर विकार और सिरदर्द की कुछ परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.
वृषः
यह सप्ताह मिश्रित फलदेने वाला रहेगा. राशि से चतुर्थ भाव में गुरू की उपस्थिति से कुछ मानसिक कष्ट या किसी कारण चिंता हो सकती है. कुछ कार्यों में अऴरोध उत्पन्न हो सकते हैं. किंतु घबराने की बात नहीं सप्ताह के मध्य आते-आते तेजी से सुधार होने लगेगा. आय में अचानक वृद्धि हो सकती है. कोई रूका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है. व्यापार के लिए समय अच्छा. व्यवसायिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. यदि आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो उसमें वृद्धि होगी या कोई नया कारोबार शुरू करने की इच्छा होगी. विद्यार्थियों के लिए सफलता के लिए कठिन परिश्रम का समय है. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. सप्ताह के अंत में जिम्मेदारियां बढ़ेगी. भाग-दौड हो सकती है. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. हड्डी, पैर और दांत में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मिथुनः
यह सप्ताह अनुकूलता वाला रहेगा. चंद्रमा के तृतीय होने से कुछ कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन कार्य बनेंगे जरूर. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उत्साह में भरकर कोई निर्णय जल्दीबाजी में न करें. धैर्य जरूरी है. सप्ताह के मध्य में कारोबार में वृद्धि होगी. लाभ के नए अवसर बनेंगे. व्यापारियों के लिए उत्साह रहेगा. विद्यार्थियों को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. मेहनत करें सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के अंत में बाहरी स्थानों से धन का लाभ होगा. अपनो का सहयोग मिलेगा. यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल औऱ सुखद है. प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा मनमुटाव वाला है. थकान, आलस्य, सरदर्द और ज्वर से परेशानी हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें एवं ऊं गं गणपत्यै नमः की एक माला रोज जपें.
कर्कः
यह सप्ताह मिला-जुला फलवाला रहेगा. सूर्य के गोचर में मित्र के घर में होने से आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ रहेगा. कार्यों में तेजी आएगी. मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आपकी उग्रता में वृद्धि की भी आशंका है इसलिए मन को शांत रखें. क्रोध से बचें. किसी विवाद में न पड़ें. सप्ताह के मध्य में कोई विवाद होने की आशंका है इसलिए जो भी करें थोड़ा सोच-विचारकर और तोल-मोलकर. जल्दीबाजी न करें. व्यापारिक निर्णय खासतौर लेन-देन में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को बहुत सावधानी से करने की सलाह है. विद्यार्थियों को भी सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. सप्ताह के अंत में यात्रा होगी. किसी चोट-चपेट से बचें. दांपत्य जीवन सुखमय होगा किंतु प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है. त्वचा रोग, एलर्जी, सिरदर्द की परेशानी हो सकती है. ऊं नमः शिवाय की एक माला प्रतिदिन जपें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.सिंहः
यह सप्ताह सफलतादायक रहेगा. राशि में गुरू और शुक्र की उपस्थिति से कई कार्य बनेंगे. यश मान-सम्मान की वृद्धि होगी. नए कार्य बनने की पूर्ण संभावना दिख रही है. रूके हुए कार्य पूरे होंगे. सप्ताह के मध्य में धन का आगमन होगा. गृह-वाहन की प्राप्ति का योग है. घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. व्यापार-कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी. नौकरी में उन्नति रहेगी. आपके कार्य से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा. परिवारजनों या रिश्तेदारों की ओर से कोई दुखी करने वाली सूचना मिल सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय सुखद है. पैर-घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है. सूर्य को रोज जल दें.
कन्याः
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से द्वादश गुरू एवं चंद्रमा कुछ मानसिक कष्ट दे सकते हैं. खर्च की अधिकता और आय में कमी से आपका मन कुछ खिन्न हो सकता है. कुछ कार्यों में विध्न आ सकते हैं किंतु घबराने की बात नहीं सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होने लगेगा. कोई भी निर्णय करने से पहले अपने शुभचिंतकों से मशवरा कर लें तो लाभ में रहेंगे. अपने से बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होने से आपकी कई समस्याएं सुलझने लगेंगी. व्यापार में निवेश से बचें. कोई भी लेन-देन करने में अतिरिक्त सावधानी रखें. अध्ययन-अध्यापन के कार्य में बाधा आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से कार्य करने की सलाह है. कोताही के कारण आप परेशानी में आ सकते हैं. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. परिवार जनों के साथ मधुरता का व्यवहार रखें अन्यथा कलह हो सकता है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. पेट की परेशानी हो सकती है. गणपत्यअथर्वशीर्षम का प्रतिदिन पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः
तुला राशि वालो के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. आय के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी पर राशि से बारहवे चंद्रमा होने से कुछ कार्यो में दिक्कत का सामना कर पड़ सकता है. खर्च की अधिकता भी रहेगी जिसके कारण मन चिंतित भी रहेगा. कोई भी कार्य धैर्य से करें. सप्ताह के मध्य में धन को लेकर आप चिंतित होंगे परन्तु धन आगमन गुरुवार के शाम से होगा. मन प्रसन्न रहेगा. घर परिवार में सुख समृद्धि रहेगी. व्यापार में समय मध्यम है. कोई भी नए कारोबार में निवेश न करें. लेन-देन से बचें. विद्यार्थयो के लिए मेहनत का समय है. नौकरी में सावधानी बरते. सप्ताह के अंत में यात्रा के योग है. मित्रो का सहयोग और परिवार का भी सहयोग मिलेगा. जीवन साथी से मन मुटाव की आशंका. प्रेम संबंधों के लिए भी मध्यम समय है. शरीर दर्द, घुटने में दर्द, पेट में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शिवजी को प्रतिदिन जल चढ़ावें.
वृश्चिकः
आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने का है. किसी अपरिचित पर ज्यादा विश्वास न करें आप धोखा खा सकते हैं. आपकी राशि के गोचर में शनि है और शनि की साढ़े साती भी चल रही है. इस सप्ताह आपको परिचितों और अपरिचितों दोनों से धोखा मिल सकता है. विवाद से बचें. संबंधों को मधुरता से निभाने का प्रयास करें. किसी पर व्यर्थ शंका न करें इससे रिश्ते खराब हो सकते है . आप नकारात्मक विचारों से ग्रस्त रहेंगे. इस पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें. बृहस्पति का सिंह राशि में प्रवेश हो गया है इसलिए आपको सुझाव है कि कोई भी निर्णय जोश या भावनाओ में न करके विवेकपूर्ण विचार के बाद करें. सप्ताह के मध्य में किसी विवाद की आशंका है. सावधान रहें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में कोई भय हो सकता है. धन आगमन के लिहाज से यह सप्ताह बहुत अच्छा है. आपको आशा से अधिक धन की प्राप्ति होगी. प्रोफेशन और व्यापार आदि के कार्यों में लेन-देन से बचें नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी के साथ काम करने का परामर्श है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आएगी. अचानक आने वाली बाधा से बचने के लिए गणपत्यअथर्वशीर्षम का पाठ करें औऱ गऩेशजी को दूर्वा चढ़ाएं. सप्ताह के अंत में कुछ कार्य बनेंगे. सोचे हुए किसी काम में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. अनावश्यक भागदौड़ से बचें. सावर्जनिक स्थानों पर व्यवहार में सावधानी रखें आप हंसी के पात्र हो सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा. दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा. पेट, गले, सिर और पैर में दर्द की परेशानी हो सकती है. हनुमानजी की आराधना करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.धनुः
यह सप्ताह आपके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेगा. राशि से नवें भाव में स्थित चंद्रमा भाग्योदय करेगा. भाग्य आपका साथ देने वाला है. राजनीतिज्ञों के साथ संबंध बनेंगे. बुध औऱ मंगल की दृष्टि से लाभ की स्थिति बनी रहेगी, आय अच्छी रहेगी. सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है. व्यापारिक यात्रा होगी जो लाभदायक होगी. हर क्षेत्र से आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का योग है. अधिकारी वर्ग से सम्मान प्राप्त होगा. अध्य्यन-अध्यापन के कार्य से जुडे लोगों के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति का योग है. सप्ताह के अंत में कोई बड़ा काम बनेगा. धन प्राप्ति का योग है. रिश्तेदारों-मित्रों के कारण कोई लाभ हो सकता है. माता-पिता का सुख है. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है. क्रोध से बचें अऩ्यथा बात बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में मनमुटाव आ सकता है. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय अथवा ऊं नमो नारायणाय की एक माला प्रतिदिन जाप करें.
मकरः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में जोश रहेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. सूर्य की राशि पर दृष्टि से आत्मविश्वास बढ़ा हुए रहेगा. किसी भी काम को करने के लिए जोश और उत्सुकता से भरपूर रहेंगे. स्वजनों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा है. आपमें पराक्रम भरपूर रहेगा. मध्य में संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संपत्ति का लाभ भी हो सकता है. आपके सोचे हुए काम बनेंगे. धन आगमन होता रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति हो सकती है. कोई प्रोजेक्ट आदि पूरे हो सकते हैं. किसी भी यात्रा में अकेले न जाएं. लीवर, पेट, पाचन संबंधी और मानसिक परेशानी हो सकती है. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि पर गुरू शुक्र और चंद्रमा की दृष्टि सफलतादायक योग बना रहे हैं. मन प्रसन्न रहेगा. व्यस्तता ज्यादा रहेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य में कुछ कार्यों में छोटे-मोटे विघ्न आ सकते हैं. मन विचलित होगा. किसी मित्र के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. व्यापार के लिए समय बहुत अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उन्नति का है. सप्ताह के अंत में कुछ बड़े काम बनेंगे. कोई अच्छी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे. ब्लड प्रेशर, आंख, सिर और शरीर में दर्द की परेशानी हो सकती है. शिवजी को जल व बेलपत्र चढ़ावें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. आरंभ में मन में कुछ हताशा रहेगी. किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. परंतु सप्ताह के मध्य से इसमें सुधार होने लगेगा. कोई कार्य यदि पूर्णता की ओर पहुंचा है तो परिणाम आपके पक्ष में ही होंगे. किसी सोचे हुए कार्य में कुछ तरक्की होगी. व्यापार के लिए समय अच्छा है. कोई व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है. कुछ कार्यों में मध्य से तेजी आएगी. आय सुधरेगी. विद्यार्थियों और अध्यापन के कार्य से जुड़े लोगों के लिए अपने रवैये में सुधार की जरूरत है अन्यथा वे किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. आप अपेक्षा से कम मेहनत कर रहे हैं. इस आदत को सुधारें. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के अंत में कुछ नए काम बनेंगे. यात्रा भी होगी लेकिन आमदनी में गिरावट आने से मन खिन्न होगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. जिनके विवाह की चर्चा अच्छी चल रही थी उसमें कुछ व्यवधान आ सकता है. दांपत्य
जीवन सुखमय कटेगा. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय अथवा ऊं नमो नारायणाय की एक माला प्रतिदिन जापें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
संकलन व संपादनः प्रभु शरणम्
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group