हनुमद् आराधना कैसे करें? हमेशा काम आएगी ये बातें.
तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इस मोबाइल एप्पस से देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदू ग्रथों की महिमा कथाओं और उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. इस पर कभी आपको कोई डराने वाले, अफवाह फैलाने वाले, भ्रमित करने वाले कोई पोस्ट नहीं मिलेगी. तभी तो यह लाखों लोगों की पसंद है. आप इसे स्वयं परखकर देखें. नीचे लिंक है, क्लिक कर डाउनलोड करें- प्रभु शरणम्. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
इसके साथ-साथ प्रभु शरणम् के फेसबुक पर भी ज्ञानवर्धक धार्मिक पोस्ट का आपको अथाह संसार मिलेगा. जो ज्ञानवर्धक पोस्ट एप्प पर आती है उससे अलग परंतु विशुद्ध रूप से धार्मिक पोस्ट प्रभु शरणम् के फेसबुक पर आती है. प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े. लिंक-इस पोस्ट में हम आपको हनुमानजी की पूजा से जुड़ी उपयोगी बातें बताएंगे. यह पोस्ट हनुमान साधकों के परामर्श से तैयार की गई है और यह इसका पहला अंश है. कई भाग में हनुमद् साधना और आराधना विषय पर बताया जाएगा. फेसबुक और वेबसाइट पर हो सकता है आप हमारी अगली पोस्ट मिस कर दें जो कि बहुत ज्यादा काम की होगी इसलिए परामर्श है कि प्रभु शरणम् एप्पस ही डाउनलोड कर लें. इस तरह आपको सभी पोस्ट निश्चित रूप से प्राप्त होगी. ऐप्पस का लिंक ऊपर में है.उसे क्लिक करके डाउनलोड कर लीजिए- फ्री है.
स्त्रियों के लिए हनुमानजी की पूजा को लेकर बहुत से भ्रम हैं. हनुमानजी पर आधारित पोस्ट की शृंखला के पहले पोस्ट में स्त्रियों की पूजा संबंधी भ्रम का निवारण करेंगे.
हनुमानजी की दैनिक पूजा कैसे करनी चाहिए यह बताएंगे. किस प्रकार की बाधा मुक्ति के लिए कौन सा अनुष्ठान करना चाहिए और हनुमानजी की पूजा में क्या रखनी होती हैं सावधानियां.
आपके लिए यह पोस्ट हमेशा काम आएगी.
कलियुग में हनुमाजी इतने प्रभावशाली क्यों हैं?
कलियुग में हनुमानजी सबसे प्रभावशाली देवों में हैं. भगवान ने उन्हें अमरत्व देकर सृष्टि के कल्याण और दुष्टों के दलन के लिए ही भेजा है.
साक्षात शिवजी की शक्ति और हरि की भक्ति के सबसे कुशल, बलशाली संयोग हैं हनुमानजी इसलिए वह सबसे प्रभावशाली हैं. त्याग, तपस्या, भक्ति और ब्रह्मचर्य- ये चारों किसी की भी शक्तियों में अतुलित वृद्धि करते हैं. शायद ही कोई अन्य देव इन चारों से युक्त है. हनुमानजी इस कारण भी इतने प्रभावशाली हैं
किसी भी जातक को ग्रह बाधाएं ही सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं. यह बात संसार में किसी से छुपी नहीं कि हनुमानजी ने बाल्यकाल में ही ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य को मुख में रख लिया था. फिर उनके शिष्य बनकर समस्त ज्ञान प्राप्त किया.
सूर्यपुत्र शनि एवं अन्य ग्रहों को रावण के बंधन से मुक्त कराया था. इस कारण ग्रह देवता हनुमानजी के ऋणी हैं.
हनुमानजी का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है परंतु शनि, सूर्य, मंगल और राहू ग्रह पर वह विशेष आधिपत्य रखते हैं. ये चारों पापग्रह हैं इस प्रकार पापग्रहों पर विशेष प्रभाव रखने के कारण भी हनुमानजी बहुत प्रभावशाली हो जाते हैं.
भगवान श्रीराम के संकट में पड़ने पर हनुमानजी ने बल और बुद्धि दोनों के संतुलित प्रयोग से न सिर्फ प्रभु के संकटों का समाधान किया अपितु प्रभु की प्रतिष्ठा भी बढ़ाई. इस कारण भगवान श्रीराम ने अपने पुण्य हनुमानजी को दान कर दिए.
भगवान श्रीराम के पुण्यों की शक्ति से भी संपन्न हैं हनुमानजी इसलिए भी वह बहुत प्रभावशाली हैं.
आगे की शृंखलाओं में हम विंदुवार प्रत्येक तथ्य का विश्लेषण करेंगे और आपको धीरे-धीरे ज्ञान होगा कि किस प्रकार से हनुमानजी की साधना के फल हैं. आज आरंभिक पोस्ट है इसलिए मूल बातों को प्रस्तुत करते हैं जिसके लेकर सबसे ज्यादा कौतूहल और शंका दोनों रहती है. आपको पुनः स्मरण करा दें कि आप प्रभु शरणम् ऐप्पस ही डाउनलोड कर लें ताकि सारी जानकारियों से परिचित होते रहें. पुनः लिंक दिया जा रहा है इसके नीचे-
धार्मिक-आध्यात्मिक, ज्योतिषीय आदि जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें. लिंकः-
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करेंहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.स्त्रियां कैसे करें हनुमानजी की पूजाः
हनुमानजी की आराधना से जुड़ा सबसे बड़ा प्रश्न है कि क्या स्त्रियों को हनुमद् आराधना करनी चाहिए? सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि हनुमद् आराधना का अर्थ क्या है. हनुमान का एक अर्थ है अहंकार रहित.
हनुमानजी की कृपा सिर्फ आसुरी प्रवृति के इंसानों, भूत-प्रेतों, दूसरों का अनिष्ट चाहने वालों को नहीं मिलती. शेष सभी जन उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए स्त्रियों के लिए हनुमानजी की पूजा पर प्रतिबंध का प्रश्न ही नहीं. हां स्त्रियों को हनुमानजी की आराधना से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
स्त्रियां कर सकती हैं हनुमानजी की पूजा-आराधना:-
हनुमानजी की उपासना के संदर्भ में एक आम भ्रम है महिलाएं उनकी पूजा नहीं कर सकतीं. यह सत्य नहीं है. महिलाओं के लिए हनुमानजी की साधारण पूजा वर्जित नहीं है. बस रजस्वला स्थिति में पूजा करना मना है. रजस्वला अवस्था में तो किसी भी तरह की पूजा वर्जित है.
हनुमानजी की साधना और विशेष पूजा की प्रक्रिया लंबे अवधि की होती है. कई साधनाएं 40 से ऊपर दिनों की हैं जिसे महिलाएं नहीं कर सकतीं हैं क्योंकि बीच में व्यवधान उत्पन्न हो जाते हैं.
इसलिए हनुमानजी की विशेष साधना केवल पुरुष ही कर पाते हैं. इसी बात को आधार बनाकर भ्रम फैलाया गया है. हनुमानजी को पिता सदृश विचारकर सामान्य पूजा स्त्रियों को जरूर करनी चाहिए. हनुमानजी भय और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं.
स्त्रियों के लिए हनुमानजी को उपवस्त्र यानी लंगोट समर्पित करने की मनाही है. वे केवल जनेऊ चढ़ा सकती हैं. हनुमानजी को स्त्रियों द्वारा सिंदूर चढ़ाने से पूर्णरूप में मनाही की बात भी कहीं स्पष्ट नहीं मिलती, इस पर मिले-जुले विचार हैं.
हनुमानजी ने स्वयं माता सीता के हाथों से सिंदूर लेकर अपने शरीर पर लेप लिया था. शायद इस कारण अधिकांश मंदिरों में स्त्रियों को सिंदूर चढ़ाने से रोका जाता है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कैसे करें हनुमानजी की दैनिक पूजाः
ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से जिन राशियों के स्वामी मंगल और शनि हैं उन्हें हनुमानजी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए. जो हनुमानजी को अपना इष्ट मानते हैं उन्हें रोजाना हनुमद् आराधना और पाठ करना चाहिए.
हनुमद आराधना के साथ एक सुमगता की बात यह है कि इसके लिए कोई बहुत विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं होती. विभिन्न मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए हनुमानजी के विशिष्ट मंत्र और पाठ हैं जिनके जप से सारी अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं.
यदि हनुमान साधक किसी कारणवश किसी दिन विधिवत पूजा नहीं कर पाते तो भी उनके एक विशिष्ट मंत्र
“ऊं हं हनुमते नम:” की यदि एक माला जप लें तो भी पूजा पूर्ण हो जाती है.
किन मंत्रों या स्तुतियों से करें हनुमानजी की पूजाः
श्रीरामरक्षा स्तोत्र या श्रीरामस्तुति पाठ कर लें अथवा निम्न मंत्र पढ़ेः
यत्र यत्र रघुनाथ कीर्तनं तत्र तत्र कृत मस्तककांजलिम्।
वाष्प वारि परिपूर्णलोचनं मारूति नमत राक्षसान्तकम्।।
यदि यह स्तुति भी स्मरण न हों तो “ऊं राम रामाय नमः” का ही जप कर लें.
हनुमानजी का कोई विशेष अनुष्ठान मंगलवार और शनिवार को आरंभ करें तो सबसे उत्तम फलदायी होगा. यदि किसी कारण से कोई भी पूजा नहीं कर पाते तो पावित्रीकरण मंत्र के स्मरण से पवित्र होने के बाद हनुमान चालीसा का ही पाठ कर लें तो भी हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है.
पवित्रीकरण मंत्रः
ऊँ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थांगतोऽपिवा |
यः स्मरेत्पुण्डरीकाक्षं सः बाह्याभ्यन्तरः शुचिः||
इस मंत्र को पूजा स्थल तथा स्वयं पर तीन बार जल छिडकते हुए बोलना चाहिए और शुद्धि की कल्पना कर, आसन की शुद्धि करने के पश्चात पूर्व या उत्तर दिशा में मुख कर बैठना चाहिए.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.भूत-प्रेत बाधा से बचने के लिए करनी चाहिए हनुमद आराधना
जिन्हें भूत-प्रेत से बहुत भय होता है यदि वे रात को सोने से पहले “ऊं हं हनुमते नमः” मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपें तो कुछ ही दिनों में एक ऐसा कवच तैयार हो जाता है जो उन्हें भूत-प्रेत के भय से मुक्त रखता है.
इसका जप करने से पहले पवित्र होकर स्वच्छ कपड़े पहन लेने चाहिए. लाल उनी आसन या कुशासन पर बैठकर ध्यान करना श्रेष्ठ होता है. यदि कुछ न हो तो लाल रंग की कोई साफ चादर ही बिछा लें.
हनुमद आराधना में शाबर मंत्रः
यदि आप किसी पीड़ा से परेशान हैं तो ऐसे में हनुमानजी के साबर मंत्र शीघ्र समाधान या राहत देने वाले होते हैं. परंतु इसकी साधना बहुत सोच-विचारकर ही करनी चाहिए.
शाबर मंत्र की साधना में कई सावधानियां जरूरी हैं. इस मंत्र का प्रयोग वही लोग करें जिनका खान-पान शुद्धता और वे अन्य बुराईयों से दूर हों अन्यथा लेने के देने पड़ जाते हैं. हर बाधा के लिए अलग साबर मंत्र बताए गए हैं जो किसी हनुमान साधक के परामर्श से ही करनी चाहिए. इधर-उधर से सुनकर किसी शाबर मंत्र की साधना कभी भी आरंभ न करें.
रोग-व्याधि, भय से पीड़ा में हनुमान उपासनाः
एकाग्रचित होकर 21 दिन तक विधि-विधान से “बजरंग बाण” का पाठ करने से शत्रुओं के भय और रोग-व्याधि में बहुत आराम मिलता है. यदि आप निर्दोष और निरपराध हैं तो इस साधना से शत्रुओं को दंड मिलता है किंतु यदि आपने बजरंग बाण की साधना किसी ऐसे अभीष्ट फल की प्राप्ति के लिए की हो जो अनुचित है, तो ध्यान रखें हनुमानजी दंडित कर सकते हैं. लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.हिंसक प्रवृति और बंधन दोष से राहत के लिएः
यदि परिवार में किसी के हिंसक प्रवृति से आप परेशान हैं तो हनुमानजी से उसकी बुद्धि सुधारने की प्रार्थना करें. यदि किसी अपराध के कारण बंधन दोष यानी जेल जाना पड़ गया है तो दोषी व्यक्ति अगर 108 बार “हनुमान चालीसा” का पाठ करके यह संकल्प ले कि वह स्वयं को बुरे कार्यों से मुक्त रखकर हनुमानजी की शरण में रहेगा तो वह दोबारा बंधन दोष से मुक्त हो जाता है.
ध्यान रहे हनुमानजी तभी तक रक्षा करते हैं जब तक आपकी भावना पवित्र है. यदि उस व्यक्ति ने दोबारा उन्हीं कार्यों में लिप्तता बढ़ाई तो बंधन दोष कई गुना बढ़ जाता है और उसे फिर उसकी मुक्ति आसानी से संभव नहीं होती.
रामबाण है द्वादश नाम जपः
हनुमानजी ने अपने प्रभु श्रीराम के वे कार्य सिद्ध किए जो असंभव जैसे ही थे. प्रभु पर जब भी संकट आए चाहे माता सीता की खोज हो या संजीवनी बूटी का आवश्यकता, हनुमानजी ने ऐसे कठिन कार्य सिद्ध किए. श्रीराम ने उन्हें आशीर्वाद दिया है कि अगर हनुमानजी का स्मरण करके कठिन कार्य किया जाए तो वह सरल हो जाएगा.
यदि आप लगातार किसी कार्य को करने में असमर्थ हो रहे हैं और वह कार्य ऐसा है जिसमें कोई बुरी भावना नहीं और जिससे दूसरों का कल्याण हो सकता है तो आपको हनुमानजी के द्वादश(बारह) नाम जप करके उसे आरंभ करना चाहिए. एक माला जप लें.
मंगलवार को इसका जप अवश्य करना चाहिए.आप दिन में जब भी मौका लगे जितना संभव हो इन नामों का जप करें. हनुमानजी की भक्ति में एक खास बात यह भी है कि उनकी पूजा के लिए विशेष प्रयोजन की जरूरत नहीं होती. आप सफर में हो या विश्राम कर रहे हों-प्रभु के 12 नामों का पाठ मन में या उच्च स्वर में पाठ करे.
हनुमानजी की भक्ति निष्काम है इसलिए उन्हें प्रसन्न करने से सभी देवताओं की कृपा मिल जाती है. हनुमानजी प्रसन्न होते हैं उनके 12 नामों के जप से क्योंकि उन नामों में हनुमानजी के आराध्यों के नाम हैं.
1. हनुमान
2. अंजनीसुत
3. वायुपुत्र
4. महाबल
5. रामेष्ट
6. फाल्गुण सखा
7. पिंगाक्ष
8. अमित विक्रम
9. उदधिक्रमण
10. सीता शोक विनाशन
11. लक्ष्मण प्राणदाता
12. दशग्रीव दर्पहा
नाम जप के लाभः
– नित्य नियम से नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है.
– दोपहर में नाम लेनेवाला धनवान होता है.
– दोपहर से संध्या के बीच नाम लेने से पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होती है.
– रात को सोते समय नाम लेने शत्रुओं पर जीत मिलती है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.हनुमद आराधना में रखी जाने वाली कुछ सामान्य सावधानियां-
– हनुमानजी की साधना अवधि में और व्रत में संयम रखें. उपासना अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन होना चाहिए.
– हनुमानजी को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद शुद्ध होना चाहिए. उसमें घी का प्रयोग सबसे उत्तम बताया गया है.
– हनुमानजी की पूजा में यदि दीपक जला रहे हैं तो घी के दीपक की ही प्रयोग करें.
– हनुमानजी को लाल फूल प्रिय हैं. अत: उन्हें लाल फूल विशेष रूप से चढ़ाएं.
– हनुमानजी की मूर्ति को जल व पंचामृत से स्नान कराने के बाद सिंदूर में तिल का तेल मिलाकर लेप करना चाहिए. इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं.
– हनुमान साधना हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही शुरू करना चाहिए.
– स्त्रियां हनुमानजी को वस्त्र न अर्पित करें. वे ज्यादा से ज्यादा जनेऊ उन्हें अर्पित कर सकती हैं.
– हनुमानजी को चमेली का तेल भी चढ़ाया जाता है.
– हनुमानजी की पूजा आरंभ करने से पूर्व श्रीरामजी की स्तुति जरूर कर लें.
प्रभु शरणम् की सारी कहानियां Android व iOS मोबाइल एप्प पे पब्लिश होती है. इनस्टॉल करने के लिए लिंक को क्लिक करें:
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
आपके कुल में कोई प्रेत है? कैसे बनते हैं प्रेत, कैसे होगी मुक्ति?
क्या श्राद्ध ग्रहण करने पितृलोक से पृथ्वी पर आते हैं पितर? गरूड़ पुराण से जानिए.
आपके घर की तरक्की कहीं इसी कारण तो नहीं रूक रही!
शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना चाहिए? स्त्री शिवलिंग स्पर्श कर सकती है?
एकादशी व्रत पूर्णतया वैज्ञानिक हैं. पढ़ें तो गर्व से सीना फूल जाएगा
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.
धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें. https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam
