व्रती को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए- कार्तिक माहात्म्य सातवां अध्याय

व्रती को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए- कार्तिक माहात्म्य सातवां अध्याय

brahma vishnu
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
पृथु ने स्नान की विधि जानने के बाद कार्तिक व्रती के आहार संबंधी अपनी जिज्ञासा रखी तो नारदजी ने उन्हें कार्तिक मास में त्याज्य और ग्रहण योग्य वस्तुओं के बारे में विस्तार से बताना आरंभ किया.

नारदजी बोले- हे महाराज कार्तिक व्रत धारण करने वाले मनुष्यों के नियम संक्षेप में सुनो. सब प्रकार के आमिष यानी मांस, शहद, राई, नशा करने वाले पदार्थ का परित्याग कर दें. पराया अन्न, परद्रोह, विदेश गमन छोड़ दें. तीर्थों के अलावा किसी अऩ्य स्थान में वास न करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.देवता, वेद, ब्राह्मण, गुरू, गौ, व्रती स्त्री, राजा और बड़ों की निंदा त्याग दें. दाल, तिल, तेल, खरीदे हुए पकवान, भाव और शब्द से दूषित वस्तुओं का सेवन छोड़ दें. जीव का मांस, चूना, जभीरा का फल, मसूर और बासी अन्न न खाएं.

बकरी, भैंस, गौ के दूध के सिवा अऩ्य दूध तथा ब्राह्मणों से खरीदा हुआ रस, पृथ्वी से पैदा हुआ नमक ये सब भी खाना छोड़ दें. तांबे के पात्र में रखा पंचगव्य, पोखर का जल न लें तथा ब्रह्मचर्य का पालन करें, पृथ्वी पर शयन करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.पत्तों पर खाएं और चौथे पहर भोजन करें. नरक चौदस को तेल लगाएं. इस तिथि को छोड़कर अन्य किसी तिथि को कार्तिक स्नान करने वाले तेल न लगाएं. घिया, बैंगन, कुम्हड़ा, कटेरी, तरबूज, कैंथ आदि छोड़ दें.

शिवद्रोही और वेदों से विमुख चलने वाले लोगों के साथ बातचीत न करें. ऐसे लोगों के दर्शन भी नहीं करने चाहिए. कौए के देखे अन्न को तथा दोबारा पकाए गए दग्ध अन्न का भी त्याग करें. श्रीहरि की प्रसन्नता के लिए सामर्थ्य भर चंद्रायणी व्रतों को करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.क्रम से काशीफल, कटेरी, नई मूली, नारियल, तरबूज, आंवला, घीया, परवल, बेर, बैंगन, लौकी और तुलसी सेवल को प्रतिपदा आदि तिथियों को त्याग दें. रविवार को आंवले का सेवन न करें.

इऩके अतिरिक्त व्रती जिन वस्तुओं का त्याग न करें उसमें से कुछ अंश किसी वेदपाठी ब्राह्मण के लिए रख दे फिर सेवन करे. व्रती को माघ में भी उक्त नियमों पर चलना चाहिए और प्रबोधनी एकादशी को जागरण करना चाहिए.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.विधिपूर्वक कार्तिक व्रत करने वालों को देखकर यम के दूत भी डरकर वैसे ही भाग जाते हैं सिंह को देखकर जंगल के जीव. श्रीविष्णु के व्रत करने वाला मनुष्य जहां आदरपूर्वक रहता है वहां भूत-पिशाच भी नहीं आते.

श्रीहरि का व्रत धन, धान्य, पुत्र, पौत्र आदि का सुख दिलाने वाला है. इस व्रत के नियमपूर्वक सेवन के बाद फिर किसी तीर्थ के सेवन की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती. सातवां अध्याय पूर्ण. कथा जारी रहेगी.
संकलन व संपादन- राजन प्रकाश
आप सभी Maa Durga Laxmi Sharnam एप्पस जरूर डाउनलोड कर लें. माँ लक्ष्मी व माँ दुर्गा को समर्पित इस एप्प में दुर्लभ मन्त्र, चालीसा-स्तुति व कथाओं का संग्रह है. प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें या यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें. विनती है कि कृपया एप्प की रेटिंग जरूर कर दें.

ये भी पढ़ें-
सुहागिनों के पर्व करवा चौथ की सरलतम शास्त्रीय विधि, व्रत कथा और पूजन-पारण का महूर्त
माता सीता ने क्या युद्ध में रावण के वंश के एक असुर का संहार भी किया था
जानिए विवाह का आठवां वचन क्या है?
प्रभु श्रीराम का सम्मान, धर्मसंकट में सेवक श्री हनुमानः हनुमानजी की भक्ति कथा

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। * आवश्यक फ़ील्ड

2 टिप्पणियाँ

error: Content is protected !!