Advertisement728 × 90

पुरुषों के विवाह में आ रही हो बाधाएं, तो करें ये सरल ज्योतिषीय उपाय

पुरुषों के विवाह में आ रही हो बाधाएं, तो करें ये सरल ज्योतिषीय उपाय

4425066455_0d587d0119_z
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।

मैंने कन्या विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने संबंधी उपाय कुछ समय पूर्व बताए. लड़कों के विवाह में आ रही समस्याओं पर भी लगातार मेरे पास प्रश्न आए. आज मैं आपको लड़कों के विवाह में आ रही बाधा दूर करने संबंधी कुछ उपाय बता रहा हूं. इऩसे लाभ होगा.

यदि इन उपायों से लाभ नहीं हो रहा हो तो आपको अपनी जन्मकुंडली विधिवत रूप से किसी विद्वान ज्योतिषी को दिखानी चाहिए और उपाय करने चाहिए.

ज्योतिषशास्त्र में मंगल, शनि, सूर्य, राहु और केतु को विवाह में विलंब का कारक बताया गया है.

अगर आपकी जन्मकुंडली के सप्तम भाव में अशुभ या क्रूर ग्रह बैठ जाए, या फिर सप्तमेश और उसके कारक ग्रह बृहस्पति व शुक्र कमजोर हो जाएं तो विवाह में बाधा आती है.

अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो 28 साल की आयु तक विवाह न होना एक सामान्य बात है. 28 के बाद विवाह की प्रबल संभावना बनती है.

बृहस्पति विवाह के कारक ग्रह कहे जाते हैं. इसलिए गुरु को ठीक करके तथा दूसरे ग्रहों के दोषों को कम करके विवाह का योग बनाया जा सकता है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.लड़के के विवाह में विलंब हो रहा है तो उसके लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं. कुछ उपाय आपको स्वयं करने हैं, कुछ में प्रशिक्षित वैदिक ब्राह्मणों की सहायता लेनी होगी.

वैदिक ब्राह्मणों द्वारा कराई जाने वाली पूजाः

शीघ्र विवाह के लिए दुर्गासप्तशती का संपुट पाठ नौ दिनों तक कराना चाहिए. संपुट पाठ सामान्य पाठ से थोड़ा अलग होता है इसलिए प्रशिक्षित वैदिक व्यक्ति से कराएं.

यदि संपुट पाठ नवरात्रों में किया जाए तो उसका विशेष फल मिलता है लेकिन अन्य दिनों में भी कराया जा सकता है.

दो-तीन उपाय जो आपको स्वयं करने होंगेः

दुर्गास्वरूपा माता गौरी का ध्यान करें. उसके बाद इस मंत्र का जितना संभव हो पाठ करें-

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्त अनुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भभवाम्।।

(हे गौरी!  इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्नी प्रदान करें जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो.)हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.यह पाठ विवाह तक जारी रखना होगा. इसके अलावा शिवजी को प्रतिदिन जल चढ़ावें. उस जल में थोड़ी हल्दी मिला लें.

शिव मंदिर में जल चढ़ाने का विशेष लाभ है क्योंकि वहां देवी पार्वती का वास रहता है. लेकिन अगर मंदिर आस-पास में नहीं है तो शिवलिंग घर में स्थापित करके भी जल चढ़ा सकते हैं.

शादी तय होकर कट जाती हो, या बात बनते-बनते रूक जाती है तो इसका अर्थ है कि बाधा कुछ ज्यादा ही है. इसके लिए बृहस्पतिवार का व्रत करें और पुखराज धारण करें तो काफी लाभ होगा.

गुरूवार को स्नान करने के पानी में चुटकी भऱ हल्दी मिला लें और स्नान के बाद केले के वृक्ष में जल दें. इसके बाद यथासंभव ऊं बृं बृहस्पत्यै नमः मंत्र का जप कर लें.

ये सभी कुछ सबसे सरल उपाय है विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए. यदि ये सब आजमा चुके हैं या विवाह में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं तो तत्काल ज्योतिषीय परामर्श किसी विद्वान से लें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर (ज्योतिषशास्त्र), राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान.
ज्योतिषाचार्य व पीएचडी(ज्योतिष)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
विवाह में आपने मांगलिक दोष का जिक्र सुना होगा. क्या है मांगलिक दोष,और दोष दूर करने के सरल उपाय
किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती है ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
ये है वशीकरण का अचूक मंत्र: जिसको चाहें कर ले वश में
आपके हाथ की विवाह रेखाएं बता सकती हैं कि आपका दांपत्य जीवन सुखद सफल होगा या विफल

error: Content is protected !!