Advertisement728 × 90

धनप्राप्ति के लिए दिवाली को राशिनुसार करें ये अचूक उपाय

धनप्राप्ति के लिए दिवाली को राशिनुसार करें ये अचूक उपाय

laxmi-ganesh-ji2
प्रभु शरणम् को अपना सबसे उपयोगी धार्मिक एप्प मानने के लिए लाखों लोगों का हृदय से आभार- 100 THOUSAND CLUB में शामिल हुआ प्रभु शरणम्
तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इस मोबाइल एप्पस से देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदू ग्रथों की महिमा कथाओं और उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. इसे स्वयं परखकर देखें. नीचे लिंक है, क्लिककर डाउनलोड करें- प्रभु शरणम्. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!!

Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

इसके साथ-साथ प्रभु शरणम् के फेसबुक पर भी ज्ञानवर्धक धार्मिक पोस्ट का आपको अथाह संसार मिलेगा. जो ज्ञानवर्धक पोस्ट एप्प पर आती है उससे अलग परंतु विशुद्ध रूप से धार्मिक पोस्ट प्रभु शरणम् के फेसबुक पर आती है. प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े. लिंक-कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है. यह हिंदुओं का बड़ा त्योहार है. मां लक्ष्मी को सभी हर विधि प्रसन्न रखना चाहते हैं. पूजा पाठ से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ज्योतिषशास्त्र में भी माता लक्ष्मी को शीघ्र प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं.

दीपावली के दिन यदि ये उपाय किए जाएं तो माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं. दीपावली में माता लक्ष्मी मध्यरात्रि के बाद भ्रमण करने निकलती हैं और देखती हैं कि उनका कौन सा भक्त जागरण कर रहा है और उनकी पूजा-आराधना उनका ध्यान कर रहा है.

इस नजरिए से देखा जाए तो जिन्हें भी माता लक्ष्मी की कृपा की अभिलाषा है उन्हें माता के ध्यान-पूजन में लीन रहना चाहिए. हम आपको राशि अनुसार भी कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी अपने साधक पर प्रसन्न होती हैं और उसकी मनोकामना पूरी करती हैं.

इस दीपावली आप राशि अनुसार ये उपाय करें. ये बहुत ही सरल व अचूक उपाय हैं. इस प्रकार आप ज्यादा से ज्यादा समय तक माता की आराधना में लीन रहकर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

मेष राशिः
1. दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा.

2. दीपावली की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो साल भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी. आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा.

3. मेष राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं सौ:

वृषभ राशिः
1. यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप बचत नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रख दें.

2. दीपावली की रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान पर अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं. शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे.

3. वृषभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं श्रीं

शेष पढने के लिए नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
मिथुन राशि
1. यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ सकता है.

2. यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को खड़ी हल्दी यानी साबूत हल्दी की एक माला बनाकर पहनाएं. इससे आपकी परेशान समाप्त हो सकती है.

3. मिथुन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं क्लीं ऐं सौः

कर्क राशि
1. यदि आपको धन लाभ की इच्छा है तो दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है.

2. यदि आप दीपावली पर पीला त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो अगली दिवाली तक आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है.

3. कर्क राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं श्रीं

शेष पढने के लिए नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
सिंह राशि
1. दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें. यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

2. यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें. इससे आपको शत्रु द्वारा कोई हानि नहीं होगी.

3. सिंह राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं श्रीं सौ:

कन्या राशि
1. यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली की रात लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें. इससे धन लाभ हो सकता है. इसके अलावा दीपावली के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें.

2. यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली से शुरू प्रत्येक अमावस्या पर रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं. इससे आपकी समस्या का निदान हो सकता है.

3. कन्या राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं श्रीं ऐं सौः

शेष पढने के लिए नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
तुला राशि
1. यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप दीपावली पर बड़ यानी बरगद के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊं श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.

2. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें.

3. तुला राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं श्रीं सौं

वृश्चिक राशि
1. इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीपावली पर अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें. इसके फल स्वयं न खाएं, दूसरों को दान करें.

2. यदि परिवार में अशांति है तो दीपावली की रात नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें. जहां उसे कोई देख न सके. परिवार में शांति का वातावरण हो जाएगा.

3. वृश्चिक राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं सौ:

शेष पढने के लिए नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
धनु राशि
1. इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें तथा रोज इसकी पूजा करें.

2. दीपावली की पूजा करते समय माता लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला अर्पित करें साथ ही कमल का फूल भी. यह दोनों चीजें माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं.

3. धनु राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

मकर राशि

1.काफी समय से यदि धन अटका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं. इससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

2. यदि विवाह में बाधा आ रही है तो दीपावली पर भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई या पीले फल अर्पित करें.

3. मकर राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:

शेष पढने के लिए नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.
कुंभ राशि
1. धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं. यह दीपक रात भर जलने दें.

2. जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो दीपावली के दिन खीर बनाएं। इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं. इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.

3. कुंभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

मीन राशि
1. यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।
2. धन लाभ के लिए दीपावली पर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी धन की समस्या समाप्त हो सकती है।
3. मीन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

आशा है आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी होगी औऱ माता लक्ष्मीजी पूजा में सहयोगी सिद्ध होगी. आप इसे ज्यादा सरलता से बिना ब्रेक के पढ़ सकते हैं. इसके लिए आप प्रभु शरणम् ऐप्पस डाउनलोड कर लें. पूरी पूजा विधि एक साथ और ज्यादा सरलता से दिख जाएगी.

डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प. नीचे लिंक को क्लिक कर फ्री में प्ले स्टोर से या ऐप्पस स्टोर से ऐप्पस डाउनलोड करें.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें-

इसे पढ़ लें तो दीवाली पूजा के लिए कुछ और पढ़ने की जरूरत नहीं होगी.

ग्रह-दशा बिगड़ने का संकेत शरीर देने लगता है- इसे पहचानें.

आप पर ईश्वर की कृपा नहीं हो रही?

दूसरों की ये चीजें इस्तेमाल कर कहीं दरिद्रता को तो नहीं दे रहे दावत?

error: Content is protected !!