कैसा रहेगा यह सप्ताहः चंद्रराशि आधारित साप्ताहिक राशिफल ( 18 जनवरी से 24 जनवरी)
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।कुंडली की जन्मराशि के आधार पर राशिफल देखें.
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. राशि में ही चंद्रमा के होने के कारण कई कार्यों में सफलता मिलेगी. आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा. सप्ताह के मध्य में आर्थिक क्षेत्र में मज़बूती आएगी. आय में वृद्धि होगी. घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा होगी. राशि से पंचम गुरु कई कार्यों को सफल बनाने में मददगार साबित होगा. व्यापार के लिए अनुकूल समय है. निवेश करें. व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो सुखद रहेगी. नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. सफलता का समय है इसका लाभ उठाएं. सप्ताह के अंत में आपकी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी. घर परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा. धन का लाभ होगा. यात्रा भी होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. सरदर्द, पेट की परेशानी, बुखार से कुछ पीड़ा की आशंका है. खाने पीने का ध्यान रखें. अशुभ प्रभावों के नाश करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें. मंगलवार को सिन्दूर चढ़ाएं.
वृषः
आपके लिए यह मिलेजुले फलवाला सप्ताह रहेगा. राशि से 12वें चंद्र सप्ताह की शुरुवात में मानसिक तनाव देगा, खर्च की चिंता होगी, स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. पुनः सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा. किसी नज़दीकी जन से मुलाकात होगी. नए संपर्क बनेंगे. घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य की चर्चा होगी. व्यापार में उतार- चढाव के साथ सफलता भी मिलेगी. निवेश में सावधानी रखें. लेन-देन से बचें. नौकरीपेशा वालों के लिए सावधानी से कार्य करने की ज़रुरत है. आपसी मनमुटाव से बचें. अधिकारी को विश्वास में लेकर ही कार्य करें अन्यथा संकट में आ सकते हैं. स्टूडेंट के लिए परिश्रम का समय है. सप्ताह के अंत में सोच-विचारकर निर्णय करें. बड़ो की राय लें. भागदौड़ होगी. शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत. बहुत ज़रूरी न हो तो यात्रा को टालें. दाम्पत्य जीवन में उतार चढाव रहेगा. क्रोध से बचें. प्रेम संबंधों के लिए मध्यम समय है. शरीर दर्द, जोड़ों में दर्द, रक्तचाप, आँखों में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए शिवजी को रोज़ जल चढ़ाएं.
मिथुन:
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. शुरूवात अच्छी रहेगी क्योंकि राशि से एकादश चंद्र लाभ देने वाला है. सोचे हुए कुछ कार्यों में अनुकूलता दिखेगी. सप्ताह के मध्य में बुध और शुक्र की सातवीं पूर्ण दृष्टि होने से कई कार्यों में तेजी आएगी. मांगलिक कार्यों जैसे विवाह आदि की चर्चाएं होंगी. व्यापार के लिए स्थिति लाभप्रद रहेगी. अनुकूल माहौल रहेगा निवेश कर सकते हैं. नौकरीवालों के लिए भागदौड़ का समय है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, मेहनत करें सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा होगी जो सुखद और लाभप्रद रहेगी. अचानक धनलाभ का योग है. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा पर किसी अज्ञात भय से मन व्याकुल होगा. क्रोध के कारण काम बिगड सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. सोच विचार के निर्णय और होशियारी से करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम में मधुरता रहेगी. गणपति स्तोत्र का पाठ करें. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्कः
यह सप्ताह अनुकूल और सफलता वाला रहेगा. कार्य बनते जायेंगे, अपनों का सहयोग मिलेगा. घर में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी. धन का लाभ होता रहेगा. सप्ताह के मध्य में भी आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा. शुक्र शनि की दृष्टि से व्यवसाय मज़बूत होगा. कारोबार बढ़ेगा. राशि पर सूर्य की दृष्टि से कई कार्य अचानक से बनेंगे. नौकरी के लिए उन्नति का समय है. विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. सप्ताह के अंत में आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ेगी. आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सबका सहयोग मिलेगा. आपको गोपनीयता बरतने की जरूरत है. दाम्पत्य दीवन सुखद रहेगा, प्रेम में मधुरता रहेगी. जोड़ों में दर्द, आँखों में, दांतों में कष्ट और रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला का जप करें.
सिंह:
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से नवम में स्थित चंद्रमा भाग्य की वृद्धि करेगा. धार्मिक आस्था बढ़ेगी, तीर्थयात्रा हो सकती है. कई कार्य सरलता से होंगे. अपनों का सहयोग मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ हो सकता है. व्यवसाय में लाभ होगा. आपका आत्मबल बढ़ेगा इससे आप प्रसन्न रहेगे. नौकरीपेशा वालों के लिए प्रमोशन का समय है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. आपको शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. अज्ञात भय से पीड़ा होगी. जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए मध्यम समय है. आपको प्रेम संबंधों में विवाद से बचना होगा. हड्डी की परेशानी हो सकती है. जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो वह बढ़ेगा. अशुभ प्रभाव का नाश करने के लिए सूर्य को रोज़ जल दें.
कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलवाला रहेगा. राशि से 12वें भाव में स्थित चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुवात धीमी होगी. मन चिंतित होगा. यात्रा भी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में राहु राशि त्याग कर रहा है इससे राहत मिलेगी. आपके कार्य अनुकूल होने लगेंगे. मानसिक तनाव दूर होगा. शुभता आएगी. आपका आत्मबल बढेगा. आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा. कर्ज लेने से बचें. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. नौकरीवालों के लिए इस सप्ताह काफी व्यस्तता रहेगी. सप्ताह के अंत में भाग्य आपका साथ देगा. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. विवाह आदि मांगलिक कार्यों की चर्चा हो सकती है. शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. गोपनीयता बरतें. दाम्पत्य जीवन सुखमय चलेगा. प्रेम संबन्धों में मधुरता बनी रहेगी. पेट में परेशानी, सरदर्द, ज्वर, शुगर की परेशानी से कष्ट हो सकता है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुला:
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से सप्तम चंद्रमा एवं राशि में ही मंगल के होने से कई सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. घर में कोई मांगलिक कार्य की चर्चा होगी. समय सुखद बीतेगा. सप्ताह के मध्य में व्यापार में लाभ होगा. निवेश का समय है लेकिन निर्णय में जल्दीबाज़ी न करें. नौकरीपेशा वालों के लिये उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए उतार चढाव के साथ सफलता के आसार बनेंगे. सप्ताह के अंत में स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में प्रसन्नता रहेगी. नए कार्य करने का अवसर मिलेगा. कोई लाभप्रद यात्रा हो सकती है. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. शत्रु से सावधान रहें. कार्य में गोपनीयता बरतें. पारिवारिक चिंता कुछ सता सकती हैं. जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका है इसलिए क्रोध करने से बचें. प्रेम में मध्यम समय है. पेट में परेशानी, शुगर, हड्डी में दर्द, मानसिक तनाव हो सकता है. नियमित शिवजी कों जल चढ़ावें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. राशि से छठे भाव में चंद्रमा कुछ कार्यों में तेजी लाएगा पर मन को विचलित करेगा और भय की स्थिति बनाकर रखेगा. यात्रा हो सकती है. राशि में शुक्र और शनि के होने से कई कार्यों में अच्छा बदलाव भी होगा. सप्ताह के मध्य में राशि से शुक्र निकलकर अगली राशि में प्रवेश करेगा. यह कुछ आर्थिक पक्ष में व्यवधान पैदा करेगा. उतार-चढाव के साथ लाभ होगा. कुछ कार्यों के बनने में अड़चने आएंगी. निवेश न करें. आपका पैसा फंस सकता है. घर-परिवार की चिंता रहेगी. घर में कलह हो सकता है. सावधान रहें. नौकरीपेशा वालों के लिए मध्यम समय है. विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का समय है. सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखें. कुछ नुकसान उठाते हुए भी कोई व्यावसायिक कार्य करना पड़ सकता है. धनलाभ होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक कष्ट बरक़रार रहेगा. कोई यात्रा होगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे. दाम्पत्य जीवन में उतार चढाव होगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. सरदर्द ज्वर पेट में परेशानी. घुटनों में दर्द, रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. हनुमद् आराधना करें. मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
धनु:
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. चारों तरफ से सफलताएं मिलेंगी. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. नए कार्य बनेंगे. नयी नयी योजनाएं सफल होंगी. सप्ताह के मध्य में बुध और शुक्र के राशि में आने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा वालों के लिए उतार-चढाव के साथ सफलता भी मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का समय है. लेखन में रूचि होगी. शिक्षकों के लिए भी सेमिनार आदि का अवसर मिलेगा. किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. सप्ताह के अंत में तेजी से सुधार. अपनों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन मधुर होगा. प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा. पेट की परेशानी, हाथ पैर जोड़ों में दर्द, रक्तचाप की समस्या. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अथवा विष्णु पंजर स्तोत्र का पाठ करें. यह प्रभु शरणम् एप्प में मौजूद है.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मकर:
यह सप्ताह मिले जुले फलवाला रहेगा. राशि से चतुर्थ चंद्रमा एवं सूर्य के गोचर होने के कारण सप्ताह की शुरुवात में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक पक्ष में उतार चढाव रहेगा. पुनः सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा. अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. कुटुंब के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा. व्यापार में तेजी आएगी. नौकरीपेशा वालों के लिए ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी. परिक्षार्थियों को मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में व्यस्तता बढ़ेगी. बड़ी ज़िम्मेदारियां मिलेंगी. कोई बड़ा कार्य होगा. सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. दाम्पत्य जीवन में उतार-चढाव आएगा. उग्रता पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. हड्डी, त्वचा की परेशानी, चोट-चपेट से बचना है. हनुमद् आराधना करें.
कुंभः
आपके लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से तृतीय चंद्र एवं राशि पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से कई कार्य आसानी से बनेंगे. सुखद अनुभूति होगी. आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा. लाभ में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य में कुछ ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी. कारोबार में उन्नति होगी. नौकरीपेशा वालों के लिए उतार-चढाव रहेगा. विद्यार्थियों के लिए उत्तम एवं शिक्षकों के लिए सेमिनार आदि में भागीदारी होगी. सप्ताह के अंत में कोई बड़ा कार्य होगा. शत्रु से सावधान रहें. विवाद से बचें. कोई यात्रा होगी. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम में मधुरता बनी रहेगी. हाथ पैर, जोड़ों में दर्द, सरदर्द की शिकायत रहेगी. हनुमद् आराधना करें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से द्वितीय चंद्र होने से सभी कार्य बनेंगे. धन लाभ होगा. अपनों का सहयोग मिलेगा. कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य से व्यस्तता बढ़ेगी. ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी. व्यापार के लिए अच्छा समय है परन्तु कुछ भय और मानसिक कष्ट भी रहेगा. मन आपका चिंतित रहेगा. धैर्य रखें. कारोबार-व्यापार के लिए मध्यम समय है. सावधानीपूर्वक लेन-देन करें. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. सप्ताह के अंत में भी यात्रा होगी जो सुखद रहेगी. आपकी व्यस्तता बढ़ेगी. बड़ों से राय विचार के बाद ही कार्य करें. किसी बात पर अड़े नहीं. प्रभावशाली लोगों के साथ सम्बन्ध बनेंगे. अविवाहितों के लिए वैवाहिक चर्चा हो सकती है. सरदर्द, पेट की दिक्कत, शुगर की परेशानी बढ़ सकती है. विष्णु पंजर स्तोत्र का पाठ करें. यह स्तोत्र प्रभु शरणम् एप्प में है.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर, ज्योतिष, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिष)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Mail: niraj.trivedibhu@gmail.com
WhatsApp: 9680745904 (केवल मैसेज, फोन बिलकुल न करें)
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
ये है वशीकरण का अचूक मंत्र: जिसको चाहें कर ले वश में
निःसंतान हैं तो करें यह सरल ज्योतिषीय उपायः संतान प्राप्ति का सरल उपाय.
