कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः (साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून)

लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें।
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले असर वाला रहेगा. राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा के कारण सप्ताह की शुरुआत बड़ी अच्छी रहेगी. हर क्षेत्र में आपको लाभ होगा. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से यानी मंगलवार शाम से लेकर गुरुवार दोपहर तक थोड़ी परेशानी रहेगीय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य रखें. लेकिन गुरूवार शाम से स्थितियां सुधर जाएंगी. इस सप्ताह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगीं. सप्ताह के मध्य में कार्य की अधिकता से थोड़ी बेचैनी होगी. घैर्य रखें. प्रोफेशनल कार्यों में जुड़े लोगों या व्यापार कार्य करने वालों को कर्ज लेना पड़ सकता है. या कर्ज की चिंता हो सकती है. धैर्य रखें. यात्रा का योग है. सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद को लेकर कोई विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों सप्ह के मध्य में यानी मंगलवार और बुधवार को थोड़ा तनाव हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों और स्वरोजगार करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग है. विद्यार्थियों के लिए संघर्ष का समय है. सफलता के लिए ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. गणपति स्तोत्र का पाठ करें.
वृषः
यह सप्ताह आपके लिए बहुत उत्तम फलदायक रहेगा. सूर्य, बुध और मंगल की युति बन रही है जो बड़ा लाभकारी संयोग है. सामान्यतः हर कार्य में सफलता की स्थिति रहेगी. आपकी सभी समस्याओं का स्वतः समाधान होता दिखेगा. सप्ताह के मध्य में स्थिति और मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई बेहतर नौकरी मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. भ्रमण का योग है. कहीं घूमने-फिरने या तीर्थकार्य की इच्छा पैदा होगी और आप अचानक निकल भी सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. सप्ताह का अंत भी उत्तम फलदायक साबित होगा. आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आने वाली. विद्यार्थियों को कुछ मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. विवाहित लोगों का दांपत्य सुख उत्तम है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे. गठिया के मरीजों के लिए थोड़ी समस्या होगी वे ध्यान रखें. आनंद और उमंग में डूबकर आप आपने पेट के साथ ज्यादती न करें. पेट में विकार और थकान के कारण सिरदर्द की आशंका है. सौभाग्य में वृद्धि के लिए शिवजी का ध्यान करें. प्रतिदिन ऊँ नमः शिवाय की एक माला अवश्य जपें.
मिथुनः
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फलवाला रहेगा. उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. राशि के ग्रह के बलिष्ठ नहीं होने के कारण कई कार्य होते-होते रूक सकते हैं या कई कार्य के लिए आपको आरंभ करने के बाद बीच में ही छोड़ने की इच्छा होगी लेकिन घबराएं नहीं यह मनोदशा अस्थाई है. सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. लाभ का योग भी बन रहा है. लेन-देन में आपको सावधान रहने की जरूरत है. साझा व्यापार करते हैं तो साझेदार के साथ विवाद को टालें. व्यापारिक यात्रा होगी जो लाभप्रद रहेगी. विद्यार्थियों को विशेष रूप से परिश्रम करना पड़ेगा. भागदौड़ भी हो सकती है. सप्ताह के अंत में आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कुछ मानसिक पीड़ा हो सकती है. तनाव भी होगा. स्वभाव में उग्रता से बचें. विवाहित लोगों की जीवनसाथी के सहयोग से कई समस्याओं का निदान होगा. प्रेम संबंधों को लेकर मन में उदासीनता बनी रहेगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय ठीक है. यात्रा का योग है. ब्लड प्रेशर, पेट, शरीर दर्द की समस्या हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें. गणपतिजी को दूर्वा चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
कर्कः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह आपके लिए आनंदमय बीतेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा होने से थोड़ी मेहनत होगी लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं, बृहस्पति की स्थिति अच्छी होने से आपके कई काम बनेंगे. आय में वृद्धि होगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में यात्रा हो सकती है. परिवार के बड़े लोगों या गुरुजनों के सान्निध्य से मन प्रसन्न होगा उनका सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में विवाद से बचें. गोपनीयता बनाए रखें. सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है. संतान सुख उत्तम है यानी संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. प्रोफेशनल या व्यापारिक लोगों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे. कारोबार में वृद्धि हो सकती है. सप्ताह के अंत में भी परिवार में आनंद रहेगा. यात्रा से बचें. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सप्ताह के अंत में पेट में परेशानी से कुछ पीड़ा हो सकती है. अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए ऊं नमः शिवाय का जप करें.
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए बहुत आनंददायक रहेगा. राशिफल से तृतीय भाव से चंद्रमा होने से सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. काम बनेंगे. आपको कई नई जिम्मेदारियां मिलेंगी आप उससे पीछे न हटें. घर में कोई शुभ कार्य होंगे. सप्ताह के मध्य में राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा होने से स्वभाव में थोड़ी उग्रता आएगी. अप्रिय भाषा से बचें. अचानक कोई खर्च आने से मन थोड़ा चिंतित होगा. लेकिन परेशान होने की बात नहीं सप्ताह के अंत में स्थितियों में सुधार होने लगेगा. शनि एवं मंगल की दृष्टि से सप्ताह का अंत बहुत उत्तम संयोग लेकर आएगा. प्रोफेशनल कार्यों से जुड़े लोगों और व्यापार के लिए बहुत अच्छा संयोग बनेगा. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के अंत में थोड़ा संघर्ष हो सकता है. आत्मविश्वास बनाए रखें. विवाहित लोगों के लिए दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं प्रेम संबंधों में दूरी बनाए रखें. सप्ताह के अंत में पेट में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए प्रतिदिन सूर्य को जल दें.
कन्याः
समय आपके लिए अनुकूल है. राशि से द्वितीय भाव में चंद्रमा की स्थिति के कारण धन का आगमन होगा. राशि के स्वामी बुध के शत्रु के घर में होने से आपको परेशानी हो सकती है. शत्रुओं से सावधान रहें. काम में सप्ताह के आरंभ में बाधा आएगी लेकिन सप्ताह के मध्य तक बाधाएं दूर होने लगेंगी. सप्ताह के मध्य में परिवार में किसी विवाद के कारण आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है. खर्च की अधिकता होने से आपका तनाव बढ़ेगा इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें. माता के स्वास्थ्य के कारण थोड़ी चिंता होगी. सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन का आगमन होगा. शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे. नए कार्यों की शुरूआत हो सकती है इसकी तैयारी की दिशा में कोई गंभीर प्रयास हो सकता है. व्यापार-प्रोफेशन के लिए समय सुखद है. भाई-बंधुओं के सहयोग से कई नए कार्यों का आरंभ हो सकता है. लेन-देन में बहुत सावधानी रखें, इस सप्ताह कर्ज लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का अंत सुखदायक है. कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. आलस्य से बचें. प्रेम संबंध अच्छे रहें. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह प्रस्ताव भी आएंगे. विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल रहेगा. पेट दर्द, दस्त, उल्टी, गैस और मानसिक तनाव की समस्या रहेगी. ऊपरी बाधाओं से भी बचना होगा. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का नियमित पाठ बिना चूके करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत सफलतादायक रहेगा. सप्ताह के आरंभ में राशि में ही चंद्रमा के स्थित होने से सप्ताह की शुरुआत आनंददायक होगी और कई कार्य बनेंगे. व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. सप्ताह के मध्य में कई कार्यों में सफलता मिलने से खुशी का माहौल रहेगा. राजनीतिज्ञों के लिए उत्कर्ष का समय है. सप्ताह के मध्य में कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. जमीन-जायदाद के कार्य में विशेष लाभ हो सकता है. सप्ताह का मध्य व्यापारिक और प्रोफेशनल कार्यों के लिए भी बहुत अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. उनका कोई पुराने लंबित कार्य या प्रोजेक्ट आदि पूरे होंगे. धर्म कार्यों में आपको व्यय करने की इच्छा होगी. पति-पत्नी के बीच संबंध बहुत अच्छे रहेंगे. प्रेम संबंधों में सचेत रहने का सुझाव है क्योंकि आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है. संतान सुख उत्तम है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने से उल्लास का माहौल बनेगा. हड्डी, कमर और सिरदर्द की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फल वाला रहेगा. राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से कई परेशानियां आ सकती हैं. सबसे ज्यादा परेशानी आपको अपव्यय से होगी. इस कारण मानसिक चिंता भी हो सकती है. सप्ताह के आरंभ में यात्रा का योग है. जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयत्नशील हैं उन्हें लाभ हो सकता है. किसी निकटजन से मुलाकात होगी. सप्ताह के मध्य में एलर्जी के कारण आंख में परेशानी हो सकती है इसको लेकर सचेत रहें. सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा. खर्च पर नियंत्रण आ सकता है या आय में कुछ वृद्धि हो सकती है. अचानक कुछ सुखद और आर्थिक रूप से लाभदायक समाचार मिल सकता है. प्रोफेशल और व्यापार आदि कार्यों के लिए सप्ताह का मध्य अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा ही है. सप्ताह का अंत भी ठीक-ठाक गुजरेगा. सप्ताहांत में यात्रा हो सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्यजीवन मधुर रहेगा लेकिन सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, कुछ तनाव हो सकता है. इससे बचें. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह का अंत आर्थिक दृष्टि से भी अच्छा रहेगा. राजनीतिज्ञों के लिए भी समय अच्छा है. परिवार में कोई मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. एलर्जी की दिक्कत हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ करें.
धनुः
यह सप्ताह आपके लिए पिछले सप्ताह की तुलना में कुछ बेहतर हो सकता है. सोमवार और मंगलवार को कुछ उत्साहजनक हो सकता है यात्रा का भी योग है. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गुरुवार से सुधार होगा. धन आगमन का रास्ता बनता दिखेगा. किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं. व्यापार के लिए भी समय अच्छा है. लेन-देन से बचें. व्यापार में वृद्धि की कोई योजना बनेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. अधिकारियों का सहयोग मिलने से लाभ की स्थिति रहेगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए यात्रा का योग है. किसी पर ज्यादा विश्वास न करें. निर्णय अपने विवेक से लें और अपना आत्मबल बनाए रखें. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आएगा. स्वास्थ्य में खांसी कफ, एलर्जी की दिक्कत हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]
मकरः
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा. राशि पर शुक्र एवं बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि से अच्छा योग है. लाभ का योग है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. यात्रा का योग है. मांगलिक कार्यों जैसे विवाह की चर्चा होगी. बंधु-बांधवों से आपका रिश्ता अच्छा रहेगा. सप्ताह के मध्य में प्रोपर्टी आदि के कार्यों में लाभ होगा लेकिन जल्दी किसी पर विश्वास न करें. आप दूसरों की मदद करेंगे. किसी मित्र से मुलाकात होगी. व्यापार-व्यवसाय के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों को परिश्रम से विशेष सफलता मिल सकती है. शरीर में दर्द की परेशानी होगी. माता के स्वास्थ्य से परेशानी होगी. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. विवाहित लोगों का जीवन ठीक-ठाक है लेकिन अनावश्यक औऱ कड़वी बात कहने से बचें. जरूरत से ज्यादा न सोचें. किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. शरीर दर्द, उदर विकार की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.
कुंभः
आपके लिए समय अनुकूल है. भाग्य भाव में चंद्रमा के होने से भाग्य आपका साथ देगा. मन में प्रसन्नता रहेगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. कोई शुभ समाचार मिलेगा तो उल्लास का वातावरण होगा. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में प्रमोशन आदि की बात चल सकती है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. प्रोफेशनल और व्यापारिक कार्यों के लिए समय अच्छा है. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. कोई अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकता है. लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें. सप्ताह के अंत में जिम्मेदारियां बढेंगी. सूर्य मंगल के चतुर्थ होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. विरोधी परास्त होंगे. भूमि के कार्य लाभ होगा. राजनीतिज्ञों को कुछ विशेष पद मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. विवाहित लोगों के लिए सुझाव है कि पत्नी के साथ विवाद टालें. यात्रा का योग है. अशुभ प्रभावों का समाप्त करने के लिए हनुमत आराधना करें.
मीनः
आपके लिए समय मिला-जुला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक चिंता हो सकती है. चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से सप्ताह के शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी. जिससे कुछ मानसिक चिंता होगी. स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है. सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. आपके कई कार्यों में तेजी आएगी. जिम्मेदारियां बढ़ने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी. यात्रा का भी योग है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने और संपत्ति के कारण कुछ चिंता हो सकती है. धार्मिक यात्रा होगी. धर्म के प्रति लगाव बढ़ेगा. राजनीतिज्ञों के लिए संघर्ष का समय है. अध्ययन अध्यापन कार्य से जुड़े लोगों को भी विशेष परिश्रम की जरूरत होगी. व्यापार में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. सप्ताह के अंत में बड़े लोगों का सहयोग मिलने से कुछ काम बनेंगे. प्रेम संबंधों में ज्यादा अपेक्षा रखने के कारण कटुता आएगी. विवाहित लोगों का जीवन सामान्य से मधुर रहेगा. उदर विकार और सिर में दर्द की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रयासों का अंत करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें. ऊं नमः शिवाय की एक माला जप करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें।
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें