Advertisement728 × 90

तंत्र मंत्र जादू टोना से आपको बचाते हैं ये उपाय

तंत्र मंत्र जादू टोना से आपको बचाते हैं ये उपाय

किसी पर तंत्र मंत्र जादू टोना, तांत्रिक क्रिया कर दी गई हो तो वह फिर कैसे बचे इस संकट से? व्यापार में घाटा, बीमारी, पागलपन, क्रोध, चिल्लाना, घर का सामान बर्बाद करना, हिंसक प्रवृति यह सब टोना पीड़ित में दिखता है. कैसे हो जादू-टोने से बचाव?

धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-
तंत्र मंत्र जादू टोना का मारा व्यक्ति ओझा गुनी झाड़ फूंक वालों की शरण लेता है लेकिन ज्यादातर बार उसे मूर्ख ही बनाया जाता है. उसका पैसे से शोषण, मानसिक शोषण और बहुत बार शारीरिक शोषण ही होता है. तंत्र मंत्र जादू टोना टोटके की पीड़ा वही जान सकता है, जिसके उपर तंत्र मंत्र जादू टोना किया गया है.

कहते हैं न हर खतरनाक से खतरनाक हथियार की भी काट होती है. इसी तरह तंत्र मंत्र जादू टोना संकट की भी काट मौजूद है. यहां कुछ सरल उपाय दिए जा रहे हैं इस जादू टोने,तंत्र मंत्र और तांत्रिक क्रिया से बचाव के.

इस पोस्ट में आपको क्या-क्या जानकारी मिलेगीः 

  • बच्चों पर यदि कोई भूत प्रेत या टोना किया गया हो तो उसका उपचार.
  • व्यापार का बांधा छुड़ाना. अर्थात आपके व्यापार को बढ़ने से रोकने के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना, व्यापार बांधा का उपचार.
  • घर-परिवार की सुख-शांति मिटाने के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना कैसे छुड़ाएं.
  • वशीकरण यानी किसी को वश में करने के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना से बचने का उपाय
  • शत्रु बाधा यानी शत्रु द्वारा पीड़ित करने के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना के उपाय.
  •  मारण यानी किसी की अकाल मृत्यु के लिए किया गया तंत्र मंत्र जादू टोना प्रयोग से बचाव.
  • भूत- प्रेत बाधा से मुक्ति के उपाय.
  • अगले पेज पर जानें कुछ ऐसे सरल प्रयोग जो आपको तंत्र मंत्र जादू टोना, अभिचार प्रयोग, तांत्रिक क्रिया के नुकसान से बचा सकते हैं.

यदि आप या आपकी जानकारी में कोई भी इन कष्टों का मारा है तो पोस्ट को पूरा पढ़िए. यदि न भी तो भी इसे जानना चाहिए. कभी ये संकेत दिखने लगें तो समझें कि आपपर यह प्रयोग हो रहा है. इस तरह आप समय रहते सतर्क हो सकते हैं.  ईश्वर की आराधना ही सबसे उत्तम बचाव है. आप पोस्ट को पढ़ें, समझें. उचित लगे तो फेसबुक पर इसे शेयर भी कर दें ताकि किसी परेशान व्यक्ति के काम आ जाए. फेसबुक का लिंक हर पेज पर दिया जा रहा है.

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

तंत्र मंत्र जादू टोना के प्रयोग से बचाव के उपायः

एक नारियल लें.  उसको शनिवार के दिन किसी नदी या बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. जल में प्रवाहित करते समय हनुमानजी का ध्यान करते हुए “ऊँ रामदूताय नम:” मन्त्र का जाप करें. यह सब आपको सात शनिवार तक करना है. ऐसा करने से आप पर हुई तांत्रिक क्रिया धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जाएगी.

पीडित व्यक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग बाण का पाठ या हनुमानजी की आरती जब भी समय लगे करना चाहिए. कहने का अर्थ है पीड़ित को हनुमानजी की शरण में रखें तो लाभ शीघ्र होता है.

उसे हनुमानजी के मंदिर लेकर जाया करें. हनुमानजी के दाहिने पांव के नीचे से सिंदूर लेकर उसका तिलक कर दिया करें. लाभ होने लगेगा.

बुरी नजर की बाधा मिटाने का उपायः

 

अगर किसी की बुरी नजर के शिकार बन गए हैं तो इससे बचने के लिए पीड़ित व्यक्ति के सिर के चारों ओर लोटे में भरकर कच्चा दूध घुमाएं. ऐसा सात बार करें. इसके बाद एक काले कुत्ते को ढूंढ़कर उसे वह दूध पिला दें. यह सब आपको शनिवार के दिन ही करना है. इससे प्रभावित व्यक्ति के उपर किया गया टोटका या तांत्रिक प्रयोग खत्म हो जाता है.घर दुकान व्यापार पर किए तंत्र मंत्र जादू टोना से बचाव का टोटकाः

अक्सर जलन में लोग घर मकान, दुकान या व्यवसाय पर तंत्र मंत्र जादू टोना प्रयोग करके बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. इससे बचने के लिए पीपल और पान के पत्ते का छोटा सा टोटका करने की जरूरत है.

शनिवार के दिन ही पीपल के पेड़ से पांच पत्ते तोड़ लें. इसके साथ ही डंडी सहित आठ पत्ते पान के भी ले आएं. इन दोनों प्रकार के पत्तों को लाल धागे में पिरोकर माला बना लें. इसके बाद इन्हें दुकान की पूर्व दिशा में बांध दें.

ऐसा करने से आपके व्यापार या घर-मकान पर जो तांत्रिक क्रिया की गयी है वह ख़त्म हो जाएगी और आपका व्यवसाय नुकसान से बच जाएगा.बच्चे पर भूत-बाधा मिटाने के टोटकेः

यदि किसी बच्चे को भूत बाधा हो गई है या फिर किसी ने बच्चे पर टोना कर दिया है तो करें ये उपाय. मोर पंख को एक ताबीज में भर दें. ये ताबीज काले या लाल धागे में बांधकर बच्चे के गले में डाल दें. इससे भूत-प्रेत तंत्र मंत्र जादू टोना की पीड़ा नष्ट हो जाएगी.व्यापार का बांधा ऐसे छुड़ाएंः

यदि कारोबार में लगातार हानि हो रही हो, दुकान पर ग्राहकों का आना अचानक घट गया हो, तो समझें किसी ने कारोबार बांध दिया है. इससे मुक्ति के लिए दुकान में शुक्लपक्ष के शुक्रवार को अमृतसिद्ध या सिद्धयोग में श्री धनदा यंत्र स्थापित करें. इसके बाद नियमित रूप से दुकान खोलने के बाद धूप देकर उनके दर्शन करें. कारोबार में लाभ होने लगेगा.

पीली सरसों, गुग्गल, लोबान व गाय का घी इन सबको मिलाकर इनकी हवन सामग्री बना लें. फिर सूर्यास्त होने के एक घंटे भीतर ही गोबर के उपले जलाकर उसमें सारी सामग्री डाल दें व इसका धुआं पूरे घर में फैला दें. ऐसा आपको लगातार 21 दिन तक करना है. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं.  घर पर यदि किसी प्रकार का तंत्र मंत्र जादू टोना टोटके का प्रयोग किया जा रहा हो तो वो नष्ट हो जाएगा.

परिवार व व्यापार बाधा से बचाव का टोटकाः

गऊलोचन या गोरोचन व तगर थोड़ी सी मात्रा में लेकर आएं. ये आपको पूजा-पाठ का सामान बेचने वाले के पास या पंसारी के पास मिल जाएंगे.

इस सामग्री को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर में पूजा स्थान में रख दें. भोलेनाथ से प्रार्थना करें- हे प्रभु हमने कभी किसी का कोई अनिष्ट नहीं किया. हम पर कोई तंत्र मंत्र जादू टोना प्रयोग करके हमारा नुकसान करना चाह रहा है. हम उसके कर्म आपके हवाले सौंपते हैं. हम आपकी शरण में हैं. हमारे परिवार,व्यापार, जन-धन सबकी रक्षा करें.

श्रद्धाभाव से यह प्रयोग किया जाए तो महादेव की कृपा से तमाम तंत्र मंत्र जाटू टोना टोटके का असर समाप्त हो जाएगा.

करीब पांच लाख लोग रोज सुबह प्रभु शरणम् की सहायता से अपनी दैनिक पूजा करते हैं. ऐसा कई साल से लगातार हो रहा है. आप भी देखें.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

व्यापार पर तांत्रिक अभिचार और घर में प्रेत बाधा दूर करने के टोटके अगले पेज परव्यापार पर तांत्रिक अभिचार से बचाव का टोटकाः

कई बार शत्रु आपकी सफलता से चिढ़कर अभिचार कर्म करवा देता है. इससे व्यवसायिक बाधा एवं गृह क्लेश होने लगता है. इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए सवा किलो काली उड़द और सवा  किलो कोयला को सवा मीटर काले कपड़े में बांधकर अपने ऊपर से 21 बार घुमाएं. इसे शनिवार के दिन बहते जल में विसर्जित करें व मन में हनुमानजी का ध्यान करें.

ऐसा लगातार सात शनिवार करें, तांत्रिक प्रयोग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.प्रेत बाधा से रक्षाः

प्रेत गंदगी का आसरा लेते हैं और आपको परेशान करते हैं. जिस घर में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रहता वहां साधारण प्रेत क्रिया भी बहुत कष्टदायक हो जाती है. इसलिए प्रेत बाधा से राहत के लिए सबसे पहले जरूरी है घर की साफ-सफाई रखना.साफ-सफाई के बाद पीपल के पत्ते से सात दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें. उसके बाद शुद्ध गुग्गल का धूप जला दें. इससे घर में यदि किसी प्रकार की प्रेत बाधा हो तो वो नष्ट हो जाती है. घर में हनुमानजी की बड़ी सी तस्वीर भी टांग लें.

गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

अगले पेज पर जानें मारण यानी आपकी अकाल मृत्यु के प्रयोग से बचाव का टोटकामारण यानी मृत्यु के प्रयोग से बचाव का टोटकाः

किसी की अकाल मृत्यु के लिए एक प्रकार की विशेष अभिचार या तांत्रिक क्रिया की जाती है जिसे मारण कहते हैं. मारण के विषय में सभी तंत्रशास्त्रों में वर्णन आता है. आपने दुर्गासप्तशती पढ़ा हो तो उसके कवच को भी मारण से बचाव का मार्ग बताया गया है.

यदि आपको ऐसा लग रहा हो कि किसी ने आपकी मृत्यु के लिए आपके उपर मारण प्रयोग या अभिचार करवाया है तो उसके लिए पपीते और कच्चे दूध का टोटका आजमा सकते हैं. यह लाभकारी होता है.

पपीते के 21 बीज लेकर शिव मंदिर जाएं. शिवलिंग पर कच्चा दूध (थैली वाला नहीं) चढ़ाकर धूप बत्ती दिखाएं.फिर शिवलिंग के निकट बैठकर पपीते के बीज अपने सामने रखें. अपना नाम, पिता या पति का नाम और गोत्र बताते हुए भगवान् शिव से अपनी रक्षा की गुहार करें. फिर एक माला महामृत्युंजय मंत्र की ध्यान से जपें.

इसके बाद पपीते के इन बीजों को तांबे के ताबीज में भरकर गले में धारण कर लें. इससे मारण प्रयोग से मुक्ति मिलती है. जिसने आप पर मारण का प्रयोग किया होगा वह परेशान होने लगेगा.

लाखों लोगों की पसंद सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् को एक बार देखें जरूर.बिल्कुल फ्री है. नीचे क्लिक करके डाउनलोड कर लें..

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

शत्रु अनावश्यक सताए तो कौन से टोटके आजमाएं. अगले पेज पर जानें.शत्रु द्वारा की गई तांत्रिक बाधा से राहत का टोटकाः

यदि शत्रु तांत्रिक क्रियाओं के द्वारा आपको परेशान करने का प्रयास कर रहा हो. आपने उसका कुछ नहीं बिगाड़ा है लेकिन वह आपके पीछे हाथ धोकर पड़ गया हो. आपको नींबू का टोटका आजमाना फायदेमंद साबित होगा.

नींबू को चार भागों में काटकर चौराहे पर खड़े होकर अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए चारों दिशाओं में एक-एक भाग को फेंक दें व घर आकर अपने हाथ-पांव धो लें. ध्यान रहे ऐसा करते हुए आपको कोई देख न रहा है.इस टोटके से शत्रु द्वारा खड़ी की जा रही तात्रिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

क्या करें यदि आप पर किया गया हो वशीकरण प्रयोग, अगले पेज पर जानें.वशीकरण प्रयोग से बचाव का टोटकाः

वशीकरण एक ऐसी तांत्रिक क्रिया या अभिचारण प्रयोग है जिसके मदद से किसी की बुद्धि हर ली जाती है और उसे अपने इशारों पर नचाने का प्रयास होता है. जिस पर यह प्रयोग किया जाता है वह असहाय सा हो जाता है. उसके निर्णय अपने नहीं होते और वह अंजाने में बहुत से नुकसान करा बैठता है. हालांकि जो किसी पर वशीकरण कराता है उसका अपना भी बड़ा नुकसान होता है, उसे भी शारीरिक बाधा, किसी करीबी की मृत्यु या जबरदस्त आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है.फिर भी कई बार लोग लोभ-लालच में ऐसे डूब जाते हैं कि अपने नुकसान का परवाह नहीं करते हुए भी किसी पर वशीकरण करा देते हैं. वशीकरण से मुर्कि के लिए माता महाकाली की शरण लेनी चाहिए. ये टोटके लाभकारी सिद्ध होते हैं.

यदि किसी को वश में करने के लिए उसपर वशीकरण का प्रयोग किया गया है, तो माता महाकाली को सात गुलाब के लाल फूल चढ़ाकर 21 बार ‘ॐ क्रीं’ बीजमंत्र का जाप करें.

इसके बाद इनमें से एक गुलाब के फूल की सात पंखुड़ियां लेकर पीड़ित व्यक्ति को खिला दें. इससे वशीकरण प्रयोग का असर दूर हो जाएगा.

अब तक आपके मोबाइल में प्रभु शरणम् ऐप्प नहीं है तो यकीन मानिए आप कुछ काम की चीज मिस कर रहे हैं. 4mbसाइज का यह भक्ति ऐप्प आपके जीवन का हिस्सा न बना जाए तो कहिएगा और ये बिल्कुल फ्री है. नीचे क्लिक करके डाउनलोड कर लें..

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

भूत-प्रेत बाधा, काला जादू से मुक्ति कैसे पाएं, अगले पेज परभूत-प्रेत बाधा से मुक्ति के टोटकेः

दिवाली के दिन सरसों का तेल  या शुद्ध घी का दिया जलाएं और इसका काजल बना लें. इस काजल को लगाने से भी भूत, प्रेत और काले जादू से बचाव होता है. जहां भूत-प्रेत बाधा की आशंका ज्यादा होती है वहां दिवाली के दिन काजल बनाकर रख लेना चाहिए और सालों भर प्रयोग करना चाहिए.

अशोक वृक्ष के सात पत्ते घर के मंदिर में रखकर पूजा करें. उनके सूखने पर नए पत्ते रखें और पुराने पत्ते पीपल के पेड़ के नीचे रख दें. इसी प्रकार आप इस क्रिया को हर रोज़ नियमित रूप से करें, आपका घर भूत-प्रेत बाधा, और काले जादू से मुक्त हो जायेगा.

काले जादू को दूर करने के लिए पुष्य नक्षत्र में चिड़चिड़े अथवा धतूरे का पौधा जड़सहित उखाड़ कर लाएं.  उसे अपने घर में मिट्टी खोदकर ऐसा दबाएं कि जड़ वाला भाग ऊपर रहे और फल फूल पत्ते सहित पूरा पौधा धरती में समा जाए. इस उपाय से घर में काले  जादू का असर खत्म हो जायगा.

जो उपाय आपको अब तक बताए गए वे तंत्र मंत्र, तांत्रिक क्रियाओं, अभिचार प्रयोग आदि से बचाव के विशेष उपाय थे. इन उपायों के करते समय एक परेशानी यह रहती है कि पड़ोसी या किसी व्यक्ति को इसका पता लगता है तो वह आपसे दूरी बनाने लगता है. बेशक आप किसी पर कोई तांत्रिक क्रिया नहीं करते, बस अपने बचाव के प्रयास करते हैं पर देखने वाला तो यही मानने लगता है कि आप भी जादू-टोना करते हैं. 

इस तरह बात बनने की जगह उलटे बिगड़ जाती है. इसलिए आपको कुछ अन्य सरल उपाय भी जानने चाहिए जिससे तंत्र मंत्र की बाधा दूर होती है. भले ही ये उपाय देखने में सरल लगें लेकिन इनका प्रभाव किसी बड़े तांत्रिक प्रयोग से कम नहीं होता है.

अगले पेज पर जानें ऊपरी बाधाओं से बचाव के ऐसे सरल उपाय जो चुपचाप और सरलता से हो सकता है.गोमूत्र का छिड़कावः

जिन घरों में नियम से गोमूत्र का छिड़काव होता रहता है उस घर पर काला जादू जल्दी असर ही नहीं करता. घर में गोमूत्र का छिड़काव भी एक सरल लेकिन प्रभावकारी उपाय है. गोमूत्र को पवित्र माना जाता है. गाय में सभी देवी देवताओ का वास होता है. इसलिए गोमूत्र का छींटा सभी तरह के तंत्र मंत्र, प्रेतबाधा, अभिचार कर्म और टोने टोटके का नाश कर देता है.

हनुमान चालीसा पाठः

हनुमानजी के नाम से भूत-पिशाच भागते हैं. हर रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. हो सके तो हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. हनुमान चालीसा के पाठ से बजरंग बली प्रसन्न होते हैं जिससे समस्त प्रकार की दुष्ट शक्तियां नष्ट हो जाती हैं.काली पूजनः

माँ काली की आराधना करना भी काले जादू से बचने का एक अच्छा उपाय है माँ काली के नाम से आप प्रतिदिन दो अगरबत्ती सुबह और शाम को लगाएं और उनसे अपने घर को बुरे प्रभाव और अपने मन की शांति के लिए प्रार्थना करें. इससे काले जादू का प्रभाव नष्ट हो जाता है.

गणेशजी की सेवाः

गणेश भगवान को एक पूरी सुपारी रोज चढ़ाएं और एक कटोरी चावल किसी भिखारी को दान दें. इससे भी आपकी भूत बाधा या आपके ऊपर काले जादू का असर खत्म हो जायेगा.आपको यह पोस्ट कैसी लगी, अपने विचार लिखिएगा. प्रभु शरणम् ऐप्प में ऐसे उपयोगी पोस्ट बहुत मिल जाएंगे. छोटा सा ऐप्प है. करीब पांच लाख लोग उसका प्रयोग करके प्रसन्न हैं. आप भी ट्राई करके देखिए. अच्छा न लगे तो डिलिट कर दीजिएगा. नीचे लिंक दे रहा हूं प्रभु शरणम् का.

प्रभु शरणम् का लिंकः-

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! सब फ्री भी है. एक बार देखें जरूर…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः 

सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं ,उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!
इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

error: Content is protected !!