Advertisement728 × 90

अंगों के फड़कने से जाने भविष्य के अच्छे-बुरे के संकेत.

अंगों के फड़कने से जाने भविष्य के अच्छे-बुरे के संकेत.

हम अक्सर अंगों के फड़कने को लेकर चिंतित हो जाते हैं कि कहीं ये कोई अपशकुन तो नहीं. कहीं इससे किसी कार्य कोई न करने के विषय में ईश्वर कोई संकेत तो नहीं दे रहे. क्या इसमें कोई रहस्य है. ऐसे विचार आना स्वभाविक है.

जब शास्त्रों में कहा गया है कि मानव शरीर ईश्वर द्वारा रची गई सबसे दुर्लभ, सबसे सुंदर और सबसे जटिल संरचना है. जब मनुष्य कोई चीज बनाता है तो उसमें यह व्यवस्था दे देता है कि कोई बाधा आने पर अलार्म बजाकर वह अलर्ट कर दे तो ईश्वर क्यों नहीं करेंगे!

इसी कारण बहुत से प्रश्न दिमाग में उमड़ने लगते हैं कि आखिर क्या संकेत मिल रहे हैं. ईश्वर प्रत्यक्ष रूप से नहीं तो अप्रत्यक्ष रूप से ही क्या बताना चाहते हैं?

shiv ji

  • हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

    Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


    लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

हम अक्सर अंगों के फड़कने को लेकर चिंतित हो जाते हैं कि कहीं ये कोई अपशकुन तो नहीं. कहीं इससे किसी कार्य कोई न करने के विषय में ईश्वर कोई संकेत तो नहीं दे रहे. क्या इसमें कोई रहस्य है. ऐसे विचार आना स्वभाविक है.

जब शास्त्रों में कहा गया है कि मानव शरीर ईश्वर द्वारा रची गई सबसे दुर्लभ, सबसे सुंदर और सबसे जटिल संरचना है. जब मनुष्य कोई चीज बनाता है तो उसमें यह व्यवस्था दे देता है कि कोई बाधा आने पर अलार्म बजाकर वह अलर्ट कर दे तो ईश्वर क्यों नहीं करेंगे!

इसी कारण बहुत से प्रश्न दिमाग में उमड़ने लगते हैं कि आखिर क्या संकेत मिल रहे हैं. ईश्वर प्रत्यक्ष रूप से नहीं तो अप्रत्यक्ष रूप से ही क्या बताना चाहते हैं? बड़ी जिज्ञासा होती है जानने-समझने की कि आखिर किसी खास अंग के अचानक फड़कने का क्या कारण है.ज्योतिषशास्त्र में इस विषय पर काफी मंथन हुआ है. ज्योतिष के विद्वान अंगो को फड़कने को लेकर जिस निष्कर्ष पर पहुंचे आइए उसे देखकर समझते हैं कि किसी अंग के फड़कने का क्या संकेत लेना चाहिए.

एक बात स्पष्ट कर दें कि अंगों के फड़कने के प्रभाव और संकेत सबके साथ एक जैसे हों यह आवश्यक नहीं. यह देश, काल से भी प्रभावित होता है. इसके अतिरिक्त शरीर के अंदर की कोई ऐसी व्याधि जिसके बारे में पता नहीं, यदि उसके कारण अंग फड़क रहे हों तो भी ये संकेत सटीक नहीं होगे.

अगले पन्ने पर पढ़िए किस अंग के फड़कने का क्या है अर्थहमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मस्तक और ललाटः
संपूर्ण मस्तक के फड़कने को किसी दूर स्थान की यात्रा के संकेत की तरह समझना चाहिए. उस यात्रा में मार्ग में परशोनियां भी आ सकती हैं.

यदि सिर का मध्य भाग फड़के तो धन की प्राप्ति हो सकती है तथा कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

यदि ललाट मध्य से फड़कने लगे तो लाभदायक यात्रायें होती हैं।

यदि पूरा ललाट फड़के तो राज्य यानी सत्तापक्ष से सम्मान तथा नौकरी में उन्नति होती है।

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

भौंहेंः
यदि दोनों भौंहों के बीच का स्थान फड़के तो जीवन में प्रेम प्राप्ति के संकेत हैं।

दोनों भौहें फड़कें तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

आँखेंः
दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़के तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करके धन अर्जित करने में सफल होता है।

दाहिनी आंख चारों तरफ से फड़के तो हो सकता है कि तबीयत कुछ ढीली होने वाली है। इसलिए शरीर की उचित देखभाल करें. खान-पान का नियम सुधार लें.

बाँयीं आँख का फड़कना स्त्रीपक्ष से किसी परेशानी या वियोग का लक्षण है।

बांयी आंख चारों ओर से फड़कने लगे तो विवाह के योग बनते हैं।
नाकः

किसी व्यक्ति की नाक फड़फड़ाती हो तो उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होती है।

नाक के नथुनें फड़फडा़ते हों तो किसी आने वाले संकट की वह सूचना होती है अथवा व्यक्ति शीघ्र ही रोगी होकर बिस्तर पकड़ सकता है। सेहत को लेकर सचेत हो जाना चाहिए।

किसी व्यक्ति के नाक के नथुने के अंदर फड़फड़ाहट महसूस हो तो उसे सुख मिलता है।

यदि नाक की जड़ फड़के तो लडा़ई झगड़ा होने की संभावना रहती है।हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कानः
यदि दाहिने कान का छेद फड़फडा़ता है तो मित्र से मुलाकात होती है।

यदि दाहिना कान फड़फड़ाता है तो पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, अच्छे समाचार की प्राप्ति और किसी कार्य में सफलता के संकेत समझने चाहिए।

यदि बांये कान का पिछला भाग फडक़ता है तो मित्र से बुलावा आता है अथवा कोई खुशखबरी मिल सकती है।

यदि बायां कान फड़फड़ाता है तो बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

[irp]

गालः
किसी स्वस्थ व्यक्ति का दाहिना गाल फड़के तो उसे लाभ होता है. किसी स्त्री के कारण वह लाभ उसे मिल सकता है।

किसी व्यक्ति के संतान उत्पन्न होने वाली हो और उसके बायें गाल के मध्य में फड़फड़ाहट हो तो उसके घर कन्या का जन्म होता है और जन्म होने की संभावना न हो तो पुत्री से कोई शुभ समाचार मिलता है।

किसी व्यक्ति के दोनों ओर के गाल समान रूप से फड़फड़ाएं तो उसे प्रचुर धन की प्राप्ति होती है।

होठः
किसी व्यक्ति का ऊपरी होठ फड़फड़ायें तो शत्रुओं से हो रहे झगडे़ में समझौता हो जाता है।
दोनों होठ फड़फड़ायें तो कहीं से सुखद समाचार मिलता है।

गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

मुंहः
मुंह का फड़फड़ाना पुत्र की ओर से किसी शुभ समाचार को सुनवाता है।
यदि पूरा मुंह फड़के तो व्यक्ति की मनोकामनापूर्ण होती है।

किसी व्यक्ति की ठुड्डी में फडफ़डा़हट का अनुभव हो तो वह मित्र के आगमन की सूचना होती है।

यदि तालु फड़के तो धन की प्राप्ति होती है।

यदि बायां तालु फड़के तो व्यक्ति को जेल यात्रा करनी पड़ सकती है।

यदि दांत का ऊपरी भाग फड़फड़ाता है तो व्यक्ति को प्रसन्नता प्राप्त होती है।

यदि जीभ फड़के तो लड़ाई झगड़ा होता है, और प्रायः विजय मिलती है।हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.गर्दन
यदि किसी व्यक्ति की गर्दन बांयी तरफ से फड़कती हो तो धन हानि होने की आशंका तथा गर्दन दांयी तरफ से फडके तो स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है।

जब किसी व्यक्ति का दाहिना कंधा फड़फड़ाहट करता है तो उसे धन संपदा मिलती है, भाई से मिलन होता है तथा बांया कंधा फड़फड़ाता है तो व्यक्ति बीमार पड़ता है और नाना प्रकार की चिंता सताती है।

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् से जुड़ना चाहेंगे, एकदम फ्री है.

    Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें

बाजू
बाजू फड़फड़ाती है तो धन और यश की प्राप्ति होती है तथा बांई ओर की बांह फड़फड़ाए तो नष्ट अथवा खोई हुई वस्तु की प्राप्ति हो जाती है।

हाथ
किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ का अंगूठा फड़फड़ाये तो उसकी अभिलाषा-पूर्ति में विलम्ब होता है और हाथ की अंगुलियां फड़फड़ायें तो अभिलाषा की पूर्ति के साथ-साथ किसी मित्र से मिलन होता है।

किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की कोहनी फड़फड़ाती है तो किसी से झगडा़ तो होता है परन्तु विजय उसे ही मिलती है और बायें हाथ की कोहनी फड़फड़ायें तो धन की प्राप्ति होती है।

[irp]

किसी व्यक्ति के हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो तो ये शुभ शकुन है। उसे आने वाले समय में शुभ संपदा की प्राप्ति होती है।

हथेली के किसी कोने में फडफ़डा़हट हो तो निकट भविष्य में व्यक्ति किसी विपदा में फंस जाता है।

बायें हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो और वह व्यक्ति रोगी हो तो उसे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ हो जाता है।हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कमर
जहां कमर की दाहिनी ओर की फड़फड़ाहट किसी विपदा का संकेत देती है वहीं बांई ओर की फड़फड़ाहट किसी शुभ समाचार का संकेत देती है।

छाती
छाती में फड़फडाहट होना मित्र से मिलने की सूचना, छाती के दाहिनी ओर फड़फड़ाहट हो तो विपदा का संकेत, बांयी ओर फड़फड़ाहट हो तो जीवन में सघंर्ष और मध्य में फड़फड़ाहट हो तो लोकप्रियता प्राप्त होती है।

इन लक्षणों का अर्थ बेहतर रूप से समझने के लिए देश, काल और परिस्थिति को हमेशा ध्यान में रखें. सबके लिए लक्षण एक जैसे हों यह आवश्यक नहीं.

ज्योतिष संबंधी विशेष उपयोगी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए आप प्रभु शरणम् ऐप्पस डाउनलोड कर लें. वहां आपको सारे पोस्ट एक पेज पर मिल जाएंगे. बार-बार अगले पेज पर नहीं जाना होगा.

  • करीब पांच लाख लोग हर सुबह प्रभु शरणम् ऐप्प जरूर खोलते हैं. कई वर्षों से लाखों लोगों की दैनिक पूजा प्रभु शरणम् से होती है. एक बार लिंक क्लिक कर आप भी जानें, क्यों लाखों लोगों को इतना प्रिय है प्रभु शरणम्…

    Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


    लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

error: Content is protected !!