June 16, 2026

क्रूर शनि भी हो जाएंगे कृपालु यदि करें ये सरल प्रयोग

ग्रहमंडल के राजा जहां भगवान सूर्यदेव हैं तो वहीं उनके पुत्र शनिदेव को न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट का पद दिया गया है। माना जाता है कि मनुष्य पृथ्वीलोक पर जो भी अच्छे-बुरे कार्य करता है उसका फल शनिदेव देते हैं जिसे वह इसी पृथ्वीलोक पर भोगकर जाता है। इस तरह मनुष्य अपने साथ कर्मों की बड़ी गठरी लेकर जाने से बच जाता है जिसका भुगतान उसे अगले जन्म में करना पड़ता।

शनिदेव का दंडविधान बड़ा अटल है। बड़ी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं लेकिन शनिदेव को प्रसन्न कर लेना भी बड़ा सरल है। शनि प्रसन्न हो जाएं तो न केवल उनके प्रकोप से राहत मिल जाती है बल्कि वह सब प्राप्त हो जाता है जिसकी लालसा या कामना रही है।

इसलिए शनि की दशा या शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में आते ही व्यक्ति के अच्छे या बुरे दिन शुरु हो जाते हैं। जिसके जैसे कर्म होते हैं, उसे वैसा ही भाग्य भोगना पड़ता है।

See also  अपने शरीर के लक्षण से जानें अपनी ग्रह दशा का हाल

शनिदेव के दरबार में एकदृष्टि है परन्तु यदि शनिदेव को प्रसन्न कर लिया जाए तो व्यक्ति को बहुत से कष्टों से राहत मिल जाती है और इस प्रकार उसका अच्छा समय शुरु हो सकता है।

इसलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इन उपायों को किसी भी शनिवार को या शनि अमावस्या, शनि प्रदोष, शनि जयंती को किया जा सकता है। ये उपाय सरल हैं एवं स्वयं किए जाने वाले उपाय हैं और इससे शनि के प्रकोप से निश्चित ही लाभ मिलता है।

शेष अगले पेज पर. नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.