कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 21 सितंबर)
पौराणिक कथाएँ, व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र, गीता ज्ञान-अमृत, श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ने के हमारा लोकप्रिय ऐप्प “प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प” डाउनलोड करें.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करेंमेष
यह सप्ताह चारों तरफ से अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. राशि से पंचम गुरु और मंगल कई कार्यो में सफलता दिलाएगा. शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में सुख,शांति और समृद्धि रहेगी. सप्ताह के मध्य में जमीन जायदाद प्रॉपर्टी आदि के कार्य में लाभ हो सकता. कोई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है. कुछ नए कार्यों में सफलता मिल सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. व्यापार कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी होगी और लाभ भी होगा. विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. सप्ताह के अंत में भी धन लाभ होगा. यात्रा हो सकती है. किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा. वाहन चलाने में आपको सावधानी रखने की जरूरत है. फालतू के किसी विवाद में उलझने से बचें. दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेगी. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. ज्वर, सरदर्द पूरे शरीर में दर्द और रक्त चाप की परेशानी हो सकती है. हनुमद् आराधना करें.
वृषः
यह सप्ताह मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से चतुर्थ चंद्रमा अनुकूल नहीं है जिसके कारन सप्ताह के आरंभ में कुछ कार्यो में दिक्कते आ सकती हैं. आर्थिक पक्ष में भी कुछ कठिनाई हो सकती है. परिवार में किसी वजह से तनाव की भी आशंका है इसलिए धैर्य रखें. नकारात्मक भावों को हावी न होने दें. सप्ताह के मध्य से चन्द्रमा के पंचम होने से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा. आर्थिक पक्ष में मजबूत आएगी. रूके हुए कार्यो में तेजी आ सकती है. घर परिवार में सुख-शांति कायम होगी. व्यापार में उतार चढाव के साथ लाभ भी होगा. फिर भी निवेश बहुत आवश्यक न हो तो इससे बचें. नौकरीपेशा लोगों सावधानी बरतने की आवश्यकता है. लापरवाही के कारण आपको अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. आलस्य त्यागें. सप्ताह के अंत में भी कई नए कार्य बनेंगे. अपनों से बड़े का सहयोग मिलेगा. तनाव से बचें. जल्दी किसी पर विश्वास न करें. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी तनाव की आशंका है. कोई यात्रा हो सकती है. ज्वर, सरदर्द घुटने में दर्द, आँख में परेशानी हो सकती है. चोट-चपेट की भी आशंका है. सावधानी से रहें. ॐ नमः शिवाय की एक माला का प्रतिदिन जप करें.
मिथुनः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से तीसरे भाव में चन्द्रमा के होने से सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत करायेगा. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. यात्रा भी होगी. पुनः सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के चतुर्थ भाव में हो जाने से कुछ कार्यो में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. हालांकि उतार-चढ़ाव के साथ काम बन जाएंगे. मन में चिंता रहेगी. मानसिक तनाव भी होगा. व्यापार में उतार-चढाव के साथ लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत का है. मेहनत से सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वालों के लिए ठीक समय है. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ होगा. कई काम बनेंगे. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, बनेंगे भी. घर में सुख शांति रहेगी. सुखद सामाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा भी हो सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. उदर विकार. सीने में दर्द, ज्वर, सरदर्द की शिकायत हो सकती है. गणपति स्तोत्र का पाठ करेकर्कः
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुलाकर अनुकूल ही रहेगा. सप्ताह के आरंभ में कई छोटे-मोटे कार्य बिना व्यवधान के पूरे होते रहेंगे. राशि से तीसरे भाव में स्थित चंद्रमा बंधु-बांधवों से सहयोग दिलाएगा. घर में सुख-शांति रहेगी. सप्ताह के मध्य से मंगल राशि का त्यागकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है इससे आपके बहुत से रूके हुए कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा. व्यापार में उन्नति होगी. आमदनी में वृद्धि होगी. कोई लंबित योजना पूरी होगी. जमीन-जायदाद के काम में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन प्रशंसा का समय है. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. सप्ताह के अंत में आय में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. अपनो का सहयोग मिलेगा. काम में मन लगेगा. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपके नए काम बनेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. रक्तचाप, पेट की परेशानी, हाथ-पैर में दर्द, ज्वर आदि की शिकायत हो सकती है. शिवजी को जल चढ़ावें.
सिंहः
यह समय सभी प्रकार से अनुकूल है. राशि से चंद्रमा द्वितीय भाव में है. सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है और मंगल के सिंह में प्रवेश से यह मंगलकारी योग बना रहा है. कई काम बनेंगे. प्रॉपर्टी के काम में लाभ होगा. वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें. क्रोध से बचें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें. आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे. बृहस्पति आपकी राशि में ही है. मंगल के साथ बृहस्पति की युति से चारों तरफ से सफलता का योग बन रहा है. सप्ताह के मध्य में आर्थिक-पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा. व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी. उससे लाभ भी होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए समय परीक्षा आदि में सफलता दिलाने वाला है लेकिन उन्हें पढ़ाई में आलस्य भी घेरेगा. सप्ताह का अंत धनलाभ कराने वाला है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रॉपर्टी आदि के कार्यों में लाभ होगा. संपत्ति की खरीद हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. चोट-चपेट से बचें. ज्वर, जुकाम, पैर-हाथ में दर्द, त्वचा आदि की परेशानी हो सकती है. सूर्य को नियमति जल दें.कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि में सूर्य का प्रवेश इसी सप्ताह हो रहा है. बुध और राहु पहले से ही राशि में स्थित हैं. तीनों मिलकर सफलता का योग बनाएंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. रूके हुए काम पूरे होंगे. सप्ताह के मध्य में व्यापारिक कार्यों में तेजी आएगी और उससे लाभ भी होगा. निवेश आदि का विचार कर रहे हैं तो .यह सही समय है. शत्रु परास्त होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. कोई घरेलू परेशानी चल रही थी तो वह दूर होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों को परिश्रम की आवश्यकता है. सप्ताह का अंत उत्तम रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. नए संपर्क बनेंगे जिसका लाभ मिलेगा. दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से सुधार की ओर बढ़ेगा और सप्ताह के अंत तक दांपत्य जीवन की कठिनाई दूर हो सकती है. प्रेम संबंधों में माधुर्य बना रहेगा. उदर विकार, ज्वर, जुकाम, रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. गणपति स्तोत्र का पाठ करें और गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.
तुलाः
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक लाभ तो होगा किंतु पैसा खर्च भी हो जाएगा इससे आपकी चिंता बढ़ेगी. आपका मन खिन्न रहेगा. चिंता की बात नहीं है, संचित धन खर्च नहीं हो रहा जो आ रहा है वही जा रहा है और वैसे भी सप्ताह के मध्य से स्थिति सुधर भी जाएगी. सप्ताह के मध्य में कहीं से अचानक धन का लाभ भी हो सकता है. व्यापार में भी लाभ होगा. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. आप ऐसा समझ लें कि इस दौरान आप जितनी ताकत लगाएंगे उतना ही लाभ कमाएंगे. अपने प्रयास अधिकतम रखिए. प्रॉपर्टी के कारोबार में भी लाभ के संकेत हैं. किसी स्थाई संपत्ति से आमदनी में वृद्धि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. यदि जिम्मेदारियां मिल रही हैं तो उसे आनाकानी या भागने का प्रयास न करें, आपके लिए परेशानी की बात हो सकती है. सप्ताह के अंत में भी प्रॉपर्टी से लाभ के संकेत हैं. किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री हो सकती है. कोई पुराना विवाद चला आ रहा है तो वह निपटारे की ओर बढ़ेगा. कोर्ट-कचहरी की परेशानियां चल रही हैं तो उसमें भी आपके पक्ष में लाभ के संकेत हैं. यात्रा का योग है. स्थाई संपत्ति से विशेष लाभ का योग है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. क्रोध से बचें. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. शरीर में आलस्य रहेगा. उसे त्यागें. ज्वर, जुकाम, शरीर दर्द, आंखों में जलन, पेट की परेशानी आदि की शिकायत हो सकती है. शिव-पार्वती मंत्र का जप करें और गणेशजी की पूजा करें. शिव पार्वती मंत्र Mahadev Shiv Shambhu एप्प में देख सकते हैं.वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा लाभ के योग तो बनाएगा, मंगल की स्थिति भी लाभ की दृष्टि से उत्तम है किंतु शनि वृश्चिक राशि में ही है इसलिए वह सभी कार्यों में रूकावट भी पैदा करेगा. ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास को बनाए रखने की जरूरत है. अपना आत्मविश्वास न खोने दें. धैर्य रखें. सप्ताह के मध्य में लेन-देन से बचें. व्यापार में भी सावधानी रखने की जरूरत है. कोई निवेश न करें. नया व्यापार शुरू करने का प्रयास न करें. कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. सप्ताह के मध्य में आय के स्रोत बनेंगे. उससे लाभ होगा. सप्ताह के मध्य में कोई अज्ञात चिंता भी रहेगी. हर कार्य की सफलता को लेकर अज्ञात भय रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में बड़े-बुजुर्गों की सहायता और परामर्श लेकर ही कोई कार्य करें. यह सप्ताह आपके लिए सतर्कता बरतने का है. मन को शांत रखें. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. शत्रुओं से सावधान रहें. स्वास्थ्य के कारण मन चिंतित रहेगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, प्रेम संबंधों में तनाव आएगा. उदर विकार, ज्वर, जुकाम आदि की परेशानी रहेगी. गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें और हनुमद आराधना करें.
धनुः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में ही कई कार्य बनेंगे. कार्य आपके पक्ष में रहेंगे. इस सप्ताह आपका लाभ आपकी मेहनत पर पूरी तरह निर्भर करेगा. जितनी मेहनत कर लेंगे लाभ उतना ही अधिक अर्जित कर लेंगे. इस मौके का फायदा उठाएं. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिलने से आपका जोश बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. परिवार के किसी सदस्य की सफलता से भी धर-परिवार में उमंग का माहौल रहेगा. कारोबार में उन्नति होगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसे आप परिश्रम से निभाएं. विद्यार्थियों के लिए बहुत सुखद समय है. पठन-पाठन में जितना संभव हो उतना अधिक समय दें. सप्ताह के अंत में अपने और माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता हो सकती हैय नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. दफ्तर में कोई विवाद खडा हो सकता है इसलिए स्वयं पर काबू रखें और सतर्क रहें. शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. यात्रा का भी योग है. घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. आप बेवजह तनाव न लें. जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा इससे बहुत सी परेशानियां हल हो जाएंगी. प्रेम संबंधों के लिए मध्यम समय है. सर्दी, जुकाम, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द की परेशानी हो सकती है. गणपति स्तोत्र का पाठ करें व गणेशजी को दूर्वा चढ़ावें.मकरः
यह सप्ताह आपके लिए सफलता दिलाने वाला है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. मंगल की दृष्टि से जमीन-जायदाद की खरीद हो सकती है. नए कार्य शुरू हो सकते हैं. आपकी कोई पुरानी योजना जो टलती जा रही थी उसपर फिर से काम शुरू हो सकता है. सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य प्रस्ताव मिल सकता है जो लाभप्रद रहेगा. कई लोग आपको इस कार्य में सहयोग करने के लिए भी सामने आएंगे. मित्रों और रिश्तेदारों से नए कार्य में पूरा सहयोग मिल सकता है. शनि की दृष्टि के कारण नए कार्य में लाभ भी होगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. किसी तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. नौकरी में उन्नति होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. परिश्रम करें, लाभ होगा. सप्ताह के अंत में घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मातृपक्ष से लाभ होगा. मातृसुख की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी के साथ भरपूर सहयोग और आनंद का माहौल रहेगा. चोट-चपेट की आशंका है इसलिए वाहन आदि चलाते समय या सड़क पर विशेष सतर्कता रखें. रक्तचाप, ज्वर, मानसिक तनाव, शरीर दर्द की परेशानी हो सकती है. हनुमद आराधना करें.
कुम्भः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. आपके कई सारे कार्य बनेंगे. नए लोगों से मुलाकात होगी. राशि पर गुरु, सूर्य व मंगल की दृष्टि से कई कार्यों में सफलता दिलाएगा. चारों तरफ से आपके कार्य बनेंगे. सप्ताह के मध्य में धन, लाभ और आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी. आप जो भी कार्य करेंगे. उसमें सफलता मिलेगी. व्यापार में भी वृद्धि लाभ होगी. निवेश करें. विद्यार्थी को सफलता. नौकरीपेशा वालों को सफलता मिलेगी उन्नति. सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष और मजबूत होगी. सुखद सामाचार की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य बनेगा जो लाभप्रद होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय. प्रेम संबंधों में तनाव आएगा. पेट दर्द, ज्वर, सरदर्द, रक्तचाप की शिकायत हो सकती है. हनुमद आराधना करें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. राशि पर सूर्य और बुध की दृष्टि से कई कार्य बनेंगे. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. सप्ताह के मध्य में धन लाभ होगा. व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा वालों के लिए अच्छा समय रहेगा. आपके कार्यो में तेजी आएगी. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह की चर्चा भी हो सकती है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय रहेगा. उदर विकार, सरदर्द, ज्वर, शरीर में दर्द आदि की शिकायत हो सकती है. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जप करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam कथा पसंद आने पर हमारे फेसबुक पोस्ट से यह कथा जरुर शेयर करें.
