कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित ( साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 06 सितंबर)

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मेषः
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा. राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा अनुकूल नहीं है. सप्ताह की शुरूआत अच्छी नहीं रहेगी. मन विचलित रहेगा. खर्च की अधिकता रहेगी. पुनः सप्ताह के मध्य में राशि में ही चंद्रमा के होने से सुधार होने लगेगा. कई कार्यों में तेजी आएगी. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. अपनों के सहयोग से कारोबार में विस्तार होगा. व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. नौकरीपेशा लोगों को कार्य में सावधानी रखने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम रहेगा. अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखें. इस सप्ताह आपको चोट-चपेट की आशंका है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. रक्तचाप, ज्वर और उदर विकार से परेशानी रहेगी. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें.
वृषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल फलदायक रहेगा. रशि से एकादश चंद्रमा लाभकारी होगा. सुख-शांति-समृद्धि प्रदान करेगा. रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे, उनमें तजी आएगी. प्रोपर्टी के कारोबार में सफलता मिलेगी या संपत्ति की खरीद हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपमें आलस्य की अधिकता रहेगी. कुछ कार्यों में बेवजह विलंब होने लगेगा. मन चिंता से ग्रस्त रहेगा. परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं. व्यापार में लेन-देन का समय उचित नहीं है, निवेश और लेन-देन से खासतौर से सप्ताह के मध्य में बचने का प्रयास करें. व्यापार में लाभ का मध्यम योग है. काफी परिश्रम से लाभ होगा. संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न. नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है. संभलकर रहें. सप्ताह के अंत में व्यस्तता अधिक रहेगी. कार्यक्षेत्र मे भागदौड़ और परिश्रम की अधिकता रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा. उदर विकार, आंखों में कष्ट शरीर दर्द, ज्वर की परेशानी. शिवजी को नित्य जल चढ़ावें.
मिथुनः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. राशि से दशम भाव में चंद्रमा के होने से आपके कार्य बनेंगे. घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है. सप्ताह के मध्य में धन का लाभ होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार में लाभ होगा, कारोबार में वृद्धि होगी. किसी मित्र के सहयोग से निवेश की सम्भावना है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. मेहनत करें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वालों के लिए उन्नति का समय है. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. खर्च की अधिकता रहेगी.वाहन सावधानी से चलावें. बातचीत में सावधानी बरतें. आवेश पर नियंत्रण रखें. गोपनीयता बनाए रखें. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. हड्डी में दर्द, घुटने में परेशानी, उदर विकार, रक्तचाप की परेशानी हो सकती हैं. गणपति स्तोत्र का पाठ करें.यह भी पढ़ें- शादी विवाह, मंगल कार्य, पैसे के लेन-देन में, अशुभ प्रभावों का टालना हो तो करें ये विचारः ज्योतिषीय परामर्श
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्कः
कर्क राशि वाले को सप्ताह की शुरूआत अच्छी रहेगी. भाग्य आपका साथ देगा. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. आपके कई कार्यो में तेजी आएगी जिसे व्यस्तता तो होगी लेकिन मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह का मध्य आर्थिक पारिवारिक राजनीतिक सभी दृष्टि से उत्तम योग वाला रहेगा. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. जमीन-जायदाद प्रॉपर्टी में लाभ. व्यापार-कारोबार के लिए अच्छा समय है. व्यापारिक यात्रा होगी जो लाभप्रद रहेगी. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मेहनत करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. सप्ताह के अंत में भी धार्मिक यात्रा हो सकती है. आपके कई नए कार्य बनेंगे. इससे मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा समय है. वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव. क्रोध से बचें. प्रेम संबंधों के लिए मध्यम समय है. जोड़ो में दर्द, सर दर्द, ज्वर और पेट में परेशानी हो सकती है. शिवजी को जल चढ़ावें.
सिंहः
यह सप्ताह मिला जुला रहेगा. सप्ताह की शुरूआत में कार्यो में उतार-चढ़ाव रहेगा. राशि से आठवें भाव में चन्द्रमा कुछ कार्यो में विलम्ब भी करायेगा. मन चिंतित भी रहेगा. पुनः सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा. भाग्य आपका साथ देगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. व्यापार-व्यवसाय में उतार चढाव के साथ लाभ होगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय है. विधार्थियों के लिए मेहनत का समय है. सफलता के लिए थोड़ा ज्यादा परिश्रम आवश्यक है. सप्ताह के अंत में आप जिस क्षेत्र में भी कार्य करते हों, उसमें तेजी आएगी. इससे आपका लाभ भी बढ़ेगा. अपने से बड़े का विचारकर के ही कोई कार्य करें. शत्रु से सावधान. मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. त्वचा की परेशानी बढ़ेगी. रक्तचाप की परेशानी होती हैं. क्रोध से बचें. सूर्य को जल दें.
कन्याः
यह सप्ताह मिला-जुला फल देगा. राशि से सप्तम चंद्रमा और केतु उतार-चढ़ाव के साथ कार्य कारायेगा. मन चिंतित भी रखेगा. धैर्य के साथ कार्य करें. कुछ कार्यो में बदलाव भी होगा जो आपके लिए लाभकर होगा. सप्ताह के मध्य में कुटुंबजनों की वजह से कुछ धन की प्राप्ति होगी. धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा भी होगी. व्यापार-कारोबार के लिए मध्यम समय है. निवेश में सावधानी बरतें. लेन देन से बचें. यदि लेन-देन आवश्यक है तो फिर पूरा हिसाब रखें. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. नौकरीपेशा में सावधानी बरतें. किसी पर जल्द विश्वास न करें. सप्ताह के अंत में सुधार होगा. भाग्य साथ देगा. धार्मिक यात्रा होगी. कई नए कार्य भी बनेंगे. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा. प्रेम में भी सावधानी बरतें. क्रोध से बचें अन्यथा संबंध विच्छेद हो सकता है. उदर विकार, सर दर्द और ज्वर से परेशानी हो सकती है. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और गणपति स्तोत्र का पाठ करें.यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला है. राशि से छठे चंद्रमा होने के कारण सप्ताह की शुरुआत धीमी गति से होगी. कई कामों में सफलता के लिए बहुत ज्यादा भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी. धैर्य के साथ कार्य करें. पुनः सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होने लगेगा. व्यापार करोबार में लाभ के संकेत हैं. विद्यार्थयो के लिए समय उत्तम है. इसका लाभ उठावें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर विशेष सावधानी रखने की सलाह है. कोई ढीलापन न दिखाएं. सप्ताह के अंत में कार्यों में बदलाव की भी सम्भावना बनती दिख रही है. शत्रु भी परेशान कर सकते हैं. उनसे सवधानी बरतें. स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. दांपत्य जीवन में उतार-चढाव हो सकता है. धैर्य रखें. प्रेम के लिए भी समय मध्यम है. शुगर की परेशानी, घुटने में दर्द, सर दर्द की दिक्कत हो सकती है. ॐ नमः शिवाय की एक माला रोज जपें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. कई नए कार्य बनेंगें. जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. नए लोगों के साथ सम्बन्ध भी बनेंगे. घर परिवार में सुख शांति समृद्धि रहेगी. सप्ताह के मध्य में आपको किसी भी कार्य में संघर्ष करना होगा. लेकिन मेहनत करने से सफलता मिल भी जाएगी. व्यापार-कारोबार में सावधानी से कार्य करें. निवेश करने से बचें. अगर बहुत जरूरी न हो तो लेन-देन में भी बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए परिवर्तन की सम्भावना है. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. सप्ताह के अंत में भाग्य आपका साथ देगा. सोचे हुए कार्य के पूर्ण होने की सम्भावना है. अपने नजदीकी लोगों से विचार विमर्श करके कोई कार्य करें. धनलाभ का योग है. प्रेम में मधुरता आएगी. जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध रहेंगे. उदर विकार, रक्तचाप, शुगर की परेशानी और शरीर दर्द से कष्ट रहेगा. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमद् आराधना करें.
धनुः
सप्ताह की शुरूआत धीमी रहेगी. चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा स्थितियों को अनुकूल नहीं रखेगा. चंद्र-केतु की युति भी मानसिक चिंता देगी. मानसिक तनाव होगा, माता के स्वास्थ्य से चिंता होगी. आलस्य होगा और कार्यों में सुस्ती रहेगी. धैर्य रखें. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा. कई कार्य सफल होंगे. आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. संतान पक्ष से सुख होगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में वृदधि होगी. कोई व्यापारिक यात्रा होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है. लेखन कार्यो आदि में सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में शत्रुओं से सावधान रहें. उतार-चढ़ाव के साथ सफलता मिलेगी. आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं उन्हें स्वीकारें. आपके कार्य में परिवर्तन हो सकता है. शत्रु परेशान करेंगे. कोई भी निर्णय अफने विश्वस्तजनों के परामर्श से करें. गोपनीयता भंग न करें. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. सरदर्द, ज्वर, शुगर की परेशानी, हाथ-पैर में दर्द की शिकायत रहेगी. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला जपें.यह भी पढ़ें- किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मकरः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. बंधु-बांधवों का सहयोग मिलेगा. यात्रा का योग है. विदेश यात्रा भी हो सकती है. अचानक धन-लाभ हो सकता है. सप्ताह के मध्य से कारोबार-व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ वृद्धि होगी. एकदम जरूरी न हो तो निवेश को अभी टाल लें. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से काम करने की जरूरत है. आपके प्रदर्शन से अधिकारी वर्ग संतुष्ट नहीं हो सकते हैं इससे घबराएं नहीं, प्रयास करें और ठीक हो जाएगा क्योंकि भाग्य आपका साथ देगा, यदि कर्म से न पीछे हटें. सप्ताह के अंत में भाग्योदय होगा. यानी कार्यों में आने वाली छोटी-मोटी बाधाएं अपने आप दूर होने लगेंगी. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होगा. तनाव से बचें. प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है. चोट-चपेट की आशंका है इसलिए वाहन आदि चलाने में विशेष रूप से सतर्क रहें. घुटने, जोड़, हड्डी में दर्द, मानसिक तनाव, उदर विकार से परेशानी हो सकती है. हनुमद आराधना करें.
कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. द्वितीय भाव का चंद्रमा सप्ताह की शुरूआत में ही धन लाभ कराएगा लेकिन खर्त की अधिकता भी रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. बंधु-बांधवों का सहयोग मिलेगा. राशि से छठे भाव में स्थित मंगल और शुक्र कार्यों में परिवर्तन कराएंगे. सप्ताह के मध्य से पुनः तेजी से सुधार होने लगेगा. रूके हुए काम पूरे होंगे. काम सफल होंगे. नए लोगों से भेंट-मुलाकात हो सकती है. व्यस्तता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय के लिए समय लाभ का है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है लेकिन आप अनिर्णय की स्थिति के कारण कुछ परेशान हो सकते हैं. जरूरत पड़ने पर करीबी लोगों के परामर्श करें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा और सफलता वाला है. सप्ताह के अंत में अत्यधिक व्यस्तता होगी. चीजों को व्यस्थित न रख पाने के कारण व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है. इसको लेकर सतर्क रहें अन्यथा तनाव हो सकता है. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. कोई यात्रा भी हो सकती है. अपनी योग्यता से आप लोगों को प्रभावित करके अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय सुखद है. हड्डी, गठिया, पेट, नस की परेशानी हो सकती है. हनुमद आराधना करें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. लग्न में चंद्र व केतु के होने से कभी-कभी भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ेगा. आपको निर्णय लेने में भी परेशानी होगी. निर्णय करने में विलंब होगा. घर-परिवार के लोगों से विचार-विमर्श करके ही फैसले लें. पारिवारिक सुख-शांति बने रहेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सप्ताह के मध्य में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. अध्ययन-अध्यापन के कार्यों में रूचि रहेगी. व्पापार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से कार्य करने की जरूरत है. व्यस्तता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में भाई-बंधुओं के सहयोग से कोई लाभ होगा. संबंध मधुर होंगे. जमीन-जायदाद में यदि निवेश की सोच रहे हैं तो समय सही है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा. यात्रा का योग है. कोई भी कार्य भरोसेमंद लोगों के परामर्श से ही करें. धर्म में आस्था बढ़ेगी. कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. मानसिक तनाव, ज्वर, पेट की परेशानी से कुछ कष्ट हो सकता है. ऊं नमो भगवते वासुदेव की एक माला प्रतिदिन जप करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिष)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Mail: drntrivedi@gmail.com
ये भी पढ़ें-
पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र
कर्ज और आर्थिक परेशानी से मुक्ति दिलाता है शिवजी का यह स्तोत्र.
शादी विवाह, मंगल कार्य, पैसे के लेन-देन में, अशुभ प्रभावों का टालना हो तो करें ये विचारः ज्योतिषीय परामर्श
किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा. https://www.facebook.com/PrabhuSharanam पसंद आने पर हमारे फेसबुक पेज से यह पोस्ट जरुर शेयर करें.