Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त)


अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मेषः

मेष राशि वालो के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा. सप्ताह के आरंभ में राशि से आठवें भाव में चन्द्रमा की स्थिति के कारण शुरूआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. कार्यो में विलम्ब होने लगेगा. इस कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है. चंद्रमा मन विचलित करा सकता है, कुछ आर्थिक पक्ष को कमजोर कर सकता है, जैसे कहीं कोई फिजूलखर्ची करा देगा लेकिन मामूली परेशानियां हैं. इससे घबराने की क्या बात है? धैर्य रखें. सप्ताह के मध्य से सुधार होने लगेगा. कार्यो में तेजी आएगी. व्यापार में उतार-चढाव रहेगा. निवेश सोच-विचार कर करें जो कि आप करते भी होंगे. विद्यार्थियों को थोड़ा ज्यादा परिश्रम की जरूर है. नौकरीपेशा लोगों को काम में सावधानी रकी होगी. टालमटोल का रवैया छोड़े अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं. सप्ताह के अंत में स्वजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. कहीं से धन आगमन हो सकता है या संकेत मिल सकते हैं. यात्रा का भी योग है. संतान सुख उत्तम है. जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. इस सप्ताह आपको बिना वजह मानसिक तनाव लेने से बचना है वरना सिरदर्द की परेशानी रहेगी. वाहन सावधानीपूर्वक चलावें. हड्डी में परेशानी हो सकती है. शुगर के मरीजों को भी कुछ कष्ट रहेगा. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला प्रतिदिन जपें. कार्य में आने वाली विघ्न-बाधाएं रोकने के लिए कार्यसिद्धि मंत्र का जप करें. इसके लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें.

वृष

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल परिणाम वाला रहेगा. राशि से आठवें भाव में चंद्रमा की स्थिति से सप्ताह की शुरुआत बड़ी अच्छी रहेगी. भाग्य आपका साथ देगा, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य को आरंभ करने की चिंता होगी या हाल में ही शुरू किए किसी कार्य को लेकर चिंता हो सकती है. धैर्य बनाए रखें. नकारात्मक सोच से बचें. खर्च की अधिकता भी हो सकती है. आपको बहुत जल्दी अधीर नहीं होना है. प्रोफेशन-व्यापार में लाभ भी होगा. व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उन्नति का है. उनके यश-मान में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलतावाला है. इसलिए इसे व्यर्थ न जाने दें. परिश्रम करें. आशा के अनुरूप लाभ होगा. सप्ताह के अंत में धन का आगमन होगा. स्वजनों के सहयोग से कई कार्य बनेंगे. कोर्ट-कचहरी में यदि कोई मामला या विवाद चल रहा है तो उसमें परिणाम आपके अनुकूल हो सकते हैं. मामले का निपटारा भी हो सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी. विवाह के रिश्ते भी आ सकते हैं. नस, हडड़ी से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है. हाथ-पैर और पेट में दर्द हो सकता है. शिवजी को जल चढ़ाएं.

मिथुनः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह का आरंभ प्रसन्नता से भरा होगा. कार्य तेजी से बनेंगे. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. चंद्रमा राशि से छठे भाव में तो है लेकिन नीच होकर बैठा है इसलिए इसका प्रभाव पक्ष में ही रहेगा. कुछ मानसिक रूप से चंचलता दे सकता है. शनि और चंद्र की युति बनी है. इससे शत्रु परास्त होंगे. वह चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे. सप्ताह का मध्य उत्तम फलदायक रहेगा. आय की स्थिति मजबूत होगी. राशि से सप्तम का चंद्रमा जीवनसाथी के साथ सहयोग बढ़ाएगा. जीवनसाथी के सहयोग से कई कार्य बनेंगे. अपने निर्णयों में आप उन्हें साथ रख सकते हैं. कई योजनाए बनेंगी जिसमें सफलता भी मिलने के संकेत हैं. व्यापार बढ़ेगा. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है. उससे लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उत्तम है. सप्ताह के अंत में चंद्रमा के अष्टम होने से विद्यार्थियों को कुछ विध्न-बाधा आ सकती है. पठन-पाठन से मन भटकेगा. गणपति स्तोत्र का पाठ करें. कार्यों में मंदी आएगी. सुस्ती भी होगी. व्यापारिक कार्यों में भी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने से आपका मन कुछ खिन्न हो सकता है. अचानक खर्च बढ़ने लगेंगे. किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे. सप्ताह के अंत में भी यात्रा का योग है. हाथ-पैर में दर्द की परेशानी, पेट की दिक्कत, मानसिक तनाव से कुछ पीड़ा इस सप्ताह हो सकती है. शिवजी को जल एवं बेलपत्र तो नियमित चढ़ावें ही व्यापार एवं अन्य कार्यों के लिए कार्यसिद्धि मंत्र जपें. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कर्कः

यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा राशि में शुक्र और मंगल की युति के कारण उतार-चढ़ाव रहेगा. यह सप्ताह आपको संभलकर रहने और आत्मनियंत्रण वाला है. किसी कार्य को लेकर कोई चिंता या अज्ञात भय हो सकता है. आर्थिक पक्ष में अचानक तेजी तो अचानक मंदी दिखने लगेगी इससे मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान होंगे. कोई विवाद की आशंका है. इससे जरूर बचना है हर हाल में. सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता हो सकती है. खर्च की अधिकता की भी आशंका है. व्यापार का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है. जरा सी असावधानी या टालमटोल से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. उन्हें सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को कोई नया निर्णय करना है तो गुरूजनों और बड़े लोगों के परामर्श से करें. राजनीतिज्ञों के लिए समय मानहानि का है. अपने कार्यों में थोड़ी सावधानी रखें. सप्ताह के अंत में चोट-चपेट की आशंका भी है. वाहन आदि चलाने में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में किसी को पैसा देने से बचें, उसकी वापसी संदिग्ध हो जाएगी. परिजनों के साथ समय बिताने का काफी अवसर मिलेगा और यही अच्छा है. ज्यादा से ज्यादा समय घऱ में और परिजनों के साथ मेल-व्यवहार बनाने में लगाएं. घर के बाहर तो मौन धारण कर लें. दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी. रक्तचाप, शुगर, पेट और सिरदर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए गाय के दूध से रोज नहीं तो कम से कम सोमवार को तो शिवजी का अभिषेक अवश्य करें. विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति मंत्र का जप करना चाहिए. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें.

सिंहः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सूर्य और गुरू की युति के कारण आपका आत्मबल तो बढ़ा रहेगा. रूके हुए कार्य पूरे होने शुरू हो सकते हैं. कार्यों में गति आ जाएगी लेकिन चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने के कारण तनाव भी झेलना पड़ेगा. ऐसा कोई कार्य न करें जिससे नकारात्मक भाव आ सकते हैं क्योंकि इस सप्ताह आपमें नकरात्मकता बढ़ेगी. जब भी समय मिले मंदिर या सत्संग आदि सुनने में बिताएं. सप्ताह के मध्य से स्थिति आपके पक्ष में होगी. संपत्ति से जुड़े कार्य होंगे या लाभ होगा. व्यापार और प्रोफेशनल कार्यों में लाभ होगा. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से कोई प्रसन्नता की बात हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए समय परिश्रम करने का है. ईमानदारी से मेहनत करें, बात बनेगी. आलस्य आपको घेरेगा. उससे संघर्ष करना होगा. आपको क्रोध पर विशेष रूप से नियंत्रण करना पड़ेगा. धन का आगमन अच्छा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम में अपयश की आशंका है. इसलिए थोड़ा संभलकर रहें. पेट, दांत, त्वचा और मानसिक तनाव की समस्या सता सकती है. शिव-पार्वतीजी की नियमित पूजा करें. शिव-पार्वतीजी के कार्यसिद्धि मंत्र का नियमित जप करें. सूर्य को भी जल दें. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें.

कन्याः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. आर्थिक-सामाजिक सभी दृष्टि से उत्तम फलदायक रहेगा. राशि में बुध का प्रवेश होने से और राहु और बुध के साथ-साथ होने से कार्यों में गति आएगी. चंद्रमा राशि से तृतीय भाव में है. इसलिए पूर्व की भांति यह सप्ताह भी प्रसन्नता से भरा रहेगा. सप्ताह के मध्य में धन का आगमन तेज होगाय या अचानक कहीं से कोई धनलाभ हो सकता है. प्रोफेशन व्यापार आदि में उन्नति होगी. सत्ता-शासन के सहयोग से कार्य बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है. अधिकारियों के साथ आपका तालमेल सुधरेगा. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. इस समय को हाथ से जाने न दें. राशि से बारहवें सूर्य और गुरू कुछ मन को विचलित करते रहेंगे लेकिन इससे ज्यादा परेशान होने की बात नहीं. बीच-बीच में कुछ मामूली परेशानियां खड़े करेंगे. खासकर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी, विशेषकर आंख की कोई परेशानी हो सकती है. आपके सभी कार्य बनते रहेंगे. जो बाधाएं आएंगी भी उनका निवारण भी होता चला जाएगा. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. अचानक धन का लाभ भी हो सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. पेट दर्द, ज्वर, सरदर्द और आंख की तकलीफ की आशंका है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल एवं बेलपत्र चढ़ावें, चंदन लगावें. माता पार्वती की कार्यसिद्धि मंत्र का नियमित जप करें. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें.यह भी पढ़ें- किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान

हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.तुलाः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. दूसरे भाव में चंद्रमा एवं शनि की स्थिति एवं राशि पर मंगल की पूर्ण दृष्टि से संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. आपके काम तो बनेंगे लेकिन आसानी से नहीं उसके लिए पूरा जोर लगाना पड़ेगा. सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक चिंता हो सकती है. मन विचलित होगा. कोई चोट-चपेट लगने की भी आशंका है. स्वभाव में उग्रता आएगी इसलिए क्रोध पर जरूर नियंत्रण करना है. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से रहने की जरूरत है. आप कार्य में कोई कोताही या टालमटोल न करें अन्यथा सार्वजनिक रूप से निंदा का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में भी व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. मध्य में किसी को उधार देने से बचें. विवाद का कारण हो सकता है. बिजनेस-प्रोफेशन की दृष्टि से मध्यम रहेगा. निवेश से भी बचना है. विरोधी हावी होने के प्रयास कर रहे हैं. आप विशेष रूप से सावधान रहें. यदि किसी के साथ बहुत ज्यादा शत्रुता है तो उससे यथासंभव दूर ही रहें. सप्ताह के अंत में किसी पारिवारिक कारण से कुछ चिंता हो सकती है लेकिन स्थितियां पहले से बेहतर होंगी. धन के संकट का समाधान होगा. कही से अचानक कोई पैसा प्राप्त हो सकता है. कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. यात्रा का भी योग है. पति-पत्नी में तनाव की स्थिति बन सकती है. प्रेम संबंधों में भी खटपट की आशंका है. आपको क्रोध से बचना है. पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आप नियमित रूप से सुविधानुसार शिव-पार्वतीजी की पूजा करते रहें. पूजा के विशिष्ट मंत्रों के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें. इस सप्ताह वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधान रहना है. रक्तचाप, डायबिटीज की परेशानी बढ़ेगी. शिवजी को जल एवं धतूरा और मदार के पुष्प चढ़ावें.

वृश्चिकः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल ही रहने वाला है. राशि में ही शनि और चंद्रमा के साथ युति से सप्ताह का आरंभ उतचार-चढ़ाव के साथ लेकिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर गुजरने की संभावना है. आपकी पूर्व की कई परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलती दिख सकती है. शत्रु परास्त होंगे. कोर्ट-कचहरी आदि के कार्यों में सफलता मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के दूसरे भाव में प्रवेश से मेहनत के अनुसार फल मिलेगा. आपकी मेहनत जितनी होगी भाग्य साथ देने में पीछे नहीं होगा. इसलिए समय का लाभ उठा लें. धनागमन के संकेत हैं. लोगों के सहयोग से मन प्रसन्न होगा. मातृ सुख की प्राप्ति होगी. लेन-देन व्यापार आदि में सतर्क रहने की जरूरत है. विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कुछ विघ्न-बाधा आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. काम में ध्यान दें और बस काम से काम रखें. फिजूल चीजें छोड़ दें. सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा हो सकती है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. शनि की साढ़े साती चल रही है जो नकारात्मकता का भाव देगा, नकारात्मक सोच से बचें. चोट-चपेट की आशंका है. पेट की परेशानी और त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है. शिवजी को जल एवं लाल पुष्प चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.धनुः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह के आरंभ में राशि से बारहवें भाव में स्थित चंद्रमा खर्च कराएगा. कुछ मानसिक चिंता भी दे सकता है. इसलिए कोई नया कार्य शुरू करने से बचें. सप्ताह के मध्य से सुधार होगा. स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं. संपत्ति से जुड़े किसी कार्य में लाभ हो सकता है. गुरू की दृष्टि से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कारोबार वृद्धि होने के भी संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मान-सम्मान का है. अधिकारी वर्ग उनसे प्रसन्न होंगे. विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा. सप्ताह के अंत में अचानक धनलाभ हो सकता है. कोई विशेष लाभ भी सप्ताह अंत में प्राप्त हो सकता है. वह धन का भी हो सकता है या कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है. धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है. सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. हाथ-पैर में दर्द, ज्वर, मानसिक तनाव, और रक्तचाप की परेशानी के कारण स्वास्थ्य ढीला रहेगा. शिवजी को जल एवं पीले फूल चढ़ावें.

मकरः

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होने की उम्मीद है. राशि पर मंगल की दृष्टि से कार्य तेजी से बढ़ेंगें. चुनौतियों का सामना करते हुए आप अपने कार्य कराने में सक्षम रहेंगे. स्वजनों का सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा. सप्ताह के मध्य में कुछ कठिनाई आ सकती है. आलस्य त्याग दें. व्यापार-प्रोफेशन के कार्य में लाभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. कोई भी कार्य काफी सोच-विचारकर करें. शासन-प्रशासन का सहयोग प्राप्त करने में भी आप सफल हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सफलता के पूरे आसार हैं. सप्ताह के अंत में विशेष लाभ होगा. विवादों से बचें. बड़ों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही कोई कार्य करें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. नकारात्मक भाव आपको विचलित करेंगे. विवाद के लिए भी आपका मन उतारू हो सकता है. इससे खासतौर से बचने का प्रयास करना होगा. राशि पर शनि की दृष्टि से कोई बड़ा कार्य संभव हो सकता है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव आने की आशंका है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं. मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए स्वयंवर कला पार्वती मंत्र का जप करें. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें. जुकाम, ज्वर, त्वचा की परेशानी जैसे फोड़े फुंसी, पेट की दिक्कतों के कारण स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल एवं हल्दी चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कुंभः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. काम बनेंगे. सबका सहयोग मिलेगा. इससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवारजनों के सहयोग से कोई लाभ प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य में यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपकी जीत की बड़ी संभावना है. शत्रु परास्त होंगे. खर्च की अधिकता हो सकती है. इसको लेकर थोडा ध्यान रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव तो देखने को मिलेगा लेकिन अततः आप लाभ की स्थिति में ही रहेंगे. लाभ के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है लेकिन सफल रहेंगे. कार्य सिद्धि मंत्र की एक माला जप लें, तो कार्यों में आने वाले विघ्नों से मुकाबले में शक्ति मिलेगा. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें. कोई व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जिससे लाभ के रास्ते खुलेंगे. आपको लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. लेन-देन पक्का और लिखित रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है. इसे व्यर्थ न जानें दें. परिश्रम करके फायदा उठा लें. आपकी सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है. इससे मान-सम्मान मिलेगा. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. संतान पक्ष से कोई सुख की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक कार्यों में मजबूती आएगी. दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी. जुकाम, नस संबंधी कोई परेशानी, सरदर्द से पीड़ा हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल एवं बेलपत्र चढ़ावें.

मीनः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है.पिछले सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा बेहतर बीतने की संभावना है. सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता भरी हो सकती है. कई कार्यों में आपने एक साथ हाथ डाल दिया है इसलिए भागदौड़ रहेगी लेकिन इससे लाभ भी होगा. आर्थिक मजबूती आएगी. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह का मध्य भी सुखद रहने वाला है. व्यापारियों और प्रोफेशनल कार्यों में जुटे लोगों के लिए आमदनी में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ होगा. बेरोजगार लोग जो नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्हें नौकरी मिलने की पूरी संभावना है. नौकरीपेशा लोगों की उन्नति का समय है. उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहवर्धक और सफलता दिलाने वाला है. सप्ताह के अंत में यात्रा हो सकती है. आपने इतना काम ठान लिया है कि अफरातफरी रहेगी. पूर्व के रूके हुए कार्यों में तेजी आए जाएगी. अपिरिचितों पर विश्वास न करें. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. अविवाहित लोगों या विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. जरूरत से ज्यादा अपेक्षा रखेंगे तो मनमुटाव हो सकता है. हाथ-पैर में दर्द की शिकायत और थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल, पीले फूल और चंदन अर्पित करें. नए कार्य की सफलता के लिए शिव-पार्वती के मनोकामना पूर्ति मंत्र की एक माला का जप करने के बाद आरंभ करें तो विशेष लाभ होगा. मंत्र के लिए Mahadev Shiv Shambhu एप्पस देखें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com

संकलन व प्रबंधन: प्रभु शरणम् मंडली

ये भी पढ़ें-
किस राशि के लड़कों के लिए किस राशि विशेष की लड़की साबित होती हैं ज्यादा लकी- ज्योतिषीय अनुमान
पति-पत्नी के बीच होते हों रोज-रोज के झगड़े, तत्काल करें ये कारगर उपायः सफल दांपत्य जीवन मंत्र
कर्ज और आर्थिक परेशानी से मुक्ति दिलाता है शिवजी का यह स्तोत्र.

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें.https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

error: Content is protected !!