Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त)


अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुवात अच्छी होगी. आपके कई कार्य बनेंगे. कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में भी नए कार्य बनने के अवसर प्राप्त होंगे. आपको उन अवसरों का लाभ लेना है. आपके परिवार में सुख शान्ति रहेगी. व्यापार कारोबार में लाभ के साथ साथ वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है. विद्यार्थियों के लिए भी सफलता दिलाने वाला समय है. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा का योग है. पति-पत्नी में अनबन हो सकती है. किसी भी प्रकार के तनाव से बचने का प्रयास करें. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. चोट-चपेट लगने की आशंका है. वाहन आदि चलाते समय सावधानी की जरूरत है. रक्तचाप की समस्या हो सकती है.
अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल नित्य चढ़ावें.

वृषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह के आरंभ में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. चंद्रमा के राशि पर होने से आय तो मजबूत रहेगी परंतु यह कुछ मानसिक तनाव, चिंता, आलस्य का भी कारक होगा. आपका मन भी भटकेगा इसलिए थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. सप्ताह के मध्य से व्यस्तता बढ़ेगी. काम में तेजी आएगी. व्यापार के लिए समय कुछ मध्यम है. आय़ होगी लेकिन बुधवार तक आपको निवेश और लेन-देन से बचने की कोशिश करनी चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. कोताही न करें, मुश्किल हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. परिश्रम का परिणाम मिलेगा. सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है. भागदौड़ काफी रहेगी. खर्च की अधिकता हो सकती है. आय में उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय सावधान रहने का है. किसी बात पर तनाव भी हो सकता है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. चोट-चपेट से सावधान रहें. हाथ-पैर और घुटने में दर्द की संभावना है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल एवं मदार पुष्प चढ़ावें.

मिथुनः
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. बारहवें भाव का चंद्रमा कुछ बाधा करेगा. खर्च में वृद्धि करा सकता है. कुछ व्यर्थ के कार्यों में उलझा सकता है. शरीर में आलस्य पैदा करेगा. आपके स्वास्थ्य को कुछ बाधा पैदा कर सकता है. लेकिन इससे घबराने की बात नहीं. सप्ताह के मध्य से तेजी से सुधार होने लगेगा. घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी या सुख प्राप्त होगा. प्रोफेशन व्यापार आदि कार्यों में लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है. विद्यार्थियों के लिए विशेष सफलता का समय है. सप्ताह के अंत में आय में तेजी से वृद्धि होगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा. हृद्य, मानसिक चिंता, सरदर्द की परेशानी हो सकती है. ऊं नमः शिवाय का जप करते हुए शिवजी को जल चढावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
कर्कः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. सप्ताह के शुरूआत में परेशानी होगी. क्रोध अधिक आएगा. राशि में सूर्य एवं नीच का मंगल होने के कारण क्रोध और व्यवहार में आक्रामता रहेगी. घर-परिवार में तनाव की आशंका हो सकती है. कोई भी कार्य सोच-विचारकर करें. सप्ताह के मध्य में सामाजिक परेशानी खड़ी हो सकती है. समाज में किसी से उलझने से बचें. आप इस कारण समस्या में आ सकते हैं. प्रोफेशन व्यापार आदि के लिए समय मध्यम रहेगा. लेन-देन से जहां तक संभव हो बचें. आपका धन फंस सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. वह गणेश जी की पूजा करें तो निश्चित सफलता मिलेगी. सप्ताह के अंत में यात्रा से बचें. यदि यात्रा करनी ही पड़ रही है तो इष्टदेव को प्रणाम करके और यात्रा में किसी को अपने साथ कर लें. अकेले न जाएं. आपको हर निर्णय संभलकर लेना है. घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. बस आपको ऐसा समझ लें कि मौन व्रत धारण कर लेना है. प्रेम संबंधों में तनाव आएगा. मानहानि भी हो सकती है. विवाहित जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. रक्तचाप, हाथ-पैर व कमर दर्द की शिकायत रहेगी. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी का दूध से अभिषेक करें.

सिंहः
आपके लिए समय अनुकूल है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. राशि में बुध, गुरू और शुक्र के स्थित होने से आपके यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. काम बनेंगे. रूके हुए कार्य पूरे होंगे. अपने से बड़ों का सम्मान करें. उनकी सलाह से योजनाओं में आगे बढ़ें तो सफलता मिलेगी. आप पूरे सप्ताह उत्साह से भरे रहेंगे. आर्थिक स्थिति लाभप्रद रहेगी. कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, कोई सुखद समाचार मिल सकता है. व्यापार में लाभ होगा पर भागदौड़ बहुत रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सुखद है. विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास के साथ काम करें, सफलता मिलने की पूरी संभावना है. किसी यात्रा पर जाना हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत सुखद है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा बीतेगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है. पैर, कमर में दर्द, हृदय की परेशानी या नस की परेशानी से आप कुछ तकलीफ में रहेंगे. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें, दूध या दही से अभिषेक करें, लाल पुष्प चढ़ाएं.

कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल नहीं है. राशि में राहू का गोचर आपके मन को विचलित करेगा. मन में कोई भय रहेगा. व्यर्थ की किसी चिंता से ग्रसित रहेंगे और बहुत शंकालु रहेंगे. काम में मन नहीं लगेगा. आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार के लिए समय ठीक है बस निवेश में सावधानी रखें, कोई नया कार्य आरंभ न करें. नौकरीपेशा लोगों को काम को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों के सफलता के लिए बहुत परिश्रम करने की जरूरत होगी. सप्ताह के अंत में सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी. परंतु आपको विवादों से बचना होगा. कोई तनाव न लें अन्यथा नुकसान में रहेंगे. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से कई समस्याओं का हल निकलेगा. जोड़ों में दर्द और पेट की परेशानी से स्वास्थ्य प्रभावित होगा. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए जलाभिषेक करें. शिवजी को बेलपत्र एवं धतूरा चढ़ावें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
तुलाः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. शुरुआत में आर्थिक क्षेत्र में कुछ मामूली उतार-चढ़ाव के कारण कुछ मानसिक चिंता हो सकती है लेकिन अन्य कार्यों के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा. आर्थिक पक्ष भी सप्ताह के मध्य से मजबूत होने लगेगा. पूर्व के कुछ लंबित कार्य पूरे होने लगेंगे. किसी प्रोजेक्ट आदि की तैयारी कर रहे थे या उसकी मंशा थी तो उसके लिए रास्ते बनने लगेंगे. भूमि-संपत्ति से जुड़े कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी. कोई संपत्ति की खरीद हो सकती है. प्रोफेशनल कार्यों में जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. कोई नया कार्य आरंभ हो सकता है या प्रोफेशन के विस्तार से जुड़ी कोई नई योजना बन सकती है. व्यापार के लिए समय सुंदर है. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना बनेगी. सप्ताह के अंत में सत्ता-शासन पक्ष के साथ संपर्क सहयोग बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी. प्रेम संबंधों में मनमुटाव आ सकता है. वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा. हाथ-पैर, कमर में दर्द, नस की परेशानी, पेट और मानसिक चिंता के आसार हैं. अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शिवजी का दुग्धाभिषेक करें. कच्चा दूध चढ़ावें.

वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा. राशि पर चंद्रमा की दृष्टि है. सप्ताह की शुरुआत में आमदनी में गिरावट से कुछ चिंता होगी. किसी विवाद की आशंका है, उससे बचने का प्रयास करें. मन में बेवजह किसी के प्रति कोई बैर या बुरे विचार न पालें. चिंता से नुकसान हो सकता है. सप्ताह के मध्य से राशि पर चंद्र की पूर्ण दृष्टि के प्रभाव के कारण कार्यों में तेजी आएगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. भाग-दौड़ ज्यादा हो सकती है. आपको धैर्य से काम लेना है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, मेहनत करें. सप्ताह के अंत में अपरिचितों से विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों के कारण कुछ चिंता हो सकती है. घबराने की जरूरत नहीं. प्रेम संबंधों के लिए समय मधुर है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. हाथ-पैर में दर्द, जुकाम आदि की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का प्रभाव नष्ट करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें एवं रक्त चंदन से शिवलिंग पर त्रिपुंड बनावें.

धनुः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. शुरूआत में आपको बहुत सावधानी से रहने की जरूरत है. किसी तरह का परिवर्तन हो सकता है. निर्णय लेने में बहुत समझदारी दिखाने की जरूरत होगी. बड़ों के सहयोग औऱ मार्गदर्शन में कार्य करें तो सफलता की संभवना बढ़ेगी. किसी बात को लेकर मन में भय बना रहेगा. लेकिन बुधवार से स्थिति में सुधार होना शुरू हो सकता है. नए काम बनेंगे. कुछ नए कार्यों के लिए आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है. आर्थिक लाभ बढ़ेगा. नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के आसार हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में स्वजनों या कुछ नए मित्रों के साथ मुलाकात होगी जो लाभदायक और प्रसन्नतादायक रहेगी. यात्रा का भी योग है. घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कोई चोट-चपेट की आशंका है इसलिए सड़क पर सावधानी रखें. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. पेट की परेशानी हो सकती है. शिवजी को जल के साथ-साथ दूध और पीला चंदन चढ़ा दें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[sc:mbo]
मकरः
आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. सूर्य और मंगल की राशि पर दृष्टि से कार्य बनेंगे. आय में वृद्धि के लिए समय बहुत सुखद है. आमदनी बढ़ेगी. सप्ताह के मध्य में व्यस्तता ज्यादा रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कोई व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जो लाभप्रद रहेगी. समय सुखपूर्वक बीतेगा. अदालत के कार्यों में आपका पक्ष मजबूत होगा इससे लाभ की स्थिति बनेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. मेहनत करें लाभ होगा. सप्ताह के अंत में बहुत व्यस्तता रहेगी. खर्च में अचानक किसी कारण वृद्धि हो सकती है जिससे सुख-शांति कुछ छिन जाएगी. किस बात लेकर मानसिक चिंता हो सकती है, प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है, दांपत्य जीवन मधुरमय गुजरेगा. शरीर दर्द, पेट दर्द और मानसिक चिंता के कारण कुछ रहेगी. अशुभ प्रभावों को नाश करने के लिए शिवजी को जल एवं मदार का फूल या सफेद फूल चढ़ाएं.

कुंभः
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी सफलता के योग बनेंगे. आपकी मेहनत का फल मिलेगा. आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी. आपके सोचे काम पूरे होते दिखेंगे. सप्ताह के मध्य में आय क् स्रोत बढ़ेगे. आमदनी बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा. घर-परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. कोई सुखद समाचार मिल सकता है. प्रोफेशन व्यापार आदि में सहयोग मिलेगा. व्यापार की वृद्धि होगी. आमदनी अच्छी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. सप्ताह के अंत में आपके प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं. अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे तो कई कार्य स्वतः बनेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. सप्ताह के अंत में अधिकारी प्रसन्न होंगे. सोचे हुए काम के पूरे होने की संभावना बढ़ेगी, वाहन चलाने में सावधानी रखें. चोट-चपेट से बचना होगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. दांपत्य संबंधों में भी मधुरता रहेगी. सरदर्द और पेट की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल व सफेद पुष्प तथा बेलपत्र चढ़ावें.

मीनः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरूआत में कुछ चिंता रहेगी पर धीरे-धीरे सुधार हो जाएगा. सोचे हुए काम बनेंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. सप्ताह के मध्य में व्यापार की दृष्टि से लाभ की संभावना बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की संभावना है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आएगी. सप्ताह के मध्य में नए लोगों से मुलाकात होगी. अपनों का सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य से कुछ चिंता हो सकती है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. यात्रा का योग है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है. कोई अपेक्षा न रखें. वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे. हाथ-पैर और कमर में दर्द, पेट की परेशानी आदि का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए शिवजी को जल व बेलपत्र चढ़ावें. सोमवार को कच्चा दूध अवश्य चढ़ावें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Email: drntrivediji@gmail.com
संकलन व संपादनः प्रभु शरणम्
हम ऐसी कथाएँ देते रहते हैं. फेसबुक पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा.https://www.facebook.com/MehandipurBalajiOfficial

धार्मिक चर्चा में भाग लेने के लिए हमारा फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें.https://www.facebook.com/groups/prabhusharnam

error: Content is protected !!