कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई)

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करेंप्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
मेषः
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलवाला रहेगा. सप्ताह की शुरूआत अच्छी रहेगी. कई कार्य बनेंगे. सप्काह की शुरुआत में हो सकता है कुछ जिम्मेदारियां बढ़ें. इससे आपको कुछ तनाव हो सकता है. राशि से चतुर्थ गुरू, शुक्र एवं अष्टम भाव में शनि की उपस्थिति से सप्ताह के मध्य में परेशानियां खड़ी होंगी लेकिन उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है. निर्णय लेने में बड़ा असमजंस होगा. व्यापार व्यवसाय के लेन-देन में बहुत सावधानियां रखें. नौकरीपेशा लोगों को कुछ बाधाएं खड़ी हो सकती हैं. कई कार्यों में कुछ विलंब आएगा. परंतु सप्ताह के अंत में स्थितियों में सुधार होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. पढ़ाई में ध्यान लगाएं तो सफलता की आशा है. एडमिशन आदि से जुड़ी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मानसिक चिंताओं में बड़ी राहत महसूस करेंगे. इस सप्ताह आप ज्यादा भावुक होंगे. प्रेम संबंधों में पड़ सकते हैं. प्रेम के लिए समय अच्छा है. उदर विकार, मानसिक चिंता के कारण सिर दर्द और ज्वर आदि की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमानजी की आराधना करें.
वृषः
आपके लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा. राशि में बुध का गोचर एवं शनि की सातवीं पूर्ण दृष्टि होने से आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और कारोबार में मजबूती प्रदान करेंगे. इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मबल से भरपूर रहेंगे. आमदनी में अचानक वृद्धि हो सकती है. राशि से पंचम राहु विद्या और बुद्धि में कमी ला सकता है. संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा. सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी आदि के काम में तरक्की होगी. कई नए कार्य बन सकते हैं या कुछ पुराने काम में तेजी आने से सफलता मिल सकती है. आपके काम की सराहना होगी. परिवार में सुख समृद्धि प्राप्त होगी. व्यापार में लाभ होगा परंतु निर्णय लेने में थोड़ी सावधानियां बरतें. किसी अपरिचित पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बहुत सुखमय बीतेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. सरदर्द, ज्वर, घुटने में दर्द, दांत दर्द और रक्तचाप की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए प्रतिदिन ऊं नमः शिवाय की एक माला का जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.मिथुनः
आपके लिए यह सप्ताह सफलता से भरा रहेगा. राशि में सूर्य मंगल की उपस्थिति यश मान प्रतिष्ठा प्रदान करेगी. राजनीतिज्ञों के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है. विरोधी पक्ष परास्त होंगे. कई कार्य योजनाओं में तेजी आएगी. घर परिवार में सुख-शांति रहेगी. सप्ताह के मध्य में आपको क्रोध बहुत आएगा उससे बचने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बनेगी, आपको स्वयं पर बहुत नियंत्रण रखना है अन्यथा आप मानसिक रूप से बहुत परेशान हो जाएंगे. व्यापार के लिए समय उत्तम है. लाभ के अवसर बनेंगे और आपका भरपूर इस्तेमाल करने में सफल भी रहेंगे. आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. मेहनत करें और सफलता मिलने वाली है. सप्ताह के अंत में निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी होगी और आपको निर्णय बहुत सोच समझकर कर करना है. विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है क्योकि आपका शत्रुपक्ष का भाव भी प्रबल हो रहा है. गोपनीयता भंग न करें. विवाहित लोगों के लिए दांपत्य जीवन का सुख मध्यम रहेगा. रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस होगा उससे परेशान न हों. प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा अच्छा नहीं है. रिश्तों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा कटुता आएगी. आपकी राशि में मंगल की उपस्थिति से चोट-चपेट की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय और सड़क पर विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. सूर्य और मंगल दोनों की उपस्थिति के कारण त्वचा की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए सूर्य को रोज जल दें.
कर्कः
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा. कुछ कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा और बहुत आसानी से पूरे होंगे तो कुछ चीजों में विघ्न भी आ सकता है. राशि में गुरू शुक्र की युति से कार्यों में तेजी आएगी लेकिन चंद्र के चतुर्थ भाव में होने से कार्यों में सप्ताह के आरंभ में थोड़ी सुस्ती आएगी परंतु घबराने की बात नहीं यह स्थिति सिर्फ दो दिनों के लिए रहेगी. सप्ताह के आरंभ में मन थोड़ा खिन्न रहेगा. सप्ताह के मध्य से स्थिति सुधरेगी औऱ लाभ होगा. बुधवार के बाद व्यापारियों को लाभ में वृद्धि महसूस होगी. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आपको ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है और पढ़ाई पर फोकस करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. आपके काम की सराहना होगी. सप्ताह के अंत में आपके कार्यों में तेजी आएगी. कुछ नई योजनाए बन सकती हैं या आप किसी प्रोजेक्ट के पार्ट हो सकते हैं. आपकी नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक रहेगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. जीवनसाथी के भरपूर सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय तनावपूर्ण है. इसलिए बोलने में सावधानी बरतें तो उचित है. सरदर्द, ज्वर और पेट की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए शिवजी को जल चढ़ावें.
सिंहः
यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरूआत उत्साह के साथ होगी. आपकी आमदनी में वृद्धि रहेगी. घर-परिवार में सुख-शांति महसूस करेंगे इससे मन प्रसन्न रहेगा. शनि की दसवें भाव में दृष्टि होने से कुछ रुकावटें पैदा होंगी. आपके कार्य में घर-परिवार के लोगों की कुछ दखलअंदाजी होगी जिससे आपका मन खिन्न होगा परंतु आपको धैर्य रखने की जरूरत है. ज्यादा सोचने या चिंता करने की जरूरत नहीं यह कुछ समय के लिए है. सप्ताह के मध्य में आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगीं. व्यापार के लिए भी समय अच्छा है. विद्यार्थियों को थोड़ी समस्या आएगी उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का समय है. जमीन-जायदादा का लाभ होगा. सप्ताह के अंत में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. कोई सुखद समाचार मिल सकता है जिससे मन बहुत प्रसन्न होगा और आप उत्साह में होंगे. परिवार के बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा. विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. आपके व्यवहार में रूखापन आ रहा है इसलिए प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. पेट, लीवर और घुटने में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है. कृपसा सतर्क रहें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए सूर्य को प्रतिदिन जल दें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा. राशि में राहु की उपस्थिति और मंगल केतु की दृष्टि से कुछ कार्यों में रूकावट पैदा होगी. कोई भी कार्य सोच-विचार करें. कोई भी कार्य करने से पहले या निर्णय लेने से पहले बहुत सोच-विचार कर लें. द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से आय में सुधार होगा. धन आगमन के प्रबल संकेत हैं. धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में आपको बहुत आलस्य होगा. शत्रु से सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. व्यापार-व्यवसाय के लिए समय मध्यम है इसलिए लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें. सोच-समझकर फैसला करें. पैसे के लेन-देन में नियंत्रण रखें. सप्ताह के अंत में आपकी आय में थोड़ी गिरावट हो सकती है. खर्च में भी वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. विवाहित लोगों के लिए दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. संबंधों की अनदेखी न करें. प्रेम संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें. घुटने में दर्द, पेट की परेशानी और थायरॉयड के मरीजों के लिए समय थोड़ा कठिन है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें एवं गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.
तुलाः
यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला रहेगा. गोचर से चंद्रमा राशि में ही है इससे लाभ होगा. आपके कई कार्य बनेंगे. कार्यों में तेजी आएगी. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कुछ नया काम करने की योजना बन सकती है. आप नया कार्य आरभ करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है. इस दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. सप्ताह के मध्य में किसी विवादित मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. आप ऊर्जा से भरपूर होंगे और तुरत-फुरत कुछ नया काम शुरू करने के लिए जोश में होंगे. व्यापार के लिए समय अच्छा है. लाभ की स्थिति बन रही है. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सराहना हो सकती है. प्रमोशन की बात भी चल सकती है. सप्ताह के अंत में ऑफिस में कुछ जिम्मेदारियां बढ सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों और शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं उनके लिए भी समय उत्तम है. स्वास्थ्य में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. पेट की परेशानी रंग में भंग डाल सकती है इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए शिवजी को जल एवं बेलपत्र चढ़ावें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से कुछ कार्यों में समस्या पैदा होगी लेकिन परंतु बुध, गुरू की दृष्टि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कई कार्य बनेंगे लेकिन कई कामों में बेवजह विघ्न आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है. परंतु बुधवार से स्थिति में तेजी से सुधार होगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. गोपनीयता बरतें. अपने विरोधियों के लेकर बेफिक्र न हों. व्यापार आदि के लिए समय अच्छा है. निवेश की योजना बना रहे थे तो आप कर सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा औऱ लाभदायक है. सप्ताह के अंत में धार्मिक यात्रा हो सकती है. व्यापारिक यात्रा भी होगी जो लाभदायक रहेगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बहुत सुखमय होगा. जिनके प्रेम संबंध चल रहे हैं उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है. सरदर्द. पेट की परेशानी और रक्तचाप की समस्या हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमत आराधना करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.धनुः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि पर सूर्य औऱ मंगल की सातवीं पूर्ण दृष्टि है. इससे आपके .यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपका संपर्क बढ़ेदा जो लाभदायक साबित होगा. राशि से एकादश चंद्रमा होने से आपको प्रभावशाली बनाएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कई रूके हुए काम पूरे होंगे. राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल रहेगा. सप्ताह के मध्य में खर्च की अधिकता होगी, आय में कमी हो सकती है. कारोबार के लिए समय अच्छा है. कारोबार कुछ अचानक लाभ की संभवना हो सकती है. स्वरोजगार करने वालों औऱ नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है. सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद के काम में लाभ होगा. आपको क्रोध बहुत आ रहा है इससे बचें. खासतौर से सप्ताह के अंत में अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है. सप्ताह के अंत में यात्रा होगी. सूर्य औऱ मंगल के प्रभाव के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी आएगी. आपको सुझाव है कि बिना जरूरत एख शब्द न बोलें. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. विवाह के इच्छुक लोगों को प्रेम में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला का प्रतिदिन जप करें.
मकरः
गुरू शुक्र की पूर्ण दृष्टि एवम मंगल की आठवीं उच्च दृष्टि होने से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद, ठेकेदारी के काम में लाभ होगा. शत्रु परास्त होंगे. भूमि के क्रय-विक्रय में सफलता का योग है. पूर्व के रूके हुए कार्य जो अंत तक पहुंच तो जाते थे लेकिन पूरे नहीं हुए उनके पूर्ण होने का योग है. आपका झुकाव नए काम शुरू करने की ओर होगा और आप तेजी से उस दिशा में प्रयास करेंगे, सफल भी रहेंगे. आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. सप्ताह के मध्य में कई पुरानी समस्याओं का निदान होगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. परिवार में सुख और मंगल का माहौल रहेगा. आप धन आगमन का प्रयास करें, पैसे आने के संकेत हैं. व्यापार के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग बना है. यदि निवेश की योजना बना रहे थे तो समय उचित है. विद्यार्थियों के लिए समय भी सफलतावाला और मंगलकारी है. नौकरीपेशा लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सप्ताह का अंदर भी सुखद, सुंदर रहेगा. कोई योजना बनाइए उसमें रूकावट नहीं आएगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति या किसी बुजुर्ग से अचानक भेंट हो सकती है. सत्तापक्ष का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. राजनीतिज्ञों के लिए समय मंगलकारी है. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा निराशाजनक है. स्वभाव में उग्रता के कारण आप साथी का सम्मान नहीं करेंगे. सूर्य और मंगल के कारण आपको त्वचा और दांत की परेशानी हो सकती है. चोट लगने की भी आशंका है. गाड़ी चलाने में सावधान रहें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमत आराधना करें.
कुंभः
कई कार्यों के लिए यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत तो सुंदर रहेगी. कई कार्य बनेंगे, नए कार्यों के प्रति रूझान होगा. आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. राशि के स्वामी के मित्रगृही होने के कारण पराक्रम में वृद्धि होगी. सप्ताह के आरंभ में ही कोई यात्रा हो सकती है. इस सप्ताह किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी. सत्ता-शासन के सहयोग से जिम्मेदारी बढ़ेगी और उसको पूरा भी कर ले जाएंगे. आपके कार्यों से आपके प्रभुत्व में वृद्धि होगी. सत्ता पक्ष के साथ निकटता बढ़ेगी. व्यापार के लिए लाभ का समय है. सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से प्रसन्नता होगी. आपके शत्रु हावी होने की कोशिश करके थोड़ा आपको परेशान करने की कोशिश तो करेंगे लेकिन वे निष्फल रहेंगे यदि आप गोपनीयता न भंग होने दें तो. आप जिस क्षेत्र में भी कार्य करते हों, नौकरी करते हो, व्यापार या स्वरोजगार हो या कोई अन्य कार्य, हर क्षेत्र में आपका रूतबा बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का योग है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है. न्यूरो, नस, हड्डी, पेट और सांस की कुछ तकलीफ हो सकती है. यदि आप पहले से इन बीमारियों से पीड़ित हैं तो सावधानी रखें. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमान स्तोत्र का पाठ करें या हनुमानजी की पूजा करें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि में केतु गोचर होने से और अष्टम में चंद्रमा होने से मन अज्ञात भय से ग्रस्त रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सावधानी रखें. शरीर में कमजोरी, दर्द और थकान महसूस होगी. खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना है आपको. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने और गोपनीयता भंग करने से बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होने लगेगा. आपको कोई भी काम बहुत सोच-विचारकर करना है. प्रोफेशन-व्यापार आदि के कार्यो में लाभ होगा. आपकी यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. विद्यार्थियों के लिए अध्य्यन में बाधा आएगी. क्रोध और तनाव से बचना है. क्रोध से बचने के लिए आपको विशेष रूप से प्रयास करने होंगे लेकिन आप करें. सप्ताह के अंत में किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होंगे या शुभ कार्य कर सकते हैं. कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है जिससे मन की खिन्नता कम होगी. आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगेगा. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन प्रसन्न होगा लेकिन परिवार में किसी बात पर तनाव भी हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. अपने व्यवहार से आप उसमें मधुरता लाने का प्रयास करें. सरदर्द, सर्दी, जुकाम, पेटच की बीमारी के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए श्रीराम-सीताजी की पूजा करें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
प्रभु शरणम्
Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page
धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group