Advertisement728 × 90

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 8 जून से 14 जून)

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताहः चंद्र राशि आधारित (साप्ताहिक राशिफल 8 जून से 14 जून)

weekly-rashifal-660x330
लेटेस्ट कथाओं के लिए प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करें।
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें

मेषः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आप जिस भी कार्य से जुड़े हों, जैसे व्यापार करते हों, स्वरोजगार मे हैं, नौकरी करते हैं या पढ़ाई करते हैं, हर कार्य में मजबूती दिखेगी. पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य में कुछ मांगलिक कार्य होंगे या उसके लिए तैयारियां जैसे खरीदारी आदि होगी लेकिन धन का अपव्यय यानी बर्बादी की भी आशंका है. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के मध्य में कुछ विशेष कार्य आरंभ करने के लिए समय अच्छा है. उन्हें कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. व्यापारियों या प्रोफेशनलन कार्यों से जुडे लोगों के लिए भी सप्ताह का मध्य लाभ लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफऱ का भी योग है. यदि आप इसके लिए प्रयासरत हैं तो एक जोर और लगाकर देखिए. सप्ताह के अंत में बृहस्पति के चतुर्थ भाव में होने से मित्र के सहयोग से कोई बड़ा कार्य आरंभ हो सकता है या कोई लाभ हो सकता है. कुछ शुभ कार्य भी हो सकते हैं या किसी मांगलिक आयोजन में आप शामिल होंगे. दांपत्य जीवन उत्तम है. प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है. पेट, दांत या हड्डी की परेशानी आपको इस सप्ताह पीड़ित कर सकती है. दुर्गा कवच का पाठ करें.

वृषः

सूर्य, बुध और मंगल की युति तथा शनि की पूर्ण दृष्टि मिलकर आपके लिए बहुत अच्छे संयोग बना रहे हैं और यह सप्ताह आपके लिए बेहद सफलताभरा रहेगा. पूर्व के कुछ रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी या पूर्ण होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा. नए लोगों से मित्रता होगी जो लाभदायक साबित होगी. आप प्रेम संबंधों में पड़ सकते हैं या कटु प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आप इस सप्ताह जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे, लाभ ही होगा. व्यापार में लाभ है. संपत्ति आदि की खरीद की योजना बन रही है तो उसमें भी सफलता मिलने वाली है. यदि आप किसी सरकारी प्रोजेक्ट में सफलता की प्रतीक्षा में थे तो समय आ गया है. सप्ताह के मध्य में दिन-प्रतिदिन उन्नति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में मिठास आएगी. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. चंद्रमा के नवम भाव में आने से आय बढ़ेगी. व्यापार में अचानक वृद्धि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सुखमय है. विद्यार्थियों को भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. यात्रा का योग है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह समाप्त होगा. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे. कमर, पैर, हड्डी जोड़ में दर्द या आंख में कोई परेशानी हो सकती है. सौभाग्य में वृद्धि के लिए दुर्गासप्तश्लोकी का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

मिथुनः

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक होगा. राशि में चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से नए कार्यों की गति सुस्त हो जाएगी. आपका कार्य से मन उचटेगा लेकिन इससे परेशान न हों और धैर्य रखें. बुधवार शाम से स्थिति बदलने लगेगी. कार्यों में मन लगेगा साथ ही यात्रा भी हो सकती है. मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजनीतिक संबंध बनेंगे. व्यापार के लिए समय सुधरेगा और व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है जो लाभप्रद होगी. व्यापार कार्य या प्रोफेशनल कार्यों से जुड़े लोग कर्ज लेन-देन से इस समय बचें तो अच्छा. विद्यार्थियों के लिए समय कुछ संघर्ष का है लेकिन यह संघर्ष सफलता दिलाएगा. शासन-प्रशासन के सहयोग से आपके कार्य बनेंगे. सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. हाथ-पैर में दर्द और पेट संबंधी कोई दिक्कत की आशंका है. त्वचा में एलर्जी हो सकती है. विवाहित लोगों के वैवाहिक संबंध ठीक-ठाक ही रहेंगे लेकिन कोई ऐसा काम न करें या कोई ऐसी बात कहने से बचें जो आपके जीवनसाथी को तकलीफ देती है वरना बड़ा विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा नहीं है. बड़ा मनमुटाव हो सकता है इसलिए क्रोध से बचें और वाणी पर नियंत्रण रख लें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.

कर्कः

यह सप्ताह सफलतादायक और सुखमय रहेगा. शुक्र और गुरू की युति पर चंद्रमा की दृष्टि से बना योग योजनाओं में सफलता दिलाने वाला होता है. जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री में सफलता मिलती है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है. सप्ताह के मध्य में संतान की सफलता की कोई खबर मिल सकती है जिससे परिवार में उल्लास का माहौल होगा. आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी. परिवार के मान-सम्मान में आपके कारण वृद्धि हो सकती है सप्ताह के मध्य में सरकारी कार्यों में लाभ होगा. आपका कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है. व्यापार के लिए भी समय अनुकूल है. व्यापारिक यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में बदलाव हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है. उनके लिए सफलता के योग बन रहे हैं. सप्ताह के अंत में कुछ नए कार्य बनेंगे. किसी अच्छी खबर या किसी सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल चल रहा है. बुखार, सरदर्द, खांसी या पेट की कोई परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों के नाश के लिए ऊं नमः शिवाय की एक माला प्रतिदिन जपें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

सिंहः

यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा. राशि पर शनि व मंगल की पूर्ण दृष्टि से आपको सावधानी की विशेष जरूरत है. आपको इस सप्ताह जैसे भी हो, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है अन्यथा आप झमेले में पड़ सकते हैं. बिना जरूरत एक शब्द भी न बोलें या संभव हो तो मौन धारण कर लें. यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा को भी इस सप्ताह टाल लें. सप्ताह के मध्य से स्थिति में कुछ सुधार होगा. आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है. कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है. नौकरीपेशा लोग यदि कोई नई नौकरी तलाश रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. प्रोफेशनल कार्यों से जुड़े लोगों को सुझाव है कि उधार या लोन न लें. लोन से जुड़े कार्यों को भी टालें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है लेकिन बहुत भागदौड भी हो सकती है. सप्ताह के अंत में गोपनीयता बनाए रखने को लेकर बहुत सचेत रखें. भूले से भी कोई राज जाहिर न होने दें. शत्रुओं से सावधान रहें. किसी भी अजनबी पर भरोसा एकदम न करें, नुकसान होगा. नए कार्यों को यदि शुरू करने की योजना थी तो इस सप्ताह टाल ही लें. किसी भी तरह के विवाद से बचें. जीवनसाथी के साथ कहरे विवाद की आशंका है इसलिए वाणी पर नियंत्रण करें. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा नहीं है. पैर, कमर सरदर्द और जुकाम से आपको परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए सूर्य के प्रतिदिन जल दें.

कन्याः

आपके लिए यह सप्ताह सुखमय रहने वाला है. राशि से पांचवें घर चंद्र के आने से आपके कार्य बनेंगे. पूर्व में आप कई कार्यों में यदि विघ्नों का सामना कर रहे थे तो उनमें सुधार होगा. आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है. आप उससे भागे नहीं उसको टालें भी नहीं अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है. संतान पक्ष से कोई खुशी की खबर मिल सकती है. कुछ मांगलिक कार्य भी हो सकता है. सप्ताह के मध्य में आपके रूके हुए कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ती दिखेगी. जमीन-जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी. यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा रहने वाला है. व्यापार के लिए भी समय बहुत अच्छा है. व्यापारिक यात्रा होगी और सफलता वाली होगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. दांत और पेट में परेशानी हो सकती है. धूप से एलर्जी हो सकती है. अशुभ प्रभावों को समाप्त करने के लिए गणपति स्तोत्र का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

तुलाः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. इस सप्ताह आपके कई कार्य बनेंगे तो कई में विघ्न भी आएंगे. शुरुआत में आर्थिक लाभ प्रदान करने वाला है. कुछ शुभ कार्य होने वाले हैं. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कोई मांगलिक कार्य हो सकता है या आप उसमें शामिल हो सकते हैं. संतान की सफलता की सूचना मिल सकती है. इससे मन प्रफुल्लित रहेगा. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के चतुर्थ भाव में होने से लाभ में कमी होगी. खर्च पर नियंत्रण करें. आपको घबराने की जरूरत नहीं. गुरुवार से फिर सुधार होगा. जमीन-जायदाद के कार्य में आपको लाभ होगा. सरकारी पक्ष के सहयोग से कुछ लाभप्रद कार्य होंगे. व्यापार के लिए सप्ताह अनुकूल है. कुछ नए कार्य आरंभ हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा है. विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अच्छा गुजरेगा. पहले से भी बेहतर होगा. सप्ताह के अंत में यात्रा होगी. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. क्रोध को त्याग दें. प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है. मानसिक तनाव, सिरदर्द और बुखार से पीड़ा हो सकती है. अशुभ प्रभावों को नष्ट करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें.

वृश्चिकः

यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा. प्रत्येक काम में सावधानी बरतने की जरूरत है. बहुत सावधानी से कार्य करें. समय के सदुपयोग पर यदि आपने इस सप्ताह ध्यान नहीं दिया तो आपके कई काम बिगड़ सकते हैं. आपका मन कई अनावश्यक कार्यों की ओर भटकेगा उनसे बचें. राशि में मंगल की दृष्टि होने से नकारात्मक भाव आएंगे उनसे बचें. घबराएं नहीं धैर्य रखें और काम पर ध्यान दें. सप्ताह के मध्य में आपकी सभावनाएं बढ़ेंगी. राजनीतिज्ञों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा और उससे काम बनेंगे. कुछ योजनाएं सफल हो सकती हैं अपनी योजनाएं किसी के सामने व्यक्त न करें. शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. प्रोफेशनल कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है लेकिन निवेश से बचें. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का है लेकिन उसके लिए परिश्रम की आवश्यकता होगी. सप्ताह के अंत में लाभ की स्थिति बनेगी. शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा नहीं है. वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें. आलस्य का त्याग करें. पैर और पेट में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमत आराधना करें.

धनुः

यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. आपकी कई परेशानियां समाप्त होंगी. राशि पर मंगल की मित्र दृष्टि से समस्याओं का समाधान होगा. धन का आगमन होने के संकेत हैं. कार्यों में तेजी आएगी. धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में कोई योजना बनेगी. किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे जिससे आपका प्रभाव और संपर्क बढ़ेगा. राजनीतिज्ञों के लिए भी समय सुखद है. रूके हुए कार्य अचानक गति पकड़ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में भी वृद्धि के भी संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल और सफलतादायक है लेकिन पढ़ाई से मन भटकेगा उसको संभाल कर रखें और पढ़ाई के प्रति समर्पित रहें. सप्ताह के अंत में कोई सुखद समाचार मिलेगा. कुछ बड़े काम बनेंगे. दांपत्य जीवन सुखकारी रहने वाला है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है. आपको त्वचा या सीने में कुछ संक्रमण की शिकायत हो सकती है. लीवर या पेट में दिक्कत हो सकती है. विवाह के इच्छुक लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला जप करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.[fblike]

मकरः

शुक्र, बृहस्पति एवं राशि के स्वामी शनि की पूर्ण दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा. आपके कार्य बनेंगे और लाभ की स्थिति रहेगी. आपके मन के मुताबिक कार्य बनेंगे. योजना अच्छे से बनाएं और उस पर आगे बढ़ेंगे. आपके भाइयों का सहयोग मिलने से कई काम बनेंगे. मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी. सप्ताह के मध्य में लाभ की स्थिति सुधरेगी. आय बढ़ेगी, काम में तेजी आएगी. सफलता विद्यार्थियों की राह देख रही है. मेहनत करें और बारी ईश्वर पर छोड़ दें. व्यापार के लिए समय अच्छा है. पूरे सप्ताह आपके लिए लाभ की स्थिति बनती रहेगी. सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के कार्यों में लाभ होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा. पैर में चोट लग सकती है. आंखों में कोई परेशानी हो सकती है इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधान रहें. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमत आराधना करें. प्रतिदिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पठ करें.

कुंभः

यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले फलवाला रहेगा. राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा के रहने से खर्च की अधिकता रहेगी. आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. मानसिक तनाव रहेगा. धैर्य रखें. बुधवार सुबह से सुधार होने लगेगा. आय में वृद्धि होगी. आपकी कुछ योजनाएं सफल होंगी. संपत्ति के कार्य में आपको लाभ होगा. सत्ता के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा जिसका आप आगे चलकर काफी लाभ ले सकेंगे. धर्म में आपकी आस्था रहेगी. किसी तीर्थयात्रा का विचार आएगा. व्यापार के लिए यह सप्ताह आपके लिए मध्यमफल वाला रहेगा. लेन-देन से जितना संभव हो, बचें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. विवाहित लोगों का दांपत्य संबंध अच्छा रहेगा. संतान सुख उत्तम. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है लेकिन इसे खराब भी नहीं कहा जा सकता. पेट और त्वचा में कुछ परेशानी हो सकती है. दुर्गा कवच का पाठ करें.

मीनः

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. इस सप्ताह में आपकी व्यस्तता बहुत ज्यादा रहेगी. सप्ताह की शुरूआत में सफलता के अवसर बनेंगे. इससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा. मन में कुछ नया करने की इच्छा बहुत होगी और आप उसके लिए प्रयास भी करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे मन में उत्साह होगा. सप्ताह के मध्य में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी गोपनीयता भंग होने की पूरी आशंका है इसलिए गोपनीयता बनाए रखें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं. सावधानी से विचार करने के बाद कार्य करें. व्यापारिक निर्णय करने में कोई जल्दीबाजी न करें, सोच-समझकर धैर्य से निर्णय करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह मिला-जुलाकर अच्छा रहने वाला है. सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों को कुछ कठिनाई आ सकती है. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव होगा. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. नौकरी में सुधार होगा. शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. विवाह कार्यों में कुछ विलंब आ सकता है. पेट औऱ त्वचा की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें.

प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य, पीएचडी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/PrabhuSharanam जरूर लाइक करें. पेज लाइक करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा.

error: Content is protected !!