Advertisement728 × 90

बच्चे, मकान, दुकान, हर तरह की नजर से बचने के सरल उपाय

बच्चे, मकान, दुकान, हर तरह की नजर से बचने के सरल उपाय

नजर लगना एक आम समस्या है। कई बार हमें पता भी नहीं चलता की हमारी परेशानियों का कारण क्या है। बाद में पता चलता है कि किसी की नजर लग गई थी। जानेंगे नजर दोष निकालने के बेहद सरल उपाय।

जरुरी नहीं है कि नजर किसी पराए की ही लगे। कई बार तो अपनों की भी नजर लग जाती है। नजर लगने का सीधा संबंध हमारे मन में चल रहे विचारों से है। हमारे मन में कभी बेहद सशक्त विचार या बीजाक्षर कौंध जाते हैं। उस समय हम जिस किसी को अच्छी या बुरे भाव से देखते हैं उस पर नजर का असर हो जाता है। नजर जितनी जल्दी लगती है उतना ही आसान है नजर दोष दूर करना।

नजर दोष मिटाएं- शिव-पार्वती पूजा

धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना  WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर  9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें. फिर SEND लिखकर हमें इसी पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना  WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.

 

कई बार तो बच्चों को माता-पिता की भी नजर लग जाती है क्योंकि कब आपके मन में क्या विचार आ रहे हैं। इसपर आपका नियंत्रण नहीं होता। उस वक्त सामने जो भी हो उसपर इसका असर हो जाता है। नजर आदि लग जाने पर बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार आपने बहुत सुंदर कपड़े या गहने पहने हों जिसे देखकर कोई ललचा जाए।

आपने गौर किया होगा कि खास रंग के कपड़े पहनने के बाद अक्सर आपको छोटी-मोटी परेशानियां होने लगती है। इसका अर्थ है कि उस रंग के कपड़े पहनने के बाद आपको नजर लगती है। जरूरी नहीं है कि जिसकी नजर लगी हो उसकी भावना खराब हो फिर भी नजर लग सकती है। तो आगे से उन कपड़ों को पहनने से पहले छोटी-छोटी सावधानियां जो बहुत सरल हैं कर लें तो नजर नहीं लगेगी.

नजर लगने को एक आम बात की ही तरह लें। इसे जादू-टोने से हर बार जोड़कर देखना ठीक नहीं होता।

इस पोस्ट में आप क्या-क्या जानेंगेः

  • कैसे-कैसे और कब लगती है नजर
  • नजर दोष की पहचान
  • बच्चों को लगी नजर दोष कैसे उतारें
  • घर-व्यापार, दुकान पर लगी नजर दोष कैसे उतारें
  • नए वाहन पर किसी की लगी नजर दोष कैसे उतारें
  • घर-परिवार के व्यक्ति की लगी नजर दोष कैसे उतारें
  • नजर दोष उतारने के 25 सबसे सरल उपाय. सारे कारगर हैं. पूरा पढ़ें फिर तय करें आपके लिए कौन सबसे आसान है.

नजर दोष से भारी समस्या खड़ी हो जाती है, बच्चे या बड़े बीमार हो जाते हैं, खाना बंद कर देते हैं,  व्यापार में उन्नति रुक जाती है, ग्राहक दुकान से लौटकर जाने लगते हैं, मन में बुरे विचार आने लगते हैं, भूत प्रेत का भय होने लगता है आदि आदि।

हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

किसी की नजर लग गई हो तो उसे दूर कैसे करें. नजर दोष मिटाने के बेहद सरल उपाय जानेंगे अगले पेज पर…धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-नजर दोष उतारने के उपायः

  • एक साबूत नींबू के उपर काली स्याही से 307 लिख दें. जिसे नजर लगी है उसके उपर उल्टी तरफ से 7 बार उतारें। इसके पश्चात उसी नींबू को चार भागों में इस प्रकार से काटें कि वे नीचें से जुड़े रहें। फिर उसी नींबू को घर से बाहर किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें।
  • एक लोटे में पानी लेकर उसमें नमक, खड़ी लाल मिर्च डाल लें। उसे पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से आठ बार उतारें। फिर थाली में दो आकृतियाँ- एक काजल से, दूसरी कुमकुम से बनाएं। लोटे का पानी थाली में डाल दें। एक लम्बी काली या लाल रंग की बिन्दी लेकर उसे तेल में भिगोकर ‘नजर’ वाले के ऊपर से उतारकर उसका एक कोना चिमटे से पकड़ लें। दूसरे कोने को नीचे से जला लें। उसे थाली के बीचो-बीच ऊपर रखें। गरम-गरम काला तेल पानी वाली थाली में गिरेगा। यदि नजर लगी होगी तो, छन-छन आवाज आएगी, अन्यथा नहीं।
  • खाने के समय भी किसी व्यक्ति को नजर लग जाती है। ऐसे समय इमली की तीन छोटी डालियां ले आएं। आग में जलाकर नजर लगे व्यक्ति के माथे पर से सात बार घुमाकर पानी में उसे बुझा दें। उस पानी को रोगी को पिलाने से नजर दोष दूर होता है।
  • चाकू से जमीन पर एक आकृति बनाएं। फिर चाकू से नजर पीड़ित व्यक्ति पर से एक-एक कर आठ बार उतारते जाएं। आठों बार जमीन पर बनी आकृति को चाकू से काटते जाए। इसका अर्थ होता है कि जिसकी नजर लगी है उसके दोष की काट हो गई।
  • लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों को मिट्‍टी के एक छोटे बर्तन में जलाएँ। फिर उसकी धूप नजर लगे बच्चे को दें। किसी प्रकार की नजर हो ठीक हो जाएगी।

आप प्रभु शरणम् से नहीं जुड़ें हैं? आप सच में कुछ मिस कर रहे हैं. एकबार देखिए तो सही, प्रभु शरणम् फ्री है. ट्राई करके देखिए.

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

 

  • जिस स्त्री या पुरुष पर आपको संदेह हो कि उसकी नजर लगी हैं, तो उसका हाथ जिसे नज़र लगी हे उसके सिर पर फिरवा दें। नजर उतर जाएगी। परिवार के लोगों की नजर लगने पर इसे प्रयोग किया जा सकता है। जरूरी नहीं है कि किसी की नजर बुरी भावना से लगे। कई बार अंजाने में भी नजर लग जाती है।
  • रविवार के दिन नजर लगे व्यक्ति के सिर से तीन बार दूध उतारकर मिट्टी के पात्र में भर दे और कुत्ते को पिला दें |
  • शनिवार के दिन हनुमानजी के मदिर से हनुमानजी के कन्धों का सिन्दूर लाना चाहिए और नजर लगे व्यक्ति के मस्तक पर लगाना चाहिए।
  • बुरी नजर उतारने के लिए राई के सात दाने, नमक की सात छोटी-छोटी डली, सात साबुत लाल मिर्च नजर से पीड़ित के सिर के उपर से सात बार उतारकर जलती आग में दाल दें। इस क्रिया को करते समय किसी की टोक नहीं होनी चाहिए। ये समस्त कार्य बाएं हाथ से करने चाहिए।
  • नजर लगे व्यक्ति के उपर से फिटकिरी उतारकर उसे बाएं हाथ से कूट लें और फिर उस चूर्ण को कुएं में दाल देना चाहिए। नजर उतर जाएगी।

 धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

  • लहसुन,  राई, नमक, प्याज़ के छिलके एवं सूखी लाल मिर्च। ये सब नजर लगे बच्चे पर सात बार उतारकर अंगारों पर दाल दें। जलने पर बदबू न आये तो समझें नजर लगी हैं। इससे नजर उतर जाएगी।
  • दुकान को नजर लगी हो तो रविवार अथवा मंगलवार के दिन लाल मिर्चे धागे में पिरोएं और बीच में नींबू पिरो दें। फिर इन्हें दुकान के प्रवेश द्वार पर माला की तरह बांध दें। नजर उतर जाएगी।
  • एक नारियल लेकर उसे जटा की ओर से पकड़ें। फिर उसे पीड़ित के सिर से लेकर पैर वार लें यानी सिर के पैर तक घुमा लें। इस नारियल को हनुमान जी की मूर्ति के आगे जाकर फोड़ दें और बिना पलटकर देखे लौट आएं।
  • यदि आपने कोई नया वाहन खरीदा है और आप इस बात से परेशान हैं कि कुछ न कुछ रोज वाहन में गड़बड़ी हो जाती है। यदि गड़बड़ी नहीं होती तो दुर्घटना में चोट-चपेट लग जाती है और बेकार के खर्च से सारी अर्थ-व्यवस्था चौपट हो जाती है। अपने वाहन पर काले धागे से पीली कौड़ी बांधने से आप इस बुरी नजर से बच सकेंगे, करके परेशानी से मुक्त हो जाएं।

 धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

  • घर के पास पेड़ की जड़ में शाम को थोड़ा सा कच्चा दूध डाल दें। फिर गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। नजरदोष दूर हो जाएगा।
  • पुराने कपड़े की सात चिंदियां लेकर सिर पर से 21 बार उसारकर आग में जलाने से बच्चे को लगी नजर समाप्त हो जाती है।
  • घर या व्यवसाय स्थल के प्रवेश द्वार पर मयूर का चित्र लगाने से नजर नहीं लगती।
  • नजर से बचने के लिए काला धागा पहनाने या काला टीका या काजल लगाने की परंपरा रही है। जब बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है तो वह किसी भी प्रकार की बुरी नजर को बच्चों में प्रवेश नहीं करने देता। इसी वजह से बच्चों को नजर नहीं लगती।
  • बच्चे को यदि बार बार नजर लगती हो, उस बच्चे के गले में रीठे का बीज छेदकर पहना दें। उसे नजर का जल्दी असर होना बंद हो जाएगा।

धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

  • कोरे सूती कपड़े को सात बार अपने उपर से वारकर यानी सिर से पांव तक फिराकर टांगों के बीच से निकाले और आग में झोंक दें। नजर उतर जाएगी। यह प्रयोग बुधवार या शनिवार को किया जाना चाहिए।
  • खाने में नजर लगी हो, तो थोड़ा थोड़ा भोजन लेकर उसे एक पत्ते पर रखें उसपर गुलाब की पंखुड़ियां या गुलाब का इत्र छिड़कें और चौराहे पर रख दें। इसके बाद खाना खाएं, नजर उतर चुकी होगी।

वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…

Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें


लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM

प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से SAVE कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर WhatsApp कर दें. जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना WhatsApp से मिलने लगेगी. यदि नंबर सेव नहीं करेंगे तो तकनीकि कारणों से पोस्ट नहीं पहुँच सकेंगे.

धार्मिक अभियान प्रभु शरणम् के बारे में दो शब्दः 

सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य, हिंदूग्रथों की महिमा कथाओं, उन कथाओं के पीछे के ज्ञान-विज्ञान से हर हिंदू को परिचित कराने के लिए प्रभु शरणम् मिशन कृतसंकल्प है. देव डराते नहीं. धर्म डरने की चीज नहीं हृदय से ग्रहण करने के लिए है. तकनीक से सहारे सनातन धर्म के ज्ञान के देश-विदेश के हर कोने में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रभु शरणम् मिशन की शुरुआत की गई थी. इससे देश-दुनिया के कई लाख लोग जुड़े और लाभ उठा रहे हैं. आप स्वयं परखकर देखें. आइए साथ-साथ चलें; प्रभु शरणम्!

इस लाइऩ के नीचे फेसबुक पेज का लिंक है. इसे लाइक कर लें ताकि आपको पोस्ट मिलती रहे. धार्मिक व प्रेरक कथाओं के लिए प्रभु शरणम् के फेसबुक पेज से जु़ड़े, लिंक-

हम ऐसी कहानियां देते रहते हैं. Facebook Page Like करने से ये कहानियां आप तक हमेशा पहुंचती रहेंगी और आपका आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होगा: Please Like Prabhu Sharnam Facebook Page

धार्मिक चर्चा करने व भाग लेने के लिए कृपया प्रभु शरणम् Facebook Group Join करिए: Please Join Prabhu Sharnam Facebook Group

अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ त

error: Content is protected !!