क्रूर शनि भी हो जाएंगे कृपालु यदि करें ये सरल प्रयोग
ग्रहमंडल के राजा जहां भगवान सूर्यदेव हैं तो वहीं उनके पुत्र शनिदेव को न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट का पद दिया गया है। माना जाता है कि मनुष्य पृथ्वीलोक पर जो भी अच्छे-बुरे कार्य करता है उसका फल शनिदेव देते हैं जिसे वह इसी पृथ्वीलोक पर भोगकर जाता है। इस तरह मनुष्य अपने साथ कर्मों की बड़ी गठरी लेकर जाने से बच जाता है जिसका भुगतान उसे अगले जन्म में करना पड़ता।
शनिदेव का दंडविधान बड़ा अटल है। बड़ी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं लेकिन शनिदेव को प्रसन्न कर लेना भी बड़ा सरल है। शनि प्रसन्न हो जाएं तो न केवल उनके प्रकोप से राहत मिल जाती है बल्कि वह सब प्राप्त हो जाता है जिसकी लालसा या कामना रही है।
इसलिए शनि की दशा या शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में आते ही व्यक्ति के अच्छे या बुरे दिन शुरु हो जाते हैं। जिसके जैसे कर्म होते हैं, उसे वैसा ही भाग्य भोगना पड़ता है।
[irp]
शनिदेव के दरबार में एकदृष्टि है परन्तु यदि शनिदेव को प्रसन्न कर लिया जाए तो व्यक्ति को बहुत से कष्टों से राहत मिल जाती है और इस प्रकार उसका अच्छा समय शुरु हो सकता है।
इसलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इन उपायों को किसी भी शनिवार को या शनि अमावस्या, शनि प्रदोष, शनि जयंती को किया जा सकता है। ये उपाय सरल हैं एवं स्वयं किए जाने वाले उपाय हैं और इससे शनि के प्रकोप से निश्चित ही लाभ मिलता है।पीपल की सेवाः
शनि शमी और पीपल के वृक्ष पर अपना आसन जमाते हैं। शनिवार के दिन नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहनें, ध्यान रहे शनिदेव की पूजा के समय काला कपड़ा बिल्कुल धारण न करें।
पीपल की जड़ में केसर, चंदन, चावल तथा फूल मिश्रित जल चढ़ाएं।
उसके बाद तिल के तेल या सरसों तेल का दीपक जलाकर निम्नलिखित मंत्र का जाप करें।
[irp]
मंत्र: आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्
देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:
विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम:
इसके बाद पीपल की परिक्रमा करें. धूप, दीपक जलाकर आरती उतारें और लोटे में बचा हुआ पानी घर में लाकर छिड़क दें।
-
हिंदू धर्म से जुड़ी सभी शास्त्र आधारित जानकारियों के लिए प्रभु शरणम् से जुड़ें. एक बार ये लिंक क्लिक करके देखें फिर निर्णय करें. सर्वश्रेष्ठ हिंदू ऐप्प प्रभु शरणम् फ्री है.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें

लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
इस उपाय से शनिदेव तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ में घर की समस्त नकारात्मक शक्तियां भी दूर भाग जाती हैं।
इसके अलावा तंत्र में चने का उपाय भी शनिदेव को प्रसन्न करने में बड़ा प्रभावी माना जाता है.
क्या है चने का उपाय, जाने अगले पेज पर.शुक्रवार की रात को सवा-सवा किलो काले चने तीन अलग-अलग बर्तनों में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह स्नान-ध्यान आदि से निवृत्त होकर शनिदेव का पूजन करें। इसके बाद काले चने का सरसों के तेल में छौंक लगाकर शनिदेव को भोग लगाएं तथा अपनी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें।
अब पहले बर्तन के सवा किलो चने भैंसे या भैंस को खिला दें।दूसरे बर्तन वाले सवा किलो चने कुष्ठरोगियों को दान कर दें तथा तीसरे बर्तन वाले सवा किलो चने किसी तालाब या नदी-नहर में मछलियों को खिला दें। इस उपाय से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भाग्य पर छाए संकट के बादल छंटते हैं। समय अनुकूल बनता है।शनिवार को शनिदेव का पूजन करें। काले तिल मिलाए हुए सरसों के तेल से अभिषेक करें।
तत्पश्चात शनिदेव के 108 नामों का स्मरण करें या दशरथकृत शनि स्तोत्र (प्रभु शरणम् ऐप्प के शनिदेव मंत्र में देखें- हिंदी और संस्कृत दोनों में मंत्र उपलब्ध है) का 11 बार पाठ करें और फिर शनिदेव से अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। शनिदेव के समक्ष दीपक संध्याकाल में रखें।
इससे बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं और मनचाही इच्छा पूरी होने के योग बनने लगते हैं।
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
राजा दशरथ ने इस शनि स्तोत्र से पूजन करके शनिदेव को प्रसन्न किया था और अपने राज्य पर आया संकट टाला था।
हनुमानजी को चोला चढ़ाने के उपाय से शनिदेव को होती है विशेष प्रसन्नता, जाने अगले पेज पर…हनुमानजी ने शनिदेव समेत समस्त ग्रह देवताओं को रावण के चंगुल से निकाला था। शनिदेव पर तो रावण ने प्रहार भी किया था पर हनुमानजी उनके समक्ष ढाल की तरह खड़े हो गए थे। शनिदेव ने हनुमानजी को वचन दिया है कि वह हनुमानजी के भक्तों को अपने कोप से मुक्त रखेंगे। इसलिए यदि शनि के कोप से राहत चाहिए तो हनुमानजी की शरण ले लीजिए। शनिवार को विशेष रूप से उनकी पूजा कीजिए।
गूगल ने प्रभु शरणम् को 4.7 की रेटिंग दी है. आज तक ऐसी रेटिंग किसी हिंदू धार्मिक ऐप्प को नहीं मिली है.कुछ तो बात होगी कि गूगल इसे देता है ऐसी शानदार रेटिंग.
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
शनिवार को हनुमानजी की पूजा कर उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिला कर चोला चढ़ाएं। चोला चढ़ाने का संक्षेप में अर्थ तेल मिश्रित सिंदूर का लेप करना और हनुमानजी को जनेउ देने से होता है।हनुमानजी को लाल गुलाब के फूल अर्पित कर चूरमे का भोग लगाएं, साथ ही केवड़े का इत्र भी हनुमानजी के दोनों कंधों पर छिड़के। पूजा के बाद हनुमानजी से अपने कष्ट दूर कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से भी तुरंत राहत मिलती है।
यदि समस्या बहुत ही बड़ी हो तो इस उपाय को लगातार हर शनिवार तब तक कर सकते हैं जब तक कि समस्या पूरी तरह से दूर नहीं हो जाए।उड़द की दाल पीसकर आटा बनाएं। इस आटे को गूंथकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। इससे शनि प्रसन्न होते हैं।
घर या किसी मंदिर के आसपास जहां कहीं भी काली चींटियों को बिल दिखाई दें, वहां चींटियों के लिए शक्कर और आटा डालें। इससे जल्दी ही समस्या का समाधान होता है।शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल या समुद्री नाव की कील से लोहे की अंगूठी बनवाएं। इस अंगूठी को तिल के तेल में रखें तथा शनिमंत्र का 23000 जप करने के बाद मध्यमा अंगुली में पहनें। इस उपाय से शनि की दशा में विशेष लाभ होता है।छाया दानः
शनिवार को एक कांसे की कटोरी, कांसे की न हो तो दूसरी भी चल सकती है उसमें तिल का तेल भर कर उसमें एक सिक्क भी रख ले और अपना चेहरा देखें।
फिर उस तेल को डाकोत (जो शनि का दान लेते हैं) या किसी को भी दान कर दें।साथ ही एक काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, थोड़ा कोयला और लोहे की कील और कुछ दक्षिणा रखकर उसे भी डाकोत को दे दें। ये उपाय किसी शनिवार को भी कर सकते हैं।शनिवार के दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं।
शनि की वस्तुओं जैसे काले जूते, चप्पल, काली छतरी, लोहे, कपड़े, पलंग आदि का दान करें।
दान के साथ कुछ दक्षिणा भी अवश्य अर्पित करें।माता-पिता एवं बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने से भी शनिदेव जातक को शुभ प्रभाव देते हैं।
शनिदेव से संबंधित मंत्र ऊँ प्रां प्री प्रौ स: शनये नम: की एक, पांच या ग्यारह माला जप प्रतिदिन करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
वेद-पुराण-ज्योतिष-रामायण-हिंदू व्रत कैलेंडेर-सभी व्रतों की कथाएं-व्रतों की विधियां-रामशलाका प्रश्नावली-राशिफल-कुंडली-मंत्रों का संसार. क्या नहीं है यहां! एक बार देखिए तो सही…
Android ऐप्प के लिए यहां क्लिक करें
लिंक काम न करता हो तो प्लेस्टोर में सर्च करें-PRABHU SHARNAM
