कैसा रहेगा यह सप्ताहः चंद्रराशि आधारित साप्ताहिक राशिफल (25 जनवरी से 31 जनवरी)
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
मेषः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार चढाव होगा जो मन को कुछ विचलित करेगा. परंतु सप्ताह के मध्य में तेजी से स्थिति सुधरेगी और आपके कई कार्य बनेगें. गृह, भूमि और वाहन का योग बन रहा है. व्यापार में उतार-चढाव के साथ लाभ होने का योग है. परंतु निवेश सोच-विचार कर करें. नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय मध्यम है. इस सप्ताह आपके लिए व्यस्तता बनी रहेगी. कुछ भागदौड व्यर्थ की भी हो सकती है. इसलिए कोई भी कार्य सोच-विचारकर करें. विद्यार्थियों के लिए यह मेहनत का समय है. सप्ताह के अंत में कई बड़े कार्य होंगे. घर-परिवार में सुख शांति रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई यात्रा भी हो सकती है. दाम्पत्य सुख मध्यम रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें और बातचीत में मधुरता बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम है. रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए प्रयास करें. सरदर्द, ज्वर, त्वचा की परेशानी और पेट में कष्ट हो सकता है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमद् आराधना करें.
वृषः
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा. सप्ताह की शुरूवात अच्छी होगी. आपके कई कार्य बनेगें. सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परंतु खर्च में भी वृद्धि होगी. खर्च पर नियंत्रण रखें. धैर्य रखें, व्यापार में तेजी आएगी. आपके लिए निवेश का सही असवर है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा और सफलतावाला समय है. सप्ताह के अंत में भी जमीन संबन्धित कार्य होंगे. आर्थिक लाभ की स्थिति भी बनी रहेगी. संतान को लेकर मन में कुछ चिंता हो सकती है. संतान के स्वास्थ्य या उसके भविष्य को लेकर कोई बात थोड़ा परेशान करेंगी. इस सप्ताह आपके विरोधी बिलकुल हावी नहीं होने पाएंगे. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम रहेगा. संबंधों में मिठास लाने के लिए आपको प्रयास करने होंगे. जीवनसाथी से भी संबंध में उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने व्यवहार से दांपत्य में मधुरता लाने का प्रयास करें. इस सप्ताह आपको चोट-चपेट से बचने के लिए विशेष रूप से प्रयास करना होगा. इस सप्ताह शुगर, रक्तचाप और शरीर में दर्द की परेशानी से कष्ट होगा. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए ॐ नमः शिवाय की एक माला रोज जप करें.
मिथुनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि से द्वितीय का चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में कुछ धनलाभ कराएगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. आपके कार्य बनेंगे. कोई नयी योजना पर बात हो सकती है या शुरुआत हो सकती है जिससे आपको लाभ होगा. घर में कोई मांगलिक चर्चा हो सकती है. सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में सुख-शांति-समृद्धि बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी. निवेश करने का समय सही है. निवेश कर सकते हैं. कोई व्यापारिक यात्रा हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है. उन्हें सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता का चल रहा है. सप्ताह के अंत में आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. लाभ आपकी आशा के अनुरूप नहीं रहेगा. खर्च में वृद्धि हो सकती है. इससे कुछ मानसिक चिंता होगी फिर अचानक कहीं से कुछ धनलाभ भी हो सकता है. राशि के स्वामी बुध के साथ शुक्र की युति एवं आपकी राशि पर बुध शुक्र की दृष्टि से कई कार्यों में सफलता अच्छी मिलेगी. यह योग कठिन कार्य संपन्न कराने वाला माना जाता है. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे. आपको क्रोध पर नियंत्रण करना होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. शरीर दर्द, जोड़ों में दर्द, सर्दी-बुखार से परेशानी रहेगी. गणपति स्तोत्र का पाठ करें एवं गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
कर्कः
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. राशि का स्वामी चंद्रमा अपनी ही राशि में है इसलिए स्थितियां अनुकूल हैं. राशि पर सूर्य की पूर्ण दृष्टि भी है इसलिए यह समय सफलता दिलाने वाला है. आपकी राह की समस्याएं स्वतः ही धीरे-धीरे कम होती दिख रही होंगी. आप कार्यों में पूरी ताकत लगा दें क्योंकि इस समय आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता की संभावना काफी है. सप्ताह के मध्य में आप कुछ नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं या पुराने किसी कार्य को फिर से शुरू करने की सोच होगी. कोई पुराना काम जो किसी वजह से अटक रहा था उसमें गति आ सकती है. लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. व्यापार के लिए समय अनुकूल है. नए व्यापार की दिशा में बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, समय का लाभ जरूर उठावे. सप्ताह के अंत में यात्रा होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कोई मांगलिक या शुभ कार्य की चर्चा तेज हो सकती है. किसी अज्ञात भय से मन भयभीत रहेगा. धैर्य के साथ कार्य करें. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. पेट की परेशानी, सरदर्द, जोड़ों में दर्द, रक्तचाप आदि की समस्या हो सकती है. अशुभ प्रभानों का अंत करने के लिए शिवजी को रोज जल चढ़ावें.
सिंहः
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहेगा. राशि से बारहवें चंद्रमा एवं राशि में गुरू-शुक्र का गोचर होने से शुरुआत में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी. इनके कारण कुछ चिंता उदासी बनी रहेगी. पुनः सप्ताह के मध्य से स्थिति में तेजी से सुधार आएगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. परिवार में खुशी, सुख-शांति, व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का समय है. मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी. सप्ताह के अंत कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों को खुश रखने के लिए प्रयास करने चाहिए. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा का योग है. आपका दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा. चोट-चपेट से आपको बचना है. त्वचा की परेशानी, फोड़े-फुंसी आदि की समस्या, सरदर्द, पेट की समस्या से परेशान रह सकते हैं. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए सूर्य को रोज जल दें. आदित्य हृद्य स्तोत्र का पाठ करें.
कन्याः
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा. सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी. आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी. धन का आगमन होता रहेगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह के मध्य में आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी. कुछ फिजूल की भागदौड भी हो सकती है. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे कुछ मानसिक रूप से तनाव होगा. अधिकारियों के साथ भी कुछ मनमुटाव हो सकता है. सतर्क रहें, संयत रहें और धैर्य बनाए रखें. व्यापार के लिए समय थोड़ा मध्यम है. अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं होगा. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में कुछ बाधा आ सकती है. सप्ताह के अंत में शत्रुपक्ष से सावधान रहें. आपको तनाव से बचना होगा. आप सभी कार्य सोच-विचारकर करें. अपने कार्यों में गोपनीयता बनाए रखें. कोई यात्रा भी सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तनातनी आ सकती है. हाथ-पैर में दर्द, मानसिक चिंता, सरदर्द, शरीर दर्द की परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए गणपत्य अथर्वशीर्षम् का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
तुलाः
आपके लिए यह सप्ताह मध्यमफलदायी रहेगा. इस सप्ताह में आपके कार्य उतार-चढ़ाव के साथ बनेंगे. धर्म के प्रति आपकी आस्था बनी रहेगी. भाग्य भी साथ देगा. व्यापार के लिए स्थिति मध्यम रहेगी. सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदा से जुडे मामले हल होंगे और संपत्ति से जुड़े कार्य में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय तनाव का है. सावधानी रखने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों के लिए समय सफलतावाला चल रहा है. इसका लाभ उठावें. राशि में मंगल के होने से चोट-चपेट की आशंका ज्यादा है. इसलिए वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें. आपको व्यर्थ के तनाव से बचना होगा. सप्ताह के अंत में कोई ऐसा कार्य पूरा होने की दिशा में बात बढ़ सकती है जो लंबे समय से किसी कारण से अटक रहा था. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी और संबंध विच्छेद भी हो सकता है इसलिए व्यवहार को थोड़ा संयत रखें. हड्डी, पेट की परेशानी, रक्तचाप की समस्या हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें.
वृश्चिकः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि ने नौंवे भाव में स्थित चंद्रमा धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ाएगा. भाग्य आपके अनुकूल रहेगा और आपका साथ देगा. राशि में शनि का गोचर होने से मन को किसी अज्ञात भय से परेशान रखेगा. कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे. आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. सप्ताह के मध्य में कुछ लाभ भी होगा. आर्थिक पक्ष में मजबूती तो आएगी लेकिन अचानक कहीं से खर्च भी आ पड़ेगा. व्यापार के लिए समय अच्छा है. लाभ होगा. कोई छोटी-मोटी व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है. नौकरी के लिए समय मध्यम है. कार्यों को टालें नहीं परेशानी आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय मध्यम सफलता वाला है. आपको मेहनत ज्यादा करने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में कोई बड़ा कार्य होगा. भूमि संबंधी कार्य पूरे होंगे. परिवार की चिंता रहेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. सर्दी-बुखार, हाथ-पैर मे दर्द रहेगा. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमद आराधना करें.
धनुः
आपके लिए यह सप्ताह मिलेजुले प्रभाव वाला रहेगा. राशि से आठवें भाव में स्थिति चंद्रमा शुरुआत में कुछ परेशानियों का कारण उपस्थित कर सकता है. मानसिक रूप से किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. खर्च की अधिकता रहेगी. बुध एवं शुक्र के भी राशि में ही स्थित होने से आपके कई कार्यों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार होगा. आर्थिक कार्यों में तेजी आएगी बिजनेस-व्यापार में लाभ की वृद्धि होगी. लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. व्यापार में यदि बहुत आवश्यक न हो तो निवेश न करें. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है. जरा सी भी लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय परिश्रम का है. सप्ताह के अंत में कई नए कार्य बनेंगे. किसी मांगलिक कार्य के लिए भी चर्चा हो सकती है. कोई यात्रा भी हो सकती है. आर्थिक लाभ में वृद्धि हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है. प्रेम में मिठास बनी रहेगी. रक्तचाप, शुगर, त्वचा की परेशानी, पेट की दिक्कत के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए श्रीरामस्तुति का पाठ करें.हमारा फेसबुक पेज लाईक करें.अपनी राशि जन्मकुंडली की राशि के अनुसार देखें.
मकरः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. राशि पर चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि और राशि में सूर्य के स्थित होने से कई बड़े कार्य संपन्न होंगे. आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सप्ताह के मध्य में आपके लिए समय अनुकूल रहेगा. आपके कई कार्य बनेंगे. आपके व्यापार में तेजी आएगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए संघर्ष का समय है. अपने कार्यों को लेकर कोताही न बरतें, परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए परिश्रम करने का समय है. सफलता के लिए ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता होगी. विद्यार्थियों को गणेशजी की आराधना करते रहना है. सप्ताह के अंत में स्वजनों का सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखमय कटेगा. आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. चोट-चपेट लगने की आशंका है. वाहन चलाते समय सावधान रहें. त्वचा की परेशानी और ब्लड प्रेशर के कारण स्वास्थ्य कुछ बाधित रहेगा. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए हनुमान जी आराधना करते रहें.
कुम्भः
यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुवात में कई कार्य आसानी से पूरे होंगे. कुछ नए कार्य की योजना भी बन सकती है. राशि पर गुरु की दृष्टि से योजना परियोजना में सफलता मिलेगी. सप्ताह के मध्य में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, व्यर्थ के कार्यों के लिए भी भागदौड़ हो सकती है. इसलिए सोच-समझकर भागदौड़ करें. व्यापार में तेजी आएगी. आप इस सप्ताह जरूरी न हो तो लेन-देन से बचें. नौकरीपेशा लोगों के समय उतार-चढाव वाला रहेगा. अपने कार्य के प्रति गंभीर रहें. विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है. परिश्रम में कमी न आने दें. सप्ताह के अंत में कोई भी कार्य सोच-विचार कर करें. कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपको तनाव से बचने का प्रयास करना है. ऐसे किसी कार्य में न पड़ें जिसमें व्यर्थ का तनाव है या कोई वाद-विवाद न करें. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय मध्यम फलदायी है. पेट की परेशानी, सर दर्द, ज्वर, शुगर से स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है. अशुभ प्रभावों का अंत करने के लिए हनुमद् आराधना करते रहें.
मीनः
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरूवात अच्छी होगी. राशि से पञ्चम भाव में स्थित चंद्र सभी कार्यो में सफलता दिलाएगा. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. सप्ताह के मध्य में आर्थिक मजबूत मिलेगी. धन का लाभ होगा. व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए उत्तम समय है. यात्रा का योग है. कोई यात्रा हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम सफलता का समय है. इस समय को गंवाएं नहीं. सप्ताह के अंत में आपका मन कुछ चिंतित रहेगा. आपको अपने कार्यों के प्रति गोपनीयता बरतने की आवश्यकता है. कोई भी कार्य सोच-विचार कर करें. सप्ताह के अंत में भी यात्रा हो सकती है. किसी शुभ कार्य की चर्चा घर में हो सकती है. दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय उचित नहीं है. इसलिए इनसे दूरी बनाए रखें. सरदर्द, पेट की परेशानी, शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है. अशुभ प्रभावों का नाश करने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला रोज जपें.
प्रस्तुतकर्ताः
डॉ. नीरज त्रिवेदी,
सहायक प्रोफेसर, ज्योतिष, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान
ज्योतिषाचार्य, पीएचडी (ज्योतिष)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Mail: niraj.trivedibhu@gmail.com
WhatsApp: 9680745904 (केवल मैसेज, फोन बिलकुल न करें)
अब आप बिना इन्टरनेट के व्रत त्यौहार की कथाएँ, चालीसा संग्रह, भजन व मंत्र , श्रीराम शलाका प्रशनावली, व्रत त्यौहार कैलेंडर इत्यादि पढ़ तथा उपयोग कर सकते हैं.इसके लिए डाउनलोड करें प्रभु शरणम् मोबाइल ऐप्प.
Android मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
iOS मोबाइल ऐप्प के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
ये है वशीकरण का अचूक मंत्र: जिसको चाहें कर ले वश में
निःसंतान हैं तो करें यह सरल ज्योतिषीय उपायः संतान प्राप्ति का सरल उपाय.
