March 15, 2026

नए साल पर बहुत कुछ नया होगा, भक्तिरस में नई ऊंचाइयां छूने की तैयारी- पढ़ें और जानें कि क्या होने वाला है

gan
प्रभु शरणं के पोस्ट की सूचना WhatsApp से चाहते हैं तो अपने मोबाइल में हमारा नंबर 9871507036 Prabhu Sharnam के नाम से save कर लें। फिर SEND लिखकर हमें उस नंबर पर whatsapp कर दें।
जल्दी ही आपको हर पोस्ट की सूचना whatsapp से मिलने लगेगी।

नववर्ष पर प्रभु शरणम् ने भक्तिरस में आपको सराबोर करने के बहुत से नए प्रयासों का निर्णय किया है. भक्तों के चरित की एक विशेष शृंखला आरंभ हो रही है. इसके अलावा संतों पर एक शृंखला और हमारे तीर्थस्थानों पर विशेष शृंखला आरंभ होगी.

भक्त चरित शृंखला में हम आपको पुराणों में वर्णित भक्तों की अद्भुत कथाओं और उनकी अद्वितीय भक्ति से परिचित कराएंगे. इसमें एक भगवान की दूसरे के प्रति भक्ति से लेकर, भगवान के मानव, असुर, गंधर्व भक्तों की कथाएं भी होंगी जो मन को हर्षित करेंगी.

संत हमारे हिंदू समाज के पुरोधा हैं. सनातन के अग्रदूत हैं. हम हिंदुओं को सौभाग्यशाली अनुभव करना चाहिए हैं जिन्हें संत परंपरा की छत्रछाया अनंतकाल से मिली. आज की ही बात लें तो दुनिया के श्रेष्ठ उद्यमी आध्यात्मिक और वैचारिक जागरण के लिए भारत के संतों की शरण लेते हैं.

इस शृंखला में हम संतों की महिमा, उनके त्याग और समाज व धर्म को मिले उनके योगदान की चर्चा होगी. संत परंपरा बड़ी समृद्ध है. चंद उदाहरणों को देखकर आप पूरी संत परंपरा को दूषित न समझें.
शेष अगले पेज पर. नीचे पेज नंबर पर क्लिक करें.

See also  शिवजी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी ने धरा बिल्व रूप, शिवजी ने बिल्ववृक्ष को मान लिया स्वयं शिवस्वरूपः बेलपत्र की महिमा
Share: